Homeउत्तराखंडMojtaba Khamenei Health Update: ईरान छोड़ कर फरार हुए नए सुप्रीम लीडर...

Mojtaba Khamenei Health Update: ईरान छोड़ कर फरार हुए नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामनेई, इस देश में मिली शरण


International

oi-Sumit Jha

Mojtaba Khamenei in Russia: ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक सनसनीखेज रिपोर्ट ने दुनिया को चौंका दिया है। दावा किया जा रहा है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामनेई को गुप्त रूप से रूस ले जाया गया है। कुवैती अखबार ‘अल जरीदा’ के अनुसार, मोजतबा की बिगड़ती सेहत और सुरक्षा खतरों को देखते हुए उन्हें रूसी सैन्य विमान से मॉस्को शिफ्ट किया गया।

जहां एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप उनके जीवित होने पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ रूस और ईरान के बीच बढ़ती नजदीकी इस युद्ध में एक नया मोड़ ला सकती है।

Mojtaba Khamenei in Russia

मोजतबा खामनेई का गुप्त मिशन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोजतबा खामनेई को बेहद गोपनीय तरीके से तेहरान से मॉस्को पहुंचाया गया है। सुरक्षा एजेंसियों को डर था कि इजराइली हमलों के बीच उनकी लोकेशन लीक हो सकती है, जिससे उनकी जान को खतरा बढ़ गया था। दावा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने खुद ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन को उन्हें रूस में शरण देने का प्रस्ताव दिया था। इस मिशन को इतनी सावधानी से अंजाम दिया गया ताकि पश्चिमी खुफिया एजेंसियों को इसकी भनक न लगे।

ये भी पढे़ं: Israel Vs Iran: मुज्तबा खामेनेई की ‘मौत’ की तारीख तय? नेतन्याहू ने किया अब तक का सबसे खौफनाक खुलासा!

मॉस्को में सर्जरी और पुतिन का साथ

कुवैती अखबार का दावा है कि मोजतबा को मॉस्को के राष्ट्रपति भवन (क्रेमलिन) में स्थित एक विशेष अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ईरान में लगातार हो रही बमबारी के कारण वहां उनका इलाज और सर्जरी कर पाना मुमकिन नहीं था। रूस पहुंचते ही उनकी एक सफल सर्जरी की गई और फिलहाल वह विशेषज्ञों की देखरेख में हैं। यह कदम रूस और ईरान के गहरे होते सैन्य और रणनीतिक रिश्तों को भी दर्शाता है, जो अमेरिका के लिए बड़ी चिंता है।

ये भी पढ़ें: Mojtaba Khamenei समेत Iran के 10 टॉप लीडर्स की US में तैयार Hit List, खबर देने वाले को $10 मिलियन का इनाम

डोनाल्ड ट्रंप के तीखे सवाल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मोजतबा की स्थिति पर बड़ा बयान देकर सस्पेंस और बढ़ा दिया है। एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि उन्हें संदेह है कि मोजतबा जिंदा भी हैं या नहीं, क्योंकि काफी समय से उन्हें सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है। ट्रंप ने यहां तक कह दिया कि अगर वह जीवित हैं, तो उन्हें आत्मसमर्पण कर देना चाहिए। ट्रंप का यह बयान ईरान पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिससे ईरान में हलचल मची है।

ईरान का पक्ष और भविष्य की स्थिति

ईरानी अधिकारियों ने मोजतबा के घायल होने या देश छोड़ने की खबरों को पूरी तरह से आधिकारिक रूप से स्वीकार नहीं किया है। ईरान का कहना है कि उनके नेता सुरक्षित हैं और अपना काम कर रहे हैं। हालांकि, अगर मोजतबा के रूस में होने की खबर सच साबित होती है, तो यह मध्य पूर्व के युद्ध में रूस के सीधे हस्तक्षेप का संकेत होगा। इससे इजराइल और अमेरिका के खिलाफ ईरान-रूस का गठबंधन और अधिक मजबूत होकर उभर सकता है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments