Homeउत्तराखंडMumbai Gold Silver Rate Today: चढ़ने के बाद फिर गिरे सोना-चांदी के...

Mumbai Gold Silver Rate Today: चढ़ने के बाद फिर गिरे सोना-चांदी के भाव, मुंबई में कहां पहुंचा रेट?


Business

oi-Ankur Sharma

Mumbai Gold Silver Rate Today: US ईरान के सीजफायर के बाद बुधवार को तेजी देखी गई थी लेकिन गुरुवार का मामला फिर सुस्त हो गया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने के भाव में सुबह 10 बजे तक 534 रुपये गिरावट देखी गई है जिसके बाद इसका रेट 1,51,242 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।

जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोना का भाव इस वक्त 1,53,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। चलिए इसी बीच जानते हैं कि मुंबई में सोने का भाव क्य़ा है?

Mumbai Gold Silver Rate Today

Gold Rate Today in Hindi: आज का सोने का भाव इस प्रकार है (IBJA के मुताबिक )

  • सोना 24 कैरेट: 151121 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट: 151121 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट: 113341 रुपये प्रति 10 ग्राम

Mumbai Gold Silver Rate Today: मुंबई में क्या है सोने का रेट?

  • मुंबई में सोना 24 कैरेट:₹153820 प्रति 10 ग्राम
  • मुंबई में सोना 22 कैरेट: ₹141000 प्रति 10 ग्राम
  • मुंबई में सोना 18 कैरेट: ₹115370 प्रति 10 ग्राम

(लोकल ज्वैलर्स के दामों में थोड़ा अंतर संभव है)

Silver Rate Today 9 April 2026 : चांदी के भाव में गिरावट

चांदी की कीमतों में गिरावट हुई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव आज सुबह 10 बजे तक 1.53% यानी 3671 रुपये लुढ़क कर 2,36,247 रुपये किलो हो गया है , जबकि Goodreturns के मुताबिक च चांदी की कीमत 2,60,000 रुपये किलो हो गई। आइए जानते हैं मुंबई में आज चांदी का रेट कहां पहुंचा है।

  • प्रति 10 ग्राम कीमत: ₹2,600
  • प्रति 100 ग्राम कीमत: ₹26,000
  • प्रति किलोग्राम कीमत: ₹2,60,000

(शहर, ज्वेलर और GST/मेकिंग चार्ज के कारण रेट थोड़ा अलग हो सकता है)

Mumbai Gold Silver Price Today:क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट?

सोना और चांदी के दाम इन दिनों काफी उतार-चढ़ाव में हैं और इस पर मार्केट एक्सपर्ट्स की अलग-अलग राय सामने आई है।एक्सपर्ट Brian Lan (GoldSilver Central) के मुताबिक, फिलहाल सोना सीमित दायरे में ही ट्रेड कर सकता है क्योंकि निवेशक वैश्विक अनिश्चितता और ब्याज दरों के फैसलों का इंतजार कर रहे हैं तो वहीं Abhilash Koikkara (Nuvama Professional Clients Group) का मानना है कि गिरावट के बावजूद सोने का ट्रेंड लंबी अवधि में मजबूत रह सकता है और चांदी में भी तेजी की संभावना है इसलिए निवेशक सोचसमझकर फैसला लें।

डिस्क्लेमर: बताए गए विचार और सुझाव सिर्फ़ अलग-अलग एनालिस्ट या एंटिटी के हैं, वनइंडिया हिंदी किसी भी तरह के कोई निवेश सलाह नहीं देता है देता हैं और ना ही सिक्योरिटीज़ की खरीद या बिक्री के लिए कहता है। सारी जानकारी सिर्फ़ जानकारी देने और एजुकेशनल मकसद के लिए दी गई है और कोई भी निवेश का फ़ैसला लेने से पहले लाइसेंस वाले फ़ाइनेंशियल एडवाइज़र से इसे अलग से वेरिफ़ाई कर लेना चाहिए।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments