Homeउत्तराखंडMumbai local train: मुंबईकर हो जाएं अलर्ट, 21 घंटे के मेगा ब्लॉक...

Mumbai local train: मुंबईकर हो जाएं अलर्ट, 21 घंटे के मेगा ब्लॉक में 250 से अधिक लोकल ट्रेनें कैंसिल, शेड्यूल


Maharashtra

oi-Bhavna Pandey

Mumbai local train: मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। 28 और 29 मार्च को वेस्‍टर्न और सेट्रल रेलवे ने 21 घंटे के मेगा ब्लॉक का ऐलान किया है। ये मेगा ब्लॉक आवश्यक इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों को पूरा करने के लिए लगाया गया है।

250 से अधिक ट्रेनें रहेंगी रद्द

पश्चिम रेलवे (Western Railway) द्वारा अंधेरी और बोरीवली के बीच लगाए जाने वाले ब्लॉक के कारण 250 से अधिक ट्रेनें रद्द की जाएंगी, जबकि कई सर्विस गंतव्य से पहले ही समाप्त कर दी जाएंगी।

Mumbai local train

मुंबई लोकल ट्रेन मेगा ब्लॉक का समय

पश्चिम रेलवे ने कांदिवली और बोरीवली स्टेशनों के बीच पुल संख्या 61 के री-गर्डरिंग के लिए एक बड़े जंबो ब्लॉक की घोषणा की है। यह ब्लॉक शनिवार, 28 मार्च की रात 10:30 बजे से रविवार, 29 मार्च की शाम 7:30 बजे तक अप और डाउन धीमी लाइनों पर प्रभावी रहेगा। इस दौरान मुंबई लोकल ट्रेन सर्विस पर खास असर पड़ेगा।

डाउन फास्‍ट लाइन पर 29 मार्च को रहेगा ब्लॉक

डाउन फास्ट लाइन पर भी 29 मार्च को सुबह 1:00 बजे से 4:30 बजे तक एक छोटा ब्लॉक लिया जाएगा। धीमी लाइन के ब्लॉक के दौरान गोरेगांव और बोरीवली के बीच सभी धीमी गति की ट्रेनों को फास्ट लाइनों पर डायवर्ट किया जाएगा। डाउन फास्ट लाइन पर ब्लॉक के कारण राम मंदिर, मलाड और कांदिवली स्टेशनों पर डाउन दिशा में ट्रेनों का ठहराव नहीं होगा, क्योंकि उस समय प्लेटफार्म उपलब्ध नहीं होंगे।

बोरोवली के प्‍लेटफार्म 1 और 2 से नहीं होगा ट्रेनों का संचालन

सेवाएं अंधेरी और बोरीवली के बीच 5वीं लाइन से संचालित होंगी। साथ ही, बोरीवली के प्लेटफार्म 1 और 2 पर भी ट्रेनों का संचालन नहीं किया जाएगा। जिसके चलते अंधेरी और गोरेगांव में चलने वाली कई लोकल ट्रेन सर्विस रद्द या शॉर्ट-टर्मिनेट होंगी, जिससे पूरे कॉरिडोर पर परिचालन प्रभावित होगा। रद्द और शॉर्ट-टर्मिनेटेड सर्विस की विस्तृत सूची स्टेशन मास्टर कार्यालयों पर उपलब्ध रहेगी।

25 अतिरिक्‍त लोकल ट्रेनें चलाई जाएंगी

पश्चिम रेलवे के एक बयान में बताया गया है कि शनिवार को 45 ट्रेनें और रविवार को 254 सेवाएं रद्द रहेंगी। यात्रियों की असुविधा कम करने के लिए, ब्लॉक अवधि के दौरान 25 अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी। एक अस्थायी परिचालन परिवर्तन के तहत, सभी 15 डब्‍बों वाली धीमी लोकल ट्रेनें अंधेरी (ADH) और बोरीवली (BVI) के बीच दोनों दिशाओं में तेज सेवाओं के रूप में चलेंगी।

ट्रांस हार्बर लाइन पर भी ब्लॉक

महाराष्ट्र टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, मध्य रेलवे ने रविवार को माटुंगा और मुलुंड के साथ-साथ ठाणे और वाशी/नेरुल के बीच ट्रांस हार्बर लाइन पर भी ब्लॉक की घोषणा की है। यह ब्लॉक पटरियों और सिग्नलिंग प्रणालियों के रखरखाव और मरम्मत के लिए आवश्यक है।

सेंट्रल लाइन पर माटुंगा और मुलुंड के बीच ब्लॉक

सेंट्रल लाइन पर माटुंगा और मुलुंड के बीच अप और डाउन धीमी लाइनों पर ब्लॉक सुबह 11:05 बजे से दोपहर 3:55 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान धीमी लोकल ट्रेनों को फास्ट लाइनों पर डायवर्ट किया जाएगा, जिससे यात्रा में 20 मिनट तक की देरी हो सकती है।

ट्रांस हार्बर लाइन के इस रूट पर नहीं चलेगी ट्रेनें

ट्रांस हार्बर लाइन पर ठाणे और वाशी/नेरुल के बीच, जिसमें ठाणे-पनवेल मार्ग भी शामिल है, सर्विस सुबह 11:10 बजे से शाम 4:10 बजे तक निलंबित रहेंगी। हालांकि, खारकोपर-उरण मार्ग पर सीएसएमटी से वाशी और पनवेल तक की ट्रेनें अपने निर्धारित समय के अनुसार चलेंगी।

रेलवे ने यात्रियों को इन बदलावों पर ध्यान देने और अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाने की सलाह दी है। यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए रेलवे ने खेद व्यक्त किया

To carry out the work of re-girdering of Bridge No. 61, a jumbo block will be undertaken between Kandivali and Borivali stations on UP and DOWN slow line from 22:30 hrs of 28th March, 2026 to 19:30 hrs of 29th March, 2026 and on DOWN fast line from 01:00 hrs to 04:30 hrs on 29th… pic.twitter.com/nxtL3EetoF

— Western Railway (@WesternRly) March 27, 2026 “>

क्‍यों लगाया गया है मेगा ब्लॉक?

ये ब्लॉक हार्बर लाइन विस्तार के तहत मलाड और कांदिवली के बीच पुल संख्या 56A पर पीएससी स्लैब और गिट्टी रिटेनर लॉन्च करना शामिल है, जो हार्बर लाइन को बोरीवली तक बढ़ाने की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है।

इसके अलावा कांदिवली स्टेशन पर प्लेटफॉर्म 1 पर डेक स्पैन (C16-C17) के लिए एक गर्डर लॉन्च करने का कार्य भी इसी ब्लॉक अवधि में किया जाएगा। यह कार्य सुबह 2:00 बजे से सुबह 7:30 बजे के बीच निर्धारित है, जिसका मुख्य उद्देश्य स्टेशन की संरचनात्मक क्षमता और दक्षता में सुधार करना है।





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments