Home Blog Page 111

फिर दिल्ली को दहलाने की बड़ी साजिश, लाल किला-इंडिया गेट की रेकी, महाराष्ट्र-ओडिशा-बिहार से दबोचे 4 आतंकी


Delhi Police News: देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर आतंकियों के निशाने पर थी, लेकिन दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने समय रहते एक बड़े खतरे को टाल दिया है. पुलिस ने एक अंतरराज्यीय ऑपरेशन के तहत महाराष्ट्र, ओडिशा और बिहार से चार ऐसे युवकों को गिरफ्तार किया है, जो ‘गजवा-ए-हिंद’ की कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित होकर देश में बड़े धमाकों की साजिश रच रहे थे.

जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि ये चारों आरोपी- मोसैब अहमद, मोहम्मद हम्माद, शेख इमरान और मोहम्मद सोहेल सोशल मीडिया के गुप्त (क्लोज्ड) ग्रुप्स के जरिए एक-दूसरे के संपर्क में आए थे. इन ग्रुप्स में जिहाद, हथियारों की ट्रेनिंग और लश्कर-ए-महदी जैसी विचारधाराओं पर चर्चा होती थी. ये युवक न केवल खुद कट्टरपंथी बन चुके थे, बल्कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए अन्य युवाओं को भी भड़काने का काम कर रहे थे.

रिमोट कंट्रोल IED और लाल किले की रेकी

पकड़े गए आरोपियों में से दो मिलकर ‘रिमोट कंट्रोल आईईडी’ (बम) बनाने के एडवांस स्टेज पर थे. पुलिस ने इनके पास से बम बनाने में इस्तेमाल होने वाले बॉल बेयरिंग, कीलें और रिमोट कंट्रोल खिलौना कार जैसे संदिग्ध सामान बरामद किए हैं. सबसे डरावना खुलासा यह है कि आरोपी शेख इमरान ने दिसंबर 2025 में दिल्ली आकर लाल किला और इंडिया गेट जैसे संवेदनशील स्थानों की रेकी की थी. उसने भड़काऊ पोस्ट डालने के लिए लाल किले की तस्वीरें भी ली थीं.

साधारण पेशा, लेकिन खतरनाक मंसूबे

हैरानी की बात यह है कि ये चारों आरोपी बेहद साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं. कोई ऑटो मैकेनिक है, तो कोई प्लंबर और सिक्योरिटी गार्ड. आरोपी मोसैब अहमद विदेश (सऊदी अरब, कतर) में भी काम कर चुका है और तकनीकी रूप से काफी दक्ष है, जिसका इस्तेमाल वह आईईडी बनाने में कर रहा था. वहीं, बिहार का रहने वाला मोहम्मद सोहेल युवाओं को जिहाद के लिए उकसाने और क्राउड फंडिंग (पैसे जुटाने) का जिम्मा संभाले हुए था.

राम मंदिर और संसद भी थे निशाने पर

पकड़े गए आतंकियों के बीच हुई चैट से पता चला है कि इनके निशाने पर न केवल दिल्ली के ऐतिहासिक स्मारक थे, बल्कि अयोध्या का राम मंदिर, भारतीय संसद और महत्वपूर्ण सैन्य ठिकाने भी थे. स्पेशल सेल ने इन सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और इनके मोबाइल फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है ताकि इनके अंतरराष्ट्रीय संपर्कों का पता लगाया जा सके.

सवाल-जवाब
1. गिरफ्तार किए गए आरोपी किन-किन राज्यों से ताल्लुक रखते हैं?
दिल्ली पुलिस ने इन चार आरोपियों को महाराष्ट्र (ठाणे और मुंबई), ओडिशा (भुवनेश्वर) और बिहार (कटिहार) से गिरफ्तार किया है.

2. आरोपियों के पास से आईईडी (IED) बनाने के लिए क्या-क्या सामान बरामद हुआ है?
पुलिस ने आरोपियों के पास से रिमोट कंट्रोल आईईडी बनाने के लिए जरूरी सामान जैसे बॉल बेयरिंग, लोहे की कीलें, रिमोट कंट्रोल खिलौना कार और मोबाइल फोन बरामद किए हैं.

3. शेख इमरान नामक आरोपी ने दिल्ली में किन जगहों की रेकी की थी?
शेख इमरान ने दिसंबर 2025 में दिल्ली आकर लाल किला और इंडिया गेट जैसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थानों की रेकी (जांच-पड़ताल) की थी.

4. आरोपियों के खिलाफ किस कानून के तहत कार्रवाई की गई है?
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इन चारों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

5. आरोपी मोहम्मद सोहेल का आतंकी समूह में क्या काम था?
बिहार निवासी मोहम्मद सोहेल सोशल मीडिया पर युवाओं को जिहाद के लिए उकसाता था और हथियार व विस्फोटक जुटाने के लिए क्राउड फंडिंग (बैंक अकाउंट और क्यूआर कोड के जरिए) कर रहा था.



Source link

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें: AAP मंत्री पर 29 घंटे रेड, कनाडा से पंजाबी डिपोर्ट होंगे, युवती ने सड़क पर मॉडलिंग का VIDEO डाला – Punjab News


.

पंजाब की आज की सबसे बड़ी खबर आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर समेत 13 ठिकानों पर रेड है। ED ने मंत्री के परिजन सहित उनके कर्मचारियों से भी पूछताछ की। इसके बाद टीम 2 बैग लेकर मंत्री के घर से निकली।

दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

1. AAP मंत्री के घर 29 घंटे चली रेड, टीम 2 बैग लिए दिखी

पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर और व्यापारिक संस्थानों पर करीब 29 घंटे तक ED की रेड चली। टीम ने मंत्री और उनके 2 पार्टनरों व बेटे की फर्मों पर शुक्रवार सुबह 6:30 बजे रेड की थी। इसके बाद टीम आज सुबह करीब पौने 12 बजे उनके घर से निकली।

मीडिया कर्मियों ने जब उनसे बात करने की कोशिश की तो अधिकारी बिना बताए ही कार में सवार होकर निकल गए। इस दौरान अधिकारी अपने हाथ में 2 बैग लिए दिखे।

संजीव अरोड़ा के घर के एक कर्मचारी ने कहा कि उनसे भी अफसरों ने बयान लिए हैं। रेड लुधियाना, जालंधर, गुरुग्राम और चंडीगढ़ में कुल 13 ठिकानों पर की गई।

वहीं, समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि संजीव अरोड़ा पर अपने राजनीतिक प्रभाव के जरिए पंजाब में अवैध सट्टेबाजी (बेटिंग) संचालकों को संरक्षण देकर मुनाफे में हिस्सा लेने का शक है। उन पर यह भी आरोप है कि वह अपनी कंपनियों और कई एंट्री ऑपरेटरों का इस्तेमाल कर सट्टेबाजों के बेहिसाब पैसे को वैध निवेश में बदल रहे हैं।

वह मनी लॉन्ड्रिंग में सहायता कर रहे हैं। अरोड़ा की कंपनियां कई फर्जी निर्यात बिल बुक करने, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से फंड की राउंड-ट्रिपिंग करने और नॉन-एग्जिस्टेंट जीएसटी संस्थाओं से फर्जी खरीदारी दिखाने के मामले में भी जांच के दायरे में हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

2. 450 करोड़ रुपए की ड्रग्स पकड़ी, 2 तस्कर गिरफ्तार, PAK से जुड़े तार

whatsappvideo2026 04 18at123352pm ezgifcom resize1 1776505320

अमृतसर में पुलिस ने 64.62 किलोग्राम हेरोइन पकड़ी है। इंटरनेशनल मार्केट में इसकी कीमत 450 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इसके साथ ही दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह हेरोइन पाकिस्तान से मंगवाई गई है, जिसे अब आगे सप्लाई किया जाना था।

इससे पहले पुलिस ने इसे पकड़ लिया। जांच में यह भी सामने आया है कि इस नेटवर्क के तार विदेश में बैठे हैंडलर्स और पाकिस्तान के मूसा गैंग से भी जुड़े हुए हैं। यह गिरोह सीमा पार से ड्रग तस्करी कर पंजाब और अन्य राज्यों में सप्लाई करने का काम कर रहा था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अवा गांव के रहने वाले सरवन सिंह और इकतियारनगर गांव के रहने वाले शमशेर सिंह के रुप में हुई है। दोनों को गांव माहल के पास से पकड़ा गया है।

मामले में पुलिस स्टेशन SSOC अमृतसर में FIR दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है। पंजाब DGP गौरव यादव ने बताया कि पुलिस का उद्देश्य इस पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचना और इसके सभी सहयोगियों को गिरफ्तार करना है। (पढ़ें पूरी खबर)

3. डंपिंग ग्राउंड हटाने की समयसीमा बढ़ी, प्रशासन बोला- बारिश से काम लेट हुआ

ezgifcom resize 441776487679 1776507678

चंडीगढ़ के डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड को हटाने की समय सीमा एक बार फिर बढ़ा दी गई है। यूटी प्रशासन ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को बताया है कि अब यह काम मई के पहले सप्ताह तक पूरा कर लिया जाएगा। इससे पहले प्रशासन ने दावा किया था कि डंपिंग ग्राउंड अप्रैल के पहले सप्ताह तक पूरी तरह साफ कर दिया जाएगा।

इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस शील नागू और जस्टिस संजीव बेरी की खंडपीठ में हुई। सुनवाई के दौरान प्रशासन की ओर से कहा गया कि बेमौसम बारिश के कारण डंपिंग ग्राउंड हटाने के काम में देरी हुई है, इसलिए अब नई समय सीमा मई के पहले सप्ताह तक तय की गई है।

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता अधिवक्ता अमित शर्मा ने अदालत में एक आवेदन पेश किया, जिसमें दस्तावेजों में कथित हेराफेरी और गलत जानकारी देने के आरोप लगाए गए। आवेदन में कहा गया कि कोर्ट में पेश किए गए कुछ दस्तावेजों में बदलाव किए गए हैं और पहले दाखिल की गई परियोजना रिपोर्ट में भी विसंगतियां हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

4. आधा घंटे बिना हिले-डुले खड़ा रहा युवक, लोग बोले- जॉम्बी ड्रग्स का असर

ezgifcom optimize 111776500865 1776505122

चंडीगढ़ में एक युवक का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह करीब आधे घंटे तक बिना हिले-डुले एक ही जगह पर खड़ा नजर आ रहा है। उसकी आंखें बंद हैं और वह पूरी तरह स्थिर दिखाई देता है। वह एक हाथ में बीड़ी लिए हुए है।

आधा घंटे तक युवक के शरीर में कोई हलचल न होने पर लोग हैरान रह गए। लोगों ने कहा कि यह तथाकथित जॉम्बी ड्रग्स का असर हो सकता है। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

स्थानीय निवासी दीपक कुमार ने कहा कि यह वीडियो जिस जगह का है, वहां से कुछ ही दूरी पर सेंट्रल रिजर्व फोर्स का इंटर स्टेट नाका है। साथ ही चंडीगढ़ पुलिस भी मौजूद रहती है।

मामले में थाना सारंगपुर के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अशोक का कहना है कि यह वीडियो उनके संज्ञान में आया है। युवक की पहचान की जा रही है। इस बारे में आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई है। जल्द ही इस पर कार्रवाई की जाएगी। (पढ़ें पूरी खबर)

5. जंजीरों से बंधी मां को महिला आयोग ने छुड़ाया, बेटे-बहू बहस करते रहे

2e4b9048 ff93 4133 8c8e 02030d708c6a1776488071074 1776506599

अमृतसर के ग्रीन एवेन्यू में जंजीरों से बांधी गई एक मां को शुक्रवार देर रात आखिरकार रिहा कर दिया गया। महिला आयोग के दखल के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और महिला को भाई कन्हैया जी वृद्ध आश्रम में शिफ्ट किया गया।

इस दौरान महिला के बेटे और बहू बहस करते रहे। अमृतसर के ग्रीन एवेन्यू, पुडा कॉलोनी में सड़क किनारे जंजीरों से बांधी गई एक महिला का मामला तब सामने आया जब जस्ट सेवा सोसाइटी के फाउंडर मेंबर एडवोकेट हरसिमरन सिंह को जानकारी मिली कि एक महिला को जंजीरों से बांधा गया है। उसकी हालत बेहद खराब है। इसके बाद वह अपनी टीम के साथ पहुंचे।

जहां महिला को बांधा गया था, वहीं सामने उसके बेटा ओर बहू रहते हैं। एडवोकेट हरसिमरन ने महिला को वहां से छुड़ाया और उसे श्री गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती करवाया। उनके इलाज के सारे पैसे जमा करवाए। यह घटना तीन दिन पहले 14 अप्रैल को सामने आई थी। (पढ़ें पूरी खबर)

6. महिला ने फिनाइल पीया, पूर्व सरपंच बोला- ड्रामा कर रही है

whatsappvideo2026 04 18at123634 ezgifcom resize 11 1776506343

कपूरथला में वीडियो बनाकर फिनाइल पीने वाली महिला का साथी पूर्व सरपंच अब सामने आया है। पूर्व सरपंच रविंदर कुमार बब्बी ने वीडियो जारी कर कहा कि मनजीत कौर ने पहली बार फिनाइल नहीं पी। इससे पहले भी यह कई बार ऐसा ड्रामा कर चुकी है।

पूर्व सरपंच ने कहा कि मनजीत कौर ने वीडियो में जितने भी आरोप लगाए, वे सब झूठे हैं। यह सच है कि वह मोहाली में उसके साथ रहा था, लेकिन कभी जबरदस्ती नहीं की। उल्टा मनजीत कौर ही उसे फोर्स कर मोहाली लेकर गई थी। इसका परिवार और मनजीत सभी ब्लैकमेलर हैं।

रविंदर कुमार ने यह भी दावा किया कि मोहाली में रहते हुए महिला ने शराब की बोतल लेकर सड़क पर हंगामा किया था। इसकी शिकायत उसने पुलिस को की थी और मामला वुमेन सेल में भी चल रहा है। पूर्व सरपंच ने बताया कि वह उसके संपर्क में बुटीक पर काम करने के चलते आया था।

बता दें कि शुक्रवार को महिला ने वीडियो जारी कर कहा था कि उसकी मौत का जिम्मेदार पूर्व सरपंच होगा। पूर्व सरपंच उसे 7 साल पहले मोहाली ले गया। यहां उसके साथ लिव-इन में रहा। अब रंगरलियां मनाकर उसे छोड़ दिया। (पढ़ें पूरी खबर)

7. महिला का दावा- इमिग्रेशन फ्रॉड चल रहा, 1 स्पॉन्सरशिप से 10-10 लोग विदेश भेजे जा रहे

whatsappvideo2026 04 17at85146pm ezgifcom resize17 1776506689

पंजाब में विदेश भेजने के नाम पर चल रहे बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। वीजा कंसल्टेंट कंपनियों में काम कर चुकी एक महिला ने बताया कि इमिग्रेशन सेंटर युवाओं से लाखों रुपए वसूलकर उन्हें फर्जी दस्तावेजों के जरिए कनाडा भेज रहे हैं।

महिला ने दावा किया- स्टूडेंट वीजा और स्पॉन्सरशिप के जरिए अधिकतर युवाओं को जाली बैंक बैलेंस, फर्जी लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LOA) और वन-रूम कॉलेज के सहारे बाहर भेजा जाता है, जहां पढ़ाई के नाम पर उन्हें काम करने के लिए छोड़ दिया जाता है।

उसने यह भी खुलासा किया कि स्पॉन्सरशिप वीजा के लिए कनाडा से शादी या पार्टी के इनविटेशन कार्ड मंगवाए जाते हैं और फिर उसी पैटर्न पर अलग-अलग नामों से फर्जी कार्ड तैयार कर कई लोगों को भेज दिया जाता है।

रिपोर्ट के अनुसार, 2019 से 2023 के बीच स्टडी परमिट आवेदनों में 121% की बढ़ोतरी का फायदा उठाकर एजेंट्स ने फर्जीवाड़ा तेज किया। वहीं, इमिग्रेशन ऑडिट रिपोर्ट में भी हजारों संदिग्ध मामलों की पुष्टि हुई है, लेकिन कार्रवाई बहुत कम लोगों पर ही हुई। (पढ़ें पूरी खबर)

8. पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच मैच कल, दोनों टीमें चंडीगढ़ पहुंचीं

image 1776507513

पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच IPL मुकाबला रविवार शाम साढ़े 7 बजे से खेला जाएगा। इसके लिए दोनों टीमें चंडीगढ़ पहुंच चुकी हैं। दोनों टीमें जॉइंट प्रैक्टिस कर रही हैं।

मैच की तैयारी करते हुए प्रशासन की तरफ से 8 जगह पार्किंग बनाई गई है, जिसमें पहली 3 पार्किंग वीआईपी पार्किंग है। बाकी 5 पार्किंग सामान्य लोगों के लिए हैं। शुक्रवार शाम को पंजाब की टीम चंडीगढ़ पहुंची थी। वह मुंबई से मैच खेलने के बाद सीधी चंडीगढ़ आई है। जबकि, एक दिन पहले वीरवार को लखनऊ की टीम भी पहुंची थी।

पंजाब टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर सबकी नजर रहेगी। वह पंजाब के ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपनी टीम के लिए 100 विकेट ले चुके हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस के रयान रिकेल्टन को आउट कर यह सफलता हासिल की है। पंजाब की टीम अभी तक IPL के इस सीजन में एक भी मैच नहीं हारी है। टीम टेबल में टॉप पर कायम है। (पढ़ें पूरी खबर)

विदेश से…

9. कनाडा में 9 हजार पंजाबियों पर डिपोर्टेशन की तलवार लटकी

copy of db temp photo resize 31776486540 1776504391

कनाडा में नया इमिग्रेशन बिल पास होने के बाद 9 हजार पंजाबियों पर डिपोर्टेशन की तलवार लटक गई है। इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने C-12 बिल पास होने के बाद 30 हजार शरणार्थियों को नोटिस जारी किए हैं। नए बिल में शरणार्थियों की मान्यता खत्म कर दी गई है।

इसके विरोध में पंजाबी स्टूडेंट्स सहित अन्य देशों के छात्रों ने विनिपेग में प्रदर्शन किया और सरकार से वर्क परमिट खत्म न करने और डिपोर्टेशन न करने की मांग की। पंजाब से सालाना डेढ़ लाख स्टूडेंट्स कनाडा के कॉलेजों में एडमिशन लेते हैं। कोर्स पूरा होने पर इन्हें वर्क परमिट मिलता है। वर्क परमिट खत्म होने पर ये शरणार्थी के लिए अप्लाई करते और सालों तक काम करते रहते थे। अब इन्हें 1 साल में अप्लाई करना होगा, नहीं तो डिपोर्ट हो सकते हैं।

कनाडा सरकार की तरफ से वर्क परमिट खत्म हो चुके और शरणार्थी के तौर पर रह रहे स्टूडेंट्स को दिए नोटिस में कहा है कि वे अपनी अयोग्यता का आधार स्पष्ट करें। नोटिस में पूछा गया- आपने कनाडा में आने के एक साल के अंदर शरण के लिए अप्लाई नहीं किया है, इसलिए आपकी शरण की अर्जी को खारिज क्यों न कर दिया जाए। (पढ़ें पूरी खबर)

10. पुल पर युवती ने मॉडलिंग का VIDEO बनाया, पुलिस बोली- समझाएंगे उसे

ezgif 5134da883bac99f71776437265 1776504672

लुधियाना में एलिवेटेड पुल पर रील बनाने का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है। युवक-युवतियां बीच पुल पर खड़े होकर मॉडलिंग और डांस की वीडियो शूट कर रहे हैं। अभी लेटेस्ट एक युवती के 2 वीडियो सामने आए हैं, जिसमें वह पंजाबी गानों पर वेस्टर्न ड्रेस में पुल पर मॉडलिंग करती नजर आई।

युवती ने रील इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लोगों से शहर का नाम पहचानने को भी कहा। युवती ने इसे 5 दिन पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। पुलिस ने मामले की जांच की बात कही है, जबकि लोगों का कहना है कि लाइक्स के लिए जान जोखिम में डाली जा रही है।

मामले में एसीपी गुरइकबाल सिंह ने कहा कि हाईवे या पुल पर इस तरह रील बनाना गलत है। इससे न सिर्फ अपनी, बल्कि दूसरों की जान भी खतरे में पड़ती है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो की जांच करवाई जाएगी और जरूरत पड़ी तो युवती को समझाया जाएगा। (पढ़ें पूरी खबर)

(कल शाम 5:30 बजे फिर होगी मुलाकात)



Source link

Women Reservation Bill: 543 सीटों पर क्यों अटका 33% आरक्षण? किसकी गलती, किसका खेल, 10 सवाल-जवाब


Women Reservation Bill: 543 सीटों पर क्यों अटका 33% आरक्षण? किसकी गलती, किसका खेल, 10 सवाल-जवाब | Women Reservation Bill 10 FAQ failed Lok sabha modi govt setback what next Constitution Bill – Hindi Oneindia



Source link

CJI बोले- AI से डरने की जरूरत नहीं, संतुलन जरूरी: टेक्नोलॉजी सिर्फ मददगार हो सकती है, जज की जगह नहीं ले सकती




चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत ने कहा कि न्यायपालिका में AI का इस्तेमाल जरूरी है, लेकिन इससे डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी सिर्फ मददगार हो सकती है, जज की जगह नहीं ले सकती। यह बात उन्होंने शनिवार को बेंगलुरु में एक कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि AI का इस्तेमाल करते समय संतुलन जरूरी है। इससे काम तेज और आसान हो सकता है, लेकिन फैसला हमेशा इंसानी सोच, अनुभव और संवैधानिक समझ से ही होना चाहिए। उन्होंने न्यायिक अधिकारियों से कहा कि वे AI से प्रभावित न हों और अपनी स्वतंत्र सोच बनाए रखें। यह बयान उन्होंने ‘रीइमैजिनिंग द ज्यूडिशियरी इन द एरा ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ विषय पर कर्नाटक स्टेट ज्यूडिशियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के सम्मेलन में दिया। इस मौके पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जज भी मौजूद थे। CJI बोले- AI पर ज्यादा निर्भरता से न्याय प्रक्रिया कमजोर होगी CJI ने कहा कि जैसे जज जटिल मामलों में ज्यादा समय, सोच और धैर्य लगाते हैं, वैसे ही AI टूल्स का इस्तेमाल भी समझदारी से करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सही तरीके से उपयोग करने पर ये टूल्स मदद करेंगे, लेकिन जज का स्वतंत्र निर्णय सबसे जरूरी रहेगा। उन्होंने इसके जोखिमों पर भी चेताया। उन्होंने कहा कि AI केवल डेटा और एल्गोरिद्म पर काम करता है, उसमें इंसानी समझ, नैतिकता और सामाजिक संदर्भ की समझ नहीं होती। ऐसे में ज्यादा निर्भरता से न्याय प्रक्रिया कमजोर हो सकती है। CJI ने बताया कि हाल के समय में AI प्लेटफॉर्म्स से गलत फैसलों के उदाहरण, फर्जी कानूनी संदर्भ और गलत जानकारी सामने आई है। उन्होंने कहा कि ये छोटी गलती नहीं हैं, बल्कि न्याय व्यवस्था की बुनियाद को प्रभावित कर सकती हैं। CJI ने कहा- AI का गलत इस्तेमाल कोर्ट का समय खराब करती है उन्होंने यह भी कहा कि AI का गलत इस्तेमाल करके भ्रामक याचिकाएं और कमजोर दावे तैयार किए जा सकते हैं। इससे कोर्ट का समय खराब होता है और असली मामलों पर असर पड़ता है। CJI ने जोर देकर कहा कि AI से बने किसी भी कंटेंट की जांच जरूरी है। इसकी जिम्मेदारी मशीन पर नहीं छोड़ी जा सकती। न्यायिक अधिकारियों को हर जानकारी को खुद परखना होगा। उन्होंने कहा कि न्याय एक मानवीय प्रक्रिया है, जो अनुभव, सोच और मूल्यों से बनती है। कोई भी तकनीक इसे पूरी तरह नहीं बदल सकती। अंत में उन्होंने कहा कि न्यायपालिका एक बदलाव के दौर में है। ऐसे समय में जरूरी है कि सिस्टम खुद का आकलन करे और तकनीक को अपनाते हुए भी अपनी मूल पहचान बनाए रखे। पहले भी AI पर बयान दे चुके हैं CJI इससे पहले भी मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने AI को लेकर अपने विचार रखे थे। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन-2026 में उन्होंने कहा था कि AI को न्यायिक प्रणाली में इस तरह शामिल किया जाना चाहिए, जिससे यह व्यवस्था को मजबूत करे, न कि उसके मूल कार्य को कमजोर करे। उन्होंने यह भी कहा कि AI बड़ी मात्रा में डेटा और रिकॉर्ड को संभालने, पैटर्न पहचानने और प्रक्रियाओं में हो रही देरी को कम करने में मदद कर सकता है, लेकिन फैसले सुनाने का कार्य केवल इंसानों के हाथों में ही रहना चाहिए। ————————- ये खबर भी पढ़ें… CJI बोले- AI ज्यूडीशियरी को मजबूत करने में मदद करे:डेटा-रिकॉर्ड संभाले, पैटर्न पहचाने लेकिन फैसले सुनाने के काम में दखल न दे CJI जस्टिस सूर्यकांत ने कहा है कि AI (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) को ज्यूडिशियल सिस्टम में इस तरह से शामिल किया जाना चाहिए जिससे यह हमारी व्यवस्था को मजबूत करे, न कि उसके असली काम को ही कमजोर कर दे। CJI बोले- “AI को बड़ी मात्रा में डेटा और रिकॉर्ड को संभालने, पैटर्न पहचानने और सिस्टम में हो रही देरी को कम करने में मदद करनी चाहिए। वह फैसले सुनाने के काम में दखल न दे, बल्कि फैसले इंसानों के हाथों में ही रहना चाहिए।” पूरी खबर



Source link

भीषण गर्मी में सुकून का सीक्रेट ठिकाना! सुल्तानपुर का ये ‘नमो वन’ क्यों है खास


Last Updated:

Sultanpur News: सुल्तानपुर के आपको ऐसे नमो वन के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आप तालाब, पानी, पेड़-पौधे, फूल आदि की छाया में बैठकर शांति और सुकून के पल बिता सकते हैं. आइए जानते हैं कहां है नमोवन और इससे एक लाख की आबादी को किस तरह से फायदा होने वाला है.

सुल्तानपुर: गर्मी लगातार बढ़ रही है और तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है. तेज धूप की वजह से लोग अब काले चश्मे और गमछा आदि का इस्तेमाल करना शुरू कर दिए हैं. ऐसे में अगर इस भीषण गर्मी में आप शांति और सुकून ढूंढना चाहते हैं और प्राकृतिक माहौल का आनंद लेना चाहते हैं, तो आज हम आपको बताने वाले हैं सुल्तानपुर के ऐसे नमो वन के बारे में, जहां पर आप तालाब, पानी, पेड़-पौधे, फूल आदि की छाया में बैठकर शांति और सुकून के पल बिता सकते हैं. आइए जानते हैं कहां है नमोवन और इससे एक लाख की आबादी को किस तरह से फायदा होने वाला है.

ये हैं सुविधाएं
अगर आप भी इस नमोवन में गर्मी के मौसम में आना चाहते हैं, तो यह एक पिकनिक स्पॉट की तरह भी आपको अनुभव कराएगा, क्योंकि यहां पर कई ऐसी सुविधाएं हैं, जो आपको प्रकृति से जोड़कर रखेंगी और आप शांति और सुकून महसूस कर पाएंगे. यहां पर आपको बैठने के लिए सीट, रंग-बिरंगे फूल और तालाब में पानी का आनंद मिल सकेगा. इसके साथ ही यहां पर छायादार वृक्ष लगाए गए हैं, जो अपनी सुंदर आकृति और हरियाली से लोगों को मनमोहित कर लेते हैं.

अभी किया जा रहा डेवलप
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज ने लोकल 18 से कहा कि नमोवन सुल्तानपुर का एक बेहतर पार्क बनकर उभरेगा. यह सुल्तानपुर के लाखों लोगों के लिए फायदेमंद होगा, क्योंकि इसे अभी और बेहतर तरीके से डेवलप किया जा रहा है. यहां रात में रंगीन लाइट लगाई जाएगी और इसके साथ ही बैठने की सीट और बढ़ाई जाएगी. आने वाले समय में यहां पर बच्चों के खेलने और ओपन जिम का भी प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा.

यहां स्थित है यह नमोवन
सुल्तानपुर शहर के नारायणपुर मोहल्ले में एक ऐसा पार्क मौजूद है, जो शहरवासियों के लिए सुबह-शाम मनोरंजन और व्यायाम के तौर पर प्रयोग में लाया जाता है. साथ ही यह सुल्तानपुर वासियों के लिए पर्यटन का भी बेहतर स्थल है. जो लोग प्री वेडिंग शूट के लिए बेहतर प्लेस की तलाश में हैं, उनके लिए यह जगह एक बेहतर विकल्प के रूप में मौजूद है.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.



Source link

Taniya Chatterjee के खिलाफ Yuzvendra Chahal का बड़ा कदम, मानहानि केस दर्ज, कैसे शुरू हुआ विवाद?


Taniya Chatterjee के खिलाफ Yuzvendra Chahal का बड़ा कदम, मानहानि केस दर्ज, कैसे शुरू हुआ विवाद? | yuzvendra chahal files defamation case against taniya chatterjee know how the controversy starts – Hindi Oneindia



Source link

Tamil Nadu Election: थलपति जीतेंगे या हारेंगे? क्‍या DMK से छिन जाएगी तमिलनाडु की सत्‍ता,आया नया Opinion Poll


Tamil Nadu Election: थलपति जीतेंगे या हारेंगे? क्‍या DMK से छिन जाएगी तमिलनाडु की सत्‍ता,आया नया Opinion Poll | Tamil Nadu Election 2026 pre poll survey Will Thalapathy Vijay Win Perambur-Trichy & TVK Defeat DMK? Vikatan Survey Out – Hindi Oneindia



Source link

राहुल पर FIR का अपना आदेश हाईकोर्ट जज ने बदला: बिना नोटिस केस दर्ज करना सही नहीं माना; याचिकाकर्ता बोला- CJI से शिकायत करेंगे – Lucknow News




इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने सांसद राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का अपना ही आदेश बदल दिया है। मामला दोहरी नागरिकता से जुड़ा है। कोर्ट ने शनिवार को अपनी वेबसाइट पर नया आदेश जारी किया। कोर्ट ने बताया कि शुक्रवार (17 अप्रैल) को सुनवाई हुई थी। इसमें याचिकाकर्ता समेत केंद्र और राज्य सरकार के वकीलों से पूछा गया था कि क्या राहुल गांधी को नोटिस जारी करने की जरूरत है? वकीलों ने नोटिस जारी करने की कोई जरूरत नहीं बताई थी। इसके बाद FIR दर्ज करने का आदेश पारित कर दिया गया था। हालांकि, आदेश टाइप होने से पहले न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी ने फिर से फैसले को परखा। उन्होंने पुराने केसों की स्टडी में पाया कि ऐसे मामलों में नोटिस भेजना जरूरी है। कोर्ट ने कहा कि राहुल गांधी को नोटिस जारी किए बिना फैसला करना उचित नहीं है। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 20 अप्रैल की तारीख तय की है। यह याचिका कर्नाटक में रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता एस. विग्नेश शिशिर ने दायर की थी। उन्होंने राहुल गांधी पर ब्रिटिश नागरिकता का आरोप लगाते हुए विदेशी अधिनियम, पासपोर्ट अधिनियम आदि में केस दर्ज होने की मांग की है। कोर्ट का फैसला आने के बाद विग्नेश ने कहा- राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का फैसला वापस लेने की शिकायत हम CJI से करेंगे। कल केस दर्ज करने और CBI से जांच के आदेश दिए थे इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने शुक्रवार को राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया था। जस्टिस सुभाष विद्यार्थी ने कहा था- FIR दर्ज करके मामले को CBI को ट्रांसफर किया जाए। हालांकि, इससे पहले 28 जनवरी, 2026 को MP-MLA कोर्ट ने विग्नेश शिशिर की याचिका को खारिज कर दिया था। कोर्ट ने मंत्रालय से ‘टॉप सीक्रेट’ फाइलें ली थीं
सुनवाई के दौरान जज सुभाष विद्यार्थी ने गृह मंत्रालय के फॉरेनर्स डिवीजन को निर्देश दिए थे कि मामले से संबंधित सभी जरूरी दस्तावेज पेश करें। मंत्रालय ने केस से जुड़ी सभी फाइलें हाईकोर्ट में पेश की थीं। विग्नेश शिशिर का दावा है कि उन्होंने कोर्ट में दस्तावेज और साक्ष्य पेश किए। इनसे संकेत मिलता है कि राहुल गांधी यूनाइटेड किंगडम में मतदाता रहे हैं। वहां चुनावों में भागीदारी से जुड़े रिकॉर्ड मौजूद हैं। शुक्रवार को सुनवाई में यूपी सरकार की तरफ से वकील डॉ. बीके सिंह पेश हुए थे। केंद्र सरकार का पक्ष वकील एसबी पांडेय ने रखा। याचिकाकर्ता विग्नेश शिशिर की तरफ से बिंदेश्वरी पांडेय कोर्ट पहुंचे थे। रायबरेली से लखनऊ ट्रांसफर हुआ था केस 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने ऐसी ही याचिका खारिज कर दी थी
सुप्रीम कोर्ट ने 2019 में राहुल की भारतीय नागरिकता से जुड़ी याचिका खारिज कर दी थी। उस समय के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा था कि अगर कोई कंपनी किसी फॉर्म में राहुल गांधी को ब्रिटिश नागरिक के तौर मेंशन करती है, तो क्या ऐसा कर देने से ही वे ब्रिटिश नागरिक हो गए। सीजेआई गोगोई, जस्टिस दीपक गुप्ता और जस्टिस संजीव खन्ना की बेंच ने कहा था- ‘हम यह याचिका खारिज करते हैं। इसमें कोई आधार नहीं है। ‘याचिका में कहा गया था, ‘कोर्ट राहुल की नागरिकता के बारे में मिली शिकायत पर जल्द फैसला करने के लिए गृह मंत्रालय को निर्देश दे।’ याचिका में राहुल गांधी को चुनाव लड़ने से अयोग्य करार दिए जाने की भी मांग की गई थी। याचिकाकर्ता जय भगवान गोयल ने ब्रिटेन की कंपनी के 2005-06 के सालाना ब्योरे का जिक्र किया था। इसमें कथित तौर पर राहुल को ब्रिटिश नागरिक बताया गया था। राहुल के खिलाफ यूपी में 3 केस मोदी सरनेम केस में गई थी सांसदी मोदी सरनेम केस में गुजरात की एक कोर्ट से दोषी करार दिए जाने के बाद 24 मार्च 2023 को राहुल गांधी की सदस्यता रद्द की गई थी। इस मामले की सुनवाई के दौरान 4 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने राहुल की दोषसिद्धि पर रोक लगा दी थी। इसके बाद लोकसभा सचिवालय ने 7 अगस्त 2023 को उनकी सदस्यता बहाल कर दी थी। …………………………… यह खबर भी पढ़ें जदयू के ललन सिंह बोले- अखिलेश मेरे मित्र हैं, कांग्रेस के चक्कर में मत पड़िए, सपा प्रमुख मुस्कुराते रहे लोकसभा में महिला आरक्षण को लागू करने और सीटों के परिसीमन के लिए तीन संशोधित बिलों पर आज लोकसभा में दूसरे दिन चर्चा जारी है। इसी बीच, जदयू से मोदी सरकार में मंत्री ललन सिंह ने कहा- अखिलेश जी हमारे मित्र हैं। उनके (कांग्रेस) चक्कर में मत पड़िए, उनको झटका मारिए। बिहार में उनका क्या हुआ, जानते हैं न। लगातार कांग्रेस की सीटें घटती गईं। यह सुनकर अखिलेश यादव मुस्कुराने लगे। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

ये हैं ऋषिकेश के वो सीक्रेट टूरिस्ट प्लेस, जहां पहुंचते ही दिमाग हो जाएगा शांत


Last Updated:

Rishikesh News: उत्तराखंड की पावन नगरी ऋषिकेश का नाम सुनते ही कई धार्मिक और प्रयटन स्थल दिमाग में आता है. लेकिन आज आपको यहां कुछ ऐसे सीक्रेट जगहों के बारे में बताते हैं, जहां जाने पर आपकी ट्रिप भीड़ से दूर, सुकून भरी और सच में यादगार बना दे.

ऋषिकेश: ऋषिकेश का नाम सुनते ही दिमाग में लक्ष्मण झूला, गंगा आरती और भीड़-भाड़ वाली गलियां घूमने लगती हैं, लेकिन इस आध्यात्मिक शहर का एक दूसरा चेहरा भी है, जो अब तक ज्यादा लोगों की नजरों से छिपा हुआ है. अगर आप इस बार छुट्टियों में ऋषिकेश आने का प्लान बना रहे हैं, तो क्यों न कुछ ऐसा एक्सप्लोर किया जाए जो आपकी ट्रिप को भीड़ से दूर, सुकून भरी और सच में यादगार बना दे. यहां कुछ ऐसी ऑफबीट और गुप्त जगहें हैं, जहां पहुंचकर आपको लगेगा कि आपने ऋषिकेश को नए नजरिए से जाना है.

सबसे पहले बात करते हैं ‘पिंक सैंड बीच’ की, जो ऋषिकेश से करीब 35 किलोमीटर दूर मलाकुंटी की तरफ स्थित है. यह जगह अब भी ज्यादा टूरिस्ट्स की भीड़ से दूर है. यहां की खासियत है रेत का हल्का गुलाबी रंग, जो कुछ जगहों पर साफ नजर आता है और इसे बेहद खास बना देता है. गंगा किनारे बैठकर यहां का शांत माहौल और ठंडी हवा आपको शहर की भागदौड़ से बिल्कुल अलग दुनिया में ले जाती है. यह जगह उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो नेचर के बीच सुकून ढूंढते हैं.

पहाड़ों के बीच से गुजरता रास्ता
इसके बाद आता है एक ऐसा रास्ता, जो आपको रोमांच का एहसास दिलाएगा. यह करीब 9 से 16 किलोमीटर लंबा ट्रैक है, जो उत्तरकाशी की मशहूर गरतांग गली की तर्ज पर बनाया गया है. ऋषिकेश से लगभग 40 किलोमीटर दूर यह रास्ता पहाड़ों के बीच से गुजरता है और ट्रेकिंग लवर्स के लिए किसी एडवेंचर से कम नहीं है. यहां चलते हुए हर मोड़ पर आपको अलग नजारे देखने को मिलते हैं. शांत पहाड़, घने जंगल और बीच-बीच में बहती हवा इसे एकदम फिल्मी बना देती है. खास बात यह है कि यहां अभी भी ज्यादा लोग नहीं पहुंचते, इसलिए आप बिना किसी शोर-शराबे के इस सफर का मजा ले सकते हैं.

सीक्रेट वॉटरफॉल का अद्भुत नजारा
अब बात करते हैं एक ऐसे हिडन जेम की, जो बहुत कम लोगों को पता है. तपोवन से करीब 2 किलोमीटर दूर एक सीक्रेट वॉटरफॉल है, जहां एक के बाद एक कुल तीन खूबसूरत झरने देखने को मिलते हैं. यहां पहुंचने के लिए थोड़ा ट्रेक करना पड़ता है, लेकिन रास्ते का हर कदम आपको नेचर के करीब ले जाता है. झरनों की आवाज, ठंडा पानी और चारों तरफ हरियाली आपको एक अलग ही सुकून देती है. यह जगह खासकर उन लोगों के लिए है, जो भीड़ से दूर, प्रकृति के बीच कुछ समय बिताना चाहते हैं और अपने मन को रिफ्रेश करना चाहते हैं.

इन सभी जगहों की सबसे बड़ी खासियत यही है कि यहां आपको भीड़ नहीं मिलेगी. आप आराम से समय बिता सकते हैं, फोटो खींच सकते हैं और बिना किसी हड़बड़ी के हर पल को महसूस कर सकते हैं. यह जगहें न सिर्फ आपकी ट्रिप को अलग बनाएंगी, बल्कि आपको ऋषिकेश का एक अनदेखा और शांत रूप भी दिखाएंगी.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.



Source link

Tech News: नए फोन खरीदने वालों को राहत! मोबाइल में आधार ऐप को लेकर सरकार ने अचानक लिया ये बड़ा फैसला


Tech News: नए फोन खरीदने वालों को राहत! मोबाइल में आधार ऐप को लेकर सरकार ने अचानक लिया ये बड़ा फैसला | govt u turn on mandatory aadhaar app pre installation after apple samsung protest – Hindi Oneindia



Source link