Uttar Pradesh
oi-Bhavna Pandey
LPG Gas Cylinder Theft from Jhansi: ईरान में चल रहे तनाव के बीच भारत में सिलेंडर का संकट गहराता जा रहा है। एलीपीजी संकट के बीच उत्तर प्रदेश के झांसी से सिलेंडर चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। झांसी से 524 एलपीजी सिलेंडरों से लदा पूरा ट्रक चोरी हो गया है। बाद में ये ट्रक परीछा के पास हाईवे किनारे खाली मिला, लेकिन उसमें से सभी सिलेंडर गायब थे। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, ये घटना 2 मार्च की बताई जा रह है जब ट्रक चाल सिलेंडर से भरा ट्रक होली के त्योहार के कारण भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के करारी प्लांट के बाहर ट्रक खड़ा कर घर चला गया था। जहां से ये ट्रक चोरी हो गया। जिनकी अनुमानित कीमत करीब ₹18 लाख बताई जा रही है।

यह चोरी ऐसे समय में हुई जब मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण वैश्विक स्तर पर तेल और गैस आपूर्ति पर दबाव है, जिसका असर भारत में गैस की उपलब्धता और कीमतों पर पड़ रहा है। इस बड़ी संख्या में सिलेंडरों की चोरी ने स्थानीय प्रशासन और गैस एजेंसियों की चिंताओं को और बढ़ा दिया है।
ट्रक से 524 एलपीजी सिलेंडर कैसे हुए चोरी?
2 मार्च को करारी स्थित प्लांट से कानपुर देहात के गजनेर इलाके तक 524 एलपीजी सिलेंडरों की डिलीवरी के लिए ट्रक रवाना किया गया था। चालक राजकुमार ने होली के कारण ट्रक को प्लांट के बाहर ही खड़ा कर दिया। इसी अवसर का फायदा उठाकर अज्ञात बदमाशों ने ट्रक को चोरी कर लिया। बाद में खाली ट्रक झांसी के परीछा थर्मल पावर प्लांट के पास हाईवे किनारे खड़ा मिला। जांच में यह भी पता चला कि बदमाशों ने वाहन के जीपीएस डिवाइस को तोड़कर ट्रैकिंग को रोक दिया था।
पुलिस जांच और एफआईआर दर्ज
ट्रक मालिक नीरज अग्रवाल ने सिपरी बाजार पुलिस स्टेशन में चोरी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
ट्रक मालिक ने बताया पूरा वाकया
नीरज अग्रवाल ने बताया कि उनका ट्रक भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के करारी प्लांट से संबद्ध था। 2 मार्च को इसे 524 सिलेंडरों के साथ कानपुर देहात के लिए लोड किया गया था। उन्हें 6 मार्च को सूचना मिली कि ट्रक खाली अवस्था में झांसी के परीछा के पास मिला है और जीपीएस डिवाइस क्षतिग्रस्त था। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर सिलेंडरों की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन तीन दिन बाद भी चोरी हुए सिलेंडर बरामद नहीं हो पाए हैं।
-

गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमत के विरोध में NCP ने किया ‘चूल्हा जलाओ’ प्रोटेस्ट, नेताओं ने सड़क पर पकाई रोटियां
-

LPG Gas Cylinder Price Hike: भारत में अब सिलेंडर ₹1500 का हो गया? वाकई ईरान युद्ध ने गैस की कीमतें बढ़ाईं?
-

वर्ल्ड कप जीत के जश्न के बीच इशान किशन के घर पसरा मातम, बहन की हुई दुखद मौत, आखिर किस वजह से गई जान
-

क्या जिंदा है खामेनेई? दुनिया को दिया गया धोखा? पूर्व जासूस का दावा- 2-3 लोगों को पता है सुप्रीम लीडर कहां हैं
-

IND vs NZ: ‘वह मैदान पर मेरे साथ थी’, ईशान किशन जिस बहन पर छिड़कते थे जान, उसकी मौत से घर में पसरा सन्नाटा
-

Ishan Kishan ने आंसुओं को दबाकर फहराया तिरंगा, घर से आई दो मौतों की खबर फिर भी नहीं हारी हिम्मत, जज्बे को सलाम
-

संजू सैमसन पर हुई नोटों की बारिश! प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने पर मिली इतनी प्राइज मनी?
-

जश्न या अश्लीलता? हार्दिक पांड्या की इस हरकत पर फूटा फैंस का गुस्सा, सोशल मीडिया पर लगा ‘छपरी’ का टैग
-

T20 World Cup फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने लिया संन्यास, क्रिकेट जगत में मची खलबली, फैंस हैरान
-

IND vs NZ Final: फाइनल से पहले सन्नाटे में क्रिकेट फैंस! आज अपना आखिरी मैच खेलेंगे कप्तान सूर्यकुमार यादव?
-

T20 World Cup 2026: धोनी के ‘कोच साहब’ कहने पर गंभीर ने दिया ऐसा जवाब, लोग रह गए हैरान, जानें क्या कहा?
-

कौन थीं Ishan Kishan की बहन वैष्णवी सिंह? खुद के दम पर बनाई थी अपनी पहचान, करती थी ये काम
-

IAS IPS Love Story: ‘ट्रेनिंग के दौरान कर बैठे इश्क’,कौन हैं ये IAS जिसने देश सेवा के लिए छोड़ी 30 लाख की Job?
-

Mojtaba Khamenei Wife: ईरानी नए नेता की बीवी कौन? 10वीं के बाद बनीं दुल्हन-निकाह में दी ये चीजें, कितने बच्चे?
-

‘आपके पापा से शादी करूं, चाहे कितने भी मर्दों के साथ’, मुसलमानों पर कमेंट करते ही एक्ट्रेस का कर दिया ऐसा हाल



