Home Blog Page 130

IPL 2026: पैट कमिंस की वापसी की डेट फाइनल, कब और कहां खेलेंगे इस सीजन पहला मैच


IPL 2026: पैट कमिंस की वापसी की डेट फाइनल, कब और कहां खेलेंगे इस सीजन पहला मैच | IPL 2026: Pat Cummins Set for SRH Return, Targets April 25 Clash Against Rajasthan Royals – Hindi Oneindia



Source link

Women Reservation Bill : ‘चोली के पीछे क्या है’, कौन हैं Shatabdi Roy, जिन्होंने दिया संसद में विवादित बयान?


Women Reservation Bill : ‘चोली के पीछे क्या है’, कौन हैं Shatabdi Roy, जिन्होंने दिया संसद में विवादित बयान? | Women Reservation Bill: ‘Choli ke piche kya hai’.Who is Shatabdi Roy, who made a controversial statement in Parliament? Hindi – Hindi Oneindia



Source link

Women Reservation Bill: ‘हर राज्य में 50% सीटें बढ़ाने पर राजी’, परिसीमन पर जमकर हुआ टकराव, संसद की बड़ी बातें


Women Reservation Bill: ‘हर राज्य में 50% सीटें बढ़ाने पर राजी’, परिसीमन पर जमकर हुआ टकराव, संसद की बड़ी बातें | Special Parliament Session Highlights Women Reservation Bill Delimitation Debate Explained – Hindi Oneindia



Source link

Pakistan: Unknown गनमैन पर लाहौर पुलिस ने की FIR, फिर मामला क्यों कर दिया सील? कितने मिले सुराग?


Pakistan: Unknown गनमैन पर लाहौर पुलिस ने की FIR, फिर मामला क्यों कर दिया सील? कितने मिले सुराग? | pakistan-lahore-attack-amir-hamza-let-gunman-dhurandhar-raw-india-world-news-hindi – Hindi Oneindia



Source link

सीएम धामी का औचक निरीक्षण, अधिकारियों में मचा हड़कंप


India

-Staff

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुशासन और जवाबदेही की एक नई मिसाल पेश की है। सीएम हेल्पलाइन 1905 पर मिली एक शिकायत का सच जानने के लिए मुख्यमंत्री अचानक अपनी समीक्षा बैठक छोड़कर सीधे मौके पर पहुंच गए। उनके इस औचक निरीक्षण से अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

Dhami Inspects 1905 Helpline On Ground

दरअसल, सचिवालय में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक रूटीन समीक्षा बैठक होनी थी, जिसके लिए तमाम अधिकारी फाइलों के साथ तैयार थे। लेकिन तभी सीएम धामी ने सबको चौंकाते हुए बैठक स्थगित की और अपने काफिले को सीधे शिकायत वाली जगह पर ले जाने का निर्देश दिया।

कुछ ही मिनटों में मुख्यमंत्री राजपुर रोड स्थित जाखन पहुंच गए, जहां शिकायतकर्ता विवेक मदान ने हेल्पलाइन पर अपनी समस्या दर्ज कराई थी। बिना किसी तामझाम के धामी सीधे शिकायतकर्ता से मिले, उनसे बात की और खुद मौके का मुआयना कर हालात का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान काम में भारी लापरवाही सामने आई। बिजली की लाइनों को अंडरग्राउंड करने के बाद फुटपाथ को ठीक से दुरुस्त नहीं किया गया था, जिससे वहां लगी टाइल्स धंस रही थीं। इतना ही नहीं, कई जगहों पर बिजली के तार खुले पड़े थे, जो राहगीरों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकते थे।

इस लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने काम की क्वालिटी और सुपरविजन पर सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर ऐसी चूक कैसे हुई? उन्होंने साफ लहजे में चेतावनी दी कि जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ और किसी भी तरह की दुर्घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

सीएम धामी ने मौके पर ही निर्देश दिए कि खराब फुटपाथ को मानक के अनुसार तुरंत दोबारा बनाया जाए, बिजली की लाइनों को पूरी तरह अंडरग्राउंड किया जाए और इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित के कामों में देरी और ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सचिवालय लौटने के बाद जब मुख्यमंत्री ने बैठक शुरू की, तो उनके तेवर सख्त थे। उन्होंने कहा कि फाइलों में किए जा रहे दावे जमीनी हकीकत से कोसों दूर हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सीएम हेल्पलाइन 1905 पर आने वाली हर शिकायत का समय पर समाधान हो और पेंडिंग मामलों में संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाए।

मुख्यमंत्री ने अब हर शिकायत का ‘फील्ड वेरिफिकेशन’ अनिवार्य कर दिया है। उन्होंने कहा कि शिकायतों को सिर्फ कागजों पर बंद न किया जाए, बल्कि उनका स्थायी समाधान निकाला जाए। विभागों के बीच तालमेल की कमी पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि एक ही जगह को बार-बार खोदने का सिलसिला बंद हो, ताकि जनता को परेशानी न हो।

धामी ने साफ किया कि बिजली, सड़क और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं सरकार की प्राथमिकता हैं। उन्होंने अधिकारियों को आगाह किया कि अब समीक्षा बैठकों के साथ-साथ सरप्राइज इंस्पेक्शन भी होंगे और गड़बड़ी मिलने पर सीधा एक्शन लिया जाएगा। मुख्यमंत्री के इस कदम ने साफ कर दिया है कि अब उत्तराखंड में शासन सिर्फ फाइलों से नहीं, बल्कि जमीन पर उतरकर चलेगा।



Source link

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 17 April: गुजरात vs केकेआर, किस टीम में हुआ बड़ा बदलाव


Cricket

oi-Naveen Sharma

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आईपीएल में आज का मुकाबला गुजरात टाइटंस और केकेआर के बीच खेला जा रहा है। गुजरात अपने घरेलू मैदान पर खेल रहा है, उसका फायदा मिलेगा। टॉस शाम 7 बजे होगा। शुभनम गिल की टीम इस मैच में धमाल मचाने का प्रयास करेगी।

दूसरी तरफ अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली केकेआर के लिए अब तक कुछ भी सही घटित नहीं हुआ है। एक मैच टाई होने से अंक मिला था, इसके अलावा जीत दर्ज कर अंक हासिल करने का मौका इस सीजन अब तक नहीं आया है। आज रहाणे एंड कंपनी को कुछ अलग करना होगा, तभी बात बन पाएगी।

aaj ke match ka toss kon jeeta

ओवरऑल मुकाबलों में जीटी 3-1 से आगे है। हालांकि, कोलकाता के लिए यह मैदान खास है; यहीं 2023 में रिंकू सिंह ने अंतिम ओवर में 5 छक्के जड़कर हारी हुई बाजी पलटी थी। केकेआर इस बार भी उसी आत्मविश्वास के साथ उतरेगी।

केकेआर ने पहले ही आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी थी कि मथीशा पथिराना इस मुकाबले का हिस्सा नहीं होंगे। उनकी उपलब्धता को लेकर पेंच उनके यात्रा संबंधी इंतजामों में फंसा हुआ है, जिस पर अभी काम चल रहा है। गुजरात की टीम में सब कुछ ठीक है, कोई खिलाड़ी चोट की समस्या से परेशान नहीं है।



Source link

TCS नासिक केस- मानवाधिकार आयोग ने रिपोर्ट मांगी: फरार आरोपी निदा ने खुद को प्रेग्नेंट बताया, कोर्ट से अग्रिम जमानत मांगी




नासिक के TCS ऑफिस में धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न के आरोपों पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के DGP समेत कई विभागों से रिपोर्ट मांगी है। इस बीच फरार आरोपी निदा खान ने अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट में अर्जी दी है। उन्होंने बताया कि वह गर्भवती है। वहीं, निदा के पिता ने कहा कि उनकी बेटी के खिलाफ साजिस हुई है। SIT ने शुक्रवार को मुंबई के मुंब्रा में निदा के पति से 4 घंटे पूछताछ की। इस मामले में अब तक 8 लोगों के खिलाफ 9 FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार कर किया है। सीएम फडणवीस ने कहा कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। सरकार इसमें शामिल पूरी मॉड्यूल का पर्दाफाश करेगी। परिवार का आरोप- निदा के खिलाफ साजिश हुई निदा के पिता ने कहा कि यह मामला नासिक के बाबा अशोक खरात से जुड़े विवाद को दबाने के लिए खड़ा किया गया है। निदा ने शिकायत करने वाली महिला से कभी बात तक नहीं की और न ही किसी को धर्म परिवर्तन के लिए कहा। उनका परिवार सभी धर्मों का सम्मान करता है। परिवार ने बताया कि निदा इस समय गर्भवती है और भिवंडी स्थित अपने ससुराल में रह रही हैं। वकील का दावा- FIR में धर्मांतरण का आरोप नहीं निदा के वकील बाबा सैयद ने कहा कि FIR में जबरन धर्मांतरण का कोई जिक्र नहीं है। निदा को एक मामले में नामजद किया गया है। निदा खान सस्पेंड, कंपनी ने गंभीर मामला बताया मीडियो रिपोर्ट के मुताबिक, TCS ने 9 अप्रैल को निदा को सस्पेंड कर दिया था। सस्पेंड में कहा गया कि उनके खिलाफ गंभीर मामला सामने आया है। कंपनी ने उनका सिस्टम एक्सेस बंद कर दिया है। सभी कंपनी एसेट्स लौटाने के निर्देश दिए हैं। निदा खान ने दिसंबर 2021 में कंपनी जॉइन की थी। वह प्रोसेस एसोसिएट के पद पर काम कर रही थीं। SIT जांच कर रही, 7 आरोपी गिरफ्तार पुलिस के मुताबिक, इस मामले में 9 शिकायतों की जांच हो रही है। इनमें 8 महिला कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि उनके सीनियर ने उनके साथ मानसिक और यौन उत्पीड़न किया। ये घटनाएं फरवरी 2022 से मार्च 2026 के बीच की बताई गई हैं। पुलिस ने इस मामले में सात कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें छह पुरुष और एक महिला HR शामिल हैं। जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) बनाई गई है, जो शिकायतों की जांच कर रही है। शादी का झांसा, जबरन संबंध और धार्मिक दबाव के आरोप शिकायतों में कहा गया कि एक आरोपी ने शादी का झांसा देकर कर्मचारी के साथ बार-बार शारीरिक संबंध बनाए। इसके अलावा आपत्तिजनक तरीके से छूने और निजी जीवन को लेकर अपमानजनक टिप्पणियां करने के आरोप भी हैं। पुलिस के मुताबिक, एक मामले में एक कर्मचारी को नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया गया। साथ ही उसके धर्म का अपमान करने का भी आरोप है। शिकायतों में यह भी कहा गया है कि ऑफिस के अंदर और बाहर छेड़छाड़ की गई, आपत्तिजनक टिप्पणियां और इशारे किए गए। एक मामले में महिला को ऑफिस में ही जबरन पकड़ने की कोशिश का आरोप है। कुछ पीड़ितों ने बताया कि उन्होंने सीनियर से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सीएम ने कहा- पूरे मॉड्यूल का पर्दाफाश करेंगे महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस के कहा कि सरकार इस पूरे मामले में शामिल मॉड्यूल का पर्दाफाश करेगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि यह गंभीर मामला है और एक संगठित मॉड्यूल के तहत किया गया है। हम इस मॉड्यूल को तोड़ेंगे। इसके लिए केंद्रीय एजेंसियों की मदद भी ली जा रही है। ————- ये खबर भी पढ़ें… नासिक TCS में यौन शोषण-धर्मांतरण केस के पीछे संगठित नेटवर्क:आर्थिक रूप से कमजोर नई कर्मचारियों को टारगेट करते थे, शिकायत करने पर फटकारती थी मैनेजर महाराष्ट्र के नासिक स्थित TCS कंपनी ऑफिस में धर्म परिवर्तन, यौन शोषण केस की पुलिस जांच में सामने आया है कि एक संगठित नेटवर्क नए कर्मचारियों को निशाना बनाता था। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

धूं-धूं करती कार में जिंदा जल गए 6 लोग, जिंदगी के लिए अभी जंग लड़ रहे हैं दो, तेज रफ्तार बस से हुई थी टक्‍कर


होमताजा खबरदेश

कार में जिंदा जल गए 6 लोग, जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं 2, बस से हुई थी टक्‍कर

Last Updated:

कर्नाटक के यादगीर जिले में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें बस और कार की टक्कर के बाद आग लग गई. इस हादसे में कार सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं.

Zoom

कर्नाटक के यादगीर इलाके में कार और बस की भीषण टक्‍कर में छह लोगों की मौत हो गई है. (एआई फोटो)

यादगीर. कर्नाटक के यादगीर जिले में शुक्रवार को एक कार और एक निजी बस की आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्‍कर के बाद कार में भीषण आग लग गई. इस हादसे में कार सवार छह लोगों की मौत हो गई. इस दौरान मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने दो अन्य लोगों को कार से निकालकर बचा लिया. गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को समीपवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है.

पुलिस के अनुसार, यह हादसा सुरपुर थाना क्षेत्र में सुरपुर तालुका के देवपुर के पास हुआ. कार यादगीर से रायचूर की ओर जा रही थी. इसी दौरान उसकी टक्कर बेंगलुरु से कलबुर्गी जा रही एक निजी बस से हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि कार और बस में तुरंत आग लग गई. कार में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. इस बीच, सुरपुर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.

अभी इस घटना से जुड़ी और पूरी जानकारी सामने आनी बाकी है. अधिकारियों को अभी तक दुर्घटना के सही कारण का पता नहीं चल पाया है. मृतकों की पहचान भी अभी नहीं हो सकी है. टक्कर के बाद कार के साथ-साथ बस भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गई है. आपको बता दें कि इससे पहले 25 दिसंबर 2025 को कर्नाटक के चित्रदुर्ग में हिरियूर के पास एक बड़ा हादसा हुआ था.

इस हादसे में बेंगलुरु से गोकर्ण जा रही एक निजी स्लीपर बस की टक्कर एक ट्रक से हो गई, जिसके बाद बस में आग लग गई थी. यह दुर्घटना नेशनल हाईवे 48 पर हुई थी. हादसे में बस के अंदर फंसे कम से कम 6 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 28 अन्य लोग घायल हो गए. मृतकों में बिंदु वी, उनकी बेटी ग्रेमा, मानसा, नव्या और रश्मि महाले शामिल थे. ये सभी बेंगलुरु से गोकर्ण जा रहे थे. इसके अलावा, ट्रक चालक की भी इस हादसे में मौत हो गई थी. बताया गया कि वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला था.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें



Source link

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें: महिला बोली- पूर्व सरपंच ने रंगरलियां मनाकर छोड़ा, फिनाइल पिया, जंजीरों से मां को बांधा; AAP मंत्री पर ED की रेड – Punjab News


.

पंजाब की आज की सबसे बड़ी खबर मंत्री संजीव अरोड़ा पर ED रेड से जुड़ी रही। ED ने मंत्री के साथ उनके 2 पार्टनरों के ठिकानों पर भी छापेमारी की। इस रेड के बाद AAP ने BJP को घेरा। 2 दिन पहले आप के राज्यसभा सांसद पर ED ने रेड की थी।

दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

1. AAP मंत्री और उनके 2 पार्टनरों पर ED रेड

AAP सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा पर ED की रेड हुई है। टीमें सुबह करीब 7 बजे ही लुधियाना के गुरदेव नगर स्थित उनके घर पहुंची। इसके बाद बाहर केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात कर अंदर-बाहर आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई। लुधियाना के अलावा जालंधर में भी रियल एस्टेट कारोबारी हेमंद सूद और चंद्रशेखर अग्रवाल के ठिकानों पर ED ने रेड की है।

मंत्री और उनके पार्टनर्स के लुधियाना, जालंधर, गुरुग्राम और चंडीगढ़ स्थित कुल 13 ठिकानों पर ED की टीमों ने जांच की। ED से जुड़े सोर्सेज के अनुसार मंत्री पर यह रेड जमीन सौदे को लेकर हुई है। सोर्सेज के मुताबिक ED को शक है कि मंत्री अरोड़ा ने सूद के साथ मिलकर हैम्पटन होम्स वाली जमीन का चेंज ऑफ लैंड यूज (CLU) गलत तरीके से किया। जिसके बाद इंडस्ट्रियल जमीन को रेजिडेंशियल में बदल दिया गया।

इसमें नियमों को अनदेखा किया गया। ED की रेड पर केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्‌टू ने सोशल मीडिया पर मंत्री संजीव अरोड़ा की फोटो लगाकर लिखा- सब फड़े जाणगे। वहीं CM भगवंत मान ने कहा कि पिछले कुछ समय से लोकतंत्र का गला धीरे-धीरे काटा जा रहा है। नॉन बीजेपी सरकारों को तंग किया जा रहा है। (पूरी खबर पढ़ें)।

2. क्या 2027 के पंजाब चुनाव में विधानसभा सीटें बढ़ेंगी

comp 14 21776351661 1776422970

केंद्र सरकार ने संसद में महिला आरक्षण और लोकसभा परिसीमन बिल पेश किए। इससे लोकसभा की सीटें बढ़ेंगी और महिलाओं को 33% आरक्षण मिलेगा। देश में लोकसभा सीटों की संख्या 545 से बढ़ाकर 850 किया जा रहा है। जिसमें से 33 फीसदी यानि 273 से 283 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएंगी।

इन बिलों से पंजाब में लोकसभा की करीब 6-7 सीटें बढ़ेंगी और इतनी ही सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व हो जाएंगी। हालांकि महिलाओं के लिए रिजर्व सीटों की हर साल रोटेशन भी होगी। पंजाब में 13 ही लोकसभा सीटें हैं। इस लिहाज से पंजाब में 2029 के लोकसभा चुनाव में 19 से 20 सीटें हो सकती हैं।

केंद्र सरकार के बिल के मुताबिक लोकसभा सीटों का परिसीमन होगा। अगर लोकसभा सीटें बढ़ेंगी तो उसी अनुपात में विधानसभा की सीटें भी बढ़ेंगी। पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव हैं और एक साल में परिसीमन होना संभव नहीं है। वहीं परिसीमन जनगणना के बाद 2029 लोकसभा चुनाव के समय होना है, ऐसे में पंजाब चुनाव के वक्त सीटें नहीं बढ़ेंगी। 117 सीटों पर ही चुनाव होगा। महिला आरक्षण भी इस चुनाव में लागू नहीं होगा। (पढ़ें पूरी खबर)

3. पूर्व सरपंच बोले- AAP मंत्री मुंडियां ने ₹30 लाख रिश्वत मांगी

comp 11776401168 1776417327

पंजाब की AAP सरकार में कैबिनेट मंत्री और लुधियाना के साहनेवाल से विधायक हरदीप सिंह मुंडियां एक बार फिर विवादों में हैं। पहले से ही ट्रॉली भुगतान मामले से घिरे मंत्री पर अब उनके ही हलके के नेता ने सरपंच बनाने के नाम पर ₹30 लाख रिश्वत मांगने का आरोप लगाया।

सहकारिता विभाग के पूर्व चेयरमैन और पूर्व सरपंच धर्मजीत सिंह गिल ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा कि मंत्री ने पंचायत चुनाव के दौरान उन्हें सरपंच बनाने के बदले 30 लाख रुपए की रिश्वत मांगी। जब उन्होंने मंत्री को यह रकम देने से इनकार किया, तो उनके नामांकन पत्र रद्द करवा दिए गए और करीबी व्यक्ति को सरपंच बना दिया गया।

पूर्व सरपंच ने अवैध खनन के दौरान प्रति फीट एक लाख रुपए तक वसूली करने और अवैध होटल समेत कई प्रॉपर्टी से जुड़े आरोप भी लगाए हैं। बता दें कि हाल ही में होशियारपुर की एक फर्म के मालिक ने आरोप लगाया था कि मंत्री ने उनसे ट्रॉली खरीदी और 6 लाख रुपए नहीं दिए। वह पेमेंट मांगने गया तो मंत्री ने कहा कि इतना तो मेरा कमीशन है। (पढ़ें पूरी खबर)

4. पंजाब कैबिनेट में 6 जिलों के रिजर्वेशन रोस्टर को मंजूरी

ezgif 7 798c8de824172362107417416951751776398319 1776418501

पंजाब कैबिनेट की आज मीटिंग हुई। इसमें 6 जिलों के रिजर्वेशन रोस्टर के बदलाव को मंजूरी दी गई है। इनमें मोहाली, पटियाला, फाजिल्का, फिरोजपुर, मलेरकोटला और संगरूर शामिल हैं। क्योंकि इन जिलों की सीमाओं में बदलाव किया था। कोई व्यक्ति इसके खिलाफ एतराज जताना चाहता है तो वह 10 दिन में जता सकता है।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कैबिनेट मीटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पंजाब में बाढ़ आई तो काफी नुकसान हुआ। केंद्रीय मंत्री उस समय आए और एन्जॉय करके चले गए। लेकिन सरकार ने उन स्थानों की पहचान की है, जहां बाढ़ आती है। जिन इलाकों में बाढ़ आई थी उनमें सतलुज और घग्गर नदी के साथ लगती जमीन पर किसानों को डिसिल्टिंग की मंजूरी दी गई है।

वहीं, उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ विजिलेंस जांच शुरू करने संबंधी पूछे सवाल पर कहा कि जो भी आरोपी है उसे सजा मिलेगी। राघव चड्‌ढा के सवाल पर मंत्री ने कहा कि जो पीठ दिखाकर भागते हैं, उन्हें लोग पसंद नहीं करते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

5. खालिस्तान समर्थक MP अमृतपाल की पंजाब वापसी नहीं

comp 1 2023 07 03t13595772216883730121709877851 11 1776419445

पंजाब के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की राज्य में वापसी नहीं होगी। वो अभी असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में ही रहेंगे। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने अंतरिम आदेश जारी कर कहा कि अमृतपाल सिंह से जुड़े सभी मामलों की सुनवाई असम की जेल में ही की जाएगी।

अमृतपाल पर लगे राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत हिरासत की अवधि 22 अप्रैल को समाप्त हो रही है और पंजाब सरकार ने इसे आगे न बढ़ाने का फैसला किया है। सरकार ने कोर्ट में अपील की थी कि NSA की अवधि समाप्त होने के बाद भी अमृतपाल को डिब्रूगढ़ जेल में ही रखा जाए। अगर उसे पंजाब लाए तो यहां का लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ सकता है।

अमृतपाल सिंह के खिलाफ कुल 12 मामले दर्ज हैं। सरकार ने हाईकोर्ट में यह भी साफ किया कि NSA हटने के बावजूद उनके खिलाफ दर्ज अन्य मामलों में कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी और सभी केसों का ट्रायल चलता रहेगा। अमृतपाल सिंह को 23 अप्रैल 2023 से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के तुरंत बाद ही उन पर एनएसए लगा दिया गया था। (पढ़ें पूरी खबर)

6. महिला बोली- पूर्व सरपंच ने रंगरलियां मनाकर छोड़ा, फिनाइल पिया

ezgifcom resize 41776399647 1776417224

कपूरथला में महिला ने पूर्व सरपंच का नाम लेकर फिनाइल पी लिया। उसने फिनाइल पीते हुए वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। महिला ने वीडियो में कहा कि उसकी मौत का जिम्मेदार पूर्व सरपंच होगा। पूर्व सरपंच उसे 7 साल पहले मोहाली ले गया। यहां उसके साथ लिव-इन में रहा। अब रंगरलियां मनाकर उसे छोड़ दिया।

उसने कहा कि पूर्व सरपंच के चलते वह अब न ही मायके की रही न ही ससुराल की। इस जुर्म के बीच उसकी वाइफ बराबर की हिस्सेदार है। पहले भी यह किसी की लाइफ खराब कर चुका है। पूर्व सरपंच 6-7 साल किसी महिला के साथ रहकर बच्चा पैदा करके घर आ गया था।

जहर पीने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उसे फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। महिला के जहर निगलते का वीडियो शुक्रवार (17 अप्रैल) को सामने आया। वीडियो में महिला ने अपना नाम मनजीत कौर बताया। (पढ़ें पूरी खबर)

7. 5 मंजिला बिल्डिंग बना सकेंगे, मिक्स्ड लैंड यूज, फ्लैट्स के साथ प्लॉटेड डेवलपमेंट

untitled 1 31776410788 1776420159

चंडीगढ़ में मास्टर प्लान में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं, जिनमें अलग-अलग इलाकों के लिए खास फैसले लिए गए हैं। सेक्टर-43 सिटी सेंटर में मिक्स्ड लैंड यूज की अनुमति देकर एक ही जगह पर रिहायशी और कॉमर्शियल गतिविधियां चल सकेंगी, जबकि आईटी पार्क चंडीगढ़ में अब फ्लैट्स के साथ प्लॉटेड डेवलपमेंट को मंजूरी देने की तैयारी है।

वहीं मनीमाजरा में 5 मंजिल तक निर्माण और स्टिल्ट पार्किंग अनिवार्य करने का प्रस्ताव है, जबकि इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 और फेज-2 में एफएआर बढ़ाकर औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। इन बदलावों के जरिए शहर में जमीन के इस्तेमाल को बेहतर बनाते हुए विकास को नई दिशा देने की योजना है।

इन प्रस्तावों को मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय को भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद प्रशासन इन्हें लागू कर देगा। चंडीगढ़ मास्टर प्लान-2031 अप्रैल 2015 में लागू हुआ था और करीब 10 साल से इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ। (पढ़ें पूरी खबर)

8. महिला टीचर पर फेंका तेजाब, 2 छोटे बच्चे भी झुलसे

whatsappvideo2026 04 17at1403312 ezgifcom video to 1776422063

गुरदासपुर के सरकारी स्कूल में महिला टीचर के ऊपर उसके भांजे ने ही तेजाब फेंक दिया। इससे टीचर के साथ 2 बच्चे भी झुलस गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रोजाना की तरह लखविंदर कौर अपनी कक्षा में बच्चों को पढ़ा रही थीं। अचानक एक युवक क्लास रूम में घुसा और उन पर तेजाब फेंककर फरार हो गया।

इस दौरान लखविंदर कौर गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि पास बैठे दो बच्चों पर भी तेजाब के छींटे पड़े। घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई और घायल टीचर को इलाज के लिए बटाला अस्पताल भेजा गया तथा पुलिस को सूचना दी गई।

बटाला पुलिस के डीएसपी हरीश बहल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। कुछ ही समय में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि हमले के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन यह सामने आया है कि आरोपी युवक नशे का आदी है और एड्स का मरीज भी है। (पढ़ें पूरी खबर)

9. बेटे-बहू ने बुजुर्ग मां को जंजीरों से बांधा, खाना नहीं दिया

comp 124 1 1776421160

अमृतसर में बेटे और बहू ने 75 साल की बुजुर्ग मां को जंजीरों से बांध कर घर के बाहर सड़क किनारे मरने के लिए छोड़ दिला। करीब 20 दिन बाद जैसे लोगों को इसका पता चला, तो जस्ट सेवा सोसाइटी के सदस्य ने महिला को छुड़वाया। इसके बाद वह उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्होंने खुद के खर्च पर इलाज करवाया।

हालांकि जैसे ही उसके बेटे-बहू को पता चला, तो वह अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से झगड़ा करने लगे। फिर जबरन छुट्टी करवाई और घर ले आए। यहां दोबारा घर के बाहर जंजीरों से बांध दिया। उसे खाना तक नहीं दिया गया। जिस कारण वजन 50 किलो से घटकर मात्र 25 किलो रह गया।

बेटा-बहू व अन्य पारिवारिक सदस्य बिल्कुल सामने दुकानों के ऊपर मकान में रहते हैं। महिला के जंजीरों से बांधा होने का वीडियो सामने आने के बाद राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लिया। उन्हेंने अमृतसर डिप्टी कमिश्नर से 20 अप्रैल तक रिपोर्ट मांगी है। नोटिस में कहा कि है कि मामले की तुरंत जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। (पढ़ें पूरी खबर)

खबर हटके…

10. सुरक्षा घटाई तो शिवसेना नेता ने लौटाए गनमैन

ezgif 7 1da5bdf85d17214599711776363914 1776423737

पंजाब शिवसेना के नेता संदीप थापर उर्फ गोरा सुरक्षा में कटौती करने पर भड़क गए। सुरक्षा में कटौती से नाराज थापर गुरुवार को जिला पुलिस मुख्यालय पहुंचे और पूरी सुरक्षा वापस करने की पेशकश कर दी। उन्होंने कहा कि अगर खतरे के बावजूद मेरी सुरक्षा घटाई जा रही है तो मुझे इसकी जरूरत ही नहीं है।

थापर ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता से जुड़े लोगों को दिखावे के लिए सुरक्षा दी जा रही है, जबकि असली खतरे में रहने वालों को नजरअंदाज किया जा रहा है। थापर के विरोध के बाद पुलिस ने तुरंत तीन गनमैन वापस तैनात कर दिए और चौथे को भी जल्द बहाल करने का भरोसा दिया।

थापर का आरोप है कि 5 अगस्त 2024 को सिविल अस्पताल के बाहर हुए हमले के बाद उन्हें चार गनमैन दिए गए थे। लेकिन धीरे-धीरे उनकी सुरक्षा कम कर दी। करीब एक महीने पहले एक गनमैन को ट्रेनिंग के नाम पर हटा दिया गया। बुधवार को एक और गनमैन वापस ले लिया गया, जबकि हमलावर अब भी फरार है। उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

(कल शाम 5:30 बजे फिर होगी मुलाकात)



Source link

गर्मियों की छुट्टियों में नेपाल क्यों बन रहा है एडवेंचर हब? जानिए वजह


Last Updated:

नेपाल एक ऐसा देश है जहां प्रकृति, एडवेंचर और शांति का अद्भुत संगम देखने को मिलता है. यहां की हिल स्टेशन, झीलें और ट्रेकिंग रूट्स हर यात्री को एक अलग ही अनुभव देते हैं, जो जीवनभर याद रहता है.

पोखरा नेपाल का सबसे फेमस टूरिस्ट स्पॉट है. यहां फेवा झील, पहाड़ों का खूबसूरत नजारा और पैराग्लाइडिंग का मजा मिलता है. गर्मियों में यहां का मौसम सुहावना रहता है, और आप बोटिंग, कैंपिंग और रिलैक्सिंग के लिए परफेक्ट जगह पा सकते हैं.

अन्नपूर्णा सर्किट

अगर आप ट्रैकिंग के शौकीन हैं, तो अन्नपूर्णा सर्किट आपके लिए बेस्ट है. यह दुनिया के सबसे मशहूर ट्रेक्स में से एक है, जहां बर्फीले पहाड़, गांव और झरनों के बीच ट्रैकिंग का अलग ही अनुभव मिलता है.

नगरकोट

नगरकोट काठमांडू के पास एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो अपने सनराइज व्यू के लिए जाना जाता है. यहां से हिमालय की चोटियों का नजारा बेहद शानदार दिखता है. शांत माहौल में छुट्टियां बिताने के लिए यह जगह परफेक्ट है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

चितवन नेशनल पार्क

अगर आप नेचर और वाइल्डलाइफ पसंद करते हैं, तो चितवन नेशनल पार्क जरूर जाएं. यहां आप जंगल सफारी, हाथी सफारी और रिवर कैनोइंग का मजा ले सकते हैं. यह जगह गर्मियों में भी एडवेंचर से भरपूर रहती है.

एवरेस्ट बेस कैंप

दुनिया की सबसे ऊंची चोटी के करीब जाने का सपना यहां पूरा होता है. एवरेस्ट बेस कैंप ट्रैकिंग के लिए मशहूर है, जहां हर कदम पर शानदार पहाड़ी नजारे देखने को मिलते हैं.

लुंबिनी

लुंबिनी भगवान बुद्ध की जन्मस्थली है. यह जगह शांति और ध्यान के लिए जानी जाती है. अगर आप सुकून भरी छुट्टी चाहते हैं, तो यहां का वातावरण आपको पूरी तरह रिलैक्स कर देगा.

रसुवा (लांगटांग नेशनल पार्क)

लांगटांग नेशनल पार्क ट्रैकिंग और नेचर लवर्स के लिए शानदार जगह है. यहां आपको झरने, ग्लेशियर और खूबसूरत घाटियां देखने को मिलती हैं. भीड़ कम होने के कारण यहां का अनुभव ज्यादा सुकून भरा होता है.

धुलिखेल

धुलिखेल एक शांत और कम भीड़ वाला हिल स्टेशन है. यहां से हिमालय का व्यू बहुत साफ दिखाई देता है. आप यहां ट्रैकिंग, मेडिटेशन और रिलैक्सिंग का मजा ले सकते हैं.



Source link