International
oi-Smita Mugdha
Middle East Conflict: मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध जैसे हालात के बीच कई देशों ने जमीन पर हो रही घटनाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग और उन्हें सोशल मीडिया पर साझा करने को लेकर सख्त नियम लागू कर दिए हैं। क्षेत्र में जारी सैन्य तनाव और सुरक्षा चिंताओं के कारण सरकारें ऐसी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रख रही हैं।
हाल के दिनों में ईरान और उसके विरोधी देशों के बीच बढ़ते हमलों, खासकर यूएई और खाड़ी क्षेत्र के आसपास हुए हमलों के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने संवेदनशील स्थानों की तस्वीरें और वीडियो सार्वजनिक करने पर प्रतिबंध सख्त कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की सामग्री दुश्मन ताकतों के लिए सुरक्षा संबंधी जानकारी का स्रोत बन सकती है।

Middle East Conflict: भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी
– इसी बीच खाड़ी देशों में मौजूद भारतीय नागरिकों के लिए भी भारतीय मिशनों ने कई बार एडवाइजरी जारी की है। दूतावासों ने भारतीयों से स्थानीय कानूनों और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।
– साथ ही, यह भी कहा गया है कि लोग किसी भी सैन्य गतिविधि, हमले या सुरक्षा से जुड़े घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग या फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से बचें।
– भारतीय मिशनों ने यह भी स्पष्ट किया है कि कई पश्चिम एशियाई देशों में सुरक्षा से जुड़ी जानकारी साझा करना कानूनन अपराध माना जा सकता है।ऐसे में स्थानीय नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।
Middle East Conflict: नागरिकों से प्रशासन को सहयोग करने की अपील
विशेषज्ञों का कहना है कि युद्ध या सैन्य तनाव के दौरान सरकारें सूचना नियंत्रण को बेहद गंभीरता से लेती हैं। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो और तस्वीरें कई बार सुरक्षा ऑपरेशन, सैन्य ठिकानों या मिसाइल हमलों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी उजागर कर सकती हैं। मौजूदा हालात में मिडिल ईस्ट के कई हिस्सों में सुरक्षा अलर्ट जारी है। ऐसे में भारतीय दूतावास लगातार अपने नागरिकों को सतर्क रहने, अफवाहों से दूर रहने और आधिकारिक निर्देशों का पालन करने की सलाह दे रहे हैं।
-

Iran Conflict: ईरान में अब तख्तापलट की आशंका, राष्ट्रपति मसूद और IRGC के बीच युद्ध की रणनीति को लेकर संग्राम
-

Israel Iran War के बीच आखिर भारत कैसे पहुंचा ईरान का युद्धपोत? तेहरान के ‘इमरजेंसी कॉल’ पर भारत ने दी मदद
-

Iran USA War: महायुद्ध के बीच व्हाइट हाउस में ‘पूजा-पाठ’! क्या ईरान के खौफ ने तोड़ा ट्रंप का अहंकार?
-

Iran Israel War Impact: रसोई गैस के बाद अब ये चीजें होंगी महंगी, युद्ध से कैसे बिगड़ेगा आपका बजट, समझें गणित
-

Iran Israel War: बिहार के कैप्टन आशीष कौन? ईरान-इजराइल जंग में कैसे हुई दर्दनाक मौत, बेतिया तक कोहराम
-

कैसा होगा ईरान का सुप्रीम लीडर? धार्मिक नेता या कोई और? ट्रंप ने किया अब खुलासा, खामेनेई के बेटे का क्या होगा?
-

Iran Israel Conflict: अपनों ने ही क्यों छोड़ दिया ईरान का साथ? चीन और रूस की बेरुखी से तेहरान रह गया अकेला!
-

Iran ships Kochi port: ‘समुद्र में फंसे थे ईरानी कैडेट्स, फिर जो भारत ने किया’, जयशंकर ने पहली बार खोला ये राज
-

अमेरिका ने दिया भारत को गिफ्ट! इतने दिनों तक रूस से खरीद सकता है सस्ता तेल! Hormuz की टेंशन खत्म
-

Iran Saudi Tension: सऊदी का बाल भी बांका नहीं कर पाएगा ईरान, मक्का-मदीना के चारों ओर सुरक्षा की अभेद्य दीवार
-

Israel Iran War: अमेरिकी बेस पर ईरानी ड्रोन का तांडव, ‘रूस की दी खुफिया जानकारी’, अमेरिका ने लगाए आरोप
-

Iran India Relations: ईरान के प्रतिनिधि ने भारत को बताया 3000 साल पुराना दोस्त, सुलह की संभावना पर भी की बात
-

Iran US Conflict: ट्रंप के नो डील बयान पर बोले मौलाना कल्बे जव्वाद, ‘हजारों लोग ईरान के लिए लड़ने को तैयार’
-

भारत को तेल खरीदने के लिए ‘परमिशन’ की जरूरत नहीं है
-

Israel Iran War: ईरान पर और तेज होगा एक्शन! इजराइल के विपक्षी नेता भी नेतन्याहू के साथ, बताया कब तक होगा युद्ध



