Home Blog Page 134

बिल गिरते ही भाजपा महिला सांसदों ने प्रदर्शन किया: संसद के बाहर पोस्टर दिखाए, राहुल ने चर्चा के दौरान दादी के किस्से सुनाए; संसद के मोमेंट्स


  • Hindi News
  • National
  • Parliament 2026 Photos; Rahul Gandhi Om Birla Anurag Thakur| Women’s Reservation Bill

नई दिल्ली48 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संसद में शुक्रवार को महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल बहुमत नहीं मिलने के कारण पास नहीं हो पाया। संसद के बाहर भाजपा की महिला सांसदों ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की और पोस्टर लहराए। वहीं राहुल ने बिर पर चर्चा के दौरान दादी, बगीचे और जादूगर के किस्से सुनाए।

देखिए लोकसभा के टॉप-11 मोमेंट्स…

1. बिल गिरते ही भाजपा महिला सांसदों का प्रदर्शन

gifs 19 1776437408

लोकसभा से बिल गिरने के बाद NDA की महिला सांसदों ने संसद के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने बैनर-तख्तियां लेकर ‘महिला विरोधी हाय-हाय’ और ‘इंडी अलायंस हाय-हाय’ के नारे लगाए। पोस्टर में लिखा था- नारी शक्ति का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान।

2. राहुल बोले- मेरी और PM की पत्नी नहीं

comp 117 4 1776421178

राहुल ने स्पीच में कहा- यहां बैठए सभी लोग जानते हैं कि महिलाओं के मुद्दे क्या हैं। घर में मां, बहनें और पत्नियां हैं। हम इनसे बहुत कुछ सीखते हैं। हालांकि, मेरी और प्रधानमंत्री जी की पत्नी नहीं है। इसके बाद सदन में सदस्य हंसने लगे।

3. नड्डा ने खड़गे की सीढ़ियां उतरने में मदद की

comp 129 1776422111

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मदद की। दरअसल जब खड़गे राज्यसभा के अंदर सीढ़ियों से उतर रहे थे, तब नड्डा ने उनका हाथ पकड़कर उनकी सीढ़ियां उतरने में मदद की।

4. रवि किशन बोले- मैं अपनी पत्नी के पैर छूता हूं

comp 141 1776428360

भाजपा सांसद रवि किशन बोल रहे थे, तभी पीठासीन जगदंबिका पाल ने कहा कि आपका प्रचार भी आपकी पत्नी करती हैं। इस पर रवि किशन ने कहा- हां मेरे एक डेढ़ लाख वोट मेरी पत्नी लेकर आती हैं और मैं उनके पैर छूता हूं। वो छूने नहीं देती लेकिन जब वो गहरी नींद में होती है तब मैं उनके पैर छूता हूं। सबको पैर छूना चाहिए और जो महिला विरोधी हैं उनको भी छूना चाहिए।

5. TMC सांसद बोलीं- चोली के पीछे क्या है चुनरी के नीचे क्या है

gifmagicsite 3 1776432832

टीएमसी सांसद शताब्दी रॉय ने कहा कि सरकार देश को बताना चाहती है कि विपक्ष महिलाओं के विरोध में है, जो सच नहीं है। उन्होंने कहा कि हमने आरक्षण बिल 2023 में स्वीकार किया था। उन्होंने कहा- ‘चोली के पीछे क्या है चुनरी के नीचे क्या है’ यानी आरक्षण बिल के पीछे परिसीमन क्या है और इसे क्यों जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि 56 इंच के सीने की बात करने वालों को औरत के पीछे छिपना पड़ रहा है।

6. NDA सांसद शाह के साथ-साथ ‘विरोध किया’ बोले

gifmagicsite 4 1776434326

अमित शाह ने लोकसभा में कई मुद्दे गिनवाए और कहा कि कांग्रेस ने इनका विरोध किया। सत्ता पक्ष के सदस्य भी ‘विरोध किया, विरोध किया’ बोल रहे थे। शाह ने कहा कि विपक्ष ने सिर्फ महिला आरक्षण का ही नहीं, कई मुद्दों का विरोध किया।

हमने 370 समाप्त की, राम मंदिर बनाया, सीएए लाए, ट्रिपल तलाक समाप्त किया, जीएसटी लाए, आयुष्मान भारत बनाया, नया संसद बनाया, मत्स्य पालन मंत्रालय बनाया, सीडीएस बनाया, नक्सलवाद खत्म किया, आतंकवाद को सकते में डाला, सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक, ऑपरेशन सिंदूर का विरोध किया। उन्होंने कहा कि इन्होंने बिना सोचे नरेंद्र मोदी के हर काम का विरोध किया।

7. राहुल ने जादूगर और गार्डन का किस्सा सुनाया

comp 191 1 1776421778

राहुल ने स्पीच के दौरान अपने डर, दादी से जुड़े बगीचे और जादूगर का किस्सा सुनाया। उन्होंने जादूगर की कहानी में जगलिंग और बॉक्स में ताला लगाने की एक्टिंग की। जब ओम बिरला ने टोका तो राहुल बोले सर सुनाने दीजिए। मजा आएगा। मैं आर्टिस्ट हूं। चित्र बनाता हूं।

8. स्पीकर बिरला बोले- राहुल जी जादू की जगह बिल पर बोल लीजिए

comp 151 1776421191

राहुल जब जादूगर से जुड़ा किस्सा सुना रहे थे तो सभी हंस रहे थे। स्पीकर बिरला ने भी हंसते हुए कहा कि राहुल जी जादू पर बोलने से अच्छा है, बिल पर बोल लीजिए। इसके बाद हंगामा हो गया, और राहुल बैठ गए। स्पीकर ने कहा- आप जो चौराहे पर बोलते हैं वो ही संसद में बोलो, ऐसा नहीं होता। संसद की अपनी गरिमा होती है।

9. अनुराग ठाकुर बोले- राहुल भाषण देकर भाग जाते हैं

comp 16 5 1776421766

अनुराग ठाकुर ने कहा कि सदन का नियम कहता है कि जिस व्यक्ति ने भाषण समाप्त किया हो उसे सदन में रुकना होता है लेकिन राहुल गांधी हमेशा भाषण देकर भाग जाते हैं। सुनने के लिए कभी तैयार नहीं होते। ये असत्य बोलकर यहां से भाग खड़े होते हैं।

10. निशिकांत बोले- सोनिया, सीताराम केसरी की धोती खोलकर कांग्रेस अध्यक्ष बनीं

comp 17 3 1776421772

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा- पिछले दो दिन से सरकार महिलाओं को आरक्षण देने के लिए चिंतित है और देर रात तक सदन चला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं का भाषण शो जैसा था, माइकल जैक्सन जैसा। उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल 1987 को राजीव गांधी पर बोफोर्स का आरोप लगा और 17 अप्रैल 1998 को सोनिया गांधी सीताराम केसरी की धोती खोलकर कांग्रेस की अध्यक्ष हो गईं।

11. केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल व्हीलचेयर पर संसद पहुंचे

comp 130 1776422427

नागरिक उड्डयन और सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल पैर में चोट के कारण महिला आरक्षण से जुड़े तीन संशोधन बिलों पर वोट डालने के लिए व्हीलचेयर पर संसद पहुंचे।

—————————————-

संसद के विशेष सत्र की यह खबर भी पढ़ें…

राहुल बोले- बालाकोट, नोटबंदी, सिंदूर का जादूगर पकड़ा गया:एनडीए बोला- यह पीएम का अपमान

2023 का महिला आरक्षण कानून लागू, आधी रात नोटिफिकेशन जारी, इसमें बदलाव के लिए सरकार 3 नए बिल लाई

शाह ने समझाया- कैसे लोकसभा की सीटें 850 होंगी, दक्षिण के 5 राज्यों की सीटें 129 से 195 हो जाएंगी

खबरें और भी हैं…



Source link

US-India Politics: PM मोदी और आसिम मुनीर के बीच क्या बैलेंस तलाश रहे ट्रंप? ईरान युद्ध के बाद बैकफुट पर US


US-India Politics: PM मोदी और आसिम मुनीर के बीच क्या बैलेंस तलाश रहे ट्रंप? ईरान युद्ध के बाद बैकफुट पर US | US-India Politics: trump-balance-strategy-between-modi-munir-world-news-hindi – Hindi Oneindia



Source link

Bhoot Bangla: क्यों देखें अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’? ये 5 कारण इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म को बनाते हैं खास


Bhoot Bangla: क्यों देखें अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’? ये 5 कारण इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म को बनाते हैं खास | bhoot bangla why watch akshay kumar new movie 5 reasons why this horror comedy film is so special – Hindi Oneindia



Source link

जैकलीन फर्नांडीज खोलेंगी सुकेश के सारे राज? कोर्ट में दी सरकारी गवाह बनने की अर्जी, ED को मिला नोटिस


जैकलीन फर्नांडीज खोलेंगी सुकेश के सारे राज? कोर्ट में दी सरकारी गवाह बनने की अर्जी, ED को मिला नोटिस | jacqueline-fernandez-approver-plea-200-crore-money-laundering-case-ed-notice – Hindi Oneindia



Source link

‘विपक्ष के घर ED और अर्थव्यवस्था 6वें पायदान पर’ केजरीवाल का केंद्र पर हमला, IMF के आंकड़ों ने बढ़ाई हलचल


‘विपक्ष के घर ED और अर्थव्यवस्था 6वें पायदान पर’ केजरीवाल का केंद्र पर हमला, IMF के आंकड़ों ने बढ़ाई हलचल | India 6th Largest Economy IMF 2025 Arvind Kejriwal Attacks Modi Govt – Hindi Oneindia



Source link

GT vs KKR Weather: क्या गुजरात-केकेआर मैच में होगी बारिश? कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम


GT vs KKR Weather: क्या गुजरात-केकेआर मैच में होगी बारिश? कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम | GT vs KKR Weather forecast narendra modi stadium ahmedabad weather today ipl 2026 – Hindi Oneindia



Source link

खौफनाक: बस्ती में रसगुल्ला खाने पर 11 साल के मासूम को जलते तंदूर में फेंका, हालत नाजुक


त्तर प्रदेश के बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र से एक रूह कँपा देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक शादी समारोह में भोजन कर रहे 11 वर्षीय बच्चे को सिर्फ इसलिए जलते तंदूर में फेंक दिया गया क्योंकि वह बार-बार रसगुल्ला निकाल रहा था। इस अमानवीय कृत्य में बच्चा बुरी तरह झुलस गया है और उसे गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है। यह घटना 15 अप्रैल की रात मलौली गोसाईं गाँव में एक शादी समारोह के दौरान हुई। पुलिस के अनुसार, गोंडा जिले का रहने वाला 11 वर्षीय चमन उर्फ अमर अपने ननिहाल बाघानाला (बस्ती) में रह रहा था। वह अपनी नानी के साथ इस शादी समारोह में शामिल होने आया था।

इसे भी पढ़ें: T20 world Cup 2026 में हुई थी मैच फिक्सिंग! ICC की रडार पर CAN vs NZ मैच

पुलिस ने पीड़ित के मामा देवीदीन निषाद की तहरीर पर बृहस्पतिवार को अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएसएस) की धारा 109(1) (हत्या के प्रयास) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव का रहने वाला 11 वर्षीय चमन उर्फ अमर बस्ती के बाघानाला स्थित ननिहाल में रह रहा था। वह अपनी नानी के साथ मलौली गोसाई में एक रिश्तेदार की शादी में आया था।
आरोप है कि भोजन स्थल पर बार-बार रसगुल्ला निकालने से नाराज ‘कैटरिंग’ ठेकेदार ने पहले बच्चे को डराया और फिर उठाकर जलते तंदूर पर बिठा दिया। इसी दौरान बच्चा अनियंत्रित होकर तंदूर के भीतर गिर गया।

इसे भी पढ़ें: Kerala Student Suicide: BDS छात्र Nitin Raj की मौत पर बवाल, ABVP की शिकायत पर एक्शन में कमीशन

चीख सुनकर परिजनों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह चेहरे से कमर तक बुरी तरह झुलस चुका था।
परिजन उसे पहले अयोध्या मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
हरैया की पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) स्वर्णिमा सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
उन्होंने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द गिरफ्तारी होगी।
सीओ ने बताया कि बच्चे को लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है और फिलहाल उसकी हालत स्थिर बतायी जा रही है।



Source link

MP में बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 15 करोड़ की डकैती: हथियार लेकर घुसे 5 डकैतों ने मैनेजर को पीटा, फायरिंग की; 15 मिनट अंदर रहे – Singrauli News


मध्य प्रदेश के सिंगरौली में दिनदहाड़े बैंक डकैती का मामला सामने आया है। यहां बैढ़न स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में शुक्रवार दोपहर 5 हथियारबंद बदमाश घुसे। फायरिंग कर करीब 9-10 किलो सोना और 20 लाख कैश लेकर भाग गए। सोने की कीमत करीब 15 करोड़ आंकी गई है। घटन

.

जानकारी के मुताबिक, लूटा गया सोना ग्राहकों का था, जिसे बैंक ने गिरवी रखकर लोन जारी किया था। सोना एक ही लॉकर में रखा गया था, जिसे बदमाशों ने निशाना बनाया। आरोपी पिट्ठू बैग के साथ एक बड़ा कपड़े का थैला लेकर आए थे। उसी में सारा माल भरकर फरार हो गए।

चश्मदीद आशीष पांडे ने बताया कि जब वह अपनी पत्नी के साथ बैंक में काम करा रहे थे, तभी अचानक दो हथियारबंद बदमाश अंदर दाखिल हुए। उन्होंने तुरंत बैंक कर्मचारियों को बंधक बना लिया।

इसके कुछ ही मिनटों बाद तीन और हथियारबंद साथी अंदर पहुंचे। पूरे बैंक को अपने कब्जे में ले लिया। बदमाशों ने वहां मौजूद ग्राहकों और कर्मचारियों पर बंदूक तान दी, जिससे बैंक परिसर में चीख-पुकार मच गई।

CM के निर्देश पर विधायक मौके पर पहुंचे

मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर विधायक रामनिवास शाह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अंदर जाकर बैंक कर्मचारी और मैनेजर से बात की। विधायक ने बताया कि घटना गंभीर है, इसलिए सीएम भी चिंतित हैं। प्रभारी मंत्री संपतिया उइके भी पहुंच रही हैं। बैंक कर्मचारी डरे हुए हैं।

रीवा रेंज के आईजी साकेत प्रसाद पांडे मौके पर पहुंचे हैं। उनके साथ रीवा से फोरेंसिक टीम भी जांच के लिए आई है।

देखिए बैंक से निकलकर भागते हुए बदमाशों का CCTV फुटेज

सबसे पहले एक बदमाश आराम से बैंक से निकलता है। बाइक के पास आता है।

कुछ देर बाद दूसरा बदमाश थैला लेकर आता है और बाइक पर बैठ जाता है।

कुछ देर बाद दूसरा बदमाश थैला लेकर आता है और बाइक पर बैठ जाता है।

इसके बाद तीनों बदमाश भाग जाते हैं।

इसके बाद तीनों बदमाश भाग जाते हैं।

पूरी वारदात 15 से 20 मिनट में अंजाम दी जाती है।

पूरी वारदात 15 से 20 मिनट में अंजाम दी जाती है।

मैनेजर पर बट से किया हमला

एसपी मनीष खत्री के अनुसार, बदमाशों ने बैंक मैनेजर से कैश की चाबियां और नकदी की जानकारी मांगी। जब मैनेजर ने आनाकानी की तो उनके साथ जमकर मारपीट की। बंदूक की बट से उनके सिर पर वार किया। करीब 15 मिनट तक बैंक के अंदर जमकर उत्पात मचाया। अंत में नकदी और जेवर से भरा थैला लेकर भाग गए।

एसपी और अन्य पुलिस अफसरों ने बैंक का मुआयना किया।

एसपी और अन्य पुलिस अफसरों ने बैंक का मुआयना किया।

पुलिस ने की पूरे जिले की घेराबंदी

वारदात की खबर मिलते ही सिंगरौली एसपी मनीष खत्री दलबल के साथ खुद मौके पर पहुंचे। शहर के सभी एग्जिट पॉइंट्स को सील कर दिया गया है। बैंक और आसपास के रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

एसपी ने बताया कि करीब 14.50 लाख रुपए कल के रखे थे। बाकी आज का उस समय तक का कलेक्शन था। इसके अलावा सोना-चांदी था। फिलहाल, कुल कितने का सामान ले गए हैं, इसका सटीक आकलन बताना मुश्किल है।

वारदात की जानकारी मिलते ही भीड़ लग गई।

वारदात की जानकारी मिलते ही भीड़ लग गई।

गार्ड नहीं था, एक फायर किया

एसपी के मुताबिक, घटना के समय यहां गार्ड नहीं था। बदमाशों ने एक फायर भी किया है। प्रत्यक्षदर्शियों और बैंक कर्मचारियों के बयान लिए जाएंगे। जांच में पता चला है कि एक शख्स ने हेलमेट पहना था। बाकी चार के चेहरे खुले थे।

सामने आया सीसीटीवी फुटेज

बैंक के सामने स्थित एक दुकान का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें तीन आरोपी बैंक से निकलते हुए नजर आ रहे हैं। फुटेज में एक लुटेरा पहले बैंक के अंदर से निकलता है। सामने खड़ी एक बाइक पर वह इंतजार करता है। उसके बाद अंदर से दो लोग एक झोला हाथ में लेकर भागते हुए बैंक से निकलते हैं।

आरोपी एक ही बाइक पर बैठकर बैढ़न शहर के ओर फरारा हो गए।

आरोपी एक ही बाइक पर बैठकर बैढ़न शहर के ओर फरारा हो गए।

तीनों आरोपी एक ही बाइक में बैठकर बैढ़न शहर की तरफ फरार हो जाते हैं। यह सीसीटीवी बैंक के ठीक सामने रोड के दूसरी तरफ लगभग 50 फीट दूर एक दुकान में लगा हुआ है, जिसमें लुटेरे भागते हुए कैद हुए हैं।

बैंक से 1 km दूर मस्जिद तिराहे पर बदमाशों का देसी कट्टा गिर गया। इसे बरामद कर लिया है।

बैंक से 1 km दूर मस्जिद तिराहे पर बदमाशों का देसी कट्टा गिर गया। इसे बरामद कर लिया है।

डीजीपी कैलाश मकवाना मौके के लिए रवाना

घटना की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी कैलाश मकवाना भी भोपाल से मौके के लिए रवाना हो चुके हैं। वहीं अनिल कुमार भी रीवा पहुंच रहे हैं। दोनों वरिष्ठ अधिकारी विशेष विमान से रीवा पहुंचकर सड़क मार्ग से सिंगरौली जाएंगे। उनके रात करीब 9 बजे तक सिंगरौली पहुंचने की संभावना है।

SP बोले- स्टाफ और ग्राहकों को बंधक बनाया

एसपी मनीष खत्री ने बताया कि जांच में पता चला है कि हेलमेट पहने बदमाश ने बैंक मैनेजर को पीटा। बाकी बैंक स्टाफ और मौजूद ग्राहकों को एक जगह बैठाकर बंधक बनाया। इसके बाद जबरन लॉकर खुलवाकर सोना और कैश ले गए।

सीमावर्ती राज्य छत्तीसगढ़ और उत्तरप्रदेश की पुलिस से भी सहयोग लिया जा रहा है। बारीकी से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

…………………………………….

यह खबर भी पढ़ें

बैंक से 14 करोड़ का सोना, 5 लाख कैश लूटा

cover 64a updated1754910073 1776421012

जबलपुर से 50 किलोमीटर दूर खितौला इलाके में हथियारबंद बदमाशों ने सोमवार सुबह करीब 9 बजे बैंक लूट लिया। लुटेरों ने बैंक कर्मचारियों को कट्‌टा दिखाकर धमकाया। फिर 15 मिनट में 14 किलो 800 ग्राम सोना और 5 लाख 70 हजार रुपए नकद लेकर भाग निकले। पढ़ें पूरी खबर



Source link

पवन खेड़ा की ट्रांजिट अग्रिम जमानत बढ़ाने की मांग खारिज: SC ने कहा- असम कोर्ट जाएं; खेड़ा बोले- क्या मैं कोई अपराधी हूं?




सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की ट्रांजिट अग्रिम जमानत बढ़ाने की मांग खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि वे अपनी याचिका असम की अदालत में दाखिल करें। पवन खेड़ा की ओर से अभिषेक मनु सिंघवी ने दलील दी। उन्होंने कहा- असम की अदालतें बंद हैं, इसलिए उन्हें कुछ दिन का समय दिया जाए। क्या खेड़ा कोई अपराधी हूं, जो मुझे इतनी राहत भी नहीं मिल सकती? जस्टिस जेके माहेश्वरी और जस्टिस अतुल एस चंदुरकर की बेंच ने यह मांग ठुकरा दी। कोर्ट ने उन्हें गलत डाक्यूमेंट देने के लिए फटकार भी लगाई। यह मामला असम सीएम हिमंता बिस्व सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा को लेकर दिए गए आरोपों से जुड़ा है। खेड़ा ने 5 अप्रैल को आरोप लगाया था कि उनके पास एक से ज्यादा पासपोर्ट और विदेश में संपत्तियां हैं, जिनका जिक्र चुनावी हलफनामे में नहीं किया गया। खेड़ा ने कोर्ट में गलत डाक्यूमेंट दिया सुनवाई के दौरान खेड़ा की ओर से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि ट्रांजिट जमानत शुक्रवार को खत्म हो रही है, इसलिए इसे मंगलवार तक बढ़ा दिया जाए ताकि वे सोमवार को असम में याचिका दाखिल कर सकें। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने सवाल उठाया कि खेड़ा ने सीधे असम की अदालत का रुख क्यों नहीं किया और पहले तेलंगाना हाईकोर्ट क्यों गए। सिंघवी ने जवाब दिया कि खेड़ा की पत्नी का हैदराबाद में घर है। वे वहां आते-जाते रहते हैं। इस दौरान अटॉर्नी जनरल तुषार मेहता ने दस्तावेजों में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि तेलंगाना हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते समय आधार कार्ड के आगे और पीछे अलग-अलग लोगों की जानकारी दी गई थी। उनके मुताबिक, इसी आधार पर हाईकोर्ट से राहत ली गई और यह फोरम शॉपिंग का मामला है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने दस्तावेजों में गड़बड़ी को गंभीर माना और जमानत बढ़ाने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि खेड़ा असम की अदालत में जाकर अपनी बात रखें। हिमंता बोले- खेड़ा को सरेंडर करना चाहिए असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने शुक्रवार को बंगाल में मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरा मानना है कि पवन खेड़ा को कानून के सामने सरेंडर करना चाहिए। उन्हें गुवाहाटी आकर सरेंडर करना चाहिए। तलंगाना कोर्ट से मिली थी अग्रिम जमानत इससे पहले 10 अप्रैल को तेलंगाना हाईकोर्ट ने खेड़ा को एक हफ्ते की ट्रांजिट अग्रिम जमानत दी थी, ताकि वे असम की अदालत में जा सकें। असम सरकार ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी, जिसके बाद 15 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी। अब समझें पूरा मामला… 5 अप्रैल- खेड़ा के 2 आरोप, पूछा- ₹52 हजार करोड़, तीन पासपोर्ट कहां से आए ————– ये खबर भी पढ़ें… असम पुलिस की कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर छापेमारी:हिमंता बोले- पाताल से निकालेंगे; खेड़ा ने कहा था- CM की पत्नी के पास 3 पासपोर्ट सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी पर फर्जी पासपोर्ट का आरोप लगाने के दो दिन बाद असम पुलिस ने दिल्ली में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर छापा मारा। हिमंता की पत्नी की FIR के बाद यह कार्रवाई की गई है। हालांकि छापेमारी के वक्त पवन घर पर मौजूद नहीं थे। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

पवन खेड़ा की ट्रांजिट अग्रिम जमानत बढ़ाने की मांग खारिज: SC ने कहा- असम कोर्ट जाएं; खेड़ा बोले- क्या मैं अपराधी हूं?




सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की ट्रांजिट अग्रिम जमानत बढ़ाने की मांग खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि वे अपनी याचिका असम की अदालत में दाखिल करें। सुनवाई के दौरान खेड़ा ने कहा- असम की अदालतें बंद हैं, इसलिए उन्हें कुछ दिन का समय दिया जाए। क्या मैं कोई अपराधी हूं, जो मुझे इतनी राहत भी नहीं मिल सकती? जस्टिस जेके माहेश्वरी और जस्टिस अतुल एस चंदुरकर की बेंच ने यह मांग ठुकरा दी। यह मामला असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा को लेकर दिए गए आरोपों से जुड़ा है। खेड़ा ने 5 अप्रैल को आरोप लगाया था कि उनके पास एक से ज्यादा पासपोर्ट और विदेश में संपत्तियां हैं, जिनका जिक्र चुनावी हलफनामे में नहीं किया गया। इसके दो दिन बाद असम पुलिस ने दिल्ली में उनके घर पर तलाशी ली, हालांकि उस समय खेड़ा हैदराबाद में थे। पुलिस कुछ दस्तावेज अपने साथ ले गई खेड़ा पर कोर्ट में गलत डाक्यूमेंट देने का आरोप सुनवाई के दौरान अटॉर्नी जनरल तुषार मेहता ने दस्तावेजों में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड के आगे और पीछे अलग-अलग जानकारी और नंबर थे। इसे फोरम शॉपिंग बताया। इस पर खेड़ा की ओर से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि याचिका जल्दबाजी में दाखिल हुई थी, इसलिए गलत दस्तावेज लग गया था। इसे बाद में ठीक कर दिया गया। उन्होंने कहा कि यह जालसाजी नहीं बल्कि गलती थी और मामला मूल रूप से मानहानि का है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने दस्तावेजों में गड़बड़ी को गंभीर माना और जमानत बढ़ाने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि खेड़ा असम की अदालत में जाकर अपनी बात रखें। तलंगाना कोर्ट से मिली थी अग्रिम जमानत इससे पहले 10 अप्रैल को तेलंगाना हाईकोर्ट ने खेड़ा को एक हफ्ते की ट्रांजिट अग्रिम जमानत दी थी, ताकि वे असम की अदालत में जा सकें। असम सरकार ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी, जिसके बाद 15 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी। अब समझें पूरा मामला… 5 अप्रैल- खेड़ा के 2 आरोप, पूछा- ₹52 हजार करोड़, तीन पासपोर्ट कहां से आए 6 अप्रैल: हिमंता बोले- हमने प्रापर्टी के असली मालिक का पता लगाया हिमंता ने दुबई में फ्लैट होने के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया और लिखा कि हमने उन दो दुबई अपार्टमेंट के असली मालिकों का पता लगा लिया है, जिनका जिक्र कांग्रेस ने किया है। ये फ्लैट मोहम्मद अहमद और फातिमा सुलेमान के हैं। कांग्रेस ने ये दस्तावेज एक वेबसाइट Scribd से चुराए थे। हमने इस तरह इनका पता लगाया है। आप भी फोन पर देख सकते हैं। इससे पहले पांच अप्रैल को हिमंता ने पवन खेड़ा की कॉन्फ्रेंस के कुछ देर बाद ही X पर पर पोस्ट किया था कि उनके दिखाए गए दस्तावेजों में नाम की स्पेलिंग, फोटो और पासपोर्ट विवरण जैसी कई गंभीर गलतियां हैं, जो साफ तौर पर इनके फर्जी और डिजिटल छेड़छाड़ होने का सबूत हैं।



Source link