Homeट्रैवलMP News: अपराधी के साथ जन्मदिन मनाने वाले टीआई को मुख्यमंत्री डॉ....

MP News: अपराधी के साथ जन्मदिन मनाने वाले टीआई को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया निलंबित


मध्य प्रदेश के अधिकारियों ने जोरा थाने के इंचार्ज दर्शन शुक्ला को एक वायरल वीडियो में एक मोटरसाइकिल चोरी गिरोह के संदिग्ध लवकुश शर्मा के साथ जन्मदिन मनाते हुए दिखाने के बाद निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई पुलिस की अखंडता और कानूनी मानकों के पालन पर सरकार के रुख को दर्शाती है।

India

-Oneindia Staff

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुरैना जिले के जौरा थाना प्रभारी दर्शन शुक्ला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। थाना प्रभारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वे कथित आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति के साथ जन्मदिन मनाते दिखाई दे रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए स्पष्ट किया कि कर्तव्य में लापरवाही और अनुचित आचरण किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।

Police suspends Jora officer over birthday

वायरल वीडियो में थाना प्रभारी दर्शन शुक्ला को बाइक चोरी गिरोह के कथित सरगना लवकुश शर्मा के साथ जन्मदिन समारोह मनाते देखा गया। वीडियो में थाना परिसर में केक काटने और ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाने के दृश्य भी सामने आए। बताया गया कि लवकुश शर्मा के खिलाफ थाना कोतवाली क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी तथा थाना जौरा क्षेत्र में शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने जैसे मामले दर्ज हैं।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर कार्रवाई

वीडियो सामने आते ही मुख्यमंत्री ने कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके निर्देशों के बाद मुरैना पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने निलंबन आदेश जारी किया। आदेश में कहा गया कि थाना प्रभारी का यह आचरण पुलिस की निष्पक्ष छवि के विपरीत है और मध्यप्रदेश पुलिस रेग्युलेशन के प्रावधानों का उल्लंघन है।

निलंबन अवधि में मुख्यालय तय

निलंबन अवधि में दर्शन शुक्ला का मुख्यालय रक्षित केंद्र, मुरैना रहेगा। उन्हें रक्षित केंद्र की प्रत्येक गणना में उपस्थित रहना होगा और बिना लिखित अनुमति मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। मुख्यमंत्री ने इस कार्रवाई के माध्यम से संदेश दिया है कि कानून-व्यवस्था और पुलिस की साख से जुड़ी किसी भी तरह की अनियमितता पर सरकार सख्त रुख अपनाएगी।

Read more about:

Read more about:



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments