HomeराजनीतिNavami 2026 Kab hai: 26 या 27 मार्च, कब है नवमी? कितने...

Navami 2026 Kab hai: 26 या 27 मार्च, कब है नवमी? कितने बजे होगा कन्या पूजन?


Religion Spirituality

oi-Ankur Sharma

Navami 2026 Kab hai: दुर्गा नवमी को हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। इसे महानवमी भी कहते हैं। इस दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है लेकिन इस बार इस दिन को लेकर थोड़ा कन्फ्यूजन पैदा हो गया है।

कुछ का कहना है कि नवमी 26 मार्च को है तो वहीं कुछ लोगों का मानना है कि नवमी 27 मार्च को मनाई जाएगी। आपको बता दें कि नवमी तिथि 26 मार्च को सुबह 11 बजकर 48 मिनट से शुरू होकर 27 मार्च को सुबह 10 बजकर 06 मिनट तक रहेगी, उदया तिथि के अनुसार, 27 मार्च 2026 को नवमी मनाना सही है।

Navami 2026 Kab hai

दुर्गा नवमी पूजा विधि

प्रातः जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें। पूजा का संकल्प लें और व्रत का पालन करें। मां दुर्गा की प्रतिमा या तस्वीर को साफ स्थान पर स्थापित करें। गंगाजल से शुद्धिकरण करें। रोली, अक्षत, फूल, नारियल, फल, मिठाई अर्पित करें। मां को लाल चुनरी और श्रृंगार सामग्री चढ़ाएं। दुर्गा सप्तशती या दुर्गा चालीसा का पाठ करें। “ॐ देवी सिद्धिदात्र्यै नमः” मंत्र का जाप करें।

कितने बजे होगा कन्या पूजन?

26 मार्च को सुबह 06:18 से 07:50 और फिर 10:55 से दोपहर 03:31 बजे के बीच कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त है। वैसे आप 27 मार्च (नवमी) को भी सुबह 06:17 बजे से दोपहर 03:24 बजे तक कन्या पूजन कर सकते हैं।

दुर्गा नवमी का महत्व

इस दिन मां दुर्गा के सिद्धिदात्री रूप की पूजा करने से सभी प्रकार की सिद्धियां और सफलताएं प्राप्त होती हैं।मान्यता है कि इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर जैसे राक्षसों का संहार किया था। यह दिन शक्ति, भक्ति और विजय का प्रतीक है। इस दिन कन्या पूजन (कंजक) का विशेष महत्व होता है, जिसमें छोटी कन्याओं को देवी का रूप मानकर पूजा जाता है। घर में सुख-शांति, धन-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी बात को अमल में लाने से पहले किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर बातें करें।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments