Home Blog Page 138

गर्मी से राहत चाहिए तो पहुंचिए राम की पैड़ी, यहां मिल रहा वॉटरफॉल जैसा अनुभव


Last Updated:

भीषण गर्मी से परेशान लोग अब अयोध्या की राम की पैड़ी का रुख कर रहे हैं. यहां सरयू के ठंडे पानी और झरनों के बीच न सिर्फ आस्था जुड़ी है, बल्कि सुकून और राहत का एहसास भी मिल रहा है.

तपती गर्मी के बीच अयोध्या में एक ऐसा स्थल सामने आया है, जो श्रद्धालुओं के लिए राहत और सुकून का बड़ा केंद्र बन गया है. रामनगरी का प्रसिद्ध स्थल राम की पैड़ी अब केवल धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि एक बेहतरीन पिकनिक स्पॉट के रूप में भी उभरकर सामने आ रहा है.

ayodhya

यहां बहती सरयू नदी की अविरल जलधारा और कृत्रिम झरनों का मनमोहक दृश्य श्रद्धालुओं को न सिर्फ गर्मी से राहत दे रहा है, बल्कि उन्हें अपनी ओर आकर्षित भी कर रहा है. हजारों की संख्या में लोग यहां पहुंचकर सुकून महसूस कर रहे हैं और आस्था के साथ भाव-विभोर भी नजर आ रहे हैं.

ayodhya

हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु राम की पैड़ी पहुंच रहे हैं, जहां एक ओर वे भगवान श्रीराम की नगरी में दर्शन-पूजन कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सरयू के ठंडे पानी में स्नान कर भीषण गर्मी से राहत भी पा रहे हैं. खास बात यह है कि यहां बनाए गए झरनों के नीचे स्नान करना लोगों को किसी प्राकृतिक वॉटरफॉल जैसा अनुभव दे रहा है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ayodhya

श्रद्धालुओं का कहना है कि भीषण गर्मी में जब बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है, तब राम की पैड़ी पर आकर सरयू के जल में स्नान करने से न सिर्फ शरीर को ठंडक मिलती है, बल्कि मन को भी शांति मिलती है. यहां बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक पानी में मस्ती करते नजर आते हैं, जिससे यह स्थान अब एक तरह से पिकनिक स्पॉट में बदलता जा रहा है.

ayodhya

स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले कुछ दिनों में तापमान लगातार बढ़ा है, जिससे शहर में गर्मी का असर और तेज हो गया है. ऐसे में राम की पैड़ी पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ती जा रही है. खासकर शाम के समय यहां का नजारा और भी आकर्षक हो जाता है, जब रोशनी के बीच बहता पानी और झरनों का दृश्य बेहद अद्भुत दिखाई देता है.

ayodhya

प्रशासन भी यहां आने वाले लोगों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं बनाए रखने में जुटा हुआ है. साफ-सफाई, सुरक्षा और जल प्रवाह को बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. राम मंदिर में श्रद्धालुओं को जहां ओआरएस का घोल दिया जा रहा है, वहीं पूरे शहर में सरयू जल का छिड़काव भी किया जा रहा है, जिससे राम भक्तों को गर्मी से राहत मिल सके.

ayodhya

ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो. भीषण गर्मी के इस दौर में अयोध्या की राम की पैड़ी आस्था के साथ-साथ सुकून और आनंद का प्रमुख केंद्र बनती जा रही है, जहां लोग गर्मी से राहत पाने के साथ एक यादगार अनुभव भी लेकर लौट रहे हैं.



Source link

Harivansh Narayan Singh: ‘पत्रकार,मीडिया सलाहकार फिर बने नेता’, कौन हैं हरिवंश सिंह जो तीसरी बार बने उपसभापति?


Harivansh Narayan Singh: ‘पत्रकार,मीडिया सलाहकार फिर बने नेता’, कौन हैं हरिवंश सिंह जो तीसरी बार बने उपसभापति? | Nominated Rajya Sabha MP Harivansh Narayan Singh has been elected unopposed as the Dy Chairman of the Rajya Sabha, Know Profile hindi – Hindi Oneindia



Source link

CDS बनने के बाद पहली बार पैतृक गांव पहुंचे चौहान: दोस्तों संग चाय पी; चाइना बॉर्डर पर बोले-गांव खाली हुए तो देश के लिए खतरा – Pauri Garhwal (Pauri) News


सीडीएस अनिल चौहान पौड़ी गढ़वाल में अपने पैतृक गांव पहुंचे।

सीडीएस बनने के बाद पहली बार अनिल चौहान आज सुबह पौड़ी गढ़वाल में अपने पैतृक गांव गवाणा पहुंचे। यहां उन्होंने रास्ते में देवलगढ़ स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ राजराजेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की। वे यहां अपने परिवार के साथ गांव में चल रही पूजा में शामिल हु

.

जानकारी के मुताबिक, CDS का हेलिकॉप्टर सुबह करीब 10 बजे श्रीनगर में उतरा। वे गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर स्थित हेलीपैड पर उतरे, जहां स्थानीय लोगों ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया।

CDS ने ग्रामीणों के साथ चाय पी और अपने पुराने दोस्ते से मुलाकात की। इस दौरान वे करीब दो घंटे तक गांव में ही रहे। इस दौरे पर उनकी पत्नी अनुपमा चौहान भी साथ मौजूद रहीं। इसके बाद CDS वापस लौट गए।

अनिल चौहान की PHOTOS…

राजराजेश्वरी मंदिर में पूजा करते सीडीएस अनिल चौहान।

गांव गवाणा में फोटो खिंचवाते सीडीएस।

गांव गवाणा में फोटो खिंचवाते सीडीएस।

गांव से लौटते समय अनिल चौहान।

गांव से लौटते समय अनिल चौहान।

एक दिन पहले बद्रीनाथ गए

इससे पहले यानी गुरुवार को वे बद्रीनाथ पहुंचे। यहां उन्होंने चारधाम यात्रा की तैयारियों की ग्राउंड रियलिटी जांची। इस दौरान मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद हाई लेवल मीटिंग की।

मीटिंग में CDS ने कहा कि यात्रा में आने वाले किसी भी श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं आनी चाहिए। सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं।

गुरुवार को CDS चौहान बद्रीनाथ पहुंचे थे।

गुरुवार को CDS चौहान बद्रीनाथ पहुंचे थे।

‘बॉर्डर के गांवों का विकास राष्ट्रीय सुरक्षा से सीधा जुड़ा’

इसके बाद CDS ने उत्तराखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों चमोली के माणा और हर्षिल का दौरा किया। हर्षिल में उन्होंने हेरिटेज एवं सांस्कृतिक केंद्र की आधारशिला रखी, जिसका उद्देश्य क्षेत्रीय परंपराओं और इतिहास को संरक्षित करना व पर्यटन को बढ़ावा देना है।

चीन सीमा के पास स्थित इन दुर्गम गांवों में तैनात सैनिकों और स्थानीय लोगों से मुलाकात के दौरान जनरल चौहान ने कहा

QuoteImage

सीमावर्ती गांव केवल भौगोलिक इकाई नहीं हैं, बल्कि देश की सुरक्षा और सांस्कृतिक पहचान के मजबूत स्तंभ हैं।

QuoteImage

उन्होंने स्पष्ट किया कि इन गांवों का विकास राष्ट्रीय सुरक्षा से सीधा जुड़ा हुआ है। हर्षिल पहुंचने पर डीएम प्रशांत आर्य ने सीडीएस का स्वागत किया। उन्होंने क्षेत्र में चल रहे सड़क, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं सहित विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी।

हर्षिल में हेरिटेज एवं सांस्कृतिक केंद्र की आधारशिला रखते CDS।

हर्षिल में हेरिटेज एवं सांस्कृतिक केंद्र की आधारशिला रखते CDS।

‘सीमावर्ती गांवों में रहने वाले लोग देश के पहले नागरिक’

चौहान ने केंद्र सरकार की वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत स्थानीय लोगों से संवाद किया और उनकी समस्याएं व सुझाव सुनें। जनरल चौहान ने कहा कि सीमावर्ती गांवों में रहने वाले लोग देश के पहले नागरिक हैं। उनकी भूमिका सुरक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखने में भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने चेतावनी दी

QuoteImage

यदि ये गांव खाली होते हैं, तो यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक गंभीर चुनौती बन सकता है।

QuoteImage

अपने दौरे के दौरान जनरल चौहान ने बागोरी और मुखवा गांव का भी भ्रमण किया। मुखवा स्थित प्रसिद्ध मंदिर में उन्होंने विशेष पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की समृद्ध परंपराओं के संरक्षण की सराहना की। उन्होंने स्थानीय लोगों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सीमाओं पर बसने वाले ये गांव देश की आत्मा और शक्ति दोनों का प्रतीक हैं।

अभी तक बने दोनों CDS उत्तराखंड से

भारत के अब तक के दोनों चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले से हैं। देश के पहले CDS जनरल बिपिन रावत पौड़ी के ग्राम सैंज के निवासी थे। उन्होंने 1 जनवरी 2020 को पदभार संभाला और तीनों सेनाओं के एकीकरण की शुरुआत की।

8 दिसंबर 2021 को तमिलनाडु के कुन्नूर में वायुसेना का Mi-17V5 हेलिकॉप्टर क्रैश होने से उनका निधन हो गया। इस हादसे में उनकी पत्नी और 11 अन्य सैन्य अधिकारी भी शहीद हुए थे। मरणोपरांत उन्हें पद्म विभूषण से नवाजा गया।

देश के दूसरे और वर्तमान CDS जनरल अनिल चौहान पौड़ी के ग्राम गवाणा के रहने वाले हैं। उन्होंने 30 सितंबर 2022 को यह जिम्मेदारी संभाली। जनरल चौहान सैन्य अभियानों के विशेषज्ञ माने जाते हैं और वे भी जनरल रावत की तरह ही 11 गोरखा राइफल्स रेजिमेंट से हैं।

——————————–

ये खबर भी पढ़ें…

बद्रीनाथ पहुंचे CDS, तैयारियों की ग्राउंड रियलिटी जांची: 3 दिन बाद शुरू हो रही चारधाम यात्रा; नीरज चोपड़ा बोले- कल से यहां 113km की दौड़

comp 4317763307001776404373 1776411034

चारधाम यात्रा के शुरू होने से तीन दिन पहले सीडीएस अनिल चौहान आज चमोली स्थित बद्रीनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। (पढे़ें पूरी खबर)



Source link

AAP मंत्री के घर रेड से भड़के पंजाब CM: बोले- नॉन BJP सरकार को तंग कर रहे, बिल लटकाकर रखते हैं; सरकार ट्रंप चला रहे – Chandigarh News




पंजाब राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल के घर ईडी की कार्रवाई के बाद आम आदमी पार्टी सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ईडी रेड के मामले से राज्य की राजनीति गरमा गई है। इस मुद्दे पर सीधा मोर्चा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संभाला है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने 2027 चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है, जिसके तहत ईडी और सीबीआई के माध्यम से डराने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने इसकी कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पूरे देश में नॉन बीजेपी सरकारों को तंग किया जा रहा है। गवर्नर जानबूझकर दो-दो साल तक बिलों को लटकाकर रखते हैं, जिससे सरकार को सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार डोनाल्ड ट्रंप चला रहे हैं। साथ ही उन्होंने एसआईआर और सरकार द्वारा पास किए जा रहे बिलों पर भी सवाल उठाए हैं। अब 9 प्वाइंटों में जानिए सीएम ने कैसे केंद्र सरकार पर निशाना साधा लोकतंत्र का गला काटा जा रहा है सीएम भगवंत मान ने कहा, हमारे देश को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र कहा जाता है। यहां पर लोग अपनी पसंद की सरकारें चुनते हैं। केंद्र सरकार उन्हें बनने का हक देती है। पिछले कुछ समय से लोकतंत्र का गला धीरे-धीरे काटा जा रहा है। नॉन-बीजेपी सरकारों को तंग किया जा रहा है। उनके फंड सीधे केंद्र द्वारा रोके जा रहे हैं या गवर्नर के माध्यम से तंग किया जाता है। आम आदमी पार्टी निशाने पर आम आदमी पार्टी को विशेष तरीके से निशाने पर लिया गया है। पार्टी तेजी से बढ़ रही है। दस साल में पार्टी नेशनल पार्टी बन गई है। ऐसे में बीजेपी का यह सोचना है कि कांग्रेस को झेल लेंगे। कांग्रेस के साथ तो यह मिले हुए हैं, लेकिन तीसरा कोई पैदा न हो जाए। इसलिए दिल्ली में ईडी और शराब घोटाले के पर्चे बनाए गए। अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम और संजय सिंह को जेल में डाला गया। बीजेपी जॉइन करवाने का काम किया जा रहा है। डराने-धमकाने की राजनीति जारी है। सीबीआई, ईडी या चुनाव आयोग से चुनाव जीतते हैं सीएम ने कहा कि बंगाल में डीजीपी से लेकर सारे अफसर बदल दिए गए, क्योंकि चुनाव है। यह चुनाव लोगों से नहीं जीतते हैं। यह चुनाव सीबीआई, ईडी, चुनाव आयोग या डराने वाले दफ्तरों के जरिए जीतते हैं। पिछले दिनों पंजाब के राज्यसभा मेंबर मित्तल के घर पर ईडी रेड हुई, क्योंकि वह हमारे सांसद हैं, इसलिए वह दागी हो गए। आज संजीव अरोड़ा के घर ईडी रेड चल रही है। वह हमारे बिजली और लोकल बॉडी मंत्री हैं। उपचुनाव में उन्होंने बीजेपी को बुरी तरह हराया था। 2027 चुनाव की तैयारी में बीजेपी बीजेपी ने 2027 चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। ईडी, इनकम टैक्स, नोटिस भेजो और डराओ, क्योंकि इन्हें चुनाव के लिए 117 लोग नहीं मिल रहे हैं। यह कह रहे हैं कि या तो तुम चुनाव न लड़ो या हमारी वॉशिंग मशीन से निकलो। इसकी हम निंदा करते हैं। ऐसे केसों में निकलता कुछ नहीं है। केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी कर दिया गया। इन पर मुकदमा शुरू ही नहीं हो सकता था। पहले कहते हैं अंदर कर दो, चुनाव के बाद देख लेंगे। जिसने इनकी बात मान ली, वह इनकी वॉशिंग मशीन से निकल जाता है और दूध का धुला हो जाता है। यह डेमोक्रेसी नहीं, यह डिक्टेटरशिप है। यह लोकतंत्र नहीं है। बिहार में कौन सा राज है अब सीएम ने कहा कि यह जंगलराज की बात करते हैं, लेकिन अब बिहार में कौन सा राज चल रहा है। बिहार का जो अब सीएम सम्राट चौधरी बनाया गया है, उसने तीन बार अपनी उम्र गलत बताई। विज्ञापन आता है- दाम अच्छे हैं, लेकिन बीजेपी वाले कहते हैं दाग अच्छे हैं। पंजाब बीजेपी में कांग्रेस विंग सीएम ने कहा, हम वह पत्ते नहीं हैं जो गिर जाएंगे, हम डरने वाले नहीं हैं। पंजाब में इन्हें एक-दो सीटें ही आती हैं, यहां इनका कोई कैडर नहीं है। कांग्रेस का प्रधान, पूर्व सीएम, वित्त मंत्री, एमपी और मंत्री तक बीजेपी में आ चुके हैं। बीजेपी ने पंजाब में कांग्रेस का विंग बना रखा है। इन नेताओं पर केस होते हैं और उन केसों को दबाना भी होता है। उन्हें फाइल दिखाकर दबाया जाता है। सरकार तो ट्रंप चला रहे हैं सरकार तो डोनाल्ड ट्रंप चला रहे हैं। सरकार चलाने की बात आती है तो व्हाइट हाउस और वॉशिंगटन से आदेश आते हैं। एक महीने की तेल खरीदने की मोहलत देते हैं। विश्व गुरु बनने चले थे, विश्व चेले बन गए। हमारे 90 फीसदी नेताओं को जेल दिखा दी, लेकिन किया कुछ नहीं था। यह ईडी, सीबीआई और चुनाव आयोग का हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। बंगाल में चुनाव आयोग एक राजनीतिक पार्टी को आदेश दे रहा है। इन्हें बंगाल और केरल जीतना है, भले ही परिसीमन करना पड़े। सीएम ने कहा कि हमें लोकतंत्र बचाना है, इसलिए सबको आगे आना होगा। इनके भी अंबानी-अडानी दो हैं सीएम भगवंत मान ने कहा कि पहले हमने सुना था- हम दो, हमारे दो। यह परिवार कल्याण का नारा था। बच्चे दो ही अच्छे। अब दो हैं, उनके भी आगे दो हैं। यहां अमित शाह व नरेंद्र मोदी और आगे उनके दो- अंबानी और अडानी हैं। हम इसकी सख्त शब्दों में निंदा करते हैं। 140 लोगों की कोई नहीं सुनता है। अपने ही वोटर बना लिए हैं राज्यपाल राजनीतिक रैलियां कर रहे हैं। वह दो-दो साल तक बिल रोककर रखते हैं। इसलिए सरकार को सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ता है। इस तरह एसआईआर कर रहे हैं। एसआईआर से वोट काट दिए जाते हैं। इनके पन्ना प्रमुख बता देते हैं कि इतने घर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के हैं, उनकी वोट काट दी जाती है। अपने वोटरों की फौज तैयार कर ली है। वही वोटर हरियाणा, असम और मुंबई में वोट करते हैं। दो राज्यों में चुनाव एक समय पर क्यों नहीं करवाते हैं? क्योंकि पहले एक जगह वोट डलवाते हैं, फिर उन्हें दूसरी जगह ले जाते हैं। एक दिन इनका भी आएगा ऐसे बिल लाते हैं, जिससे डेमोक्रेसी का नुकसान होता है। बीजेपी का नारा है कि उनकी मशीन में आने से सारे दाग धुल जाते हैं, लेकिन एक दिन ज्यादा कपड़े देने से फिल्टर भी खराब हो जाता है। सौ दिन सुनार के, एक दिन लोहार का। एक दिन इनका भी आएगा। सीएम ने कहा कि रात लंबी होने का मतलब यह नहीं है कि दिन नहीं चढ़ेगा। दिन जरूर चढ़ेगा। डरने की बात नहीं है। कुछ मीडिया वाले इनके कहने पर हर बात को मास्टर स्ट्रोक बताते हैं। हंगरी के डिक्टेटर ने सब कुछ खरीद रखा था, लेकिन वोटों में बुरी तरह हारा। मैं कहना चाहता हूं कि 2027 की तैयारी करनी है तो लोगों के बीच जाकर करो, ईडी या सीडी से नहीं।



Source link

Parliament Session LIVE: हरिवंश नारायण सिंह चुने गए निर्विरोध उपसभापति, पीएम मोदी ने दी बधाई


Parliament Session LIVE: हरिवंश नारायण सिंह चुने गए निर्विरोध उपसभापति, पीएम मोदी ने दी बधाई | Parliament Session LIVE, 17 April 2026: Women Reservation Bill Nari Shakti Vandan Adhiniyam Lok Sabha, Delimitation Bill, PM Modi, Amit shha Latest Updates Hindi – Hindi Oneindia



Source link

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में हीटवेव की दस्तक! IMD ने बताया राजधानी में कब होगी बारिश?


Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में हीटवेव की दस्तक! IMD ने बताया राजधानी में कब होगी बारिश? | Delhi-NCR Weather Update: Heatwave Hits Region Rising Temperatures IMD Rain Alert – Hindi Oneindia



Source link

हरिवंश लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उपसभापति बने: निर्विरोध चुने गए, पीएम मोदी बोले- सदन का उन पर गहरा भरोसा है


  • Hindi News
  • National
  • Harivansh Re elected Rajya Sabha Deputy Chairman Unopposed | India Parliament

नई दिल्ली5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हरिवंश नारायण सिंह तीसरी बार राज्यसभा के उपसभापति बने हैं। उन्हें शुक्रवार को निर्विरोध चुना गया हैं। विपक्ष की ओर से कोई नाम नहीं आया था।

पीएम मोदी ने कहा कि लगातार तीसरी बार उपसभापति चुना जाना इस बात का प्रमाण है कि सदन को आप पर गहरा भरोसा है। बीते समय में आपके अनुभव का सदन को लाभ मिला है। आपने सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश की है।

हरिवंश के समर्थन में राज्यसभा सचिवालय को 5 प्रस्ताव मिले हैं। राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा ने पहला प्रस्ताव पेश किया था, जबकि दूसरा प्रस्ताव भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिया था।

normal text quote 20 1776406896

हरिवंश राज्यसभा के मनोनीत सांसद हैं

हरिवंश का पिछला कार्यकाल 9 अप्रैल को खत्म हुआ था। उनकी पार्टी JDU ने इस बार नाम नहीं दिया था। इसके बाद राष्ट्रपति ने उनका मनोनयन किया। पूर्व CJI रंजन गोगोई के रिटायर होने के बाद सीट खाली हुई थी। इसे भरने के लिए JD(U) के हरिवंश को चुना गया। 69 साल के हरिवंश 2032 तक राज्यसभा में रहेंगे।

दरअसल, राज्यसभा में 12 सदस्य मनोनीत होते हैं, जिन्हें राष्ट्रपति तय करते हैं। इन्हें कला, साहित्य, विज्ञान और समाज सेवा में विशेष योगदान के आधार पर चुना जाता है।

18 मार्च को पीएम मोदी ने कमबैक का हिंट दिया था

बजट सत्र के दूसरे चरण के दौरान राज्यसभा में रिटायर हो रहे सांसदों का विदाई समारोह 18 मार्च को हुआ था। इस दौरान पीएम मोदी ने हरिवंश के लिए कहा था- “हमारे उपसभापति हरिवंश विदा ले रहे हैं। हरिवंश को इस सदन में लंबे समय तक अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का अवसर मिला।”

पीएम मोदी ने हिंट दी थी कि हरिवंश की राजनैतिक पारी अभी खत्म नहीं हुई है, वे आगे भी जनहित में काम करते रहेंगे। इसके आधार पर ही यह माना जा रहा है हरिवंश नारायण को मनोनीत सांसद बनाकर दोबारा लाया गया है।

पत्रकारिता में थे हरिवंश, फिर राजनेता बने

हरिवंश नारायण सिंह पत्रकार से नेता बने। उन्होंने जेडीयू की तरफ से राज्यसभा में बिहार का प्रतिनिधित्व किया। 2018 में पहली बार राज्यसभा के उपसभापति बने। इसके बाद 2020 में दोबारा चुने गए।

————-

ये खबर भी पढ़ें…

हरिवंश राज्यसभा के मनोनीत सांसद बने, उपसभापति बन सकते हैं:कार्यकाल 2032 तक रहेगा; उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने पद की शपथ दिलाई

comp 1171775829276 1776406995

राज्यसभा के पूर्व उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह मनोनीत सांसद बने। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को अपने कक्ष में शपथ दिलाई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें राज्यसभा के लिए नॉमिनेट किया था। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

ED ने मंत्री संजीव अरोड़ा पर कसा शिकंजा, अनुराग ढांडा बोले-‘मोदी सरकार ने बेशर्मी की हदें पार कीं’


ED ने मंत्री संजीव अरोड़ा पर कसा शिकंजा, अनुराग ढांडा बोले-‘मोदी सरकार ने बेशर्मी की हदें पार कीं’ | Anurag Dhanda Reaction ED Raids Punjab Minister Sanjeev Arora’s Residence; AAP Terms Action as Dictatorship – Hindi Oneindia



Source link

Silver Rate Today: चांदी ने तोड़े रिकॉर्ड! अक्षय तृतीया से पहले ₹2.70 लाख पार पहुंची कीमतें, चेक करें भाव


Silver Rate Today: चांदी ने तोड़े रिकॉर्ड! अक्षय तृतीया से पहले ₹2.70 लाख पार पहुंची कीमतें, चेक करें भाव | Silver Rate Today 17 April 2026 City Wise Silver Price akshaya tritiya india Aaj ka chandi ka bhav kya hai – Hindi Oneindia



Source link

Bhoot Bangla Review: ‘भूत बंगला’ में लौटा अक्षय कुमार का पुराना जादू, फैमिली एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज


Bhoot Bangla Review: ‘भूत बंगला’ में लौटा अक्षय कुमार का पुराना जादू, फैमिली एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज | bhoot bangla review akshay kumar old magic returns complete package of family entertainment – Hindi Oneindia



Source link