HomeराजनीतिMumbai Metro Expansion: 2026 के अंत तक 120 किमी नेटवर्क का लक्ष्य,...

Mumbai Metro Expansion: 2026 के अंत तक 120 किमी नेटवर्क का लक्ष्य, ठाणे-मीरा रोड तक सीधी कनेक्टिविटी


Maharashtra

oi-Smita Mugdha

Mumbai Metro Expansion: मुंबई में मेट्रो नेटवर्क तेजी से विस्तार कर रहा है और 2026 के अंत तक 120 किलोमीटर के महत्वपूर्ण आंकड़े को पार करने की दिशा में बढ़ रहा है। शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मजबूत बनाने के लिए कई नई मेट्रो लाइनों पर काम तेज गति से जारी है। अप्रैल 2026 की शुरुआत तक मुंबई में करीब 90 किलोमीटर का मेट्रो नेटवर्क चालू हो चुका है। 6 अप्रैल को मुंई मेट्रो की लाइन 9 (Mumbai Metro Line 9) का उद्घाटन होगा।

मेट्रो लाइन 2B के पहले चरणों को शुरू करने की तैयारी है। मेट्रो लाइन 9 के तहत दहिसर पूर्व से काशीगांव तक 4.5 किमी का रूट शुरू होगा, जिससे मीरा-भाईंदर क्षेत्र को पहली बार मेट्रो कनेक्टिविटी मिलेगी। वहीं, लाइन 2B का पहला चरण पूर्वी उपनगरों, खासकर मानखुर्द के आसपास के इलाकों को जोड़ेगा।

Mumbai Metro Expansion

Mumbai Metro Expansion: इस साल होगा 120 किमी का नेटवर्क

– आने वाले महीनों में 40-50 किलोमीटर नए रूट्स चरणबद्ध तरीके से शुरू किए जाएंगे, जिससे कुल नेटवर्क 120 किमी के पार पहुंच जाएगा।

– मुंबई मेट्रो लाइन 6 (Mumbai Metro Line 6) जिसे पिंक लाइन के नाम से जाना जाता है, स्वामी समर्थ नगर (लोखंडवाला) से विक्रोली तक 15.3 किमी लंबी है और 2026 के अंत तक पूरी तरह चालू होने की उम्मीद है।

– यह लाइन जोगेश्वरी-विक्रोली लिंक रोड पर ट्रैफिक को काफी हद तक कम करेगी। इससे सड़क पर ट्रैफिक दबाव को काफी हद तक कम किया जा सकेगा।

Mumbai Metro: उपनगरीय इलाकों तक मिलेगी डायरेक्ट कनेक्टिविटी

इसके अलावा, मुंबई मेट्रो लाइन 4 (Mumbai Metro Line 4) और मेट्रो लाइन 4A (Mumbai Metro Line 4A) के तहत वडाला से ठाणे और कासारवडवली तक कनेक्टिविटी विकसित की जा रही है। ठाणे के कैडबरी जंक्शन से गाममुख तक का हिस्सा 2026 के मध्य तक शुरू करने का लक्ष्य है। मेट्रो लाइन 5 का पहला चरण (ठाणे से भिवंडी) दिसंबर 2026 तक चालू होने की संभावना है, जिससे ठाणे-भिवंडी-कल्याण क्षेत्र को बड़ी राहत मिलेगी। मेट्रो लाइम 7ए (Mumbai Metro Line 7A) के जरिए गुंडावली से छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 तक सीधी कनेक्टिविटी देने का लक्ष्य भी इसी साल के अंत तक रखा गया है।

बता दें कि सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी कहा है कि मुंबई मेट्रो का दीर्घकालिक लक्ष्य 337 किलोमीटर का विशाल नेटवर्क तैयार करना है। इससे शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा और यात्रा अधिक तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक बनेगी। इसके अलावा, भविष्य में मेट्रो की कनेक्टिविटी उपनगरीय इलाकों से आगे बढ़ाकर आसपास के शहरों तक करने की भी है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments