मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मोइली गांव में एक किसान परिवार के साथ समय बिताया, पारंपरिक भोजन साझा किया और परिवार से बातचीत की। इस दौरे ने ग्रामीण संवादों, किसानों की चिंताओं और सादगी और समुदाय में निहित सुलभ नेतृत्व के संदेश को उजागर किया।
India
-Oneindia Staff
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सादगी और जनसंपर्क की मिसाल पेश करते हुए सागर जिले के ग्राम मोइली में एक किसान परिवार के साथ समय बिताया। उन्होंने गांव पहुंचकर किसान हरि रैकवार के घर चारपाई पर बैठकर पारंपरिक भोजन किया और परिवार के साथ आत्मीय संवाद किया।

दरअसल, ग्राम मोइली के किसान हरि रैकवार ने मुख्यमंत्री को अपने घर भोजन के लिए आमंत्रित किया था। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए सीधे उनके खेत और घर पहुंचकर पूरे परिवार के साथ सादा और स्वादिष्ट भोजन ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने किसान परिवार की बहू के हाथ की बनी रोटी, दाल और सब्जी का स्वाद लिया।
मुख्यमंत्री ने परिवार के बच्चों को गोद में लेकर स्नेह जताया और परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और खेती से जुड़ी चुनौतियों को ध्यानपूर्वक सुना। इस दौरान भावुक माहौल देखने को मिला। किसान हरि रैकवार ने कहा कि मुख्यमंत्री के घर आने से उनका वर्षों पुराना सपना पूरा हो गया और उन्हें सम्मान का अनुभव हुआ।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री का गांव-गांव जाकर लोगों से सीधे संवाद करना राज्य सरकार के जनसंपर्क और विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने किसान परिवार के साथ पारंपरिक भोजन कर सादगी का संदेश दिया।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को गति मिल रही है। सरकार का उद्देश्य जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और विकास की नई ऊंचाइयों तक प्रदेश को ले जाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और प्रदेश की सेवा करना उनका प्रमुख लक्ष्य है।



