Home Blog Page 140

Bhoot Bangla Review: ‘भूत बंगला’ में लौटा अक्षय कुमार का पुराना जादू, फैमिली एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज


Bhoot Bangla Review: ‘भूत बंगला’ में लौटा अक्षय कुमार का पुराना जादू, फैमिली एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज | bhoot bangla review akshay kumar old magic returns complete package of family entertainment – Hindi Oneindia



Source link

Bloomberg: ब्लूमबर्ग की सूची में बड़ा बदलाव, मुकेश अंबानी से आगे निकल एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने अदाणी


एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति के ताज को लेकर एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दिग्गज कारोबारी गौतम अदाणी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब फिर से अपने नाम कर लिया है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स  के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अदाणी की संपत्ति में हुए हालिया इजाफे ने उन्हें इस सूची में शीर्ष पर पहुंचा दिया है।

आंकड़ों में संपत्ति का हाल

इस नए फेरबदल के बाद दोनों भारतीय दिग्गजों की कुल संपत्ति  और वैश्विक रैंकिंग इस प्रकार है:


  • गौतम अदाणी: इनकी कुल संपत्ति बढ़कर 92.6 अरब डॉलर हो गई है। इसके साथ ही वह वैश्विक स्तर पर दुनिया के 19वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।

  • मुकेश अंबानी: लंबे समय तक शीर्ष पर रहने वाले अंबानी अब 90.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एशिया में दूसरे और दुनिया में 20वें स्थान पर आ गए हैं।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार दुनिया के 20 सबसे अमीर शख्स


साभार: ब्लूमबर्ग

क्यों आया यह बदलाव?

अदाणी और अंबानी की रैंकिंग और संपत्ति में आए इस अंतर के पीछे मुख्य रूप से शेयर बाजार का प्रदर्शन जिम्मेदार है:


  • अदाणी ग्रुप का शानदार प्रदर्शन: इस साल गौतम अदाणी की संपत्ति में 8.1 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। गुरुवार के एक हालिया कारोबारी सत्र में, जब बीएसई सेंसेक्स 123 अंक गिर गया था, तब भी अदाणी ग्रुप के शेयरों में जोरदार तेजी दर्ज की गई। अकेले उस दिन अदाणी की संपत्ति में लगभग 3.56 अरब डॉलर जुड़ गए।

  • रिलायंस इंडस्ट्रीज का मिला-जुला रुख: दूसरी ओर, मुकेश अंबानी को इस साल अपनी संपत्ति में 16.9 अरब डॉलर की गिरावट का सामना करना पड़ा है, जो रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में उतार-चढ़ाव को दर्शाता है। हालांकि, उन्हें हाल ही में 7.67 करोड़ (76.7 मिलियन) डॉलर का मामूली फायदा भी हुआ, लेकिन रिलायंस के शेयर मोटे तौर पर सपाट ही रहे, जिससे रैंकिंग में बदलाव आ गया।

वैश्विक अरबपतियों का क्या है हाल?

दुनिया के शीर्ष 20 अरबपतियों में से सात को इस साल अपनी संपत्ति में गिरावट का सामना करना पड़ा है। सबसे बड़ा नुकसान लक्जरी ब्रांड के मालिक बर्नार्ड अरनॉल्ट को हुआ है, जिनकी संपत्ति 44 अरब डॉलर घटी है। बिल गेट्स, वारेन बफे, स्टीव बाल्मर, लैरी एलिसन और मुकेश अंबानी जैसे दिग्गज भी इस साल नुकसान उठाने वाली सूची में शामिल हैं। 

वहीं, दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की बात करें तो टेस्ला के सीईओ एलन मस्क 656 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पहले स्थान पर मजबूती से कायम हैं। उनके बाद 286 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ लैरी पेज दूसरे नंबर पर हैं।

अब आगे क्या?

अदाणी और अंबानी के बीच संपत्ति का यह अंतर दर्शाता है कि शेयर बाजार का उतार-चढ़ाव कितनी तेजी से अरबपतियों की रैंकिंग को बदल सकता है। आने वाले समय में भी दुनिया के सबसे अमीर लोगों के बीच यह प्रतिस्पर्धा जारी रहने की उम्मीद है, जो सीधे तौर पर उनकी कंपनियों के बाजार प्रदर्शन पर निर्भर करेगी।



Source link

फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के आवास पर फायरिंग करने के आरोप में शूटर गिरफ्तार


फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के आवास पर फायरिंग करने के आरोप में शूटर गिरफ्तार | मुंबई में रोहित शेट्टी के आवास पर हुई गोलीबारी की घटना में शूटर गिरफ्तार – Hindi Oneindia



Source link

सबरीमाला केस में आज 5वें दिन सुनवाई: पिछली सुनवाई में SC ने कहा था- करोड़ों की आस्था को गलत ठहराना मुश्किल


नई दिल्ली21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में सबरीमाला मंदिर में महिलाओं की एंट्री की इजाजत दी थी। इस फैसले के लिए याचिकाओं पर अब सुनवाई हो रही है।

केरल के सबरीमाला मंदिर में महिलाओं की एंट्री को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज 5वें दिन सुनवाई होगी। आज भी मंदिर प्रबंधन और याचिकाकर्ताओं के बीच आस्था बनाम संवैधानिक अधिकारों को लेकर तीखी बहस होने की संभावना है।

9 जजों की बेंच ने 15 अप्रैल को पिछली सुनवाई में कहा था कि करोड़ों लोगों की आस्था को गलत ठहराना सबसे मुश्किल कामों में से एक है। साथ ही यह भी कहा कि सामाजिक सुधार के नाम पर धर्म को खोखला नहीं किया जा सकता।

वहीं मंदिर प्रशासन त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (TDB) ने कहा कि सबरीमाला कोई खिलौने की दुकान या रेस्टोरेंट का मामला नहीं है। यहां के देवता ब्रह्मचारी हैं। भारत में अयप्पा के लगभग 1,000 मंदिर हैं। अगर महिलाओं को दर्शन करना है, तो वहां जाएं। उन्हें इसी खास मंदिर में क्यों आना है।

केरल हाईकोर्ट ने 1991 में सबरीमाला में मासिक धर्म वाली महिलाओं (10-50 साल) की एंट्री पर रोक लगाई थी। सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में बैन हटा दिया। फैसले के खिलाफ कई पुनर्विचार याचिकाएं लगाई गईं, जिसपर अब सुनवाई हो रही है। मंदिर प्रशासन महिलाओं की एंट्री का विरोध कर रहा है।

short text 69 1776265631

7 सवाल, जिनपर सुप्रीम कोर्ट में बहस हो रही

7 1 1776074058

सबरीमाला मामले पर 7 अप्रैल से शुरू हुई सुनवाई

सबरीमाला मंदिर मामले पर 7 अप्रैल से सुनवाई शुरू हुई है। पहले 3 दिन, 9 अप्रैल तक सुनवाई हुई। इस दौरान केंद्र सरकार ने महिलाओं की एंट्री के विरोध में दलीलें रखीं। सरकार ने कहा था कि देश के कई देवी मंदिरों में पुरुषों की एंट्री भी बैन है, इसलिए धार्मिक परंपराओं का सम्मान किया जाना चाहिए।

पिछले 4 दिन की सुनवाई में क्या हुआ, पढ़िए…

7 अप्रैल : केंद्र की दलील- मंदिर में महिलाओं की एंट्री का फैसला गलत

8 अप्रैल- जो भक्त नहीं, वो धार्मिक परंपरा को चुनौती कैसे दे रहा

9 अप्रैल- सुप्रीम कोर्ट बोला- मंदिरों में एंट्री रोकने से समाज बंटेगा

15 अप्रैल- सबरीमाला मैनेजमेंट बोला- अयप्पा मंदिर रेस्टोरेंट नहीं, यहां ब्रह्मचारी देवता

सबरीमाला केस से जुड़ी सुप्रीम कोर्ट में पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…

अपडेट्स

23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

9 जजों की बेंच कर रही सबरीमाला केस की सुनवाई

9 1775390363

24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सबरीमाला सहित 5 मामले, जिन पर SC फैसला करेगा

1. सबरीमाला मंदिर में महिलाओं का प्रवेश: सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में सभी उम्र की महिलाओं को मंदिर में जाने का अधिकार दिया था। अब बड़ी पीठ तय करेगी कि यह फैसला सही था या नहीं।

2. दाऊदी बोहरा समुदाय में महिलाओं का खतना: एडवोकेट सुनीता तिवारी ने 2017 में इसके खिलाफ याचिका दायर की और कहा कि यह प्रथा महिलाओं के साथ भेदभाव करती है और यह नाबालिग बच्चियों के अधिकारों का गंभीर उल्लंघन है। कोर्ट यह तय करेगा कि क्या यह प्रथा मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है?

3. मस्जिदों में महिलाओं का प्रवेश: यास्मीन जुबैर अहमद पीरजादा नाम की महिला ने 2016 में मुस्लिम महिलाओं के मस्जिद में प्रवेश के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। कोर्ट तय करेगा कि क्या मुस्लिम महिलाओं को मस्जिद में नमाज पढ़ने से रोका जा सकता है।

4. पारसी महिलाओं का अग्निमंदिर में प्रवेश: 2012 में पारसी महिला गुलरुख एम गुप्ता ने हिंदू व्यक्ति से शादी के बाद अग्नि मंदिर में प्रवेश से रोके जाने के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की। सुप्रीम कोर्ट तय करेगा कि क्या गैर-पारसी से शादी करने पर पारसी महिला को मंदिर में प्रवेश से रोका जा सकता है।

4. मुस्लिम पर्सनल लॉ से जुड़े लैंगिक भेदभाव के प्रश्न: सुप्रीम कोर्ट तय करेगा कि क्या धार्मिक गतिविधियों में जेंडर के आधार पर भेदभाव को क्या मौलिक अधिकार का हनन माना जा सकता है?

24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नई गाइडलाइन बन सकती है

sc 1776074638

25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सबरीमाला मंदिर केस की टाइमलाइन, 36 साल से यह मामला अदालतों में

r 1775477258

खबरें और भी हैं…



Source link

Gold Rate Today: ईरान जंग का असर, सोने की कीमतों में मची भारी खलबली, 1.55 लाख के पार पहुंचा गोल्ड, लेटेस्ट रेट


Gold Rate Today: ईरान जंग का असर, सोने की कीमतों में मची भारी खलबली, 1.55 लाख के पार पहुंचा गोल्ड, लेटेस्ट रेट | Gold Rate Today 17 April 2026 City Wise Gold Price India sone ka bhav chandi ka bhav kya hai update news – Hindi Oneindia



Source link

Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना गिरा, चांदी चढ़ी, क्या है मुंबई में ताजा भाव?


Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना गिरा, चांदी चढ़ी, क्या है मुंबई में ताजा भाव? | Mumbai Gold Silver Rate Today 17 April: MCX Gold Silver Prices, Check Aaj Ka Sona Chandi Bhav news in Hindi – Hindi Oneindia



Source link

कौन हैं Lizzalazz? जिनकी ‘खास’ फोटोज पर Virat Kohli के ‘लाइक’ ने मचाया बवाल, क्या हुई बात?


कौन हैं Lizzalazz? जिनकी ‘खास’ फोटोज पर Virat Kohli के ‘लाइक’ ने मचाया बवाल, क्या हुई बात? | who is lizzalazz virat kohli’s like on her special bold photos caused a stir what happened – Hindi Oneindia



Source link

Delhi-NCR में Bhoot Bangla का क्रेज, 90 रुपये से शुरू टिकट की कीमत, कहां मिल रहा सबसे सस्ता शो?


Delhi-NCR में Bhoot Bangla का क्रेज, 90 रुपये से शुरू टिकट की कीमत, कहां मिल रहा सबसे सस्ता शो? | bhoot bangla delhi ncr ticket price start from Rs 90 where can the cheapest show be found – Hindi Oneindia



Source link

Bonus Market Updates: शेयर बाजार में धीमी शुरुआत; सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ हर निशान पर


बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Kumar Vivek

Updated Fri, 17 Apr 2026 09:22 AM IST

घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सुस्त शुरुआत हुई है। सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। आइए जानते हैं शेयर बाजार की चाल के बारे में विस्तार से।



शेयर बाजार का हाल
– फोटो : PTI



विस्तार

घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सुस्त शुरुआत हुई है। सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। एशियाई बाजारों और कच्चे तेल के भाव में नरमी है। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 177.52 अंक चढ़कर 78,166.20 पर पहुंच गया। निफ्टी 37.4 अंक बढ़कर 24,234.15 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 27 पैसे बढ़कर 92.87 पर पहुंच गया। 


Trending Videos





























सूचकांक / मुद्रा शुरुआती बदलाव वर्तमान स्तर
सेंसेक्स 177.52 अंक की बढ़त 78,166.20
निफ्टी 37.4 अंक की बढ़त 24,234.15
रुपया (डॉलर के मुकाबले) 27 पैसे की बढ़त 92.87



Source link

हैदराबाद में ये है फ्री घूमने की 7 शानदार जगहें, बिना खर्च लें प्रकृति का मजा


Last Updated:

Places to Visit in Hyderabad: हैदराबाद के आसपास कई ऐसे खूबसूरत प्राकृतिक स्थल हैं, जहां बिना किसी एंट्री फीस के सुकून भरे पल बिताए जा सकते हैं. खजागुडा हिल्स, अमीनपुर झील, हिमायत सागर और अनंतगिरी हिल्स जैसी जगहें हरियाली, झील और शांत माहौल के लिए जानी जाती हैं. यहां ट्रेकिंग, बर्ड वॉचिंग और पिकनिक का मजा लिया जा सकता है. मानसून से पहले इन जगहों की खूबसूरती और बढ़ जाती है, जिससे वीकेंड ट्रिप यादगार बन सकती है.

हैदराबाद के कंक्रीट और ट्रैफिक भरे माहौल के बीच भी प्रकृति के शांत ठिकाने मौजूद हैं, जहां बिना ज्यादा खर्च के सुकून भरे पल बिताए जा सकते हैं. शहर के आसपास कई ऐसे हिडन जेम्स हैं, जहां एंट्री बिल्कुल फ्री है और हरियाली, झीलें व खुले नजारे मन को सुकून देते हैं. मानसून से पहले इन जगहों की खूबसूरती और भी निखर जाती है, जिससे वीकेंड ट्रिप यादगार बन सकती है. अगर आप भीड़भाड़ से दूर सुकून चाहते हैं, तो ये 7 शानदार लोकेशन आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती हैं.

खजागुडा हिल्स हाई-टेक सिटी के पास स्थित यह जगह शहर के बीचों-बीच कुदरत का चमत्कार है। यहाँ की विशाल चट्टानें (Granite Rock Formations) और गुफाएं ट्रेकिंग के शौकीनों के लिए जन्नत हैं। सुबह के समय यहाँ से पूरे शहर का नजारा और ढलता सूरज देखना एक अद्भुत अनुभव होता है। यहाँ कोई एंट्री फीस नहीं लगती।

खजागुडा हिल्स, जो हाई-टेक सिटी के पास स्थित है, शहर के बीचों-बीच प्रकृति का अनोखा नजारा पेश करता है. यहां की विशाल ग्रेनाइट चट्टानें और प्राकृतिक गुफाएं ट्रेकिंग और एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए खास आकर्षण हैं. सुबह के समय यहां से पूरे हैदराबाद शहर का खूबसूरत दृश्य देखने को मिलता है, जबकि शाम को ढलते सूरज का नजारा बेहद मनमोहक होता है. यह जगह शांति और सुकून के लिए भी जानी जाती है. खास बात यह है कि यहां घूमने के लिए कोई एंट्री फीस नहीं देनी पड़ती.

अमीनपुर झील क्या आप जानते हैं कि अमीनपुर झील देश की पहली ऐसी झील है जिसे बायोडायवर्सिटी हेरिटेज साइट घोषित किया गया है? यह जगह पक्षी प्रेमियों (Bird Watchers) के लिए किसी खजाने से कम नहीं है। यहाँ आप बिना किसी शुल्क के फ्लेमिंगो और पेलिकन जैसे प्रवासी पक्षियों को देख सकते हैं यहां चिड़िया देखने का एक रुपए नहीं लगते हैं

अमीनपुर झील हैदराबाद की एक खास प्राकृतिक धरोहर है, जिसे देश की पहली बायोडायवर्सिटी हेरिटेज साइट घोषित किया गया है. यह जगह बर्ड वॉचर्स के लिए किसी खजाने से कम नहीं है, जहां फ्लेमिंगो, पेलिकन जैसे कई प्रवासी पक्षी आसानी से देखे जा सकते हैं. यहां का शांत वातावरण और हरियाली प्रकृति प्रेमियों को खास सुकून देती है. सबसे अच्छी बात यह है कि इस खूबसूरत झील पर घूमने या चिड़िया देखने के लिए एक रुपया भी खर्च नहीं करना पड़ता. यह वीकेंड बिताने के लिए शानदार विकल्प है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

हिमायत सागर का किनारा उस्मान सागर गंडिपेट के पार्क में तो अब 50 रुपए का टिकट लगता है लेकिन उसके जुड़वा हिमायत सागर के कई किनारे अब भी खुले और मुफ्त हैं। इसकी सर्विस रोड पर ड्राइव करना और झील के किनारे बैठकर ठंडी हवाओं का आनंद लेना मानसिक शांति देता है।

हिमायत सागर का किनारा शहर के शोर-शराबे से दूर सुकून भरा अनुभव देता है. जहां उस्मान सागर (गंडिपेट) पार्क में एंट्री के लिए शुल्क लगता है, वहीं हिमायत सागर के कई किनारे अब भी पूरी तरह खुले और मुफ्त हैं. यहां की सर्विस रोड पर ड्राइव करना और झील के किनारे बैठकर ठंडी हवाओं का आनंद लेना बेहद सुकून देता है. शांत माहौल और प्राकृतिक सुंदरता मन को तरोताजा कर देती है. वीकेंड पर बिना खर्च के समय बिताने के लिए यह जगह एक बेहतरीन विकल्प है.

इब्राहिमपटनम झील शहर से थोड़ी दूर सागर हाईवे पर स्थित यह विशाल झील अभी भी व्यावसायिक पर्यटन से बची हुई है। यहाँ का शांत वातावरण और सूर्यास्त का नजारा किसी पेंटिंग जैसा लगता है। यहाँ आप अपने परिवार के साथ बिना किसी टिकट के पिकनिक मना सकते हैं यहां आप झील का मज़ा बिल्कुल फ्री है

इब्राहिमपटनम झील शहर से थोड़ी दूर सागर हाईवे पर स्थित एक शांत और खूबसूरत जगह है, जो अभी भी व्यावसायिक पर्यटन की भीड़ से दूर है. यहां का सुकून भरा माहौल और मनमोहक सूर्यास्त किसी पेंटिंग जैसा अहसास कराता है. यह स्थान परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए बेहतरीन है. सबसे खास बात यह है कि यहां घूमने या झील का आनंद लेने के लिए कोई टिकट नहीं लगता. प्रकृति के बीच बिना खर्च के सुकून पाने के लिए यह एक शानदार विकल्प है.

कोंडापोचम्मा सागर हैदराबाद से लगभग 50 किलोमीटर दूर यह विशाल जलाशय हाल के वर्षों में पिकनिक के लिए सबसे पसंदीदा जगह बनकर उभरा है। इसके बांध (Bund) पर लंबी ड्राइव और पानी का अंतहीन विस्तार आपको ताजगी से भर देगा। यहाँ भी कोई प्रवेश शुल्क नहीं है।

कोंडापोचम्मा सागर हैदराबाद से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित एक विशाल और आकर्षक जलाशय है, जो हाल के वर्षों में पिकनिक के लिए लोकप्रिय स्थान बन गया है. यहां का लंबा बांध और चारों ओर फैला पानी का नजारा मन को सुकून देता है. बंड पर ड्राइव करते हुए ठंडी हवाओं का आनंद लेना बेहद खास अनुभव होता है. यह जगह परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए शानदार है. सबसे अच्छी बात यह है कि यहां घूमने के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता, यानी आप मुफ्त में प्रकृति का आनंद ले सकते हैं.

लोटस पॉन्ड, बंजारा हिल्स बंजारा हिल्स जैसे महंगे इलाके के बीचों-बीच स्थित यह तालाब कुदरत का एक छोटा सा टुकड़ा है। यहाँ खिले हुए कमल के फूल और चारों तरफ की हरियाली आपको भूलने पर मजबूर कर देगी कि आप एक महानगर में हैं। यहाँ टहलने के लिए कोई टिकट नहीं लगता।

लोटस पॉन्ड, बंजारा हिल्स के बीचों-बीच स्थित एक शांत और खूबसूरत जगह है, जो शहर की भागदौड़ से राहत देती है. महंगे इलाके में होने के बावजूद यह प्राकृतिक स्थल सुकून का एहसास कराता है. यहां खिले हुए कमल के फूल और चारों ओर फैली हरियाली मन को आकर्षित करती है. शांत वातावरण में टहलना और प्रकृति के करीब समय बिताना बेहद सुखद अनुभव होता है. खास बात यह है कि यहां घूमने या वॉक करने के लिए कोई टिकट नहीं लगता, यानी आप बिना खर्च के इस खूबसूरत जगह का आनंद ले सकते हैं.

अनंतगिरी हिल्स विकाराबाद स्थित अनंतगिरी हिल्स का मुख्य मंदिर क्षेत्र तो प्रसिद्ध है ही, लेकिन यहाँ के खुले जंगलों के रास्ते और ट्रेकिंग ट्रेल्स पूरी तरह मुफ्त हैं। मानसून की पहली फुहार के बाद यहाँ की धुंध और हरियाली किसी हिल स्टेशन से कम नहीं लगती है आपको बस व्यू पॉइंट का कुछ पैसा देना होता है

अनंतगिरी हिल्स, जो विकाराबाद में स्थित है, प्रकृति प्रेमियों और ट्रेकिंग के शौकीनों के लिए बेहतरीन जगह है. यहां का मुख्य मंदिर क्षेत्र काफी प्रसिद्ध है, लेकिन इसके आसपास फैले जंगलों के रास्ते और ट्रेकिंग ट्रेल्स पूरी तरह मुफ्त हैं. मानसून की पहली बारिश के बाद यहां की हरियाली और हल्की धुंध किसी खूबसूरत हिल स्टेशन जैसा अनुभव देती है. शांत वातावरण में पैदल चलना और प्राकृतिक नजारों का आनंद लेना बेहद सुकूनभरा होता है. यहां आने पर व्यू पॉइंट पर जाने के लिए मामूली शुल्क देना पड़ सकता है, लेकिन बाकी जगहों का आनंद आप बिना किसी खर्च के ले सकते हैं



Source link