Home Blog Page 101

SRH vs CSK: हैदराबाद-चेन्नई मुकाबले में आज कौन जीता? किस खिलाड़ी ने ठोकी 15 गेंदों में फिफ्टी


SRH vs CSK: हैदराबाद-चेन्नई मुकाबले में आज कौन जीता? किस खिलाड़ी ने ठोकी 15 गेंदों में फिफ्टी | SRH vs CSK: Who won between sunrisers hyderabad and chennai super kings today ipl 2026 – Hindi Oneindia



Source link

Meta Layoff: जुकरबर्ग की कंपनी 8,000 कर्मचारियों की कर रही छंटनी, ग्‍लोबल लेवल पर 10 फीसदी घटाया जा रहा स्‍टाफ


Meta Layoff: जुकरबर्ग की कंपनी 8,000 कर्मचारियों की कर रही छंटनी, ग्‍लोबल लेवल पर 10 फीसदी घटाया जा रहा स्‍टाफ | Meta Layoff: facebook instagram layoff 8,000 employees, 10% staff will be reduced globally from May 20, – Hindi Oneindia



Source link

‘जितना सुना था, उससे कहीं ज्यादा हसीन’, दिल जीत रही शिमला की धूप, 80% होटल बुक


Last Updated:

Shimla Weather News : शिमला इन दिनों सैलानियों से गुलजार है. मैदानी इलाकों की तपती गर्मी देश के कोने-कोने से पर्यटकों को यहां खींच लाई है. शिमला का सुहावना मौसम उन्हें किसी जादुई दुनिया में ले जा रहा है. हर कोई शिमला की वादियों में सुकून तलाश रहा है. विदेशी सैलानियों पर भी जादू सिर चढ़कर बोल रहा है. जर्मनी के आर्मिन के लिए भारत आना नया नहीं, लेकिन उनकी पत्नी के लिए शिमला का यह पहला अनुभव यादगार बन गया है. बड़ौदा से आई श्वेता यहां की साफ-सफाई और व्यवस्थित भवनों को देखकर काफी प्रभावित नजर आईं. संगरूर से आई पूनम कहती हैं कि जितना सुना था, शिमला उससे कहीं ज्यादा खूबसूरत निकला.

Zoom

विदेशी सैलानियों पर भी शिमला का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है.

शिमला. पहाड़ों की रानी शिमला इन दिनों देशी-विदेशी सैलानियों से गुलजार है. मैदानी इलाकों की तपती गर्मी से राहत पाने के लिए देश के कोने-कोने से पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं. शिमला का सुहावना मौसम उन्हें किसी जादुई दुनिया में ले जा रहा है. दक्षिण भारत से आए पर्यटक हों या पंजाब-दिल्ली से वीकेंड मनाने पहुंचे युवा, हर कोई शिमला की वादियों में सुकून तलाश रहा है. रिज मैदान पर गिटार की मधुर धुनों के बीच झूमते युवा इस शहर की जीवंतता को और खास बना रहे हैं. विदेशी सैलानियों पर भी शिमला का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है.

सभी के लिए कुछ न कुछ
जर्मनी से आए आर्मिन अपनी पत्नी पेट्रा के साथ यहां की ऐतिहासिक इमारतों, हरियाली और बर्फ से ढकी पहाड़ियों और ठंडी हवाओं का भरपूर आनंद ले रहे हैं. भारत आना उनके लिए नया नहीं, लेकिन पेट्रा के लिए शिमला का यह पहला अनुभव बेहद यादगार बन गया है. दिल्ली से पहली बार पहुंचीं अनन्या के लिए यह वीकेंड खास बन गया. शिमला की सुंदरता ने उन्हें मंत्रमुग्ध कर दिया. संगरूर से आई पूनम कहती हैं कि जितना सुना था, शिमला उससे कहीं ज्यादा खूबसूरत निकला. हालांकि ट्रैफिक की परेशानी ने उनके अनुभव को थोड़ा प्रभावित किया. बड़ौदा से आई श्वेता यहां की साफ-सफाई और व्यवस्थित भवनों को देखकर काफी प्रभावित नजर आईं.

खिले हुए चेहरे
पर्यटकों की बढ़ती आमद का असर पर्यटन कारोबार पर भी साफ दिख रहा है. होटलों में 80 फीसदी से अधिक बुकिंग है, जिससे स्थानीय व्यवसायियों के चेहरे खिले हुए हैं. ठंडी हवाओं, बादलों की ओट में छिपती-निकलती धूप और पहाड़ों की गोद में बसी यह नगरी हर आने वाले को अपना दीवाना बना रही है. शिमला इन दिनों सिर्फ एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि गर्मी से राहत और यादों का खजाना बन चुका है.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें



Source link

भारत में आईसीयू में भर्ती अफगानिस्तानी क्रिकेटर, कंडीशन बेहद खराब, चारों तरफ दुआओं के लिए उठे हाथ


भारत में आईसीयू में भर्ती अफगानिस्तानी क्रिकेटर, कंडीशन बेहद खराब, चारों तरफ दुआओं के लिए उठे हाथ | Afghanistani cricketer shapoor zadran hospitalized in india condition critical – Hindi Oneindia



Source link

कम खर्च में शाही रोमांस! राजस्थान की इन जगहों पर बिताएं यादगार ‘मिनी हनीमून’


Last Updated:

Mini Honeymoon Rajasthan: शादी के बाद अगर आप कम बजट में एक यादगार मिनी हनीमून प्लान कर रहे हैं, तो राजस्थान आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकता है. यहां उदयपुर की झीलें, माउंट आबू की ठंडी वादियां और जयपुर की शाही खूबसूरती कपल्स को खास अनुभव देती हैं. बजट फ्रेंडली होटल, शानदार फूड और रोमांटिक लोकेशन इसे और भी खास बनाते हैं. कम खर्च में रॉयल फील पाने के लिए राजस्थान बेस्ट ऑप्शन है. अगर आप अपने पार्टनर के साथ सुकून और रोमांस भरे पल बिताना चाहते हैं, तो ये जगहें जरूर आपकी लिस्ट में होनी चाहिए.

शादी के बाद अपने सफर की शुरुआत करने के लिए जवाई सफारी एक खास वजह देती है। यहां के पत्थरों पर अठखेलियां करते लेपर्ड और उनके नन्हे शावक आपके दिन को बेहद खुशनुमा बना देंगे. जैसा कि आप इन तस्वीरों में देख रहे हैं, शांत वादियों के बीच इन मासूम शावकों की मस्ती देखकर आपकी पार्टनर के चेहरे पर मुस्कान आना लाजमी है.

पाली

जवाई का सबसे खास पल होता है शाम का नजारा. कल्पना कीजिए… ऊंचे पहाड़ों के पीछे छिपता सूरज, सामने बहती जवाई नदी और हाथों में चाय का प्याला! पहाड़ों पर बिछी राजशाही चटाई पर बैठकर ‘हाई-टी’ का आनंद लेना किसी ख्वाब जैसा लगता है, लेकिन जवाई में यह हकीकत है। यह सुकून भरा पल आपके रिश्ते में नई ताजगी भर देगा.

पाली

अब सवाल यह है कि इस ख्वाब को हकीकत में कैसे बदलें? तो आपको बता दें कि यहां सुजान जवाई, आरामगाह रिसॉर्ट और शेर की गुफा की तरह बना प्रवेग केव्स जवाई जैसे शानदार ऑप्शन्स मौजूद हैं. ये रिसॉर्ट्स न सिर्फ आपको बेहतरीन प्राइवेसी देते हैं, बल्कि आपके मिनी हनीमून को शाही अंदाज में तब्दील कर देते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

पाली

“जवाई की खूबसूरती का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि बॉलीवुड के मशहूर कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने भी अपनी शादी की तीसरी एनिवर्सरी मनाने के लिए इसी जगह को चुना. उन्होंने यहां के शांत वातावरण में क्वालिटी टाइम बिताया और सोशल मीडिया पर इसकी जमकर तारीफ भी की। यह जगह इतनी जादुई है कि यहां पहुंचने के बाद पार्टनर के प्रति प्यार अपने आप दोगुना बढ़ जाता है.

पाली

सिर्फ विक्की-कैटरीना ही नहीं, बल्कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जैसे सितारे भी सुकून और प्राइवेसी की तलाश में इसी जगह को चुनते हैं.तो अगर आप भी अपनी शादी की एनिवर्सरी या मिनी हनीमून को यादगार बनाना चाहते हैं, तो जवाई लेपर्ड सफारी से बेहतर कोई और विकल्प हो ही नहीं सकता. फिलहाल के लिए इतना ही, देखते रहिए हमारी ये खास रिपोर्ट.



Source link

PM Modi address Nation Highlights: ‘विपक्ष ने हमारे प्रयास की भ्रूण हत्‍या की’, पीएम मोदी का झलका दर्द


PM Modi address Nation Highlights: ‘विपक्ष ने हमारे प्रयास की भ्रूण हत्‍या की’, पीएम मोदी का झलका दर्द | PM Modi address Nation Highlights women reservation bill failure, befitting reply to the opposition – Hindi Oneindia



Source link

SRH vs CSK: अभिषेक शर्मा ने तूफ़ानी फिफ्टी में बाउंड्री से बनाए 48 रन, वैभव सूर्यवंशी के क्लब में एंट्री


SRH vs CSK: अभिषेक शर्मा ने तूफ़ानी फिफ्टी में बाउंड्री से बनाए 48 रन, वैभव सूर्यवंशी के क्लब में एंट्री | SRH vs CSK: Abhishek sharma hits 15 ball fifty against chennai and equals vaibhav suryavanshi record – Hindi Oneindia



Source link

‘ओछी राजनीति करके विपक्ष ने बिल पारित नहीं होने दिया’, महिला आरक्षण बिल पारित ना होने पर तमिलनाडु में बरसे PM


‘ओछी राजनीति करके विपक्ष ने बिल पारित नहीं होने दिया’, महिला आरक्षण बिल पारित ना होने पर तमिलनाडु में बरसे PM | PM Modi cornered DMK in Tamil Nadu election campaign for not passing the Women’s Reservation Bill.cornered DMK in Tamil Nadu election campaign for not passing the Women’s Reservation Bill. – Hindi Oneindia



Source link

राजसमंद में ‘लव जिहाद’ पर मचा बवाल! विरोध करने पर लड़के ने खेला खूनी खेल, भाई-बहन घायल, आरोपी गिरफ्तार


Last Updated:

Amet Rajsamand Crime News: राजसमंद जिले के आमेट कस्बे के सालमपुरा क्षेत्र में एक गंभीर आपराधिक घटना सामने आई है. एक युवती को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी युवक ने उसके परिवार पर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में युवती और उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि आरोपी युवक कुछ दिन पहले युवती को अपने साथ ले गया था, जिसके बाद परिवार ने विरोध जताया. इसी विवाद के चलते यह हमला हुआ. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और कई संगठन मौके पर पहुंचे. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

राजसमंद में ‘लव जिहाद’ पर मचा बवाल! लड़के ने खेला परिवार के साथ खूनी खेल

उदयपुर: राजसमंद जिले के आमेट कस्बे के सालमपुरा क्षेत्र में एक गंभीर आपराधिक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में तनाव बढ़ गया है. एक युवती को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी युवक ने युवती के परिवार पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें युवती और उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक करीब 5 दिन पहले युवती को अपने साथ ले गया था. इस मामले को लेकर परिवार और लोगों में पहले से ही गुस्सा था. जब युवती वापस आई या संपर्क में आई, तब इस पूरे मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया.

विरोध करने पर हुआ हमला
मिली जानकारी के अनुसार जब युवती के परिवार ने इस मामले का विरोध किया, तो आरोपी युवक ने आक्रामक रुख अपनाते हुए चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में युवती और उसके भाई को गंभीर चोटें आईं. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग तुरंत मौके पर इकट्ठा हो गए.

अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है. सूत्रों के अनुसार, दोनों की हालत ज्यादा खराब बताई जा रही है, हालांकि डॉक्टर लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. इस घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले की आगे की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पूछताछ कर रही है.

प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की
इस घटना की जानकारी मिलते ही कई सामाजिक और स्थानीय संगठन के लोग मौके पर पहुंचे और विरोध जताया. उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों. घटना के बाद सालमपुरा क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है. किसी भी स्थिति से बचने के लिए पुलिस बल तैनात किया और इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई.

About the Author

authorimg

Jagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें



Source link

IPL 2026: 4 खिलाड़ियों ने मुंबई इंडियंस को लगाया 58 करोड़ का चूना, भारी राशि लेकर डुबो दी लुटिया


IPL 2026: 4 खिलाड़ियों ने मुंबई इंडियंस को लगाया 58 करोड़ का चूना, भारी राशि लेकर डुबो दी लुटिया | IPL 2026: 4 MI Stars Underperform Despite ₹58 Crore Salary | Mumbai Indians Performance Crisis – Hindi Oneindia



Source link