HomeराजनीतिMasood Azhar Brother Dead: पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई को किसने...

Masood Azhar Brother Dead: पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई को किसने उतारा मौत के घाट? बहावलपुर में मचा हड़कंप


International

oi-Sohit Kumar

Masood Azhar Brother Mohammad Tahir Anwar Dies: पाकिस्तान से एक बड़ी और चौंकने वाली खबर सामने आई है। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के भाई मोहम्मद ताहिर अनवर की पाकिस्तान में मौत हो गई है। ताहिर अनवर की मौत किन कारणों से हुई है, इसे लेकर अभी तक कोई स्पष्टता नहीं है।

मोहम्मद ताहिर अनवर पिछले कई वर्षों से जैश-ए-मोहम्मद के ऑपरेशन्स में एक्टिव था और मसूद अजहर का बेहद करीबी माना जाता था। संगठन के आधिकारिक चैनल के माध्यम से उसकी मौत की पुष्टि की गई है। जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात बहावलपुर की जामिया मस्जिद उस्मान वली में उसका जनाजा निकाला जाएगा। हालांकि, संगठन ने उसकी किसी बीमारी या किसी विशेष घटना का जिक्र नहीं किया है, जिससे सवाल खड़े हो रहे हैं।

masood azhar

भारतीय हमलों में ढेर हो चुके मसूद के कई रिश्तेदार

गौरतलब है कि जैश-ए-मोहम्मद भारत में संसद हमले (2001), पठानकोट एयरबेस हमला (2016), उरी हमला और 2019 के पुलवामा हमले जैसे कई बड़े आतंकी हमलों में शामिल रहा है। भारतीय सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान के भीतर घुसकर जैश के ठिकानों पर कई बार स्ट्राइक की है।

पिछले साल सितंबर में, जैश ने पहली बार परोक्ष रूप से स्वीकार किया था कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत बहावलपुर में भारत द्वारा की गई स्ट्राइक में मसूद अजहर के परिवार के कई सदस्य मारे गए थे। उस हमले में अजहर की बहन, जीजा, भतीजा और भांजी समेत परिवार के करीब 10 सदस्य और कई करीबी सहयोगी ढेर हुए थे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments