HomeराजनीतिNavjot Singh Sidhu की बेटी Rabiaa Sidhu कौन हैं? क्या करती हैं?...

Navjot Singh Sidhu की बेटी Rabiaa Sidhu कौन हैं? क्या करती हैं? पिता से कितनी ज्यादा अमीर हैं?


India

oi-Divyansh Rastogi

Navjot Singh Sidhu Daughter Rabiaa Sidhu: पंजाब की राजनीति इस समय तेज बदलाव के दौर से गुजर रही है। नए राजनीतिक फैसलों और हलचलों के बीच नवजोत सिंह सिद्धू परिवार एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। खासकर जब, उनकी पत्नी और कांग्रेस से निष्कासित पंजाब की पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू ने नई पार्टी के ऐलान कर दिया है। इसके बाद लोगों की नजर अब अगली पीढ़ी पर टिक गई है।

इसी बीच सबसे ज्यादा चर्चा उनकी बेटी राबिया सिद्धू (Rabiaa Sidhu) को लेकर हो रही है। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर राबिया कौन हैं, क्या करती हैं और क्या वह भी राजनीति में कदम रखने वाली हैं या फिर फैशन की दुनिया में ही अपना करियर आगे बढ़ा रही हैं। साथ ही उनकी लाइफस्टाइल और नेटवर्थ को लेकर भी काफी जिज्ञासा बनी हुई है। क्या पिता नवजोत सिंह सिद्धू से कितनी अमीर हैं वे? आइए जानते हैं…

Who Is Rabiaa Sidhu

Who Is Rabiaa Sidhu: सिद्धू खानदान की ‘ड्रामा क्वीन’

राबिया सिद्धू उर्फ राबिया कौर सिद्धू, पूर्व क्रिकेटर, टीवी स्टार और नेता नवजोत सिंह सिद्धू और डॉक्टर व पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू की बेटी हैं। उनका जन्म 15 अक्टूबर 1995 (लगभग 30 वर्ष) में पंजाब के पटियाला में हुआ। परिवार में एक छोटा भाई करण सिद्धू भी हैं, जो वकील हैं। दोनों भाई-बहन बचपन से ही हाई-प्रोफाइल परिवार में पले-बढ़े। मां नवजोत कौर डॉक्टर रह चुकी हैं और पिता सिद्धू पाजी क्रिकेट से राजनीति तक का सफर तय कर चुके हैं। राबिया को मां ने प्यार से ‘ड्रामा क्वीन’ का उपनाम दिया है।

who-is-rabiaa-sidhu

Rabiaa Sidhu Education: सिंगापुर और लंदन से फैशन की डिग्री

who-is-rabiaa-sidhu

राबिया ने अपनी स्कूली शिक्षा पंजाब के यादवेंद्र पब्लिक स्कूल, पटियाला और गुरुग्राम के पाथवेज वर्ल्ड स्कूल, अरावली से पूरी की। फैशन में गहरी रुचि के चलते उन्होंने आगे की पढ़ाई विदेश में की। इसमें-

  • अंडरग्रेजुएट: Lasalle College of the Arts, सिंगापुर
  • मास्टर्स इन फैशन डिजाइन: Istituto Marangoni, लंदन (दुनिया के टॉप फैशन इंस्टीट्यूट में से एक)

इंटरनेशनल एक्सपोजर के साथ वे अब फैशन डिजाइनर, स्टाइलिस्ट और क्रिएटिव डायरेक्टर के रूप में काम कर रही हैं।

who-is-rabiaa-sidhu

Rabiaa Sidhu Career: पिता के यूट्यूब चैनल की क्रिएटिव डायरेक्टर

राबिया सिर्फ ‘सिद्धू की बेटी’ नहीं, खुद की पहचान बना रही हैं। वे Navjot Singh Sidhu Official यूट्यूब चैनल की क्रिएटिव डायरेक्टर हैं (2025 से सक्रिय भूमिका)। फैशन कंटेंट, स्टाइलिंग और डिजिटल स्टोरीटेलिंग में सक्रिय हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं। इंस्टाग्राम (@rabiasidhu) पर हजारों फॉलोअर्स हैं। ग्लैमरस फोटोज, फैशन ट्रेंड्स और पर्सनल लाइफ शेयर करती हैं। वे मॉडलिंग भी करती हैं और जानवरों से बेहद प्यार करती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर अक्सर उनका प्यारा पेट डॉग साथ में नजर आता है।

who-is-rabiaa-sidhu

Rabiaa Sidhu Navjot Singh Sidhu Relation: पिता के लिए प्रचार, लेकिन अभी औपचारिक एंट्री नहीं

2022 पंजाब विधानसभा चुनाव में राबिया ने पिता नवजोत सिंह सिद्धू के लिए अमृतसर पूर्व सीट पर जोरदार प्रचार किया। उन्होंने तत्कालीन CM चरणजीत सिंह चन्नी पर तीखे हमले किए थे। कहा था कि जब तक पापा चुनाव नहीं जीतते, मैं शादी नहीं करूंगी। अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और केजरीवाल के दिल्ली मॉडल पर भी कटाक्ष किया था। हालांकि, अभी तक उन्होंने किसी पार्टी में औपचारिक सदस्यता नहीं ली है। मां की नई पार्टी के गठन के बाद उनकी भूमिका पर नजरें टिकी हैं।

Rabiaa Sidhu Net Worth: पिता से कितनी अमीर हैं राबिया? संपत्ति का सच

नवजोत सिंह सिद्धू की कुल संपत्ति (2022-2025 के अनुसार) लगभग ₹44-45 करोड़ के आसपास बताई जाती है। यह क्रिकेट, टीवी कमेंट्री, शो और प्रॉपर्टी से कमाई हुई है। राबिया की पर्सनल नेटवर्थ सार्वजनिक रूप से स्पष्ट नहीं है। कुछ पुरानी रिपोर्ट्स में $22 मिलियन (लगभग ₹180 करोड़) का आंकड़ा दिया गया था, लेकिन यह विश्वसनीय नहीं माना जा सकता। खास बात यह है कि नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी जिंदगी में ही संपत्ति बांट दी। अमृतसर का बंगला (खुद की कमाई से बनाया) राबिया सिद्धू को। पटियाला का पैतृक घर बेटे करण सिद्धू को।

सिद्धू पाजी ने साफ कहा कि राजनीति से एक पैसा भी नहीं, सिर्फ मेहनत की कमाई है। यानी राबिया अब अमृतसर संपत्ति की मालिक हैं, जो परिवार की भावनात्मक और वित्तीय विरासत का हिस्सा है। वे पिता से ‘ज्यादा अमीर’ नहीं हैं, बल्कि परिवार की संपत्ति का बराबर हिस्सा पा चुकी हैं।

Rabiaa Sidhu Love Life: ईशान सूरी से लंबा रिश्ता

मीडिया खबरों के मुताबिक, राबिया 2012 से ईशान सूरी (Ishaan Suri) के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों अक्सर रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहे हैं। शादी की अटकलें लंबे समय से चल रही हैं, लेकिन अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई।

राबिया सिद्धू स्टार किड होने के बावजूद अपने दम पर फैशन और क्रिएटिव फील्ड में आगे बढ़ रही हैं। पिता की राजनीतिक विरासत और मां की नई पार्टी के बीच वे परिवार की मजबूत कड़ी बनकर उभर रही हैं। क्या वे जल्द ही राजनीति में पूर्ण रूप से कदम रखेंगी? या फैशन की दुनिया में अपना ब्रांड बनाएंगी?



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments