Home Blog Page 44

India Korea Summit 2026:’चिप्स से लेकर शिप्स’ तक, पीएम मोदी और राष्ट्रपति ली के बीच हुए ये 5 बड़े समझौते

India Korea Summit 2026:’चिप्स से लेकर शिप्स’ तक, पीएम मोदी और राष्ट्रपति ली के बीच हुए ये 5 बड़े समझौते | india korea summit 2026 pm modi president lee jae myung agreements chips to ships – Hindi Oneindia

Source link

Japan Earthquake : जापान में 7.4 तीव्रता का विनाशकारी भूकंप, तोहोकू तट पर सुनामी अलर्ट, टोक्यो तक हिली इमारतें

Japan Earthquake : जापान में 7.4 तीव्रता का विनाशकारी भूकंप, तोहोकू तट पर सुनामी अलर्ट, टोक्यो तक हिली इमारतें | Japan Earthquake Reason: 7.4 Magnitude Quake Rocks Tohoku, Tsunami Warning Issued – What You Need to Know News Hindi – Hindi Oneindia

Source link

राजस्थान में हिंदुस्तान पेट्रोलियम की रिफाइनरी में आग: कई घंटे बाद काबू पाया गया; कल प्रधानमंत्री उद्घाटन करने वाले थे, घटना के बाद कार्यक्रम स्थगित – Balotra News

राजस्थान में बाड़मेर के नजदीक बालोतरा में हिंदुस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड (HPCL) की रिफाइनरी में सोमवार दोपहर 2 बजे भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक आग रिफाइनरी में कच्चे तेल को साफ करने वाली दो यूनिट में लगी।

.

यूनिट से धुआं उठने पर कर्मचारियों ने फायर सेफ्टी सिस्टम चालू किया। इसके बाद मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने 2 से 3 घंटे में आग पर काबू पाया। इस दौरान यूनिट से लपटें उठती रहीं।

करीब 79 हजार 459 करोड़ रुपए की लागत से बनी इस रिफाइनरी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को उद्घाटन करने वाले थे। इस घटना के बाद उनका दौरा स्थगित हो गया है।

आग लगते ही पूरे इलाके को खाली करा लिया गया था और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि नुकसान और आग लगने के कारणों का आकलन बाकी है। सीएम भजनलाल शर्मा ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

HPCL ने घटना को लेकर आधिकारिक बयान जारी किया है। कंपनी ने कहा- शुरुआती जानकारी के अनुसार, हीट एक्सचेंजर सर्किट में किसी वाल्व या फ्लैंज से हाइड्रोकार्बन के रिसाव के कारण CDU सेक्शन में आग लग गई।

रिफाइनरी में भड़की आग की 6 PHOTOS

रिफाइनरी की क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट से उठती आग की लपटें।

फायर ब्रिगेड की टीम आग को बुझाने में जुटी रही।

फायर ब्रिगेड की टीम आग को बुझाने में जुटी रही।

आग लगने के तुरंत बाद फायर सेफ्टी सिस्टम चालू कर दिया गया था।

आग लगने के तुरंत बाद फायर सेफ्टी सिस्टम चालू कर दिया गया था।

रिफाइनरी में आग से आसमान में धुएं का गुबार छा गया था।

रिफाइनरी में आग से आसमान में धुएं का गुबार छा गया था।

फायर सेफ्टी सिस्टम से पानी छिड़ककर आग बुझाने के प्रयास किए गए थे।

फायर सेफ्टी सिस्टम से पानी छिड़ककर आग बुझाने के प्रयास किए गए थे।

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग के बाद काफी देर तक धुआं उठता रहा था।

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग के बाद काफी देर तक धुआं उठता रहा था।

नए बने जिले बालोतरा में HPCL की रिफाइनरी

सरकारी तेल कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड यानी HPCL की यह रिफाइनरी राजस्थान में नए बने जिले बालोतरा के पचपदरा में मौजूद है। करीब 79 हजार 459 करोड़ रुपए की लागत से करीब 4500 एकड़ (7200 बीघा) में बनी रिफाइनरी में विदेशों से मंगाए जाने वाले कच्चे तेल को प्रोसेस करने और उससे अलग-अलग प्रोडक्ट तैयार करने के लिए पूरा कॉम्प्लेक्स बनाया गया है। यहां सालाना 9 मिलियन टन कच्चा तेल साफ किया जा सकता है।

pachpadr1775728423 11776612074 1776676531

कच्चा तेल फिल्टर करने वाली दो यूनिटों में लगी आग

HPCL रिफाइनरी के दो हिस्सों में आग लगी। इनके नाम क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) और वैक्यूम डिस्टिलेशन यूनिट (VDU) हैं। पाइप लाइन के जरिए आने वाला कच्चा तेल इन्हीं यूनिट में आता है। फिर उसे फिल्टर करके अलग-अलग यूनिट में भेजा जाता है।

refinery1776609244 1776676656

पचपदरा रिफाइनरी में गुजरात से आना है कच्चा तेल

राजस्थान की इस रिफाइनरी में गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से पाइप लाइन के जरिए कच्चा तेल लाया जाएगा। मुंद्रा से इसकी दूरी करीब 487 किलोमीटर है।

rfi 1776688959

HPCL और राजस्थान सरकार की भागीदारी से बनी रिफाइनरी

पचपदरा रिफाइनरी में HPCL की 74% और राजस्थान सरकार की 26% हिस्सेदारी है। इस रिफाइनरी का काम अप्रैल 2026 में पूरा करने का लक्ष्य है, जबकि पूरी तरह पेट्रोलियम उत्पादन का टारगेट जुलाई 2026 रखा गया है।

monday2 11776608229 1776694765

यह खबर भी पढ़ें…

राजस्थान की रिफाइनरी से देश बनेगा एनर्जी सुपरपावर:एक्सपर्ट बोले- जामनगर और भटिंडा की तरह बनेगा नया पेट्रोकेमिकल हब, इकोनॉमिक मैप में आएगा नजर

पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

Source link

बस घूरने भर की ऐसी सजा! इस्लाइल को दानिश ने घोंप दिया चाकू, अस्पताल के रास्ते में मौत

Last Updated:

उत्तर पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में एक युवक की सिर्फ ‘घूरने’ को लेकर चाकू मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान इस्माइल के रूप में हुई है, जबकि आरोपी दानिश बताया जा रहा है. घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है.

Zoom

शास्त्री पार्क इलाके में एक युवक की सिर्फ ‘घूरने’ को लेकर चाकू मारकर हत्या कर दी गई. (फाइल फोटो)

राजधानी दिल्ली में एक मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया. यहां उत्तर पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में एक युवक की सिर्फ ‘घूरने’ को लेकर चाकू मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान इस्माइल के रूप में हुई है, जबकि आरोपी दानिश बताया जा रहा है. घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 20 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 8:30 बजे सूचना मिली कि चाकू लगने से घायल एक व्यक्ति को जेपीसी अस्पताल ले जाया गया है. मौके पर पहुंची पुलिस को डॉक्टरों ने बताया कि इस्माइल (पुत्र लुकमान) को मृत घोषित कर दिया गया है.

पुरानी रंजिश भी आई सामने

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि घटना के समय इस्माइल अपने घर के पास मोहम्मद इरशाद नाम के व्यक्ति के साथ बैठा था. तभी आरोपी दानिश वहां से गुजरा. बताया जा रहा है कि इस्माइल के घूरने पर इरशाद भड़क गया. दोनों के बीच पहले से भी विवाद था, जो इस दौरान फिर उभर आया.

बीच-बचाव करने आए युवक पर भी हमला

झगड़ा बढ़ता देख शाहिद अली नाम का युवक बीच-बचाव के लिए पहुंचा, लेकिन आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया. शाहिद की आंख में चोट आई है. इसके बाद आरोपी दानिश मौके से चाकू लेकर लौटा और इस्माइल पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया.

छाती, पेट और सिर पर किए कई वार

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने इस्माइल की छाती, पेट और सिर पर कई बार चाकू से वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की क्राइम टीम और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम मौके पर पहुंची. घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और सबूत जुटाए गए. आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की गतिविधियों का पता लगाया जा सके.

पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी दानिश की तलाश में छापेमारी की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस घटना ने एक बार फिर मामूली विवादों के खतरनाक रूप लेने पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जहां छोटी-सी बात जानलेवा साबित हो रही है.

About the Author

authorimg

Saad Omar

An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T…और पढ़ें

Source link

VIDEO: अनुष्का के साथ वृंदावन में विराट ने लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, भक्ति में डूबे नजर आए कोहली

VIDEO: अनुष्का के साथ वृंदावन में विराट ने लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, भक्ति में डूबे नजर आए कोहली | Virat Kohli Anushka Sharma Seek Blessings At Premanand Maharaj Akshaya Tritiya Event In Vrindavan Video – Hindi Oneindia

Source link

ओवैसी बोले- 1947 के विभाजन के लिए कांग्रेस जिम्मेदार: हम बंगाल में भाजपा की B टीम नहीं, TMC-कांग्रेस को हमारे चुनाव लड़ने से परेशानी है

  • Hindi News
  • National
  • AIMIM Owaisi TMC Congress Attack; BJP B Team Allegation | Mamata Banerjee

लिंबायत13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

ओवैसी ने कहा- 11 सीटों को छोड़िए, 270 सीटें जीतिए और भाजपा को हराइए।

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को कहा कि 1947 के विभाजन के लिए मुसलमान नहीं, बल्कि कांग्रेस जिम्मेदारों में शामिल थी।

ओवैसी गुजरात के लिंबायत में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मौलाना अबुल कलाम आजाद की पुस्तक इंडिया विन्स फ्रीडम का हवाला देते हुए कहा कि आजाद ने गांधी और नेहरू से भारत के विभाजन को रोकने की अपील की थी।

भाजपा की ‘B टीम’ कहने पर विपक्ष पर निशाना साधा

उन्होंने पश्चिम बंगाल में अपनी पार्टी को भाजपा की “बी टीम” कहे जाने पर कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा और 11 सीटों पर चुनाव लड़ने को लेकर हो रही आलोचना का विरोध किया।

short text 50 1776670765

AIMIM बंगाल में 11 सीटों पर चुनाव लड़ रही

उन्होंने कहा, “कुछ लोग आरोप लगाते हैं कि जब ओवैसी चुनाव लड़ते हैं तो भाजपा को फायदा होता है। पश्चिम बंगाल में कांग्रेस 294 सीटों पर, टीएमसी 294 सीटों पर, लेफ्ट फ्रंट 250 सीटों पर और मेरी पार्टी 11 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। भाजपा भी 294 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। उन्हें मेरे चुनाव लड़ने से समस्या है। 11 को छोड़िए, 270 सीटें जीतिए और भाजपा को हराइए।

बंगाल में भाजपा मजबूत इसके लिए ममता जिम्मेदार

इससे पहले, आसनसोल में एक रैली के दौरान ओवैसी ने तृणमूल कांग्रेस और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए राज्य में भाजपा के मजबूत होने के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने आरोप लगाया, “अगर बंगाल में भाजपा मजबूत है, तो उसके लिए टीएमसी और ममता बनर्जी जिम्मेदार हैं। भारत के संविधान और मुसलमानों, खासकर गरीबों को जो नुकसान भाजपा और PM नरेंद्र मोदी पहुंचाते हैं, वही नुकसान टीएमसी भी पहुंचाती है।”

—————————————–

ये खबर भी पढ़ें …

जम्मू के उधमपुर में सड़क हादसा, 16 की मौत:यात्री बोले- तेज रफ्तार बस का टायर फटा, ड्राइवर कंट्रोल नहीं कर सका; 100 फीट नीचे गिरी

उधमपुर के कगोट इलाके में हादसे बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

उधमपुर के कगोट इलाके में हादसे बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

जम्मू के उधमपुर में सोमवार सुबह एक बस हादसे का शिकार हो गई। रामनगर से आ रही बस जालो के पास सड़क से 100 फीट नीचे गिरकर पलट गई। इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट पर बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। घायलों को इलाज के लिए GMC ऊधमपुर लाया जा रहा है। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

लिंबायत18 मिनट पहले

Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ी गर्मी की तपिश, 41°C तक पहुंचेगा पारा, अगले 48 घंटे हीट वेव का अलर्ट

Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ी गर्मी की तपिश, 41°C तक पहुंचेगा पारा, अगले 48 घंटे हीट वेव का अलर्ट | Delhi Weather Update 20 April 2026 IMD Forecast Heatwave Alert Next 48 Hours Latest News – Hindi Oneindia

Source link

UP 40 IAS Transfers List: उन्नाव समेत 15 जिलों के DM बदले, IAS Durga Shakti Nagpal का नया ठिकाना कहां?-

UP 40 IAS Transfers List: उन्नाव समेत 15 जिलों के DM बदले, IAS Durga Shakti Nagpal का नया ठिकाना कहां?- | UP 40 IAS Transfers List 2026: Yogi Govt Changed Unnao to 15 Districts DMs, Durga Shakti Nagpal Promots News Hindi – Hindi Oneindia

Source link

IAS Durga Shakti Nagpal: कौन हैं देवीपाटन मंडल की नई कमिश्‍नर दुर्गा शक्ति नागपाल? क्यों हुई थीं अखिलेश सरक

IAS Durga Shakti Nagpal: कौन हैं देवीपाटन मंडल की नई कमिश्‍नर दुर्गा शक्ति नागपाल? क्यों हुई थीं अखिलेश सरक | Who Is Ias Durga Shakti Nagpal, has been appointed Commissioner of the Devipatan division, Why was she suspended during the Akhilesh government? Hindi – Hindi Oneindia

Source link