Entertainment
oi-Bhavna Pandey
Monalisa Viral Girl Missing- प्रयागराज महाकुंभ के दौरान चर्चा में आई मोनोलिसा एक बार फिर चर्चा में हैं। मुस्लिम लड़के फरमान से शादी करने वाली मोनालिसा अचानक से कहीं गायब हो गई हैं। परिवार वालों के विरोध के बावजूद जिस फरमान से भूरी-भूरी आंखों वाली कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा से केरल में कुछ दिन पहले शादी की थी, उसी पति फरमान ने अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है।
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में मोनालिसा के पति अरमान ने दावा किया है कि मोनालिसा घर से भाग गई है और मैं उसे तलाश करने के लिए अजमेर पुष्कर आया हुआ हूं…”। वहीं मोनालिसा की मां ने आरोप लगाया है कि फरमान ने ही उनकी बेटी को कहीं गायब किया है और ये उसकी सुनियोजित साजिश है।

फरमान ने जो वीडियो जारी कियाह उसमें वो कह रहा है, ”मैं अजमेर पुष्कर आया हुआ हूं, मैं उसे ढूंढने आया हूं। सो फ्रेंड्स उसका अजमेर में पता नहीं लग पाया। मैं जोधपुर जा रहा हूं। पता करेंगे। जोधपुर में हॉल्ट है तो आप किसी को पता चले तो मुझे बताएं।”
परिवार बोला- मोनालिसा को फरमान ने गायब कर दिया
इस वीडियो के सामने आने के बाद मोनालिस के गृहनगर महेश्वर नगर में एक बार फिर हड़कंप मच गया बेटी की गायब होने की खबर सुन पिता कुछ भी कह नहीं पाए। वहीं मोनालिसा के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि यह विवाह साजिश का हिस्सा था और दबाव बढ़ने पर बेटी को गायब कर दिया जाएगा।
युवती की मां ने बताया, ”15 से 20 दिन पहले फरमान ने हमारी थोड़ी सी बात कराई थी। इसके बाद ना तो बेटी को फोन लगता है और ना ही फरमान बात कराता है।” युवती की बड़ी मां ने भी पुष्टि की कि कुछ देर बात कराने के बाद फरमान ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया था, जिससे परिवार का उससे संपर्क टूट गया।
फरमान के खिलाफ दर्ज FIR
बता दें, राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC) और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCSC) के हस्तक्षेप से मध्य प्रदेश सरकार ने इस मामले में संज्ञान लिया। सरकार के निर्देशों पर युवती की वास्तविक जन्मतिथि का खुलासा हुआ, जिसके आधार पर फरमान के खिलाफ महेश्वर थाने में एफआईआर दर्ज की गई।
यह मामला मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और केरल-तीन राज्यों से जुड़ा होने के कारण लगातार सुर्खियों में है। फरमान पर एफआईआर दर्ज होने के बावजूद खरगोन पुलिस ने चुप्पी साध रखी है। महेश्वर थाना इंचार्ज जगदीश गोयल से पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ”मुझे ज्यादा जानकारी नहीं है।”
वहीं, मंडलेश्वर की एसडीओपी श्वेता शुक्ला ने कहा कि इस मामले में वरिष्ठ अधिकारी ही टिप्पणी कर सकते हैं। एडिशनल एसपी शकुंतला रूहल ने भी युवती के नाबालिग होने के चलते एसपी साहब से जानकारी लेने की बात कही। खरगोन एसपी रवींद्र वर्मा को चार बार कॉल करने के बावजूद उन्होंने न तो फोन उठाया और न ही कोई जवाब देना उचित समझा।
-

Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी?
-

Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी!
-

Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम?
-

Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?
-

Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट
-

West Bengal Elections 2026: ‘₹1000 करोड़ की डील’, ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह?
-

‘पति के साथ काम करूंगी’, शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम
-

Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया?
-

RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित
-

Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग?
-

Khawaja Asif Kids: इजरायल को ‘कैंसर’ कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL
-

LPG Price Today: ‘बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर’, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?



