Home Blog Page 155

दिल्ली एयरपोर्ट पर SpiceJet के विमान ने Akasa Air फ्लाइट को टक्कर मारी, कैसे हुआ ये हादसा?


दिल्ली एयरपोर्ट पर SpiceJet के विमान ने Akasa Air फ्लाइट को टक्कर मारी, कैसे हुआ ये हादसा? | SpiceJet plane hits Akasa Air flight at Delhi airport, how did this accident happen? – Hindi Oneindia



Source link

Bengal का SIR विवाद ट्रिब्यूनल पहुंचा, 21-27 अप्रैल को लाखों मतदाताओं के वोटिंग अधिकार का फैसला


Bengal का SIR विवाद ट्रिब्यूनल पहुंचा, 21-27 अप्रैल को लाखों मतदाताओं के वोटिंग अधिकार का फैसला | West Bengal SIR Row: Supreme Court’s Crucial Decision on Voter List Revision for 2026 Elections News Hindi – Hindi Oneindia



Source link

सुप्रीम कोर्ट बोला- बंगाल में सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट बने: ट्रिब्यूनल जिन्हें 21 अप्रैल तक वोटर मानेगा, वो 23 को वोट डाल सकेंगे




सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार (16 अप्रैल) को चुनाव आयोग को निर्देश दिया कि वह पश्चिम बंगाल में सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट जारी करे। इसमें उन वोटर्स को शामिल किया जाए, जिनकी अपीलों पर ट्रिब्यूनल में फैसला हो गया है। कोर्ट ने कहा कि जिनकी अपीलें पेंडिंग हैं, उन्हें वोट डालने की इजाजत नहीं होगी। बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) में 90.83 लाख वोटर्स के नाम काट दिए गए हैं। इन वोटर्स की अपील सुनने के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ट्रिब्यूनल बनाए गए हैं। बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए दो फेज में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को वोटिंग होना है। पहले फेज में जहां वोटिंग होना है वहां 21 अप्रैल तक वोटर्स की अपील पर फैसला हो जाने पर वे वोट दे सकेंगे। वहीं दूसरे फेज वाले इलाकों के वोटर्स 27 अप्रैल तक अपील पर फैसला होने पर वोट डाल सकेंगे। जैसे ही ट्रिब्यूनल नाम जोड़ने का आदेश देगा, इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर तुरंत सूची में संशोधन करे। CJI सूर्य कांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच SIR प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। इस प्रक्रिया में बड़ी संख्या में नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं।
ट्रिब्यूनल पर ज्यादा बोझ नहीं डाला जाना चाहिए 19 ट्रिब्यूनल के सामने 34 लाख से ज्यादा अपीलें सुनवाई के दौरान बताया गया कि 19 ट्रिब्यूनल के सामने 34 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित हैं। ये ट्रिब्यूनल रिटायर्ड हाईकोर्ट जजों की अगुवाई में बनाए गए हैं। पश्चिम बंगाल में SIR अभियान का मकसद वोटर लिस्ट से डुप्लिकेट और अयोग्य नाम हटाना बताया जा रहा है। हालांकि इस पर सियासी विवाद तेज है। सत्ताधारी पार्टी ने बड़े पैमाने पर मतदाताओं को बाहर करने का आरोप लगाया है, जबकि ECI इसे निष्पक्ष चुनाव के लिए जरूरी बता रहा है।
बंगाल में 11.85% नाम हटे, ज्यादातर बांग्लादेश बॉर्डर के पास पश्चिम बंगाल में अक्टूबर 2025 में कुल वोटर 7.66 करोड़ थे। इनमें से अब तक 90.83 लाख नाम हटाए गए। लगभग 11.85% वोटर कम हो गए। यानी अब राज्य में 6.76 करोड़ वोटर हैं। चुनाव आयोग ने फाइनल आंकड़े जारी नहीं किए हैं। इसके अलावा जांच के तहत आए 60.06 लाख वोटरों में से 27.16 लाख के नाम हटाए गए। बांग्लादेश सीमा से लगे जिलों में भी बड़े स्तर पर नाम हटे। नॉर्थ 24 परगना में 5.91 लाख में से 3.25 लाख नाम हटे। वहीं, 8.28 लाख में से 2.39 लाख नाम हटे। 8 अप्रैल: TMC चुनाव आयोग से मिला, आरोप- भगा दिया गया 8 अप्रैल को सांसद डेरेक ओ’ब्रायन के नेतृत्व में TMC का प्रतिनिधि मंडल ने दिल्ली में चुनाव आयोग से मिलने पहुंचा था। लेकिन बैठक के बाद डेरेक ने कहा कि हमने SIR के मुद्दे पर समय मांगा था, लेकिन मीटिंग के दौरान हमारे साथ खराब व्यवहार किया गया। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ने हमें सिर्फ 5 मिनट में भगा दिया। चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक, डेरेक ओ’ब्रायन ने CEC को बोलने से रोका और धमकी दी। वह कोई बात सुन ही नहीं रहे थे। —————————————————– ये खबर भी पढें… पश्चिम बंगाल में SIR ही सबसे बड़ा मुद्दा:नई वोटर लिस्ट से CM ममता की परेशानी बढ़ी, 50 सीटों पर TMC को ज्यादा चुनौती 8 अप्रैल की सुबह बूंदाबांदी के बीच करीब सुबह 10:25 बजे तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी समर्थकों के हुजूम के साथ पैदल ही हरीश चटर्जी स्ट्रीट स्थित अपने घर से नामांकन के लिए निकलीं। पूरी खबर पढे़ं…



Source link

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें: कारोबारी की कोठी में छिपा मिला गैंगस्टर; भाई को ट्रैक्टर से कुचला; पति 25 साल बाद घर लौटा, पत्नी देवर से शादी कर चुकी – Punjab News


.

पंजाब की आज की सबसे बड़ी खबर AAP के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर ED रेड खत्म होने से जुड़ी रही। करीब 24 घंटे बाद ED की टीम सांसद के घर से निकली। सांसद ने गुरूवार को पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई लेकिन फिर अचानक कैंसिल कर दी।

दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

1. AAP सांसद पर 24 घंटे चली ED की रेड, 9 ठिकाने खंगाले

पंजाब से आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के चांसलर अशोक मित्तल के 9 ठिकानों पर एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) की रेड गुरूवार सुबह खत्म हो गई। टीमों ने बुधवार सुबह साढ़े 7 बजे जालंधर, फगवाड़ा और गुरुग्राम में उनके घर, लवली स्वीट्स, लवली ऑटोज और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में एक साथ दबिश दी थी।

आज सुबह करीब सवा 8 बजे जांच टीमें उनके ठिकानों से बाहर निकलीं। सूत्रों के अनुसार, ED ने अशोक मित्तल और उनके बेटे से जुड़े वित्तीय दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल की है। इस रेड को मनी लॉन्ड्रिंग से जोड़कर देखा जा रहा है। इस कार्रवाई के बाद पंजाब की सियासत भी गरमा गई है। AAP व BJP के बीच तीखी बयानबाजी शुरू हो गई है।

अशोक पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के फाउंडर और चांसलर हैं। 2022 में राज्यसभा सांसद बने थे। ED की रेड की टाइमिंग बहुत अहम मानी जा रही है। पंजाब में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसी वजह से AAP इसे चुनाव से जोड़ रही है। पढ़ें पूरी खबर…

2. 5 गोलियां मारकर 4 बच्चों के पिता की हत्या

ezgif 5d2a665b3dc2c2341776311860 1776333238

अमृतसर में युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। युवक चिकन की शॉप के बाहर गाड़ी में बैठा था। इसी दौरान हमलावर आए और आते ही उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान मनजीत सिंह (33) के रूप में हुई है। मामला बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे गांव भुल्लर में सामने आया। परिजन के मुताबिक, पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। मनजीत के चचेरे भाई मलकीत सिंह ने बताया कि यह मामला पुरानी दुश्मनी से जुड़ा हुआ है।

किसी बात को लेकर आरोपियों से झगड़ा हुआ था, जिसके चलते 2024 में उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। इसी केस की रंजिश के कारण इन्होंने गोलियां चलाईं। पता चला है कि इनका संबंध गैंगस्टरों से है। पढ़ें पूरी खबर…

3. CM मान बोले- जहां खुद जीत रहे वहां सीटें बढ़ा रहे, पंजाब में भी सीट बढ़ानी चाहिए

screen recording1 ezgifcom video to gif converter 1776332932

पंजाब CM भगवंत मान ने महिला आरक्षण बिल पर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि- मैं महिला आरक्षण बिल के समर्थन में हूं, लेकिन केंद्र सरकार को 543 सीटों में से ही आरक्षण देना चाहिए। हमें कोई प्रॉब्लम नहीं है। आप 850 सीटें कर रहे हैं। आप कह रहे हैं कि सभी को डेढ़ गुना बढ़ा दिया है। फिर पंजाब को भी डेढ़ गुना बढ़ाएं।

CM ने कहा- पंजाब को भी 20 सीटें दो। 85 वाले को 120 पर ले जाओ। 85 वाले को 140 पर ले जा रहे हैं। साउथ वालों का भी विरोध है। बंगाल को 42 से 52 पर ले जा रहे हैं। जहां से खुद जीत रहे हैं वहां ज्यादा सीटें बढ़ा रहे हैं। जहां से नहीं जीतते, वहां कम बढ़ा रहे हैं। यह बिल गलत नीयत से नहीं होना चाहिए।

मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को बटाला में 176.91 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की शुरुआत करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) स्टेज से विकास की बात करती है। जबकि, अकाली दल डायनासोर की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि AAP की स्टेजों से सड़कें बनाने, आम आदमी क्लीनिक, माताओं-बहनों के घरों में 1-1 हजार पहुंचाने की बातें होती हैं। अकाली दल की स्टेज से डायनासोर के गले में संगल डालने जैसी बातें होती हैं। वह सब एक-दूसरे की टांग खींच रहे हैं। भाजपा, अकाली दल और कांग्रेस के स्टेजों पर लोगों की बात नहीं होती। उन्हें पंजाब के लोग पसंद नहीं हैं। पढ़ें पूरी खबर…

4. अमृतपाल के खिलाफ सरकार HC पहुंची, NSA के बाद भी जेल में रखने की मांग

comp 1 2023 07 03t13595772216883730121709877851 11 1776332877

पंजाब के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह पर लगा राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) इसी महीने समाप्त होने वाला है। इससे पहले ही पंजाब सरकार पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गई है। सरकार की ओर से याचिका दायर कर दलील दी गई है कि NSA की अवधि समाप्त होने के बाद भी अमृतपाल को डिब्रूगढ़ जेल में ही रखा जाए।

सरकार के वकील ने याचिका में कहा कि अमृतपाल सिंह की NSA के तहत हिरासत की अवधि 22 अप्रैल को समाप्त हो रही है। खुफिया जानकारी और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए राज्य सरकार ने अदालत को बताया कि वह उसे पंजाब नहीं लाना चाहती।

सरकार चाहती है कि उसे असम में ही हिरासत में रखा जाए और मामले की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की जाए। इससे पहले इसी तरह का एक पत्र पंजाब सरकार केंद्रीय गृह मंत्रालय को लिख चुकी है। उसमें सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का हवाला दिया है।

सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार ने केंद्रीय गृह सचिव से अनुरोध किया है कि असम सरकार की सहमति लेकर ट्रांसफर ऑफ प्रिजनर्स एक्ट, 1952 तथा पंजाब संशोधन अधिनियम 2025 के प्रावधानों के तहत अमृतपाल को डिब्रूगढ़ जेल में रखने की अनुमति दी जाए। इस मामले में शीघ्र निर्णय लेने की भी अपील की गई है। पढ़ें पूरी खबर…

5. दिल्ली का वांटेड गैंगस्टर चंडीगढ़ में 3 महीने छिपा रहा, गर्लफ्रेंड से मिली लोकेशन

whatsapp image 2026 04 16 at 0821371776315039 1776333302

दिल्ली पुलिस का वांटेड गैंगस्टर विकास दहिया उर्फ सोनू उर्फ ठेकेदार (42) करीब तीन महीने तक चंडीगढ़ में छिपा रहा। उसने सेक्टर-38ए की कोठी नंबर-76 में कमरा किराए पर लिया था। यहां वह पहचान बदलकर रह रहा था, और स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।

दिल्ली पुलिस को उसकी लोकेशन उसकी गर्लफ्रेंड के जरिए मिली, जो फरारी के दौरान चंडीगढ़ में रह रही थी। निगरानी और गुप्त रेकी के बाद दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 13 अप्रैल को दबिश देकर उसे पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद सामने आया कि वह चंडीगढ़ में रहकर अवैध शराब का नेटवर्क भी चला रहा था।

जिस कोठी में गैंगस्टर रह रहा था, वह शराब कारोबारी ने किराए पर ले रखी है। कारोबारी ने पुलिस को बताया कि विकास ने उसे कहा था कि वह नौकरी की तलाश में यहां आया है।

आरोपी करीब 9 महीनों से फरार चल रहा था। मर्डर मामले में दिल्ली पुलिस को उसकी तलाश थी। दिल्ली के अलावा हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में कई संगीन मामलों में वांटेड है। पढ़ें पूरी खबर…

6. ट्रैक्टर से कुचलकर बड़े भाई की हत्या

f366de27 7e07 4e7c 87d8 acde454ad0661776318187621 1776334258

संगरूर में धनौला के पास गांव बडबर में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। यहां छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को ट्रैक्टर से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। यह वारदात कथित तौर पर पैसों और खेत में खड़ी टाहली (पेड़) को लेकर चल रहे विवाद का परिणाम है।

मृतक की पहचान जीत सिंह के बेटे मनजिंदर सिंह (50) के रूप में हुई है। जबकि, आरोपी उसका छोटा भाई सुखविंदर सिंह (45) है। जानकारी के अनुसार, दोनों भाइयों के बीच पिछले 4 दिनों से करीब एक लाख रुपये और खेत में खड़ी टाहली को लेकर विवाद चल रहा था।

मृतक की पत्नी परमजीत कौर ने बताया कि उनके पति सुबह गेहूं की कटाई के लिए कंबाइन का इंतजाम करने जा रहे थे। घर से थोड़ी दूरी पर ही पहुंचे थे कि पीछे से आए सुखविंदर ने ट्रैक्टर उन पर चढ़ा दिया। परमजीत कौर ने आरोप लगाया कि सुखविंदर ने ट्रैक्टर को मनजिंदर सिंह के ऊपर चार-पांच बार चढ़ाया। पढ़ें पूरी खबर…

7. महिला कर्मी का मुंह पकड़कर ट्रैवल एजेंसी का ऑफिस लूटा

comp 1 2026 04 16t1444475821776331125 1776332818

जालंधर में ट्रैवल एजेंसी के ऑफिस से दो बदमाशों ने 1 लाख 80 हजार रुपए लूट लिए। आरोपियों ने अपने मुंह पर रुमाल बांध रखे थे। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी ऑफिस के अंदर महिला कर्मी से टिकट के बारे में पूछताछ करते दिख रहे हैं।

फिर कुछ देर बार एक आरोपी महिला कर्मी के पीछे पहुंचता है और कुछ देर खड़े रहने के बाद वह एक हाथ से महिला का मुंह पकड़ लेता है और दूसरे हाथ से गल्ले में रखे पैसे निकाल लेता है। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से भाग जाते हैं।

थाना-2 पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपियों ने दोपहर में रेकी की। इसके बाद शाम को दोनों ऑफिस में पहुंचे और वारदात की। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी गुरदीप को भी गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर…

8. कृष का IPL में सिलेक्शन, MI ने 30 लाख रुपए के बेस प्राइस पर साइन किया

screenshot 2026 04 16 1452511776331663 1776336989

जालंधर के प्लेयर का IPL में सिलेक्शन हो गया है। 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) ने अपनी टीम में बदलाव की जानकारी सोशल मीडिया के ऑफिशियल हैंडल से दी है। टीम के स्पिन ऑलराउंडर अथर्व अंकोलेकर चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह जालंधर के उभरते खिलाड़ी कृष भगत को टीम में शामिल किया गया है।

IPL फ्रेंचाइजी की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, 21 वर्षीय कृष भगत को उनके 30 लाख रुपए के बेस प्राइस पर साइन किया गया है। दाएं हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज कृष पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने अब तक 7 प्रथम श्रेणी और 9 लिस्ट-ए मुकाबले खेले हैं। पढ़ें पूरी खबर…

विदेश से…

9. पंजाबी लेडी रेडियो होस्ट को कनाडा में सजा, 83 करोड़ रुपए की ड्रग के साथ पकड़ी

geminigeneratedimage4anagf4anagf4ana1776306643 1776333058

कनाडा में रहने वाली पंजाबी रेडियो होस्ट को नशा तस्करी के केस में ब्रिटिश कोलंबिया की कोर्ट ने साढ़े 5 साल की सजा सुनाई है। पुलिस ने उसे 83 करोड़ रुपए की मेथामफेटामाइन ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था।

हालांकि, कोर्ट में उसने तस्करी में शामिल न होने की दलील दी थी, लेकिन मोबाइल के टेक्स्ट मैसेज से खुलासा हुआ कि वह न केवल इस तस्करी में अपनी मर्जी से शामिल थी, बल्कि वह तस्करी गिरोह की एक भरोसेमंद पार्टनर थी।

नशा तस्करी केस में दोषी पाई गई सुखविंदर कौर संघा (47) जालंधर के नकोदर से संबंध रखती है। हालांकि, उसका जन्म कनाडा के प्रिंस जॉर्ज में हुआ था। उसने पिछले एक दशक में पंजाबी रेडियो जगत में अपनी पहचान बनाई थी। वह फ्रीलांसर रेडियो और टीवी होस्ट है। देखते ही देखते वह पंजाबी समुदाय का बड़ा चेहरा बन गई। उसके शो में अक्सर हाई-प्रोफाइल राजनेता, पुलिस अधिकारी और मशहूर हस्तियां शामिल होती थीं। पढ़ें पूरी खबर…

खबर हटके…

10. 25 साल बाद घर लौटा व्यक्ति, पत्नी देवर से शादी कर चुकी

gifs401776266881 1776332998

कपूरथला से लापता हुआ हंसा सिंह 25 साल बाद मिला। उसके मिलने की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। गुमनामी के अंधेरों में भटकते हुए हंसा सिंह उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में पहुंचा, जहां एक पुलिस वाले के सवाल और उनके मुंह से निकले एक शब्द ने उसकी किस्मत बदल दी।

‘कपूर…!’ यही वह शब्द था जिसने सालों से बिछड़े हंसा को उसके घर का रास्ता दिखाया। पुलिस ने फिर कहा कपूरथला से। इस पर हंसा ने सहमति में सिर हिलाया। कपूरथला पुलिस से संपर्क किया गया, पुराने रिकॉर्ड खंगाले गए और आखिरकार हंसा सिंह की पहचान हो गई।

समाजसेवी सुरेंद्र सिंह फलौदिया की मदद से 13 अप्रैल को हंसा सिंह अपने गांव शिव दयालवाला पहुंचा, लेकिन 25 सालों के अंदर उसके घर के रिश्ते और हालात पूरी तरह बदल चुके हैं।

घर आकर पता चला कि पत्नी ने छोटे भाई से शादी कर ली और उसके 2 बच्चे भी हो गए। गांव के सरपंच ने बताया कि हंसा सिंह ने सबसे पहले अपने भाई को पहचाना और उसे देख जोर-जोर से रोने लगा। भाई जरनैल बोला- पत्नी ने अभी अपनाने से इनकार कर दिया है। अब एक के साथ ही रहना पड़ेगा। अभी तो मैं ही इसकी देखरेख करुंगा। पढ़ें पूरी खबर…

(कल शाम साढ़े 5 बजे फिर मुलाकात होगी)



Source link

दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट और अकासा के विमान टकराए: पार्किंग एरिया में हादसा; दोनों प्लेन को नुकसान, लेकिन यात्री सुरक्षित


नई दिल्ली1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार को दोपहर 2 बजे दोनों विमान टकराए।

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमान आपस में टकरा गए। घटना गुरुवार दोपहर 2 बजे हुई।

जानकारी के मुताबिक अकासा का विमान हैदराबाद जाने के लिए तैयार खड़ा था। उसी समय लेह से आया स्पाइसजेट का विमान उससे टकरा गया।

हादसे में स्पाइसजेट के दाहिने पंख का हिस्सा अकासा के बाएं तरफ के पिछले पंख में जा घुसा। घटना के बाद एयरपोर्ट स्टाफ ने दोनों प्लेन में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से उतार लिया। हादसे में किसी यात्री को चोट नहीं लगी।

घटना के बाद स्पाइसजेट और अकासा के प्लेन दिल्ली में ही खड़े कर दिए गए हैं, यानी इन्हें अगली उड़ान के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। घटना की जांच की जा रही है।

स्पाइसजेट के दाहिने पंख का हिस्सा टूटा

अकासा से टक्कर के बाद स्पाइसजेट के दाहिने पंख का किनारा टूट गया।

अकासा से टक्कर के बाद स्पाइसजेट के दाहिने पंख का किनारा टूट गया।

अकासा प्लेन में फंसा स्पाइसजेट का टूटा हुआ हिस्सा

अकासा विमान के पिछले हिस्से में स्पाइसजेट का टूटा हुआ हिस्सा फंस गया।

अकासा विमान के पिछले हिस्से में स्पाइसजेट का टूटा हुआ हिस्सा फंस गया।

एक तस्वीर में देखें टक्कर के बाद दोनों विमान की हालत

टक्कर में के बाद दोनों विमान एकदम करीब ही खड़े रहे, जिन्हें बाद में एयरपोर्ट स्टाफ ने हटाया।

टक्कर में के बाद दोनों विमान एकदम करीब ही खड़े रहे, जिन्हें बाद में एयरपोर्ट स्टाफ ने हटाया।

अकासा एयरलाइंस बोली- हमारा विमान पार्किंग एरिया में खड़ा था

अकासा एयरलाइंस के प्रवक्ता ने बताया कि अकासा एयर की दिल्ली से हैदराबाद जा रही फ्लाइट पार्किंग एरिया में खड़ी थी, तभी दूसरे विमान ने उसे टक्कर मार दी। हमारी टीम यात्रियों को जल्द से जल्द हैदराबाद भेजने के लिए दूसरा इंतजाम कर रही है।

विमानों की टक्कर के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) ने बताया कि घटना की जांच होने तक संबंधित एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) अधिकारी और स्पाइसजेट के पायलटों को रोस्टर से हटा दिया गया है।

दोनों प्लेन को दिल्ली एयरपोर्ट पर ही ग्राउंड कर दिया गया है।

दोनों प्लेन को दिल्ली एयरपोर्ट पर ही ग्राउंड कर दिया गया है।

देश में विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग और खराबी की पिछली घटनाएं…

मार्च 2026: इंडिगो फ्लाइट का इंजन फेल, दूसरे इंजन से दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग

live update centre 221774679262 1776339595

विशाखापट्टनम से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 579 की दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंजन बंद होने की वजह से इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। फ्लाइट में 160 यात्री सवार थे। विमान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए एयरपोर्ट के रनवे 28 पर ‘फुल इमरजेंसी’ लागू की गई थी। जिस बोइंग 737 विमान (TC-CON) के इंजन में खराबी आई, वह तुर्की की कोरेनडन एयरलाइन्स से लीज पर लिया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

जनवरी 2026: लखनऊ में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 275 यात्री थे; सऊदी जाते वक्त तकनीकी खराबी आई

gifmagicsite 2026 01 30t1534545281769767717 1774681147

जनवरी 2026 में उत्तर प्रदेश के लखनऊ एयरपोर्ट से सऊदी अरब जा रहे एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। सूत्रों के मुताबिक, जब विमान मुंबई के पास पहुंचा, तब केबिन प्रेशर में समस्या आ गई। इसके चलते कुछ यात्रियों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। यह विमान सऊदिया अरबिया एयरलाइंस का था। फ्लाइट नंबर SV-891 जेद्दा जा रही थी। विमान में 275 यात्री, 4 पायलट और 6 क्रू मेंबर सवार हैं। पूरी खबर पढ़ें…

दिसंबर 2025: एअर इंडिया प्लेन का एक इंजन हवा में बंद, दूसरे इंजन से दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली से मुंबई जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट को 40 मिनट में ही इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। रिपोर्ट्स के मुताबिक बोइंग 777-300ER AI887 फ्लाइट का दाहिना इंजन टेक-ऑफ के बाद बंद हो गया। उसमें ऑइल प्रेशर जीरो हो गया था। इसके चलते उसे दिल्ली एयरपोर्ट लौटना पड़ा। हालांकि 2 इंजन वाले प्लेन एक इंजन के जरिए भी सुरक्षित लैंड कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें..



Source link

Jubin Nautiyal Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं जुबिन नौटियाल? लग्जरी और सुपरकारों से भरा है गैराज


Jubin Nautiyal Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं जुबिन नौटियाल? लग्जरी और सुपरकारों से भरा है गैराज | singer jubin nautiyal marriage details net worth and family background – Hindi Oneindia



Source link

IPL 2026: टूटे हुए बदहाल स्टेडियम में मैच, फाइव स्टार वेन्यू की अनदेखी, कौनसा आईपीएल मैदान सबसे खराब


IPL 2026: टूटे हुए बदहाल स्टेडियम में मैच, फाइव स्टार वेन्यू की अनदेखी, कौनसा आईपीएल मैदान सबसे खराब | IPL 2026: Why SMS Stadium Jaipur is Falling Apart vs Nathdwara’s 5-Star Venue – Hindi Oneindia



Source link

महिला आरक्षण-परिसीमन पर मास्टरस्ट्रोक, संसद में क्या बोले पीएम मोदी? पढ़ें संबोधन की 10 बड़ी बातें


महिला आरक्षण-परिसीमन पर मास्टरस्ट्रोक, संसद में क्या बोले पीएम मोदी? पढ़ें संबोधन की 10 बड़ी बातें | Nari Shakti and Delimitation PM Modi on Women Reservation 10 Key Highlights of the Address – Hindi Oneindia



Source link

‘सास भी कभी बहू वाली तो हार गई’, महिला आरक्षण पर चर्चा के दौरान अखिलेश यादव ने स्‍मृति ईरानी पर कसा तंज


‘सास भी कभी बहू वाली तो हार गई’, महिला आरक्षण पर चर्चा के दौरान अखिलेश यादव ने स्‍मृति ईरानी पर कसा तंज | Akhilesh Yadav takes a jibe at Smriti Irani on women’s reservation and delimitation bill, criticizes BJP – Hindi Oneindia



Source link

OI Defence: GMLRS मिसाइल सिस्टम बनाकर ऑस्ट्रेलिया ने दुनिया को चौंकाया, क्या है इसकी खासियत?


OI Defence: GMLRS मिसाइल सिस्टम बनाकर ऑस्ट्रेलिया ने दुनिया को चौंकाया, क्या है इसकी खासियत? | OI Defence-australia-gmlrs-missile-test-indigenous-gmlrs-production-himars news hindi – Hindi Oneindia



Source link