Home Blog Page 36

‘SPG से झालमुड़ी बनवाकर नाटक रचा’, PM Modi का Video वायरल होने पर तमतमाई CM ममता बनर्जी, लगाए गंभीर आरोप


‘SPG से झालमुड़ी बनवाकर नाटक रचा’, PM Modi का Video वायरल होने पर तमतमाई CM ममता बनर्जी, लगाए गंभीर आरोप | West Bengal Election: TMC chief CM Mamata Banerjee reaction on PM Modi jhargram Jhalmuri viral video – Hindi Oneindia



Source link

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 20 April: गुजरात के सामने मुंबई की हार या जीत? कौन जीता टॉस


Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 20 April: गुजरात के सामने मुंबई की हार या जीत? कौन जीता टॉस | aaj ke match ka toss kon jeeta gujarat titans vs mumbai indians ipl 2026 – Hindi Oneindia



Source link

Ali Khamenei: खामेनेई को मौत के करीब 2 महीने बाद भी ईरान ने क्यों नहीं दफनाया? खामोशी के पीछे बड़ी सच्चाई


Ali Khamenei: खामेनेई को मौत के करीब 2 महीने बाद भी ईरान ने क्यों नहीं दफनाया? खामोशी के पीछे बड़ी सच्चाई | Ali Khamenei Burial delay Iran wht Not buried security reasons analysis in Hindi – Hindi Oneindia



Source link

Fire at HPCL Refinery: PM मोदी के दौरे से ठीक पहले पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग, क्या थी वजह?


Fire at HPCL Refinery: PM मोदी के दौरे से ठीक पहले पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग, क्या थी वजह? | Massive Fire at HPCL Pachpadra Refinery Ahead of PM Modi’s Visit; Inauguration Postponed – Hindi Oneindia



Source link

Shamim Mafi Arrest: शमीम माफी कौन? अमेरिका ने क्यों किया गिरफ्तार और क्या है इनका ईरान से कनेक्शन?


Shamim Mafi Arrest: शमीम माफी कौन? अमेरिका ने क्यों किया गिरफ्तार और क्या है इनका ईरान से कनेक्शन? | shamim mafi arrest lax airport iranian woman arms trafficking iran sudan drone deal explained hindi – Hindi Oneindia



Source link

Bihar News: उत्तर कोयल जलाशय योजना की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के निर्देश


Bihar News: उत्तर कोयल जलाशय योजना की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के निर्देश | बिहार के उत्तर कोयल जलाशय परियोजना की प्रगति और अगले कदम की समीक्षा – Hindi Oneindia



Source link

तेल नहीं,असल जंग यूरेनियम की! Iran-US War के पीछे न्यूक्लियर गेम, क्या है Uranium Dust, अमेरिका को क्यों चाहिए


तेल नहीं,असल जंग यूरेनियम की! Iran-US War के पीछे न्यूक्लियर गेम, क्या है Uranium Dust, अमेरिका को क्यों चाहिए | Iran US War Reason What Is Uranium Dust Nuclear game Explained why America Want in Hindi – Hindi Oneindia



Source link

Maldives Economic Crisis: कंगाली की कगार पर मालदीव! $400 मिलियन के कर्ज ने उड़ाई मुइज्जू की नींद


Maldives Economic Crisis: कंगाली की कगार पर मालदीव! $400 मिलियन के कर्ज ने उड़ाई मुइज्जू की नींद | maldives economic crisis india currency swap extension muizzu default risk india maldives relations – Hindi Oneindia



Source link

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें: महिला बोली- पुलिसवालों ने गेहूं चुराया; लेडी ट्रैवल एजेंट पर बैन; सोनम बाजवा की नोंकझोंक; ₹6 करोड़ जीतने वाला मिला – Punjab News


.

पंजाब की आज की सबसे बड़ी खबर बेअदबी कानून की नोटिफिकेशन जारी होने से जुड़ी रही। इस कानून में उम्रकैद सजा से लेकर 25 लाख तक जुर्माने का प्रावधान है। इसके साथ पुलिस ने नई SOP भी जारी कर दी है।

दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

1. पंजाब में बेअदबी कानून का नोटिफिकेशन जारी

पंजाब सरकार ने बेअदबी को लेकर बनाए गए कानून की नोटिफिकेशन जारी कर दी है। इसमें उम्रकैद सजा से लेकर 25 लाख तक जुर्माने का प्रावधान है। इससे पहले इस मामले की जांच के लिए पंजाब पुलिस ने नई स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) जारी की है।

पंजाब ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (PBI) ने इसे तैयार किया। इन मामलों की SSP व कमिश्नर निगरानी करेंगे। 60 से 90 दिनों में मामले की जांच कर चालान पेश करना जरूरी किया गया है। सूचना मिलते ही SHO और जांच अधिकारी (IO) को बिना देरी किए घटनास्थल पर पहुंचना होगा। पुलिस केवल पकड़े गए व्यक्ति तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसके पीछे की साजिश और मास्टरमाइंड की भी जांच करेगी।

घटनास्थल की हाई-रिजॉल्यूशन फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और मैपिंग की जाएगी। फोरेंसिक टीमों को तुरंत बुलाया जाएगा। एक दिन पहले गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने बिल पर साइन किए थे, जिसके बाद ये कानून बन गया था। इस बिल को पास करने के लिए 14 अप्रैल को AAP सरकार ने स्पेशल विधानसभा सेशन बुलाया था। जहां इसे सर्वसम्मति से पास किया गया था। (पढ़ें पूरी खबर)

2. जेल से कत्ल के आरोपी ने बनाया वीडियो

whatsappvideo2026 04 20at13757pm1 ezgifcom resize1 1776681359

अमृतसर केंद्रीय जेल एक बार फिर विवादों में है। वीडियो में जेल के अंदर बंद दो कैदियों ने मारपीट, प्रताड़ना और 2 लाख रुपए मांगने के आरोप लगाए हैं। इनमें से एक कैदी बरगाड़ी बेअदबी से जुड़े प्रदीप हत्याकांड में बंद है।

कैदियों ने प्रशासन और सिख संगठनों से मदद की गुहार लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। वीडियों एक कैदी ने पीठ पर मारपीट के निशान भी दिखाए हैं। इससे पहले भी इस मामले से जुड़ी फोन पर बातचीत सामने आने का दावा किया गया था।

अब नई वीडियो के वायरल होने के बाद जेल के भीतर हालात, कैदियों की सुरक्षा और जेल प्रबंधन की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल और गहरे हो गए हैं। फिलहाल इस मामले में जेल प्रशासन की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। (पढ़ें पूरी खबर)

3. सोनम बाजवा की पंजाबी सिंगर से नोकझोंक

ezgif 272cc7e8d905f1381776655965 1776677267

न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंदर सिंह स्टेडियम में रविवार को पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच खेले गए IPL मुकाबले को देखने एक्ट्रेस सोनम बाजवा और पंजाबी सिंगर जी खान भी पहुंचे। इस दौरान दोनों की मुलाकात हुई, जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में दोनों आपस में बात कर रहे हैं और एक-दूसरे से शिकायत भी कर रहे हैं। इस दौरान सोनम बाजवा को कहते हुए सुना गया- मैं तुहाड्डे नाल गल नहीं करनी (मुझे आपसे बात ही नहीं करनी)। जी खान की एकतरफा टिप्पणियों और बयानबाजी के बाद यह पहला मौका था जब सोनम बाजवा ने सार्वजनिक रूप से जी खान के साथ मजाकिया अंदाज में इस तरह कोई बात कही है।

इससे पहले जी खान अपने शोज और इंटरव्यूज के दौरान सोनम बाजवा को लेकर कमेंट्स और एकतरफा तारीफ करते रहे हैं। 2 महीने पहले CT यूनिवर्सिटी में एक शो के दौरान जी खान जब स्टेज पर आए तो फैंस ने सोनम बाजवा का नाम लेकर चिल्लाना शुरू कर दिया। उस दौरान जी खान ने सोनम बाजवा की तारीफ नहीं की, बल्कि कह दिया कि वह टाइम बीत गया। (पढ़ें पूरी खबर)

4. नाबालिग को बचाने लुधियाना से अमृतसर पहुंचे निहंग

11776646514 1776677884

अमृतसर में एक सिरफिरा 13 साल की लड़की को सात महीने से तंग कर रहा था। मां ने गांव में लोगों को बताया, पुलिस को शिकायत दी। लेकिन सिरफिरा अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। मां ने फिर लुधियाना के निहंग कुलदीप सिंह खालसा से संपर्क किया। मां ने कहा कि मेरी बेटी को सिरफिरे से बचा लो।

मां ने निहंग को पूरी कहानी बताई तो अगले दिन ही निहंग फौज दड़ेवाली गांव में पहुंच गई। निहंग सिंह परिवार के साथ गए और सबसे पहले लड़के को दबोचा। लड़के को पकड़कर निहंग उसके घर ले गए और उससे वे हथियार देने को कहा जिसे दिखाकर वह नाबालिग लड़की को धमकता था। निहंग जत्थे की सूचना मिलते ही गांव के लोग जमा हो गए।

ग्राामीणों ने भी गवाही दी कि यह सिरफिरा लड़की को 7 महीने से परेशान कर रहा है। कुछ दिन पहले पंचायत में उसने कहा था कि वह अब लड़की को परेशान नहीं करेगा। इसके बावजूद वह नहीं माना। उसने मां, नाना और मामा को गोली मारने की धमकी दी। करीब एक घंटे तक गांव में जमकर हंगामा हुआ। पंचायत में माफी मांगने के बाद निहंगों ने लड़के को छोड़ा। (पढ़ें पूरी खबर)

5. छह करोड़ की लॉटरी का विनर मिला

ezgif 5264137d857871071776672032 1776678333

लुधियाना में तीसरे दिन 6 करोड़ रुपए की लॉटरी का विजेता मिला। वह दिल्ली के 80 साल के रिटायर्ड पोस्टमास्टर हैं, उन्होंने 500 रुपए की टिकट खरीदी थी। करीब 30 साल से वह लगातार लॉटरी खरीद रहे थे और पहली बार इतना बड़ा इनाम लगा है। ड्रॉ निकलने के बाद वह आज लुधियाना पहुंचे और इनाम क्लेम किया।

उन्होंने 1 अप्रैल को घंटा घर स्थित दुकान से ये टिकट खरीदा था। 18 अप्रैल को बैसाखी बंपर का 6 करोड़ रुपए का उनका पहला इनाम निकल आया।। बेटे मनोज ने कहा कि पिता ओमप्रकाश को डाकघर से पेंशन मिलती है। इस कारण उन्हें पैसों का कोई लालच नहीं है। ये पैसा जो मिलेगा उसका सही इस्तेमाल करेंगे। इलाके में जो जरूरतमंद लोग हैं, उनकी मदद करेंगे। साथ ही अनाथ आश्रम में भी मदद करेंगे। ये पैसा हमारे लिए बहुत है।

ओमप्रकाश ने कहा कि लुधियाना में उनकी साली का घर है। वह अकसर लुधियाना आते रहते हैं। कई बार कूरियर के जरिए रिश्तेदारों से लॉटरी मंगवाते थे। उन्होंने लॉटरी वाली एप्लीकेशन चेक की तो पता चला कि उनका बंपर लग गया है। पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। बेटा मनोज प्राइवेट कंपनी में काम करता है। (पढ़ें पूरी खबर)

6. वॉकिंग ट्रैक पर दौड़ाई कार, पुलिस बोली- उसी टाइम बताना था

ezgifcom resize 2026 04 20t1029313751776661187 1776678991

चंडीगढ़ के सेक्टर-10 स्थित लीजर वैली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। रोजाना सैकड़ों लोग जिस वॉकिंग ट्रैक पर सुबह-शाम सैर करने पहुंचते हैं, रविवार सुबह उसी ट्रैक पर एक ग्रे रंग की क्रेटा कार चलती नजर आई। यह कार काफी देर तक ट्रैक पर दौड़ती रही। इसके बाद ड्राइवर उसे लेकर बाहर निकल गया।

हैरानी की बात है कि सेक्टर-10 लीजर वैली से चंद कदम दूर चंडीगढ़ पुलिस का हेडक्वार्टर और पुलिस स्टेशन-3 है। कार ड्राइवर पार्क में नियम तोड़ता रहा और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। जब एक यूजर ने सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो शेयर कर ट्रैफिक पुलिस और चंडीगढ़ नगर निगम से कार्रवाई की मांग की तो चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस का रिप्लाई आया- ऐसी स्थिति दिखे तो उसी समय बताना चाहिए। हमारा फील्ड स्टाफ मौके पर ही कार्रवाई कर सकता है।

वहीं, पुलिस का कहना है कि ड्राइवर ने बताया है उसके पास लीजर वैली में कार चलाने की परमिशन थी। पुलिस ने ड्राइवर को परमिशन के दस्तावेजों के साथ पुलिस स्टेशन में पेश होने का आदेश दिया है। जबकि, प्रशासन ने परमिशन के दावों को खारिज किया है। (पढ़ें पूरी खबर)

7. पुलिसकर्मी के पिटबुल ने बाप-बेटे को नोचा

shotsdogbite ezgifcom video to gif converter 11776 1776681628

गुरदासपुर में पुलिस कर्मचारी के पालतू पिटबुल ने पास्टर और उसके बेटे पर हमला कर दिया। पास्टर अपने परिवार के साथ बाजार में खरीदारी करने आए थे। इस बीच पास्टर की पत्नी कॉस्मेटिक दुकान के अंदर चली गई। जबकि पास्टर और उनका 10 साल का बेटा दुकान के बाहर खड़े थे।

पास्टर ने बताया कि गली के अंदर से पिटबुल बाहर निकला। उसने बाहर निकलते ही उनके गांव के ही एक युवक पर हमला कर दिया। वो युवक किसी तरह बच गया। लेकिन फिर कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने बचने का प्रयास करते हुए कुत्ते को खुद से दूर किया तो उसने उनके बेटे पर हमला कर दिया।

पिटबुल ने बच्चे की कमर के नीचे के हिस्से को बुरी तरह नोच डाला। पास्टर ने बताया कि उन्होंने बच्चे को बचाने का प्रयास किया। लेकिन पिटबुल ने उसकी भी टांगों, जांघ और कूल्हे पर काट दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद झाड़ू व डंडों से मारकर पिटबुल को पीछे हटाया और बच्चे की जान बचाई। बच्चे को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। (पढ़ें पूरी खबर)

विदेश से…

8. कनाडा में पंजाबी के घर सवा करोड़ की चोरी

savegramappaqpsfnxok8ldxkqquffrae4gg

कनाडा के मालटन शहर में पंजाबी फैमिली के घर से 2 मिनट के अंदर 1 करोड़ 39 लाख 53 हजार रुपए के गहने और सामान चोरी हो गया। घर की मालकिन ने बताया कि चोरी की घटना के वक्त हम बैसाखी के कार्यक्रम में गुरुद्वारा गए थे। इसी बीच आरोपी घर में किचन की खिड़की तोड़ अंदर घुसे और सारे गहने तकिए के कवर में भरकर ले गए।

उन्होंने कहा कि जब हम वापस लौटे तो बेडरूम का सामान बिखरा पड़ा हुआ था। इसके बाद हमने सीसीटीवी कैमरे चेक किए। जिसमें दो आरोपी भागते हुए नजर आए। महिला घटना के बारे में बताते हुए रोने लगी। आंसू पोंछते हुए उन्होंने बताया कि 10 साल से दिन-रात मेहनत कर कनाडा में 5 महीने पहले ही नया घर लिया था।

इस घर में बुजुर्गों के दिए हुए गहने रखे थे। चोरी का इतना दुख नहीं है, लेकिन बुजुर्गों ने बहुत प्यार से सबको गहने गिफ्ट किए थे वो चले गए। हरमनप्रीत कौर ने कहा कि पहले 6 घंटे हमारे लिए बहुत डरावने थे। यह सोचकर ही डर लग रहा था कि कोई घर के अंदर आया था। यह एहसास खत्म नहीं हो रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

9. पंजाबी इमिग्रेशन एजेंट पर ऑस्ट्रेलिया में 5 साल का बैन

ezgifcom resize 2026 04 20t0933401481776661848 1776678040

ऑस्ट्रेलिया में हजारों भारतीय युवाओं को बसाने का दावा करने वाली पंजाबी मूल की इमिग्रेशन एजेंट वनीत कौर चड्‌ढा का रजिस्ट्रेशन रद्द कर उन पर 5 साल का बैन लगा दिया गया है। वनीत कौर रॉयल माइग्रेशन एंड एजुकेशन कंसल्टेंट्स नाम की कंपनी के जरिए पंजाब समेत भारत के युवाओं को ऑस्ट्रेलिया में वीजा दिलाती थीं।

वनीत कौर चड्‌ढा पर वीजा धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। आरोप है कि उन्होंने फर्जी दस्तावेज पेश कर रजिस्ट्रेशन कराया और भ्रामक विज्ञापन से लोगों को फंसा रही हैं। ऑस्ट्रेलिया में ऑफिस ऑफ द माइग्रेशन एजेंट्स रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी (OMARA) ने अपनी जांच में पाया कि वनीत ने न केवल नियमों को तोड़ा, बल्कि ऑस्ट्रेलियाई इमिग्रेशन सिस्टम के साथ भी धोखा किया है।

अब वनीत चड्ढा अगले 5 साल तक किसी भी व्यक्ति को ऑस्ट्रेलिया के लिए कानूनी सलाह या वीजा सहायता नहीं दे पाएंगी। अथॉरिटी ने उन्हें इस पेशे के लिए ईमानदार और उपयुक्त नहीं माना है। वनीत कौर चड्‌ढा करीब 10 साल से इस पेशे में थीं। अब उन लोगों के दस्तावेजों की भी जांच हो सकती है जो वनीत चड्‌ढा के जरिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

खबर हटके…

10. पुलिस कर्मचारी खेत से चुरा ले गए गेहूं

b6b9c505 fc91 4f9f b501 65e9b31cf7531776656982579 1776679365

बठिंडा में पंजाब पुलिस के 2 कर्मचारियों पर खेत से गेहूं चोरी करने का आरोप लगा है। लगभग 15 एकड़ क्षेत्र से गेहूं चुराई गई है। महिला अक्विंदर कौर ने बताया कि उनके पति अमनिंदर सिंह हत्या के मामले में जेल में हैं। उनके नाम पर लगभग 17 एकड़ जमीन है, जिस पर वे खेती करते हैं।

अक्विंदर कौर के बताया कि उनके पति की बुआ वीरपाल कौर और उनके प​ति सुखविंदर सिंह ने 9 अप्रैल को दोपहर करीब 12 बजे उनकी 17 एकड़ में से लगभग 15 एकड़ गेहूं की फसल कटवा ली गई। वीरपाल कौर और सुखविंदर सिंह दोनों मानसा में तैनात हैं।

उन्होंने बताया कि आरोपी ट्रैक्टरों के साथ आए थे। कंबाइन मशीन मंगवाकर गेहूं की कटाई करवाई। इसके बाद वे कटी हुई फसल को चुराकर अपने साथ ले गए। महिला ने बताया कि जब वह और उनके भाई खेत में जा रहे थे तो रास्ते में आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वे ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर चले गए। तलवंडी साबो पुलिस ने शिकायत पर दोनों पुलिस कर्मचारियों समेत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (पढ़ें पूरी खबर)

(कल शाम 5:30 बजे फिर होगी मुलाकात)



Source link

‘टीम लीडर गलत तरीके से छूता था’: नासिक TCS की इंजीनियर का दावा- आरोपी कहते थे महिलाएं बुर्का नहीं पहनतीं, इसलिए रेप होता है


  • Hindi News
  • National
  • Nashik TCS Engineer Alleges Sexual Assault, Religious Insult | SIT Probe

नासिक2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई के नासिक स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में काम करने वाली एक महिला इंजीनियर ने अपने साथ हुए उत्पीड़न का खुलासा किया है। महिला का दावा है कि ऑफिस में हिंदू धर्म के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां की जाती थीं।

इंजीनियर के मुताबिक, ट्रेनिंग सेशन के दौरान टीम लीडर उसे गलत तरीके से छूता था। उसके साथ ऑफिस पेंट्री में भी छेड़छाड़ हुई। महिला के मुताबिक, एक आरोपी ने कहा कि महिलाओं के साथ रेप इसलिए होता है क्योंकि वे बुर्का नहीं पहनतीं।

महिला इंजीनियर का बयान नौ FIR में से एक का हिस्सा है, जिसकी जांच SIT कर रही है। FIR में महिला कर्मचारियों से शोषण, जबरन धर्म परिवर्तन की कोशिश, धार्मिक भावनाएं आहत करना, छेड़छाड़ और मानसिक उत्पीड़न जैसे आरोप शामिल हैं।

पुलिस ने अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।

फरार आरोपी निदा को अग्रिम राहत से कोर्ट का इनकार

मामले में अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला ऑपरेशंस मैनेजर भी शामिल है। एक अन्य आरोपी निदा खान फरार है। निदा ने अग्रिम जमानत के लिए नासिक सेशंस कोर्ट में अर्जी दी थी लेकिन कोर्ट ने सोमवार को उसे 27 अप्रैल तक राहत देने से इनकार कर दिया।

निदा के वकील ने अग्रिम जमानत याचिका की सुनवाई तक अंतरिम सुरक्षा के लिए आवेदन दिया था। इसी बीच, पीड़ितों के वकील ने लिखित जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगने वाला आवेदन दायर किया, जिसे अदालत ने स्वीकार करते हुए 27 अप्रैल तक का समय दिया। अब अदालत 27 अप्रैल को अग्रिम जमानत याचिका और अंतरिम राहत याचिका दोनों पर सुनवाई करेगी।

पीड़ित इंजीनियर बोली- गुड़ी पड़वा के दौरान छेड़छाड़ हुई

इधर पीड़ित महिला इंजीनियर ने 5 आरोपियों पर जून 2025 से मार्च 2026 के बीच लगातार यौन उत्पीड़न, पीछा करने (स्टॉकिंग) और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप लगाए हैं। उसने कहा कि एक आरोपी ने हिंदू देवी-देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणी की।

महिला कर्मचारी ने आरोप लगाया कि उसका टीम लीडर ट्रेनिंग के बहाने उसे गलत तरीके से छूता था। वहीं, एक अन्य आरोपी ने ऑफिस की पेंट्री में गुड़ी पड़वा के दौरान उसके साथ छेड़छाड़ की।पीड़ित ने यह भी कहा कि उसकी शादीशुदा जिंदगी को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं।

पीड़ित का दावा- आरोपी सोशल मीडिया पर भी परेशान करते थे

पीड़ित के मुताबिक, उत्पीड़न सिर्फ ऑफिस तक सीमित नहीं था, बल्कि आरोपी सोशल मीडिया पर भी उसका पीछा कर रहे थे और परेशान कर रहे थे। उसने कई बार आरोपियों को ब्लॉक करने की कोशिश की, लेकिन स्टॉकिंग नहीं रुकी, जिसके बाद उसे कानूनी मदद लेनी पड़ी।

TCS ने इस मामले पर कहा है कि कंपनी लंबे समय से किसी भी तरह के उत्पीड़न और दबाव के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाती है। नासिक ऑफिस में यौन उत्पीड़न के आरोपों में शामिल कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

कंपनी ने यह भी कहा कि शुरुआती जांच में उसे अपने एथिक्स या POSH (यौन उत्पीड़न रोकथाम) चैनलों पर किसी महिला कर्मचारी की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली थी। साथ ही, कंपनी ने आंतरिक जांच के लिए एक ओवरसाइट पैनल बनाने और बाहरी एजेंसियों को शामिल करने की घोषणा की है।

खबरें और भी हैं…



Source link