Homeट्रैवलMP News: न्यूजीलैंड पर भारत की शानदार जीत, मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले—हमारे...

MP News: न्यूजीलैंड पर भारत की शानदार जीत, मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले—हमारे खिलाड़ी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ


भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत हासिल की, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अनुशासित प्रयास, राष्ट्रीय गौरव और खिलाड़ियों की बड़े मंच पर प्रदर्शन करने की क्षमता की सराहना की। यह जीत भारत की क्रिकेट उत्कृष्टता में एक और अध्याय जोड़ती है, जो नरेंद्र मोदी स्टेडियम और पूरे देश में प्रशंसकों के समर्थन की गूंज है।

India

-Oneindia Staff

भारतीय क्रिकेट टीम की न्यूजीलैंड पर शानदार जीत के बाद देशभर में खुशी की लहर है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी टीम इंडिया की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों और देशवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भारत इस जीत का पूर्ण रूप से हकदार था और भारतीय खिलाड़ियों ने विश्व चैंपियन की तरह प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेटर पहले भी सर्वश्रेष्ठ थे और आज भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शामिल हैं।

India beats NZ; Yadav lauds team

मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुशासन, कड़ी मेहनत और राष्ट्र प्रेम की भावना के साथ खेलते हुए भारतीय खिलाड़ियों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे बड़े मंच पर बेहतरीन प्रदर्शन करने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि टीम के हर खिलाड़ी ने अपनी-अपनी भूमिका जिम्मेदारी के साथ निभाई, जिसके परिणामस्वरूप भारत ने यह ऐतिहासिक जीत हासिल की।

उन्होंने याद दिलाया कि वर्ष 2024 में भी भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्व कप जीता था और अब न्यूजीलैंड पर जीत दर्ज कर क्रिकेट इतिहास में एक और गौरवशाली अध्याय जोड़ दिया है। मुख्यमंत्री ने इसे पूरे देश के लिए गर्व और खुशी का क्षण बताया।

मुख्यमंत्री ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद दर्शकों की भी सराहना की और कहा कि उन्होंने जिस उत्साह और राष्ट्र प्रेम के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया, वह अद्भुत था। मुख्यमंत्री ने भारतीय टीम के चयनकर्ताओं को भी बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन कर टीम को मजबूत बनाया। उन्होंने टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन, संजू सैमसन सहित सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया है और खेलों को प्रोत्साहित किया है। उन्होंने कहा कि भारत के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों ने देश का मान बढ़ाया है और पूरे देश को उन पर गर्व है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments