मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वैश्विक तनाव के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणियों की आलोचना की है। उन्होंने विपक्ष से दलगत राजनीति से ऊपर उठने और भारत की तेल आपूर्ति की मजबूती और राष्ट्रीय एकता को सामने लाने का आग्रह किया है।
India
-Oneindia Staff
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हालिया बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उनकी निंदा की है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर युद्ध जैसे हालातों के बीच राहुल गांधी को सच्चाई समझनी चाहिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ हल्की भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच जारी संघर्ष के कारण अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियां गंभीर बनी हुई हैं। ऐसे समय में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की भाषा का प्रयोग करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि पूरा विश्व इन हालातों से जूझ रहा है और भारत सरकार इन परिस्थितियों में तेल और गैस की आपूर्ति का बेहतर प्रबंधन कर रही है।
मोहन यादव ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बीच भी भारत सरकार ने तेल की आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए व्यवस्था बनाए रखी है। युद्ध जैसी स्थिति के बावजूद तेल के जहाजों को भारत लाकर देश में आवश्यक ईंधन की उपलब्धता बनाए रखी गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और उसके नेता जिस प्रकार की राजनीति कर रहे हैं, उसे जनता अच्छी तरह समझती है। यही कारण है कि कांग्रेस लगातार सत्ता से दूर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में विपक्ष को पक्ष-विपक्ष की राजनीति से ऊपर उठकर देश और जनता को एकजुट करने का प्रयास करना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कांग्रेस देश और प्रदेश दोनों स्तरों पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार कर रही है। उन्होंने राहुल गांधी के बयानों की एक बार फिर कड़े शब्दों में निंदा करते हुए उम्मीद जताई कि विपक्ष के नेता मौजूदा परिस्थितियों की गंभीरता को समझेंगे।
-

Weather Delhi-NCR: दिल्ली में अगले 24 घंटे में मौसम लेगा खतरनाक यू-टर्न! IMD के नए अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन
-

ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला
-

‘वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा
-

अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा!
-

LPG Price Today: एलपीजी को लेकर 3 दिन में सरकार ने लिए 7 बड़े फैसले, कहां पहुंचा गैस सिलेंडर का दाम?
-

‘PM Modi मेरी बात माने, तुरंत तैयारी शुरू करें नहीं तो…’ राहुल गांधी ने क्यों दी चेतावनी?
-

संजना गणेशन की 1 दिन की कमाई बुमराह के मैच फीस पर भारी? अमाउंट जान उड़ जाएंगे होश
-

Saayoni Ghosh: ‘तू लाख बेवफा है ‘, कौन हैं सयानी घोष जिनकी स्पीच ने इंटरनेट पर काटा गदर?
-

‘मुसलमानों से ज्यादा तो हिंदू मर्द ही’, बॉलीवुड की फेमस मुस्लिम एक्ट्रेस का बड़ा बयान, धर्म पर ये क्या कहा?
-

LPG Shortage: ‘Rush Booking ना करें’, एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान, जानें फिर कैसे होगी गैस बुक?
-

जीत के जश्न में हार्दिक पांड्या ने की बड़ी गलती, पुलिस में शिकायत दर्ज, गर्लफ्रेंड के कारण फंसे क्रिकेटर?
-

Silver Rate Today: ईरान जंग के बीच चांदी में बड़ी गिरावट! ₹4000 तक सस्ती, जानिए 100 ग्राम का ताजा भाव



