Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 13 April: हैदराबाद vs राजस्थान में तूफानी प्लेयर्स की फ़ौज, कौन जीतेगा मैच
Asha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन हुईं ‘आशा ताई’, बेटे ने दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा
MP Board Result 2026: मार्कशीट पर नहीं दर्ज होगा सप्लीमेंट्री, नई शिक्षा नीति के तहत बदल गया दशकों पुराना नियम
मुस्लिम प्रेमी के घर मिली हिंदू लड़की की लाश: दरभंगा में पिता बोले- बेटी को भगाकर ले गया था, इस्लाम कबूल नहीं करने पर मार डाला – Darbhanga News
‘’मेरी बेटी ने इस्लाम कबूल नहीं किया, इसलिए लड़के ने मेरी बेटी की हत्या कर दी। आरोपी मेरे घर के पड़ोस का है और वो 13 जनवरी को मेरी बेटी को भगाकर ले गया था। हम लोगों ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। तीन महीने बाद ही मेरी बेटी की लाश मिली है।’’ दरभंगा नगर पंचायत क्षेत्र के सम्राट चौक के रहने वाले पेशे से किसान 45 साल के शख्स ने ये बातें कही। शख्स ने अपनी बेटी की हत्या का आरोप पड़ोस में रहने वाले मुस्लिम लड़के पर लगाया है। मृतका की पहचान 14 साल, जबकि आरोपी की उम्र 16 साल के नाबालिग के रूप में की गई है। उधर, पुलिस की ओर से कार्रवाई न किए जाने के मामले पर मौके पर मौजूद एसडीपीओ ने जांच पड़ताल कर कार्रवाई की बात कही है। घटना कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र की है। घटनास्थल की 2 तस्वीरें देखिए अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला मृतका के पिता ने बताया कि तीन महीने पहले यानी 13 जनवरी को पड़ोस का रहने वाला नाबालिग मेरी बेटी को घर से भगाकर ले गया था। मेरी बेटी चार बेटियों में तीसरे नंबर पर थी। बेटी को भगाए जाने की शिकायत कुशेश्वरस्थान थाना में की थी। उन्होंने बताया कि आज सुबह आरोपी लड़का मेरी बेटी को ठेला पर लेकर सीएचसी गया था, जहां डॉक्टर ने इलाज से पहले ही मेरी बेटी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद लड़का मेरी बेटी की लाश लेकर अपने घर आ गया। इस बात की जानकारी किसी ने हम लोगों को दी। जब हम लोग लड़के के घर गए तो देखा कि मेरी बेटी की लाश पड़ी है। मृतका के पिता के मुताबिक, 13 जनवरी को जब मेरी बेटी को आरोपी भागकर ले गया था, तब हम लोग लड़के के घर पहुंचे थे। उनके परिजन से कहा था कि हमारी बेटी को वापस कर दो। नाबालिग आरोपी के घरवालों ने मुझसे कहा था कि मेरा बेटा आपकी लड़की को कहां लेकर गया है, इसकी जानकारी मुझे भी नहीं है, वो जैसे आएगा, आपकी लड़की आपको सौंप देंगे, लेकिन दो महीने पहले जब आरोपी मेरी बेटी को लेकर आया, तो मेरी बेटी को मेरे हवाले नहीं किया गया। ‘बेटी ने कॉन्टैक्ट नहीं किया सोचा कि खुश होगी’ मृतका के पिता ने कहा कि जब दो महीने पहले आरोपी मेरी बेटी को घर लेकर आया तो इसकी जानकारी हम लोगों को हुई। लेकिन जब बेटी ने हम लोगों से संपर्क नहीं किया तो हम लोगों ने सोचा कि बेटी खुश होगी, इसलिए हम लोगों ने तय किया कि बेटी ने अगर अपनी मर्जी से लड़के से शादी की है, तो हम लोगों को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों से बेटी को परेशान किए जाने की जानकारी हम लोगों को मिल रही थी। पता चला था कि इस्लाम कबूल करने के लिए मेरी बेटी के साथ मारपीट की जाती है, जब मेरी बेटी को इसके लिए कहा जाता है, तो वो इनकार कर देती है। ‘मृतका के मौसा पर आरोपी नाबालिग ने चाकू से किया हमला’ मृतका के मौसा ने बताया कि सुबह मैं खेत में काम कर रहा था। इस दौरान मुझे जानकारी मिली कि भतीजी की हत्या हो गई है। मैं घर न जाकर सीधा आरोपी के घर पहुंचा, वहां देखा कि मेरी भतीजी की लाश पड़ी है। मेरे साढ़ू और उनकी पत्नी मौके पर ही थे। मैंने आरोपी नाबालिग को देखा और उसे पकड़ने के लिए दौड़ा, तभी आरोपी ने मेरे कमर पर चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गया। वहीं, मृतका की चाची ने बताया कि भतीजी जब घर से गई थी तो हम लोगों ने सोचा था कि अपनी मर्जी से गई है, वापस लौट आएगी। इसलिए पुलिस को आवेदन देने के बाद दोबारा थाना नहीं गए। उन्होंने कहा कि अब मेरी भतीजी को मुस्लिम धर्म स्वीकार नहीं करने पर मार डाला गया है। एसडीपीओ बोले- मामले की पड़ताल की जा रही है घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, जबकि आरोपी नाबालिग को भी पकड़ लिया है और उससे पूछताछ जारी है। शुरुआती जांच में लड़के ने बताया कि है कि उसकी पत्नी को बुखार था, बुखार की वजह से ही उसकी मौत हुई है। मौके पर मौजूद प्रभाकर तिवारी ने बताया कि नाबालिग लड़की की मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। मौत के कारणों के संबंध में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा। उन्होंने बताया कि लड़की के परिजन की ओर से आवेदन दिए जाने और कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप भी लगा है। इस संबंध में कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के तत्कालीन एसएचओ अंकित चौधरी से बात की है, उन्होंने कहा है कि आवेदन ही नहीं मिला था। जब एसडीपीओ से कहा गया कि लड़की के पिता की ओर से थाना में दिए गए आवेदन की कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल है, इसके जवाब में प्रभाकर तिवारी ने कहा कि इस मामले में जांच पड़ताल की जा रही है, अगर मामला सही होता है, तो दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Source link
Nari Shakti Vandan: ‘बेटी बचाओ’ से ‘बेटी बढ़ाओ’ तक, सीएम रेखा गुप्ता ने बताया नारी शक्ति का नया दौर
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, ‘कागज’ लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम?
Bihar
oi-Sumit Jha
Bihar New CM: बिहार की राजनीति में इस वक्त जबरदस्त उथल-पुथल देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार( 13 अप्रैल) को कैबिनेट की बैठक के बाद इस्तीफा देंगे। जिसके बाद नए सीएम के नाम का ऐलान होगा। बीजेपी ने 14 अप्रैल को पटना में विधायक दल की अहम बैठक बुलाई है, जिसके लिए शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक बनाया गया है।
सबसे ज्यादा चर्चा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के नाम की है। राज्यपाल के सचिव का सम्राट चौधरी के घर जाना और वहां से कुछ कागजात लेकर निकलना इस बात का साफ संकेत है कि बिहार को जल्द ही नया मुख्यमंत्री मिल सकता है।

Samrat Choudhary Next CM: सम्राट चौधरी के नाम पर मुहर!
बिहार के अगले मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे चल रहा है। उनके आवास पर बीजेपी नेताओं की बड़ी बैठक और राज्यपाल के सचिव की वहां मौजूदगी ने इन कयासों को और पुख्ता कर दिया है। राजनीतिक गलियारों में माना जा रहा है कि पार्टी आलाकमान ने उनके नाम पर हरी झंडी दे दी है। सम्राट चौधरी की पिछड़ा वर्ग में पकड़ और आक्रामक शैली उन्हें इस पद का सबसे मजबूत दावेदार बनाती है। अब बस औपचारिक ऐलान का इंतजार है।
Nitish Kumar Resignation: नीतीश कुमार की नई भूमिका
लंबे समय तक बिहार की कमान संभालने वाले नीतीश कुमार अब दिल्ली की राजनीति में सक्रिय हो सकते हैं। वे राज्यसभा सांसद की शपथ ले चुके हैं। कहा जा रहा है कि केंद्र में उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। नीतीश का मुख्यमंत्री पद छोड़ना बिहार की राजनीति में एक बड़े युग का अंत माना जा रहा है। बीजेपी के साथ उनके रिश्तों में आए बदलाव और भविष्य की रणनीति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
ये भी पढे़ं: Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति?
Bihar New Chief Minister: बीजेपी की बड़ी बैठक और रणनीति
14 अप्रैल को होने वाली विधायक दल की बैठक काफी अहम है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक बनाकर पटना भेजना यह दर्शाता है कि बीजेपी नेतृत्व इस बदलाव को बहुत गंभीरता से ले रहा है। इस बैठक में न केवल नए नेता का चुनाव होगा, बल्कि राज्य में सत्ता के नए समीकरणों पर भी चर्चा होगी। बीजेपी अब बिहार में अपने दम पर अपनी जड़ें और मजबूत करना चाहती है, ताकि आने वाले चुनावों में उसे फायदा मिल सके।
ये भी पढ़ें: Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया?
क्या कहते हैं सियासी समीकरण?
बिहार में सत्ता परिवर्तन की इस सुगबुगाहट ने विपक्षी खेमे में भी हलचल मचा दी है। राज्यपाल के सचिव का सक्रिय होना और सम्राट चौधरी के घर अधिकारियों की आवाजाही इशारा कर रही है कि सरकार गठन की प्रक्रिया परदे के पीछे शुरू हो चुकी है। संजय सरावगी जैसे बड़े नेताओं की मौजूदगी इस बात को बल देती है कि पार्टी के अंदर आम सहमति बन चुकी है। अगले कुछ घंटे बिहार की सत्ता की नई तस्वीर साफ कर देंगे।
-

Chhattisgarh: कांकेर में 5 लाख की इनामी तेलुगू महिला कमांडर रुपी ढेर, बस्तर के जंगलों में चलता था सिक्का
-

Nishant Kumar: पटना की सड़कों पर लगे निशांत कुमार के पोस्टर, क्या नीतीश कुमार सौंपेंगे बेटे को अपनी विरासत?
-

Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति?
-

Bihar CM Face: क्या चिराग पासवान बनेंगे नए मुख्यमंत्री? अब खुद खोला राज,नई सरकार का पूरा फॉर्मूला सामने
-

Nitish Kumar New House: नीतीश कुमार का नया पता होगा 7 सर्कुलर रोड, बनेंगे लालू-राबड़ी के पड़ोसी
-

Dr. Dharmshila Gupta: कौन हैं डॉ. धर्मशीला गुप्ता? वार्ड पार्षद से राज्यसभा तक, अब बिहार CM रेस में नाम आगे
-

Bengal Election से पहले नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस TMC में शामिल, BJP के लिए कितना बिगड़ेगा समीकरण?
-

Chhagan Bhujbal Net Worth: महाराष्ट्र के अमीर नेता हैं छगन भुजबल, नेटवर्थ जानकर चौंक जाएंगे आप
-

West Bengal Elections 2026: ‘ममता के घर में मोदी’, पीएम आज तीन रैलियों को करेंगे संबोधित
-

16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ
-

Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे
-

Vrindavan: ‘अब बोट वापस ले चलो’, नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह
Noida Protest: फैक्ट्री वर्कर्स के सिर खून सवार! आगजनी-पत्थरबाजी, पुलिस को दौड़ाया-वैन पलटी, 4 घंटे से फंसे लोग
Uttar Pradesh
oi-Divyansh Rastogi
Noida Labour Protest Reason: औद्योगिक क्षेत्र सोमवार (13 अप्रैल 2026) सुबह अचानक युद्धक्षेत्र नोएडा बन गया। सैकड़ों फैक्ट्री कर्मचारी हाथों में डंडे-लाठियां लिए सड़कों पर उतर आए। बेहतर वेतन, 8 घंटे की ड्यूटी और सम्मानजनक काम की मांग को लेकर शुरू हुआ शांतिपूर्ण आंदोलन कुछ ही घंटों में हिंसक रूप ले लिया। फेज-2 के होजरी कॉम्प्लेक्स से शुरू होकर यह आग पूरे नोएडा के 10 से ज्यादा इंडस्ट्रियल इलाकों सेक्टर 57, 40, 60, 1, 15, 62, 85, DND फ्लाइओवर और आसपास के इलाकों तक फैल गई।
प्रदर्शनकारियों ने 10 से ज्यादा निजी गाड़ियों, बसों और एक पुलिस वैन को आग के हवाले कर दिया। पत्थरबाजी से दुकानों-इमारतों के शीशे चकनाचूर हो गए। पुलिस को दौड़ाया गया, उनकी गाड़ी पलट दी गई। चक्का जाम के कारण दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, चिल्ला बॉर्डर और सेक्टर 62 गोलचक्कर पर चार घंटे तक यातायात ठप रहा। हजारों ऑफिस जाने वाले लोग फंस गए। सुबह के पीक आवर में पूरा इलाका सन्नाटे में डूब गया, सिर्फ नारेबाजी और आंसू गैस के धुएं की आवाज गूंज रही थी।

Noida Labour Protest Reason: क्यों भड़का गुस्सा? मजदूरों की हकीकत जो कोई नहीं सुन रहा था
पिछले तीन-चार दिनों से नोएडा फेज-2 की मदरसन (मोथरसन ग्रुप), ऋचा ग्लोबल, रेनबो, पैरामाउंट, एसएनडी और अनुभव जैसी कंपनियों के 1000 से ज्यादा कर्मचारी सैलरी बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे। सोमवार (13 अप्रैल 2026) सुबह 500 से ज्यादा कर्मचारी मदरसन कंपनी के गेट पर जमा हो गए। उनकी शिकायत एक ही थी कि ’12-14 घंटे काम, ओवरटाइम का पैसा नहीं, मासिक तनख्वाह 9,000 से 15,000 रुपये से ऊपर नहीं।’
प्रदर्शनकारी लक्ष्मी ने मीडिया से खुलकर कहा कि ‘हम सिर्फ दो चीजें मांग रहे हैं। पहला- ओवरटाइम का सही भुगतान और दूसरा- न्यूनतम 20,000 रुपये मासिक वेतन। कंपनी में हमारा शोषण हो रहा है। समय पर खाना नहीं मिलता, महिलाओं की सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं।’

एक अन्य मजदूर ने गुस्सा जताते हुए बताया, ‘प्रतिदिन 300-400 रुपये मिलते हैं। कम से कम 800 रुपये रोज कमाना चाहिए। गैस सिलेंडर, कमरे का किराया, बच्चों की स्कूल फीस सबकुछ महंगा हो गया है। 13,000 रुपये में गुजारा कैसे करें?’
राजेश नाम के एक प्रदर्शनकारी ने बताया कि ‘8 घंटे की शिफ्ट के लिए कम से कम 20 हजार रुपये तो मिलना चाहिए, लेकिन सिर्फ 8-9 हजार ही मिल रहे हैं। बच्चों का पालन-पोषण कैसे करें? हमारा गुजारा मुश्किल से चल रहा है।’

Noida Labour Protest Trigger Point: आंदोलन का ट्रिगर Point क्या है?
इस आंदोलन का ट्रिगर पड़ोसी हरियाणा (गुरुग्राम-फरीदाबाद) में हालिया वेतन वृद्धि था। वहां न्यूनतम वेतन बढ़ाए जाने के बाद नोएडा के मजदूरों ने सवाल किया कि ‘हमारे साथ भेदभाव क्यों?’ महंगाई की मार, पोस्ट-कोविड आर्थिक दबाव और लंबे काम के घंटे ने इस असंतोष को चिंगारी बना दिया।

हिंसा का सिलसिला: फेज-2 से 10 इलाकों तक फैला आग का लावा
सुबह सबसे पहले फेज-2 में सुनवाई न होने पर कर्मचारी उग्र हो गए। पत्थरबाजी शुरू हुई। कई गाड़ियों और बसों को आग लगा दी गई। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उनकी वैन पलट दी गई। हालात बिगड़ते देख कई थानों की फोर्स पहुंची। कर्मचारियों ने उन पर भी पत्थर बरसाए। पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई।
धीरे-धीरे प्रदर्शन नोएडा के करीब 10 इंडस्ट्रियल इलाकों में फैल गया। सेक्टर-57 में 30 से ज्यादा फैक्टरियों और दफ्तरों में तोड़फोड़ हुई। सेक्टर-40 और 60 में कंपनियों का घेराव किया गया। सेक्टर-1, 15, 62, 63 और DND फ्लाइओवर पर सड़कें जाम कर दी गईं। सेक्टर-85 में कर्मचारी जबरन अंदर घुसने की कोशिश करते दिखे। 50 से ज्यादा फैक्टरियों में पत्थरबाजी और तोड़फोड़ की खबरें आईं। हाथ में डंडे लिए सैकड़ों कर्मचारी जुलूस निकालते नजर आए।

हालात काबू में करने के लिए कुछ इलाकों में PAC (प्रोविंशियल आर्म्ड कांस्टेबुलरी) उतार दी गई। कंपनियों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है। DGP राजीव कृष्ण और ADG (लॉ एंड ऑर्डर) अमिताभ यश कंट्रोल रूम से पूरी स्थिति पर नजर रख रहे हैं।
प्रशासन और पुलिस का रुख: समझाइश से लेकर सख्ती तक
नोएडा डीएम मेधा रुपम ने कर्मचारियों से सीधे अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें। कंपनियों के साथ बैठक में अहम फैसले लिए गए हैं। वर्कप्लेस पर यौन उत्पीड़न रोकथाम समिति गठित की जाएगी, जिसकी अध्यक्ष महिला होगी। शिकायत पेटियां लगाई जाएंगी। कर्मचारियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार होगा। हर महीने 10 तारीख तक वेतन का एकमुश्त भुगतान और वेतन पर्ची अनिवार्य रूप से दी जाएगी।’
DGP राजीव कृष्ण ने साफ चेतावनी दी, ‘अफवाह फैलाने वालों की पहचान हो रही है। सख्त कार्रवाई होगी।’ पुलिस ने कहा कि प्रदर्शनकारियों से बातचीत जारी है, संयम बरतने की अपील की जा रही है और न्यूनतम बल का इस्तेमाल हो रहा है।
कंपनियों का रिस्पॉन्स: नोटिस लगाकर मांगों पर सहमति
मदरसन कंपनी (फेज-2) के गेट पर नोटिस चस्पा कर दिया गया कि ‘अफवाहों पर ध्यान न दें।’ सेक्टर-85 की डिक्सन कंपनी ने भी नोटिस लगाकर मांगों पर सहमति जताई। कल ही जिला प्रशासन, पुलिस और प्रमुख सचिव श्रम एमकेएस सुंदरम की बैठक में श्रमिकों को कुछ आश्वासन दिए गए थे, लेकिन आज सुबह गुस्सा फूट पड़ा।
गहराई से समझें: यह सिर्फ सैलरी का मुद्दा नहीं, NCR का लेबर असंतोष है
नोएडा-ग्रेटर नोएडा जैसे औद्योगिक हब में यह प्रदर्शन अकेला नहीं है। गुरुग्राम-फरीदाबाद में हालिया वेतन वृद्धि के बाद यूपी के मजदूरों में असमानता का भाव साफ दिखा। 12 घंटे काम, न्यूनतम सुविधाओं की कमी, महिलाओं की सुरक्षा, समय पर वेतन न मिलना…ये पुरानी शिकायतें हैं। महंगाई ने इन्हें और तीखा बना दिया।
औद्योगिक क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने वाले यूपी के लिए यह बड़ी चुनौती है। एक तरफ सरकार ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ और ‘मेक इन इंडिया’ की बात करती है, दूसरी तरफ मजदूरों का असंतोष फूट पड़ रहा है। अगर वैध मांगें समय पर नहीं मानी गईं तो छोटी-छोटी चिंगारियां बड़े आंदोलन में बदल सकती हैं।
DGP और डीएम की अपील के बावजूद अफवाहों का बाजार गर्म है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे हैं। पुलिस का कहना है कि बाहरी तत्वों की भूमिका की भी जांच हो रही है।
फिलहाल स्थिति और आगे का रास्ता
अभी पूरे इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात है। PAC की मदद से स्थिति नियंत्रण में लाई जा रही है। कर्मचारियों को समझाने की कोशिशें जारी हैं। कुछ कंपनियां मांगों पर सहमति जता चुकी हैं, लेकिन ज्यादातर जगह तनाव बरकरार है।
नोएडा का यह प्रदर्शन सिर्फ एक कंपनी या एक दिन का मुद्दा नहीं। यह पूरे औद्योगिक बेल्ट में लंबे समय से पनप रहे असंतोष का विस्फोट है कि जहां विकास की चमक के पीछे मजदूरों की पीड़ा छिपी हुई है। सरकार, प्रशासन और कंपनियों को मिलकर स्थायी समाधान निकालना होगा। वेतन वृद्धि, काम के घंटे, सुरक्षा और सम्मान, ये बुनियादी हक हैं। इन्हें नजरअंदाज किया गया तो निवेश का माहौल भी प्रभावित होगा। मजदूरों की वैध मांगें जितनी जल्दी पूरी होंगी, यूपी का औद्योगिक भविष्य उतना ही मजबूत बनेगा।
-

Vrindavan: ‘अब बोट वापस ले चलो’, नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह
-

Iran Vs America: शांति वार्ता में ‘लात-घूंसे’, तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत
-

MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा
-

Asha Bhosle Last Post: ‘मैं विलीन हो जाऊंगी’, निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था ‘आखिरी सच’
-

MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण
-

Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई
-

Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति?
-

Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश
-

‘मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं’, मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?
-

Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस
-

Asha Bhosle: ‘बेइंतहा खूबसूरत’, कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें
-

SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक


