HomeराजनीतिMP News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ को करेंगे...

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ को करेंगे फ्लैग ऑफ, 25 महिला बाइकर्स तय करेंगी 1,400 किमी की यात्रा


India

-Oneindia Staff

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री निवास से ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ के तीसरे संस्करण को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस पहल के तहत देशभर की 25 महिला सुपर बाइकर्स भोपाल से खजुराहो तक लगभग 1,400 किलोमीटर लंबी बाइक ट्रेल पर निकलेंगी।

Queens on the Wheels: MP Women Biker Tour

यह सात दिवसीय आयोजन महिला सशक्तिकरण, साहस और प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक एवं पर्यटन धरोहर को देश-दुनिया तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की पहल पर किया जा रहा है।

पर्यटन विभाग के अनुसार, ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ केवल एक बाइक राइड नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण, स्वतंत्रता और मध्यप्रदेश की विविध पर्यटन विरासत का उत्सव है। इस अनूठी यात्रा के दौरान महिला बाइकर्स प्रदेश के प्रमुख ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों का अनुभव करेंगी और उन्हें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित करने में योगदान देंगी।

भोपाल से शुरू होकर यह यात्रा सांची, उदयगिरि, चंदेरी, शिवपुरी, कूनो, ग्वालियर, दतिया, ओरछा और खजुराहो होते हुए वापस भोपाल पहुंचेगी। इस अभियान का समापन 13 मार्च को भोपाल में होगा। मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड का मानना है कि इस तरह के नवाचारपूर्ण आयोजन प्रदेश को महिलाओं के लिए सुरक्षित, रोमांचक और विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने में मदद करेंगे। साथ ही यह पहल कम-ज्ञात पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने, ग्रामीण पर्यटन सर्किट को मजबूत करने और राज्य में जिम्मेदार पर्यटन को प्रोत्साहित करने का माध्यम भी बनेगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments