Poultry Farm Business Plan: पोल्र्टी फार्म का व्यवसाय कैसे शुरू करें ?
आजके इस युग में हर किसी का रुझान व्यवसाय करने की ओर जा रहा है तो आजके इस टॉपिक में हम Poultry Farm Business के बारे में जानेंगे और कैसे शुरू कर सकते हैं और भी बहुत बातें तो आजके इस रोमांचक सफ़र की ओर निकल पड़ते हैं l
Poultry Farm Business Plan In Hindi ?
पोल्ट्री फार्म में क्या किया जाता है ?
जिस प्रकार हम अपने घरों में मुर्गी और बत्तख़ पालते हैं उसी प्रकार इसी काम को जब हम बड़े पैमाने पर करते हैं तो उसे पोर्ल्ट्री फार्म का नाम देते हैं यह काम हम मांस या अंडे के उत्पादन के लिए करते हैं l पोल्र्टी शब्द का उपयोग भोजन के रूप में उपयोग किये जाने वाले इन पक्षीयों के मांस के लिए भी किया जाता है l
घर मैं पोल्र्टी फार्म कैसे बनाएं ?
वैसे तो यह काम घर से जितनी दुरी पर किया जाये उतना आपके स्वस्थ के लिए लाभदायक होगा क्योकि पोल्र्टी फार्म से निकलने वाली बदबूदार गैस और गंदगी आपके स्वस्थ के लिए हानिकारक साबित हो सकती है l परन्तु कुछ लोग यह काम अपने घर में ही शुरू करना चाहते हैं तो उसकी लिए आपको कुछ कच्चे माल कि आवश्यकता होगी जिसके लिए आपको मक्का, बाजरा, सोयाबीन खली,सरसों कि खली कि आवश्यकता होगी इसके अलावा आपको कुछ विटामिन और मिनरल्स कि भी आवश्यकता होगी क्योकि मुर्गियों को उनकी उम्र के हिसाब से तीन अलग अलग प्रकार से फीड करवाया जाता है जिससे उनकी ग्रोथ अच्छी होती है l और पोल्ट्री फार्म बनाते समय एक बात पर जरुर धियान दिया जाये कि उसके उपर से कोई High-Tension लाइन नहीं होनी चाहिए l
पोल्ट्री फार्म का बिजनेस कैसे शुरू किया जाये ?
• सबसे पहले किसी भी काम को शुरू करने के लिए हमे चाहिए कि हम उसके लिए एक अच्छी जगह चुने.
• पोल्ट्री फार्म बनाने के लिए एक हवादार और बड़ा मैदान चाहिए जहा मुर्गे और मुर्गियों क लिए काफी जगह हो.
• मुर्गे और मुर्गी के चूजों को खरीदकर अपने पोल्ट्री फार्म पर लायें.
• पोल्ट्री फार्म पर बिजली और पानी कि व्यवस्था करें.
• मुर्गी और मुर्गे के लिए अच्छे और पोष्टिक खाने कि व्यवस्था कि जाये.
• अन्डो के लिए सही पेकिंग कि व्यवस्था भी कि जाये.
यह चूजे कि नस्ल पर निर्भर करता है एक स्वास्थ्य मुर्गी का जीवनकाल लगभग 8 से 10 महीने का समय लग सकता है। लेकिन मुर्गीयां आमतौर पर लगभग 5 से 6 महीने में ही अंडे देना शुरू कर देती हैं मुर्गे और मुर्गियों कि सबसे ज्यादा बिकने वाली नस्ल बोयलर कि नस्ल मानी जाती है तो आइये अब कुछ बात चित इसके खर्चे पर भी कर ली जाये ।
Poultry Farm Business Plan:
पोल्ट्री फार्म शुरू करने में कितना खर्चा आता है ?
देखिये बात इसके खर्चे कि कि जाये तो सबसे पहले हम अपने बिज़नस के स्तर पर ध्यान देंगे कि हमारा बजट कितना है अगर हमारा बजट कम है तो हम लगभग 50 हजार से 2 लाख रुपए के बीच में इस काम को आसानी से शुरू कर सकते हैं और वही अगर इसी काम को बड़े स्तर पर करना हो तो लगभग 10 से 15 लाख तक में इस काम को शुरू किया जा सकता है बिज़नेस जितना बड़ा होगा हमे लाभ व हानि भी बड़े स्तर पर होगी इसलिए हर काम को सूझ बूझ और सावधानी से करना चाहिए ।
पोल्ट्री फार्म व्यवसाय के लिए भारत सरकार की गाइडलाइन्स:-
पोल्ट्री फार्म को शुरु करने के लिए क्या हमे बैंक लोन देती है ?
जी हाँ हम अपना कोई भी बिजनेस शुरू करने के लिए बैंक से लोन के रूप में सहायता ले सकते हैं भारतीय स्टेट बैंक मुर्गी पालन शुरू करने के लिए हमे हमारी कुल लागत का 75 प्रतिशत तक का लोन देता है 25 प्रतिशत हमे हमारी जेब से लगाने होंगे आपको लोन लेने से पहले आपको बैंक मैं अपना बिजनेस प्रोजेक्ट बनाकर देना होगा उसी प्रोजेक्ट के आधार पर बैंक आपको लोन देगा फिर आप अपना यह काम आसानी से कर सकते है इसी प्रकार से इन सभी छोटी छोटी बातों को ध्यान में रखते हुए हम अपने बिजनेस को शुरू कर सकते हैं ।
वर्तमान समय में भारत सरकार छोटे से लेकर बड़े सभी उद्योगों को काफी बढ़ावा दे रही है। इन उद्योगों को शुरू करने के लिए सरकार की तरफ से सब्सिडी भी दी जाती है ताकि इन्हें शुरू करने में कुछ सहायता प्राप्त हो सके। आजकल लोगों के बीच मछली पालन का व्यवसाय काफी तेजी से famous होता जा रहा है। आजकल बच्चों से लेकर युवा सभी मछली पालन करना चाहते हैं, कुछ लोग मछली पालन केवल अपने शौक के लिए करना चाहते हैं लेकिन इनमें से कुछ ऐसे भी हैं जो मछली पालन को ही अपना व्यवसाय बनाकर इससे आय अर्जित करना चाहते हैं। अब लोग मछलियां तो पाल लेते हैं परंतु मछली पालन की संपूर्ण जानकारी न होने के कारण उनके अधिकांश मछलियां मर जाती हैं और उन्हें काफी मात्रा में नुकसान उठाना पड़ता है। तो आज हम आपके लिए मछली पालन से संबंधित संपूर्ण जानकारी लेकर आए हैं कि किस तरह से आपको बहुत ही सावधानी के साथ मछलियों का पालन करके उनसे पैसा कमाना है।
मछली पालन शुरू करने के लिए कुछ आवश्यक चीजें:
1. मछली पालन का तरीका: मार्केट में मछली पालन करने के कई सारे तरीके हैं। लोग अलग-अलग तरह की विधियां इस्तेमाल करके मछली पालन करते हैं। परंतु मछली पालन करने की मुख्य रूप से तीन विधियों है:-
जाल बनाकर: इस विधि के द्वारा आप मछलियों का पालन बिना किसी तरह के खर्च के कर सकते हैं। इसमें आपको बहुत ज्यादा मेहनत की आवश्यकता होती है। इस विधि में मछलियों का पालन नहर, नदी, तालाब, बांध तथा समुद्र तटीय क्षेत्रों में ही किया जाता है। इसमें प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले जलीय क्षेत्र में मौजूद मछलियों को पड़कर बाजार में बेचने के लिए भेज दिया जाता है जिससे आप कुछ मात्रा में मुनाफा कमा सकते हैं। इस विधि को करने में आपको काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।
घर पर मछली पालन: मछली पालन का व्यवसाय शुरू करने के लिए शुरूआत में आप घर पर भी मछली पालन कर सकते हैं। मुख्य रूप से इस विधि का प्रयोग उन जगहों पर किया जाता है जहां पर मछली पालन के लिए किसी भी प्रकार का प्राकृतिक या उचित स्थान उपलब्ध न हो। इस विधि में मछलियों का पालन छोटे पैमाने पर किया जाता है। मछलियों को घर पर पलने के लिए बहुत ही कम भूमि की आवश्यकता होती है। इसमें घर पर छोटे तालाब बनाकर या प्लास्टिक टैंक के इस्तेमाल करके मछली पालन का व्यवसाय शुरू किया जाता है। जिसके लिए ज्यादा व्यक्तियों की आवश्यकता नहीं होती इसे एक व्यक्ति भी आसानी से चला सकता है। इस विधि से मछली पालन का व्यवसाय शुरू करने में 30 से 40 हजार का खर्च आता है जबकि उत्पादन से होने वाला मुनाफा कई लाखों का होता है। इस विधि से आप लोग 1000 के आसपास मछलियां पालकर एक लाख तक का मुनाफा कर सकते हैं।
कृत्रिम रूप से बड़े तालाब का निर्माण करके: बड़े पैमाने पर इसका व्यवसाय शुरू करने के लिए कृत्रिम रूप से बड़े तालाब बनाकर उन तालाबों में मछली पालन किया जाता है। यह विधि बड़े पैमाने पर इस व्यवसाय को करने के तरीकों में से सबसे अच्छा तरीका है। यह माना जाता है कि यदि आपको मछली पालन का व्यवसाय शुरू करना है तो आपके लिए सबसे बेहतरीन विधि यही है कि आप मछलियों का पालन कृत्रिम रूप से तलाब बनकर करें। इसका कारण यह है कि इसको बनाने में काफी कम खर्च में बार-बार अधिक उत्पादन किया जा सकता है। इस तरीके से व्यवसाय की शुरुआत करने में रखरखाव की चीजों पर एक बार ही खर्च आता है उसके बाद इसमें कोई भी खर्च करने की आवश्यकता नहीं होती तथा इससे लगातार मुनाफा कमाया जाता है। इस विधि में मछलियों की देखभाल भी अच्छी तरह से की जा सकती है जिससे मछली पालन में नुकसान काफी कम हो जाता है।
2. जमीन: इस व्यवसाय को शुरू करने के लिए सबसे पहले जमीन की आवश्यकता होती है। अगर आपके पास खुद की जमीन है तो आपके लिए इस व्यवसाय की शुरुआत करना काफी आसान हो जाता है। यदि आपके पास जमीन नहीं है तो आप रेंट पर जमीन लेकर भी इस व्यवसाय को शुरू कर सकते हैं।
3. टैंक का निर्माण करना: मछली पालन को शुरू करने के लिए टैंक का होना बहुत आवश्यक है। सामान्य तौर पर सीमेंट एवं कंक्रीट के बड़े-बड़े टैंको को बनाकर उनमें मछलियों का पालन किया जाता ह। इस तरह से बनवाए गए टैंकों को एक बार बनवाने के बाद कई साल तक उपयोग में लाया जा सकता है। इसके अलावा वर्तमान में अलग-अलग प्रकार के टैंक उपकरण बाजार में भी मौजूद है यदि आपका है तो बाजार से टैंकों के उपकरण खरीद कर उन्हें घर में लगा सकते हैं। एक बात ध्यान देने योग्य यह है बैंक की स्थापना ऐसी जगह पर होनी चाहिए जहां पानी की दिक्कत ना हो तथा टैंक में जल के निकासी का प्रबंध अच्छे से किया गया हो ताकि बैंक से पानी बदलने में आसानी हो।
4. मोटर पंप: एक टैंक में कई हजार लीटर तक पानी भरा जाता है जिसे की बर्तन से भरना या निकलना संभव नहीं है इसीलिए टैंकों में पानी भरने एवं बदलने के लिए मोटर पंप की आवश्यकता होती है।
5. अनुकूल वातावरण तैयार करना: यदि आप मछली पालन की व्यवसाय की शुरुआत कर रहे हैं और आपको इस बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं है तो आपको बताने की मछली पालन के दौरान अनुकूल वातावरण का होना बहुत आवश्यक है। इसके लिए मछलियों की सर्दी एवं गर्मी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनके टैंकों को ऊपर से एक बड़े पर्दे के माध्यम से ढक दिया जाता है। जिसे ढकने के लिए लोहे के पाइपों या सीमेंट के पोलों का इस्तेमाल किया जाता है।
6. मछलियों का चारा एवं दवाई: प्रकृति में मौजूद हर प्राणी को जिंदा रहने के लिए तथा विकास के लिए खाने की आवश्यकता होती है। इसी तरह मछलियों को भी विकास के लिए खाने की आवश्यकता होती है। मछलियों की अलग-अलग प्रजातियों के लिए खाना अलग-अलग प्रकार के खाने की आवश्यकता होती है जो बाजार में दाने के रूप में आसानी से उपलब्ध है। इस दाने को आसानी से बाजार से खरीद कर मछलियों को दिया जा सकता है। मछलियों में होने वाली बीमारियों की जानकारी होना भी बहुत आवश्यक है ताकि सही समय पर उसका इलाज कर सके।
7. टैंक में ऑक्सीजन की आपूर्ति: मछलियां पानी में रहकर ही अपना विकास करती है इसीलिए पानी में ऑक्सीजन की मात्रा हमेशा एक समान रहनी चाहिए। कभी-कभी टैंक में मौजूद पानी में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है जिसकी आपूर्ति करने के लिए मशीनों द्वारा पानी में ऑक्सीजन का प्रवाह किया जाता है या पानी को बदल दिया जाता है।
मछली पालन के व्यवसाय में सबसे मुख्य कार्य मछलियों का चयन करना होता है। मछलियों को चयन करते समय सबसे अच्छी प्रजाति की मछली को ही चुनना चाहिए। वैसे तो मछलियों की बहुत सारी प्रजातियां हैं लेकिन इनमें से कुछ प्रमुख प्रजातियां कुछ इस प्रकार हैं:-
1. कतला: कतला सबसे तेजी से विकास करने वाली मछली है। उत्तर भारत में यह सबसे अधिक पाली जाती है। इसके पालन में बहुत ही काम खर्चा आता है क्योंकि यह खाने में शैवाल, सदी गली वनस्पतियां, जलीय घास जैसी चीजों को खाती है। बाजार में उसका रेट भी काफी अच्छा देखने को मिलता है। यह 1 साल में लगभग डेढ़ किलो की हो जाती है। इसका अधिकतम वजन 60 किलो तक होता है।
कतला मछली:
2. रोहू: रोहु भी काफी तेजी से बड़ी होने वाली मछली है। यह पानी में जमने वाली काई को अपने भोजन के रूप में खाती है। इसके अलावा यहां जली पेड़ पौधों की सड़ी हुई पत्तियों को भी खाती है। 1 साल के अंदर अंदर राहू मछली की लंबाई 1 फीट तक बढ़ जाती है। इसके भाव भी बाजार में अच्छे हैं।
रोहू मछली:
3. मृगल: मृगल भी काफी तेजी से भी पास करने वाली मछलियों में से एक है। भोजन के रूप में मछलियों की या प्रजाति सड़ी गली पत्तियां एवं मालवे को खाती है जिससे इसके भोजन पर ज्यादा खर्चा भी नहीं होता और उत्पादन होने पर अच्छा मुलाकात भी मिलता है। यहां मछली चलते हुए पानी में अंडे देती है।
मृगल मछली:
4. सिल्वर कार्प: यह मछलियों की सबसे तेजी से बढ़ाने वाली प्रजातियों में से एक है। सिल्वर कार्प मछली 1 साल में ही तीन किलो की हो जाती है। इसके लिए भोजन के रूप में वनस्पतियों को खाते हैं। इन्हें जीवित रहने के लिए बहुत अधिक ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है। ऑक्सीजन की कमी होने पर या मछली बहुत जल्द मर जाती है इसीलिए इन्हें बहुत अधिक देखभाल की आवश्यकता होती है।
सिल्वर कार्प मछली:
मछली उत्पादन में लाभ: 2 एकड़ में लगभग 8000 मछलियों को टैंक में डाला जाता है। जिनको खरीदने में भोजन देने में एवं उनके रख रखाव में साल भर में लगभग 4 लाख का खर्चा आ जाता है। यदि एक साल बाद प्रत्येक मछली का वजन लगभग 1 किलो माना जाए तो बाजार में इनका मूल्य ₹100 प्रति किलोग्राम के हिसाब से होगा। इस प्रकार एक बार में दो एकड़ में लगभग 8 लाख तक कमाया जा सकते हैं।
मछली उत्पादन के दौरान ध्यान में रखने वाली कुछ सावधानियां:
मछलियों के खान- पान एवं रखरखाव के अलावा भी कुछ ऐसी सावधानियां है जो मछलियों के उत्पादन के दौरान ध्यान में रखना अति आवश्यक है। अगर मछलियों के उत्पादन के दौरान इन सावधानियां को ध्यान में ना रखा गया तो मछली पालन में बहुत अधिक नुकसान हो सकता है:-
1. मछली पालन की व्यवसाय के लिए बनाए जाने वाले टैंकों का निर्माण खुली जगह में करना चाहिए ताकि यहां सूरज की किरणें सीधी पड़े। इसके अलावा टेंपो को बारिश एवं सर्दी से बचने के लिए पर्याप्त व्यवस्था भी कर लेनी चाहिए।
2. पानी में किट, सीप तथा घोंघे जैसे जीवों को पैदा न होने दे क्योंकि यह मछलियों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
3. मछलियों को खाने वाले जीवों से टैंकों की सुरक्षा करना अति आवश्यक है इसीलिए टैंको के चारों ओर जाल बिछा दें।
4. टैंकों में ऑक्सीजन की मात्रा का ध्यान रखें। टैंकों में ऑक्सीजन की मात्रा हमेशा एक समान रहने चाहिए। इसके लिए टैंको मैं ऑक्सीजन नियमित करने वाली मशीन लगा दें तथा पानी को समय-समय पर बदलते रहे।
5. मछलियों में होने वाली बीमारियों एवं उनके इलाज का खास ध्यान रखें।
6. अनुकूल वातावरण एवं मुनाफे के आधार पर मछलियों की अच्छी नस्ल का चयन करें।
ये कुछ खास बातें एवं संपूर्ण तरीका था कि किस तरह से मछली पालन के व्यवसाय से अच्छा मुनाफा कमा सकता है। उम्मीद है कि आपको इससे काफी सहायता मिलेगी एवं मछली पालन के व्यवसाय को शुरू करने में आसानी होगी।
Mushroom Ki Kheti: मशरूम की खेती कैसे करें घर पर ?
मशरूम की खेती कैसे कर सकते हैं ?
मशरूम कितने दिन में तैयार हो जाते हैं ?
मशरूम कितने प्रकार के होते हैं ?
मशरूम कैसे बेच सकते है ?
आइये आज जानते हैं मशरूम की खेती से जुढ़ी कुछ खास बातें l
आज हम आपको बताने वाले है Mushroom Ki Kheti Kaise Hoti Hai(Mushroom Ki Kheti) ऐसी खेती है जिसमे कम दाम में ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं पिछले कुछ सालो से किसान भाइयो का ध्यान मशरूम की खेती में ज्यादा देखा जा रहा हैl मशरूम की खेती एक अच्छा जरिया साबित हो सकता हैl ज्यादा कमाई करने का इसमें नुकसान कम और फ़ायदा ज्यादा होने के चांस होते हैंl आज के दौर में किसान भाई मशरूम की खेती से अच्छी कमाई कर रहे हैंl ये खेती ऐसे खेती है जो कम लागत एवं कम जमीन में की जा सकती हैl तो आईये जानते है मशरूम की खेती करने की कुछ जानकारी l
मशरूम की खेती कैसे करे ?
मशरूम को अच्छी फसल देने के लिए सबसे पहले आप एक बांस की झोपड़ी बना सकते है और फिर उसमे लगने वाले खाद तैयार कर लीजिये जैसे चावल या गेहूं के भूसे और केमिकल को मिला ले जिसको तैयार होने में लगभग एक महीने का समय लग सकता है फिर आपको उसी झोपडी के अन्दर तकरीबन 08 इंच मोटी एक परत तैयार कर लेनी होती है l और फिर उस परत के ऊपर अपने मशरूम के बीज लगाना शुरू कर सकते हैं धयान रहे उस 08 इंच वाली मोटी परत के नेचे की जमीन सख्त होनी चाहिए और फिर उन मशरूम के बीजो को एक कम्पोस्ट या पराली या किसी प्लास्टिक के रोल से ढक सकते हैं l
मशरूम कितने दिन में तैयार हो जाते है ?
मशरूम की फसल तैयार करने में अगर आपका सबकुछ सही समय पर काम हुवा हैl जैसे सही समय पर आपके द्वारा बनाई हुई खाद अच्छी तरह सड़ जाती हैl और खाद को सही तापमान मिलता है और आपने खाद को समय समय पर पलटा दिया है तो आपके मशरूम 25 से 30 दिन में काफी हद तक उग जाते हैं l
1. पोर्टोबेलो (Portobello): पोर्टोबेलो मशरूम स्वाद में हल्का नमकीन होता है तथा इसमें बहुत सारे गुढ़ पाय जाते हैं और यह हल्का खाने में पनीर की तरह लगता है यह खाद्य पदार्थ के लिए बहुत अच्छा होता है l
Portobello Mushroom:
2. मिल्की मशरूम (Milky Mushroom): मिल्की मशरूम का जो तना होता है वह और मशरूम के तने के बदले में ज्यादा मजबूत होता है लम्बा एवं मोटे आकार का होता है और इसका उपरी हिस्सा छोटे आकार का होता है और यह जल्दी खुल जाता है l
Milky Mushroom:
3. सफ़ेद बटन मशरूम (Portobello White Button Mushroom): इस मशरूम का रंग हल्का हल्का सफ़ेद दुधिया होता है और इस मशरूम का अकार 02 से 03 इंच का हो सकता हैl यह मशरूम सबसे ज्यादा उपयोग होने वाला एकमात्र मशरूम कहलाता है जो अमरीका में उपयोग होने वाले मशरूमो में से 85 प्रतिशत से 90 प्रतिशत मशरूमो में शामिल है l
Portobello White Button Mushroom:
4. क्रेमिनी मशरूम (Cremini Mushrooms): अगला चरण क्रेमिनी मशरूम कहलाता है जो थोडा छोटा और हलके भूरे रंग का भी हो सकता है यह मशरूम भी खाने के मामले में बहुत स्वादिष्ट कहलाता है इस मशरूम को भी लोकप्रिय मशरूम कह सकते हैं आपकी रसोई में ये बहुत बहुमुखी साबित होता है l
Cremini Mushrooms:
5. शिटाके मशरूम (Shitake Mushrooms): यह मशरूम आपके शरीर के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है इसमें विटामिन डी एंटी ऐजिंग के साथ इस मशरूम उपयोग बहुत सारी दवाइयों में किया जाता है और इसके इस्तेमाल से आपकी इम्युनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है l
Shitake Mushrooms:
6. आयस्टर मशरूम (Oyster Mushroom): इस मशरूम में आपको खुश्बोदार सौंफ का स्वाद देखने को मिल सकता है इस मशरूम को आयस्टर मशरूम के साथ साथ पर्ल आयस्टर और ट्री आयस्टर के नाम से भी जाना जाता है यह मशरूम आपको जंगलो में पेड़ो में अपने आप भी उगते हुए मिल सकते हैं और इस मशरूम का इस्तेमाल कई देशो में बढे चाँव के साथ किया जाता है जैसे जापान ,कोरिया , चीन और अन्य देश शामिल हैं जहाँ इसका इस्तेमाल भारी मात्रा में किया जाता रहा है l
आज दुनिया भर में मशरूम की कीमत लगभग 150 रूपए से लेकर 250 रूपए किलो या इससे ऊपर तक देखने को मिल जाती है अगर आपके मशरूम की खेती अच्छी हुयी है तो आप इसको इसके नाम से और इसकी अच्छी दिखावट पैकिजिंग को ध्यान में रखते हुए अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं जबकि इसकी खेती करने के लिए आपको ज्यादा खर्च नही करना होता है आप इसको अपने लोकल एवं मार्केट में फुटकर दामो में भी अच्छी तरह बेच सकते हैं और अगर आप चाहे तो ग्राहक को थोड़ा छूट देकर भी अपना मशरूम अच्छे तरीके से बेच सकते हैं और अपना व्यवसाय और आगे बढ़ा सकते हैं और अगर आप चाहे तो इसे ऑनलाइन भी बेच सकते हैं आज के दौर में ऑनलाइन खरीदना और बेचना सब कुछ संभव हो गया है आज ऑनलाइन सामान खरीदना और बेचना हमारे जीवन एक महत्त्वपुर्ण हिस्सा हो गया है जिससे हमें बहुत आसानी से सबकुछ घर बैठे मिल जाता है l हमें उम्मीद है ये ब्लॉग आपको अपना खुदका मशरूम का बिजनेस करके आगे बढ़ने में मदद करेगा l
तो दोस्तों उम्मीद है आपको मशरूम की खेती से जुड़ी कुछ बातें जो हमने आपको बताने की कोशिश की है वो आपको पसंद आई होंगी और आप भी मशरूम की खेती कर अपना खुद का एक बिजनेस सेट कर सकेंगे और हम ये कामना करते हैं आपका मशरूम का बिजनेस सफलता की तरफ आगे बढ़ता रहेl धन्यवाद l
अगर आप मधुमक्खी पालन करके पैसे कमाने की सोच रहे हैं तो ये एक बहुत अच्छा मौका हो सकता है मधुमक्खी पालन करके शहद का बिजनेस आपको बहुत अच्छा फायेदा दे सकता है l आज के इस दौर में हर कोई व्यक्ति किसी न किसी बिजनेस आईडिया की तलाश में रहता है और यह सोचता है की मैं अपना खुद का बिजनेस कैसे शुरू कर सकता हूँ या फिर कौनसा बिजनेस मेरे लिए अच्छा साबित हो सकता है l
अगर आप चाहे तो मधुमक्खी पालन करके शहद का बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं जिसे हम Honey Business भी कह सकते हैं और इस बिजनेस को शुरू करने के लिए सरकार की तरफ से भी आपको आर्थिक मदद मिलती है जिसमे आपको अच्छी सब्सिटी भी प्रदान करती है जो 80 से 85 प्रतिशत तक हो सकती है l
यह बिजनेस छोटे से बढे बिजिनेस की तरफ बढ़ने में आपको मदद करता है इस बिजनेस में शहद अच्छे पैमाने में बेचने के अवसर होता है जिसे हम निर्यात करना भी कह सकते हैं l अगर देखे की आपने छोटे स्तर में काम शुरू किया मानलें 10 बाक्स से काम शुरू करते हैं तो एक साल बाद आप 20 से 25 बाक्स या उससे भी ज्यादा बाक्स बना सकते हैं
आपको बता दें की मधुमक्खी की जनसँख्या में हर साल बढ़ोतरी होती रहती है और आपके बिजनेस में साल दर साल बढ़ोतरी होती रहती है और आपकी कमाई में भी बढ़ोतरी होती रहती है l 10 बाक्स से बिजनेस शुरू करने में आपको 30 हज़ार या उससे थोड़ा ज्यादा खर्चा करना पढ़ सकता है l
हम सब जानते हैं मधुमक्खी से शहद का बिजनेस किया जाता है मगर आपको बता दे की इससे आप[ मधुमक्खी पराग ] जिसमे विटामिन, कार्बोहाइड्रेट, खनिज प्रोटीन होता है [रॉयल जेली ] प्रोटीन अमिनो एसिड फैटी एसिड होता है [मधुमक्खी गोंड ] प्रोपोलेसिस पदार्थ है जो मधुमक्खी अपने छत्ते को मजबूत बनाने के लिए बनाती है
और अन्य बहुत सारे पदार्थ हैं जो बहुत ज्यादा महेंगे होते है और इस सब की बहुत ज्यादा मार्किट में डिमांड रहती है और मधुमक्खी से मिलने वाला मोम ये 400 से 500 रूपए किलो बेचा जाता रहा है l
Madhumakhi Palan Kaise Kare ?
सरकार द्वारा इस योजना में सबसिटी :
मधुमक्खी का बिजनेस करने के लिए कृषि किसान कल्याण मंत्रालय ने यह योजना चालू की है की फसल उत्पादक में सुधार करने हेतु मधुमक्खी पालन को बढ़ावा दिया है इस योजना में इस सेक्टर को बढ़ावा देना ट्रेनिंग देना जागरूकता फैलाना आदि शामिल हैं राष्ट्रीय मधुमक्खी बोर्ड ने नाबार्ड के साथ मिलकर भारत देश में मधुमक्खी के बिजनेस के फैनेंसिली स्कीम भी शुरू की है l
अगर आप मधुमक्खी का बिजनेस करते है तो राष्ट्रीय मधुमक्खी के ऑफिस में जाकर उनकी साईड में अच्छी जानकारी ले सकते हैं l
केंद्र सरकार मधुमक्खी पालन के लिए 85 प्रतिशत तक की सबसिटी प्रदान करती है l
Madhumakhi Palan के लिए ऋण लेने के लिए निचे दी गयी वेबसाइट पर जायें और अन्य जानकारी पायें ?
कोई भी व्यक्ति जब शहद की बात करता है तो पहला सवाल यही होता है की यह शुद्ध मिलेगा या नही तो इसे जांचना भी बेहद ज़रूरी है क्यूंकि इसमें बहुत सारी औषधि गुण पाए जाते हैं इसलिए जहा तक हो आप शहद की सारी खूबियों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी ले लें और फिर आप जब इसको बेचना चाहे तो इसकी अच्छी खूबियों के ऊपर इसको अच्छे दामो में बेच सकते हैं l और लेने वाला इसे तुरंत खरीद लेता है माना के ये 700 से 900 रूपए किलो बिकता है मगर आज के दौर में ये हर घर में उपलब्ध होता है l
शहद के क्या क्या फायदे होते हैं ?
शहद (यानी हनी) बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकता है।
शारीरिक स्वास्थ्य:
एंटीबैक्टीरियल गुण: शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो बक्तेरिया के खिलाफ लड़ाई करने में मदद कर सकते हैं।
एंटीऑक्सीडेंट्स: शहद में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।
सुधारित पाचन: शहद पाचन को सुधार सकता है और पेट की समस्याओं को कम कर सकता है।
चिकित्सा मानसिक स्वास्थ्य:
शांति और धीरज: शहद न्यूरोलॉजिकल बेनिफिट्स भी प्रदान करता है जो तनाव और अवसाद को कम करने में मदद कर सकता है।
अलर्जी से राहत: शहद को अलर्जी से राहत प्रदान कर सकता है।
सौंदर्य:
त्वचा की देखभाल: शहद त्वचा के लिए फायदेमंद है, जैसे कि इसका इस्तेमाल त्वचा को मोइस्चराइज़ कर सकता है और त्वचा को नरमी और चमक दे सकता है।
दौर्यानीयता:
वजन नियंत्रण: शहद का सेवन वजन नियंत्रण में मदद कर सकता है।
उच्च ऊर्जा स्तर: यह ऊर्जा स्तर बढ़ा सकता है और थकावट को कम कर सकता है।
ये केवल कुछ फायदे हैं जो शहद का सेवन करने से मिल सकते हैं। इसे नियमित रूप से सेवन करने से आपकी सेहत में सुधार हो सकता है।
शहद के व्यवसाय से कैसे और कितनी हो सकती है कमाई ?
आपके ब्रांडिंग करने के बाद आपके शहद की कीमत लगभग 1100 से 1300 रूपए प्रति किलो हो जाती है आपके एक बाक्स से लगभग 45 किलो या उससे भी ज्यादा शहद आपको एक साल में मिल सकता है जिसकी कीमत लगभग 45 हज़ार होनी चाहिए इसी तरह 10 बाक्स से आपको लगभग 4,50.000रू हर साल मुनाफा हो सकता है और फिर आने वाले साल में आपको अपने बाक्स बढाने होंगे तो इससे आपकी और अच्छी कमाई हो सकती है ।
दोस्तो आज के इस ब्लॉग में आपने सीखा कैसे मधुमक्खी पालन का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं । और उससे मुनाफा कमाने के बारे में बताया और कैसे उनसे अपना बिजनेस किया जा सकता है और अपने बिजनेस को कैसे आगे बढाया जा सकता है । इसके बारे में आज हमने थोड़ा जानकारी देने की कोशिस की है उम्मीद है आपको ये ब्लॉग अच्छा लगा होगा धन्यावद ।
Small Business Ideas In Hindi: 2024 में चलने वाले 5 आईडिया कम लागत में भरपूर मुनाफा
Small Business (छोटा व्यवसाय) करना आजकल बहुत लोकप्रिय हो रहा है। अगर आप अपने Talent का उपयोग करके बहुत सारा पैसा कमाना चाहते हैं और खुद ही खुद के Boss बनना चाहते हैं, तो आपके लिए स्मॉल बिजनेस एक अच्छा Idea है।
नीचे 5 Small Business Ideas दिए गए हैं। जिसमे 2024 के अंतर्गत आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं, मतलब ये बिजनेस 2024 में काफी तेजी से चलने वाले हैं। यह Ideas कुछ इस प्रकार है:-
Playgroups: प्ले ग्रुप में बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा दी जाती है जहां पर आप एक अच्छा पैसा कमा सकते हैं।
Coching Centre: यदि आपने हाई स्कूल पास या 12वीं पास या ग्रेजुएशन कर लिया है तो आपके पास अपने से छोटे स्तर के बच्चों को सीखाने के लिए बहुत सारा ज्ञान है। अब इस ज्ञान को विद्यार्थियों को सिखा कर आप एक अच्छा व्यवसाय स्थापित कर सकते हैं। आप विभिन्न विषयों के ऊपर बच्चों को ज्ञान दे सकते हैं।
Skill Development Centre: यदि आपको बहुत सारी Skills आती है या फिर सिर्फ कुछ ही Skills आती है तो आप युवाओं को विभिन्न प्रकार की Skill सीख कर एक अच्छा नशा कमा सकते हैं साथ ही इससे आपके द्वारा सिखाई गई Skill से युवा रोजगार योग्य भी बन जाएंगे।
2. फूड तथा बेवरेज:
Chai/Coffee कियोस्क: इस व्यवसाय में अच्छा मुनाफा कमाने की संभावना है क्योंकि यह एक काम निवेश वाला व्यवसाय है।
बेकरी: यह एक बहुत ही लाभदायक व्यवसाय साबित हो सकता है क्योंकि अधिकतर लोगों को स्वादिष्ट एवं ताजा बेकरी उत्पादों की मांग रहती है।
आइसक्रीम पार्लर: क्योंकि आजकल बच्चों एवं युवाओं के बीच में आइसक्रीम बहुत ही लोकप्रिय हो गयी है, इसीलिए यह संभावना है कि यह भी एक अच्छा व्यावसायिक अवसर हो सकता है।
3. सेवा:
मोबाइल रिपेयर शॉप: आजकल के डिजिटल युग में मोबाइल फोन के बढ़ते हुए उपयोग के कारण मोबाइल रिपेयरिंग शॉप्स की भी मांग बढ़ती जा रही है,ऐसे में एक मोबाइल रिपेयर शॉप एक बेहतरीन व्यावसायिक अवसर के रूप में सामने आ सकता है।
लॉन्ड्री सेवा: अधिकतर दिनभर व्यस्त लोगों को लॉन्ड्री सेवाओं की बहुत अधिक आवश्यकता होती है। लॉन्ड्री सेवा व्यस्त लोगों के लिए बड़ी ही सुविधा है। यह भी एक अच्छा व्यावसायिक अवसर हो सकता है।
कूरियर सेवा: तीव्र गति से बढ़ रही इंटरनेट सुविधाओं के कारण ऑनलाइन शॉपिंग भी बहुत अधिक बढ़ चुकी है। आजकल व्यस्त रहने के कारण ज्यादातर लोगों को ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद होता है। यही कारण है की कोरियर सेवा की मांग दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। यह एक सबसे अच्छा व्यावसायिक अवसर है, जिसमें आप काफी अच्छी मात्रा में मुनाफा कमा सकते हैं।
4. रिटेल:
इलेक्ट्रॉनिक स्टोर: वर्तमान समय में इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की मांग लगातार बढ़ती ही जा रही है ऐसे में इलेक्ट्रॉनिक स्टोर भी व्यवसाय का अच्छा मार्ग साबित हो सकता है।
जूते की दुकान: जैसा कि हम सभी जानते हैं जूते हमेशा पहने जाने वाली चीज है और इसका इस्तेमाल लगातार कई सदियों से चला आ रहा है। जूते की दुकान भी एक लाभदायक व्यवसाय हो सकता है।
कॉस्मेटिक स्टोर: हर महिला को कॉस्मेटिक के सामान की आवश्यकता होती है। इसके अलावा कॉस्मेटिक के समान में अच्छा मुनाफा भी होता है। कॉस्मेटिक स्टोर भी व्यवसाय का एक अच्छा अवसर हो सकता है।
कपड़े की दुकान: कपड़े भी हमेशा मांग में रहने वाली वस्तु है। समय बदलने के साथ-साथ कपड़ों का फैशन भी लगातार बदलता जाता है, ऐसे में अलग-अलग प्रकार के कपड़े इस्तेमाल में लाए जाते हैं इसीलिए कपड़ों का व्यवसाय भी एक बहुत अच्छा अवसर हो सकता है।
5. अन्य
ब्यूटी सैलून: जैसे-जैसे वक्त बदलता जा रहा है वैसे-वैसे मॉडर्न चीज सामने आती जा रही है ऐसे महिलाओं एवं पुरुषों दोनों के बीच ब्यूटी सालों की मांग बहुत ज्यादा बढ़ती जा रही है इसीलिए ब्यूटी सैलून भी छोटे व्यवसाय का अच्छा अवसर है।
ट्रैवल एजेंसी: वर्तमान समय में लोगों को अलग-अलग जगह की यात्रा करना और एडवेंचरस करना बहुत ज्यादा पसंद है। इसीलिए ट्रैवल एजेंसी भी एक अच्छे व्यावसायिक अवसर के रूप में साबित हो सकता है।
जिम: महामारी के पश्चात लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बहुत ज्यादा बढ़ गई है जिसके कारण जिम की मांग भी लगातार बढ़ती ही जा रही है।
ध्यान देने योग्य बात यह है अपना व्यवसाय शुरू करने से पहले आपको अच्छी तरह से उस व्यवसाय की योजना बना लेनी चाहिए तथा व्यवसाय के सभी पहलुओं लाभ एवं हानि दोनों पर विचार करना चाहिए। हर व्यवसाय में कुछ ना कुछ जोखिम जरूर होता है, जोखिम के बगैर कोई भी व्यवसाय संभव ही नहीं है।
प्राइवेट लिमिटेड कंपनी रजिस्ट्रेशन – प्राइवेट लिमिटेड कंपनी कैसे शुरू करें?
Pvt Ltd Company Kya Hoti Hai ?
प्राइवेट लिमिटेड कंपनी एक निजी कंपनी होती है जो निजी स्वामित्व और प्रबंधन में स्थापित होती है। इसके अनेक स्टॉकहोल्डर होते हैं, लेकिन उनका अधिकांश संपत्ति और नियंत्रण एक ही व्यक्ति या समूह के पास होता है। प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों के अनुसार नियमित कंपनियों के तुलनात्मक लाभ होते हैं, जैसे कि उन्हें अधिक स्वतंत्रता होती है नियंत्रण और विचार को निर्धारित करने के लिए। यह कंपनी अपनी शेयरों को सार्वजनिक नहीं बेच सकती और अकेले निजी मार्केट में ट्रेड की जा सकती हैं। इस प्रकार की कंपनी के उत्पादों और सेवाओं के बाजार में निजी ब्रांडिंग के लाभ होते हैं। उन्हें कंपनी कानून के तहत निजी लिमिटेड कंपनी के रूप में पंजीकृत किया जाता है।
प्राइवेट लिमिटेड कंपनी शुरू करने के लिए कुछ बातों का ध्यान होना ज़रूरी हैl तो चलिए आज आपको अपने सपने साकार करने की तरफ ले जाते हैंl इस भागदौड़ भरी जिंदगी में अपने सपने साकार करना कोई आम बात नही है लेकिन नामुमकिन भी नही नही है कोई भी बिजनेस शुरू करने में थोडा बहुत परेशानी तो होती हैl दिल में जज्बा और कुछ कर गुजरने की तड़प हो तो इन्सान कुछ भी कर सकता हैl तो चलिए अब आपको बताते है प्राइवेट लिमिटेड कंपनी कैसे शुरू करेंl
कंपनी का नाम: सबसे पहले आप अपनी कंपनी का एक ऐसा नाम सोचे की जो यूनिक और आपके काम को दर्शाता हो l
एसोसिएशन ऑफ़ आर्टिकल्स (AOA): कंपनी कानून में, एसोसिएशन ऑफ़ आर्टिकल्स (AOA) को कंपनी की ‘नियम पुस्तिका’ कहा जाता है. यह एक नियामक दस्तावेज़ है, जो किसी कंपनी के उद्देश्य और उसके संचालन को परिभाषित करता है. यह संगठन के आंतरिक नियमों की रूप रेखा तैयार करता हैl
कितने मालिक: प्राइवेट लिमिटेड कंपनी शुरू करने में कम से कम दो व्यक्तियों की जरुरत होती हैl दोनों व्यक्तियों की KYC दस्तावेज होना जरुरी हैl
पता: अपने ऑफिस का पता स्वयं तय करे की कहाँ खोलना बेहतर होगा आपकी कंपनी का ऑफिस भारत में ही हो l
दस्तावेज: अपने ऑफिस के दस्तावेज जमा करेl और अवश्यकता अनुसार मिनिष्ट्री ऑफ़ कारपोरेशन के माध्यम से शुल्क जमा करेंl
समय: सामान्य तौर पर, प्राइवेट लिमिटेड कंपनी रजिस्ट्रेशन में 10 से 15 कार्य दिवस लगते हैं। यदि आपके दस्तावेज पूर्ण और शुद्ध हैं और एमसीए का कार्यभार कम है, तो रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 5 से 7 कार्य दिवसों में भी पूरी हो सकती है।
फार्म: प्राइवेट लिमिटेड कंपनी रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्राइवेट लिमिटेड कंपनी रजिस्ट्रेशन के लिए, आपको MCA (Ministry of Corporate Affairs) की वेबसाइट पर उपलब्ध SPICe+ फॉर्म भरना होगा। यह फॉर्म MCA21 पोर्टल पर ऑनलाइन उपलब्ध है।
प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के लिए आवश्यक दस्तावेज ?
निदेशकों और शेयरधारकों के लिए:
पैन कार्ड आधार कार्ड पहचान पत्र (वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट)
पता प्रमाण (बिजली बिल, टेलीफोन बिल, बैंक स्टेटमेंट, पासपोर्ट, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक)
डिजिटल हस्ताक्षर (यदि उपलब्ध हो तो)
कंपनी के लिए:
प्रस्तावित कंपनी का नाम
कंपनी का उद्देश्य और मुख्य गतिविधियां
कंपनी का पंजीकृत कार्यालय का पता
कंपनी के शेयरों की पूंजी संरचना
कंपनी के निदेशकों और शेयरधारकों की विवरणी (नाम, पता, पैन आदि)
कंपनी का निगमन ज्ञापन (Memorandum of Association – MOA) और संघीय विनियम (Articles of Association – AOA)
कंपनी के बैंक खाते के विवरण
अन्य दस्तावेज:
यदि कंपनी किराए के परिसर में काम कर रही है, तो किरायानामा (Rent Agreement)
यदि कंपनी किसी विशिष्ट क्षेत्र या उद्योग में काम कर रही है, तो उस क्षेत्र/उद्योग के लिए आवश्यक लाइसेंस और अनुमतियां
यह दस्तावेजों की एक सूची है और आवश्यकताओं में भिन्नता हो सकती है। राज्य के नियमों और कंपनी की गतिविधियों के आधार पर अतिरिक्त दस्तावेजों की आवश्यकता हो सकती है।
प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पंजीकृत करते समय विभिन्न प्रकार की फीस का भुगतान करना होता है। इन फीस को विभिन्न श्रेणियों में विभाजित किया जा सकता है:
सरकारी शुल्क:
रजिस्ट्रेशन शुल्क: यह शुल्क कंपनी के शेयर पूंजी और निदेशकों की संख्या के आधार पर निर्धारित होता है।
फाइलिंग शुल्क: यह शुल्क विभिन्न दस्तावेजों को एमसीए (Ministry of Corporate Affairs) के पास जमा करने के लिए लिया जाता है।
स्टांप ड्यूटी: यह शुल्क राज्य सरकार द्वारा निर्धारित किया जाता है और कंपनी के MOA और AOA पर लगाया जाता है।
व्यावसायिक शुल्क:
कंपनी सेक्रेटरी की फीस: कंपनी सेक्रेटरी कंपनी पंजीकरण प्रक्रिया में सहायता करता है और विभिन्न दस्तावेजों को तैयार करने में मदद करता है।
वकील की फीस: यदि आप कंपनी पंजीकरण प्रक्रिया के लिए वकील की सेवाएं लेते हैं, तो आपको उन्हें फीस का भुगतान करना होगा।
अन्य शुल्क:
बैंक खाता खोलने का शुल्क: कंपनी को अपना बैंक खाता खोलना होगा, जिसके लिए बैंक शुल्क लेता है।
पैन कार्ड और GST शुल्क: कंपनी को पैन कार्ड और GST के लिए आवेदन करना होगा, जिसके लिए शुल्क लिया जाता है।
कुल मिलाकर, प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पंजीकृत करने में 5,000 रुपये से 25,000 रुपये तक का खर्च आ सकता है। यह खर्च कंपनी के शेयर पूंजी, निदेशकों की संख्या, राज्य और अन्य कारकों के आधार पर भिन्न हो सकता है।
यह सबकुछ के लिए आपको एक सलाहकार या वकील की आवश्यकता पड़ सकती है तो कृपया किसी अच्छे वकील से इसके बारे में परामर्श अवश्य कर लें।
आज मैंने आपको कंपनी शुरू करने के बारे में जानकारी दी कल हम फिर एक नये ब्लॉग के साथ मिलेंगे धन्यवाद ।
Difference Between Current Account And Savings Account: चालू खाते व बचत खाते में फर्क एवं इसे कैसे खोल सकते हैं।
सेविंग और करंट अकाउंट में अंतर क्या है आज हम इसी बात पर चर्चा करने वाले है। आज अगर हम किसी भी बैंक में जायें तो दिमाग में पहला सवाल ये आता है की कौनसा अकाउंट खुलवाना हमारे लिए सही होगा। सेविंग अकाउंट या करंट अकाउंट और फिर सोचते है के इन दोनों अकाउंट में अंतर क्या है तो आइये आज हम आपको बताते हैं सेविंग अकाउंट और करंट अकाउंट में अंतर क्या होता है ।
चालू खाता और बचत खाता दोनों विभिन्न प्रकार के बैंक खाते हैं जो व्यक्ति या संगठन द्वारा खोले जा सकते हैं। चालू खाता एक ऐसा खाता है जिसे व्यक्ति या व्यावसायिक संगठन अपनी दैनिक वित्तीय लेन-देन के लिए प्रयोग करते हैं, जैसे कि नकद लेन-देन, चेक लेन-देन, इलेक्ट्रॉनिक भुगतान आदि। बचत खाता एक तरह की इनवेस्टमेंट खाता होता है जिसमें व्यक्ति नियमित अंतराल पर धन जमा करता है ताकि उसे बचत के रूप में इस्तेमाल किया जा सके। बचत खाता में ब्याज की दर अधिक हो सकती है जिससे धन की ग्रोथ होती है। बचत खाते का उद्देश्य वित्तीय सुरक्षा और भविष्य की योजना बनाना होता है, जबकि चालू खाता का उद्देश्य दैनिक लेन-देन को संरचित रखना होता है।
Savings Account: बचत खाता:-
सबसे पहले सेविंग अकाउंट की बात करे तो हम इसे बचत खाता भी कह सकते है इस बचत खाते को हम किसी भी नजदीकी बैंक में जाकर खोल सकते है ।
इस बचत खाते में हम अपनी जमा धनराशी को आसानी से जमा कर सकते है और आसानी से निकाल भी सकते है यह खाता कम से कम धनराशी में खोला जा सकता है ये हर बैंक के नियमानुसार अलग अलग हो सकता है खाता खोले जाने के पश्चात अगर आप पासबुक एटीएम या चेक बुक लेना चाहते हैं
तो ले सकते है यह बैंक खाता आपके पैसे को सुरक्षित और आपको आपके पैसे के प्रति चोरी होने या किसी भी प्रकार के असुरक्षित होने से बिलकुल चिंता मुक्त रखता है। और आपकी जमा धनराशी में बैंक द्वारा ब्याज भी मिलता रहता है जिससे आपकी जमा राशि में बढ़ोतरी होती रहती है।
बचत खाता खोलने के लिए आमतौर पर निम्नलिखित दस्तावेज़ की आवश्यकता होती है:
पहचान प्रमाण: आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या कोई अन्य सरकारी पहचान प्रमाणपत्र की प्रतिलिपि।
पते का प्रमाण: बिजली बिल, पानी बिल, गैस बिल या आधार कार्ड पर दर्शाया गया पता प्रमाणित करने वाला कागज़।
पासपोर्ट साइज फोटो: आपकी पासपोर्ट साइज की फोटो, जिसमें आपका चेहरा स्पष्ट रूप से दिखाई दे।
खाता खोलने के लिए आवेदन फॉर्म: बैंक द्वारा प्रदान किया गया खाता खोलने वाला आवेदन फॉर्म।
करंट अकाउंट इस अकाउंट का उपयोग बड़े और छोटे कारोबार में लेनदेन के लिए ज्यादा किया जाता है। जो अपने व्यापार से मिली हुयी धनराशी को एक जगह जमा करना चाहते है इस खाते का उपयोग ज्यादातर कारोबारी लोग ही करते हैं। जैसे इस खाते का उपयोग आप संगठनों पेशेवरो क्लबों संस्थाओं के लिए भी उपयोग कर सकते हैं और चालू खाता बैंक के द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं और लाभों का उपयोग करने की सुविधा प्रदान करता है,
जैसे कि ऑनलाइन बैंकिंग, नकद निकासी, चेक बुक, इत्यादि इस खाते की पासबुक नही मिलती है और एटीएम आपको मिल सकता है या नही वो बैंक के ऊपर निर्भर करता हैl कुछ बैंक अपने नियमानुसार सालाना रखरखाव शुल्क (Maintenance Charge) आपके चालू खाते से बैंक ले सकता है। और क्या आप जानते है की करंट अकाउंट वेवासाहिक जरूरतों को पूरा करने के लिए भी बनाया जाता है अधिकांश बैंक करंट अकाउंट धारक को उत्कृष्ट सुविधा भी प्रदान करती है।
चालू खाता खोलने के लिए आमतौर पर निम्नलिखित दस्तावेज़ की आवश्यकता होती है:
पहचान प्रमाण: आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या कोई अन्य सरकारी पहचान प्रमाणपत्र की प्रतिलिपि।
पते का प्रमाण: बिजली बिल, पानी बिल, गैस बिल या आधार कार्ड पर दर्शाया गया पता प्रमाणित करने वाला कागज़।
पासपोर्ट साइज फोटो: आपकी पासपोर्ट साइज की फोटो, जिसमें आपका चेहरा स्पष्ट रूप से दिखाई दे।
आय प्रमाण: कई बैंक आपकी आय की प्रमाणित प्रतिलिपि की मांग कर सकते हैं, जैसे सैलरी स्लिप, इनकम टैक्स रिटर्न आदि।
खाता खोलने के लिए आवेदन फॉर्म: बैंक द्वारा प्रदान किया गया खाता खोलने वाला आवेदन फॉर्म।
व्यवसाय का प्रमाण: GST, उद्योग लाइसेंस, अगर खाता किसी कम्पनी का है तो उसके रजिस्ट्रेशन दस्तवेज।
Current Account Kya Hota Hai:
तो दोस्तों आजके इस Article में हमने जाना की सेविंग अकाउंट और करंट अकाउंट में क्या अंतर होता है कैसे हम सेविंग अकाउंट और करंट अकाउंट खोल सकते हैं इसको खोलने के क्या क्या फायेदे होते हैं और इसको खोलने के लिए दस्तावेज क्या क्या चाहिए ।
Small Business Ideas In India: 2024 के कुछ धमाकेदार बिजनेस
स्मॉल बिजनेस आइडियाज इन इंडिया ?
सामान्य तौर पर यह माना जाता है कि बिजनेस केवल शहरों में ही चलते हैं। परंतु ऐसा नहीं है गांव के लोग बिजनेस करने लगे हैं और बिजनेस से अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। पहले गांव में अधिकतर लोग खेती-बाड़ी में ही लगे रहते थे और शिक्षा को ज्यादा महत्व नहीं देते थे। परंतु अब गांव में भी लोग शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं एवं अलग-अलग प्रकार के बिजनेस को भी महत्व दे रहे हैं। यदि आप भी गांव में रहते हैं और अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आपके लिए 10 सबसे बेहतरीन स्मॉल बिजनेस आइडियाज निम्न प्रकार हैं:-
1. पोल्ट्री फार्म खोलना: कम लागत से शुरू कर कर गांव में एक अच्छा बिजनेस करने के लिए पोल्ट्री फार्म सबसे अच्छा है। पोल्ट्री फार्मिंग कैसा व्यवसाय है जिसमें अधिकांश मात्रा में मुर्गे-मुर्गियों को पाला जाता है। गांव में खेती के लिए काफी ज्यादा जमीन होती है अपनी खेती की जमीन में से कुछ हिस्से में आप पोल्ट्री फार्म बना सकते हैं। पोल्ट्री फार्म के व्यवसाय में मुर्गे-मुर्गियों के अंडे एवं मांस का प्रोडक्शन करके पैसे कमाए जाते हैं। पोल्ट्री फार्म का व्यवसाय शुरू करने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक होगा जैसे की अपने पोल्ट्री फार्म के लिए सही जगह का चुनाव करना, सही नस्ल की मुर्गियों एवं मुर्गों का चुनाव करना, मुर्गियों की देखभाल पर ध्यान देना, उनके खान-पान की पूरी जानकारी होना एवं उनमें होने वाली बीमारियों की भी जानकारी होना, सही समय पर उन्हें खाना देना। पोल्ट्री फार्म खोलने के लिए आजकल सरकारी विभाग फ्री में प्रशिक्षण दे रहे हैं। यहां से प्रशिक्षण लेकर आप कोई भी फॉर्म की वेबसाइट की पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।
Poultry Farm Business Plan:
बिजनेस के लिए लोन लेने हेतु नींचे दिए गये लिंक पर जायें:
2. मेडिकल स्टोर Medical Store: पहले के टाइम में गांव में दवाइयां का इस्तेमाल बहुत काम किया जाता था परंतु वर्तमान समय में गांव में भी दवाइयां का इस्तेमाल काफी ज्यादा मात्रा में किया जा रहा है। ऐसे में मेडिकल स्टोर भी आपके लिए एक लाभदायक व्यवसाय साबित हो सकता है। अधिकतर गांवों शहरों से बहुत दूर होते हैं उसके कारण दवाई खरीदने के लिए शहर आने में काफी ज्यादा मुसीबत का सामना करना पड़ता है ऐसे में गांव में मेडिकल का होना भी बहुत आवश्यक है। यदि आपने भी फार्मा किया हुआ है या मेडिकल से संबंधित कोई अन्य डिग्री की है तो आप गांव में एक मेडिकल स्टोर खोल सकते हैं। मेडिकल स्टोर खोलते समय इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि आपका स्टोर किसी बड़े गांव के आसपास हो तथा आसपास के अन्य गांव के लोग भी आपके मेडिकल स्टोर में आसानी से पहुंच सके। मेडिकल स्टोर खोलने में काफी कम लागत आती है तथा इससे अच्छा मुनाफा हासिल होता है।
Medical Store Kaise Khole:
3. कपड़े सिलाई की शॉप Sewing Clothes: यदि आप भी कपड़े सिलने में रुचि रखते हैं और आपको बहुत अच्छी तरह से सिलाई करना आता है तो आप गांव में सिलाई की शॉप भी खोल सकते हैं। वैसे तो आजकल लोग सिलसिलाए कपड़े लेना पसंद करते हैं परंतु गांव में आज भी ऐसे लोग हैं जो अपने पसंद के मुताबिक कपड़े सिल्वा कर पहनना पसंद करते हैं तथा गांव की शादी बारात में अधिकतर दुल्हन की ड्रेस भी हाथ से सिल्वा कर ही बनाई जाती है। आप सिलाई की शॉप खोलकर भी अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं, बस आपको हाल ही में चल रहे फैशन स्टाइल और कुछ ट्रेडिंग ड्रेसों के बारे में जानकारी होना ज़रूरी है ताकि आपके ग्राहक आपसे निराश ना हो।
4. आटा चक्की Flour Mill: प्राचीन समय में गांव में प्रत्येक घर में हाथ से चलने वाली आटा चक्की हुआ करती थी परंतु जैसे-जैसे समय बदलता गया गांव के घरों में हाथ से चलने वाली का चलन खत्म हो गया। वर्तमान समय में गांव के लोग भी आटा एवं अन्य प्रकार के अनाज जैसे बेसन, बाजरा आदि पिसवाने के लिए आटे की चक्की में जाया करते हैं। ऐसे में गांव में भी आटा चक्की का व्यवसाय करना लाभदायक साबित हो सकता है। आप अपने आटे की चक्की में आटे के साथ-साथ अन्य प्रकार के अनाज जैसे बेसन या बाजारा पीसकर भी अच्छा पैसा कमा सकते हैं। गांव में आटा चक्की का व्यवसाय शुरू करने के लिए आप लगभग एक या दो हॉर्स पावर की मोटर वाली आटा चक्की ले सकते हैं।
Flour Mill Business:
5. कोचिंग सेंटर Coaching Center: गांव में अधिकतर बच्चों के मां-बाप शिक्षित नहीं होते हैं जिसके कारण वे अपने बच्चों को नहीं पढ़ा पाते हैं। ऐसे में उन मां-बाप को अपने बच्चों के लिए एक अच्छे कोचिंग टीचर की आवश्यकता होती है जो उनके बच्चों को उचित शिक्षा दे सके। यदि आपने इंटर पास कर लिया है या ग्रेजुएशन कर लिया है तो आपके पास अपने से निम्न स्तर के बच्चों को सीखने के लिए बहुत सारा ज्ञान होगा। अब यदि आप लगभग सभी विषयों के बारे में ज्ञान रखते हैं तथा आपको बच्चों को पड़ाने में रुचि है तो आप अपने गांव में कोचिंग सेंटर खोलकर भी अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। इससे आप जीरो इन्वेस्टमेंट अच्छा पैसा कमा सकते हैं और आप अपने गांव में इज्जत भी कमा सकते हैं।
Coaching Center Business Plan:
6. बीज भण्डार Seed Store: काफी लोगों का यहां मानना है कि बढ़ते हुए जमाने के साथ-साथ गांव के लोगों ने खेती करना बंद कर दिया है परंतु ऐसा नहीं है आज भी गांव के लोग निरंतर रूप से खेती करते हैं एवं खेती को उतना ही महत्व देते हैं जितना की अन्य आधुनिक चीजों को महत्व देते हैं। गांव में कई लोगों की आय का आधार खेती ही होती है। अब यदि गांव में लोग खेती करेंगे तो खेती के लिए आवश्यक बीज आदि चीजों की आवश्यकता तो होगी ही। इसके लिए आप अपने गांव में बीज भंडार की दुकान भी खोल सकते हैं। इस व्यवसाय में लगभग 50000 से लेकर 10 लाख के इन्वेस्टमेंट की आवश्यकता होगी। इसके लिए आप ग्रामीण क्षेत्र में खाद एवं बीज भंडार की दुकान खोल सकते हैं। एक बात ध्यान देने योग्य है कि ग्रामीण क्षेत्र में बीज भंडार की दुकान खोलने के लिए आपको सरकार से कुछ लाइसेंस भी लेने होंगे। यदि आप इस व्यवसाय को एक-एक स्टेप करके अच्छे से चलाते हैं तो आप इससे अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।
Seed Store Kaise Khole:
7. चाय की दुकान Tea Shop: जैसा कि हम सभी जानते हैं भारत के लोग चाय के काफी ज्यादा शौकीन है। इंडिया में भी शहरों की तुलना में गांव में चाय बहुत ज्यादा लोकप्रिय हैं। चाय एक ऐसी चीज है जिसे लोग सुबह से लेकर रात तक किसी भी समय अपनी इच्छा अनुसार पीते हैं। अपने ग्रामीण क्षेत्र में आप चाय की दुकान भी खोल सकते हैं। चाय की दुकान खोलने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा कुछ बातों का ध्यान रखना होगा:-
चाय की दुकान खोलने के लिए सही स्थान का चयन करना होगा। आपकी दुकान ऐसी जगह पर होनी चाहिए जहां पर गांव के सभी लोग तथा आसपास के क्षेत्र के लोग आसानी से पहुंच सके।
यदि आपकी दुकान किसी भी भीड़ वाली जगह पर है तो यह अच्छा मुनाफा कमाने का और भी बेहतरीन अवसर है।
चाय की दुकान खोलने के लिए शुरूआत में कम बजट तय करें फिर जब दुकान अच्छी तरह चलने लगे तो ज्यादा बजट भी लगा सकते हैं।
अपनी दुकान में आपके द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली चाय पत्ती तथा चीनी का खास ध्यान रखें।
अपनी चाय की दुकान में साफ-साफाई रखें ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्राहक आपकी दुकान में आए।
ग्राहकों से बातचीत के समय अपने स्वभाव को विनम्र रखें।
Chai Ka Business:
8. बुटीक स्टोर Boutique: बुटीक स्टोर एक छोटे पैमाने का व्यापार है जो महिलाओं के लिए फैशनेबल कपड़ों का विशेष विक्रय करता है। ये स्टोर्स नवीनतम फैशन ट्रेंड्स के अनुसार डिज़ाइन किए गए कपड़ों का विक्रय करते हैं, जो महिलाओं को स्टाइलिश और अलग दिखने में मदद करते हैं। इसलिए बुटीक स्टोर आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
Boutique Business Plan:
9. जूट बैग Jute Bag: जूट बैग सबसे शक्तिशाली प्राकृतिक रेशों में सकते हैं तथा दुनिया भर में आसानी से उपलब्ध भी होता है। जूट biodegradable तथा reusable है। जिस कारण जूट से आपके गांव में किसी भी प्रकार का प्रदूषण भी नहीं होगा। इसीलिए यदि आप गांव में अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो जुटे बैग का व्यवसाय आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है।
जूट बैग बनाना बहुत आसान है। इसके लिए आपको कहीं बाहर जाने की भी आवश्यकता नहीं होगी, इस प्रक्रिया को कोई भी अपने घर से कर सकता है। अधिक मात्रा में जूट बैग बनाकर आप इन्हें शहरों में भारी कीमत में सेल कर सकते हैं। या फिर आप इनको ऑनलाइन भी सेल कर सकते हैं।
जूट बैग का व्यवसाय गांव घरों में ग्रहण ग्रहणियों तथा महिलाओं के लिए भी एक शानदार व्यवसाय है।
Jute Bag Business:
10. जूस पॉइंट Juice Point: “जूस पॉइंट” एक ऐसा व्यवसाय होता है जो काफी अच्छा मुनाफा देता है जहां आप जूस या अन्य पेय पदार्थ बेचे जाते हैं। यह एक छोटी सी दुकान या खुला स्थान हो सकता है जहां लोग ताजगी से बनाए गए जूस और शेक पी सकते हैं। ऐसे स्थानों पर आमतौर पर ताजगी से बनाए गए फलों से तैयार किए जाने वाले जूस बेचे जाते हैं। यहां अन्य पेय पदार्थ जैसे शेक, नींबू पानी, बादाम शेक, फलों का जूस, और अन्य ड्रिंक्स भी मिल सकते हैं। “जूस पॉइंट” आमतौर पर सड़कों पर, बाजारों में, या अन्य जगहों पर स्थित होते हैं जहां लोग ठंडे पेय पदार्थों का आनंद लेने के लिए जाते हैं।
Juice Point Business Plan:
उम्मीद है कि ऊपर बताए गए 10 व्यवसाय आपको कुछ व्यवसाय तो अच्छे लगे हैं। इनमें से किसी एक व्यवसाय को चुनकर आप अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं और कम लागत में व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।
How To Earn Money Online In India For Students: ऑनलाइन पैसे कमाने के तरीके ?
How to earn money online in hindi 10 सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाले आइडिया
आजकल के डिजिटल युग में सभी काम ऑनलाइन ही हो रहे हैं, शॉपिंग से लेकर पैसा कमाने तक का हर काम ऑनलाइन ही किया जा रहे हैं। अगर आप भी घर बैठे ऑनलाइन काम करके पैसा कमाना चाहते हैं। तो यह पोस्ट आपके लिए काफी लाभदायक साबित हो सकता है। How to earn money online in hindi के बारे में मैं आज आपको बेहतर तरीके से बताता हूँ तो चलिए आज जीरो से हीरो बनने की ओर के एक शानदार सफ़र की और लेके चलता हूँ
ऑनलाइन पैसा कमाने के 10 सबसे बेहतरीन ideas कुछ इस प्रकार है:-
Youtube Se Paise Kaise Kamaye
1. Earn by YouTube: जब भी ऑनलाइन पैसा कमाने की बात आती है तो यूट्यूब का नाम सबसे ऊपर आता है। क्योंकि यूट्यूब से पैसा कमाना काफी ज्यादा आसान भी है और मुश्किल भी है और इससे अच्छा पैसा कमाया जा सकता है। Youtube Se Paise Kaise Kamaye YouTube से पैसे कमाने के लिए आपको सिर्फ एक स्मार्टफोन की आवश्यकता होगी। तो सबसे पहले अपना यूट्यूब पर चैनल बनायें और उसमे विडियो पोस्ट करें जैसे ही 1,000 Subscribers Or 4,000 hours Watch Time पूरा करके AdSense Approval लें लेकिन AdSense के अलावा भी YouTube से पैसे कमाने के बहुत तरीके हैं जिनसे आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं।
YouTube से पैसा कमाने की शुरुआत कैसे करें?
यूट्यूब पर आप अपनी रुचि के मुताबिक विषय को चुनकर वीडियो अपलोड कर सकते हैं लेकिन आपको यह ध्यान में रखना है कि जब तक आपके YouTube Channel पर अत्यधिक Subscribers ना हो जाए तब तक आपको यूट्यूब पर कुछ ना कुछ वीडियो बनाकर अनिवार्य रूप से रोज अपलोड करना होगा। अधिक Subscribers होने के बाद आप एक या दो दिन छोड़कर भी वीडियो डाल सकते हैं। जब आपका चैनल यूट्यूब पर monetize हो जाता है तो आपको इसके पैसे मिलते हैं। बहुत सारे बड़े-बड़े YouTubers हैं जो यूट्यूब चैनल से लाखों तक की Earning करते हैं।
इसके अलावा आप यूट्यूब पर Podcast से, Ads Run से, Super Chat और Sponsorship से भी पैसा कमा सकते हैं।
2.Freelancing: यदि आप खुद के बॉस बनना चाहते हैं और अपनी मर्जी के मुताबिक किसी भी समय कार्य करके पैसा कमाना चाहते हैं तो Freelancing आपके लिए एक बहुत अच्छा विकल्प है। इसके लिए आपको एक स्मार्टफोन या लैपटॉप की आवश्यकता होगी। जो आपके द्वारा से की जाने वाली Skill पर निर्भर करता है कि वह केवल लैपटॉप में ही कार्य करती है या स्मार्टफोन में भी।
फ्रीलांसिंग की यात्रा को शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको अपनी रुचि के मुताबिक किसी एक Skill को चुनना होगा। इसके बाद आपको उस Skill को इंटरनेट की सहायता से इतनी अच्छी तरह से सीखना होगा कि उस Skill में आप मास्टर बन जाए एक अच्छी Skill सीखने के बाद आपको ग्राहक की आवश्यकता होगी ताकि आप अपने Skill को Sell कर सके और पैसे कमा सके। अब ग्राहक तक पहुंचाने के लिए आपको अपनी प्रोफाइल किसी एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे इंस्टाग्राम या फेसबुक पर बनानी होगी और उसे पर अपनी स्केल से संबंधित कुछ सैंपल्स डालते रहना होगा। जिससे उन सैंपल्स को देखकर कस्टमर आप तक पहुंचे। या फिर कस्टमर तक पहुंचाने के लिए आप Upwork, Fiverr, Freelancer, Toptal, Guru जैसी कंपनियों में भी अपना अकाउंट बना सकते हैं यह वेबसाइट से आपकी स्केल के मुताबिक आपको ग्राहक Provide करती है। अपनी Skill के Price आप अपने हिसाब से तय कर सकते हैं।
3. Affiliate Marketing: ऑनलाइन पैसा कमाने का सबसे बेहतरीन तरीका एक यह भी है तथा इससे बहुत अधिक पैसा कमाया जा सकता है। एफिलिएट मार्केटिंग में आप किसी कंपनी के प्रोडक्ट या सर्विसेस को ऑनलाइन प्रमोट करते हैं जिसका कुछ पर्सेंट कमीशन आपको दिया जाता है।
एफिलिएट मार्केटिंग की शुरुआत कैसे करें?
सबसे पहले अपनी रुचि के मुताबिक किसी एक कंपनी को चुन ले। उदाहरण के लिए हम अमेजॉन को ले लेते हैं। अमेजॉन के साथ एफिलिएट मार्केटिंग शुरू करने के लिए सबसे पहले अमेजॉन पर आपको अपना एक एफिलिएट अकाउंट बनाना पड़ता है। इसके बाद आप अमेजॉन के प्रोडक्ट्स को अपनी वेबसाइट या शोशल मिडिया के माध्यम से बेचते हैं तो अमेजॉन के द्वारा आपको कमीशन दिया जाता है।
Designed by www.freepik.com
Instagram se paise kaise kamaye
4.Instagram: आजकल इंस्टाग्राम की सहायता से भी लोग पैसा कमा रहे हैं। इसके लिए आपको इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाना होगा। इसके बाद इंस्टाग्राम सेटिंग्स में जाकर Switch To Professional Account पर Click करके अपने अकाउंट को Professional कर ले। अपनी रुचि के मुताबिक किसी भी एक विषय से संबंधित Reels विडिओ को लगातार अपने अकाउंट पर अपलोड करें। इंस्टाग्राम पर आपकी Reel वायरल हो जाए और आपके अकाउंट पर फॉलोवर तेजी से बड़े इसके लिए आपको शुरुआत में सिर्फ 4 से 9 सेकंड की Reel ही बनानी होंगी। जब आपके अकाउंट पर बहुत सारे फॉलोअर्स हो जाएगा तो बड़े-बड़े ब्रांड्स आपके साथ कोलैबोरेशन (Collaboration) के लिए आपसे कांटेक्ट करेंगे। 1 कोलैबोरेशन के Charges आप अपने फॉलोवर्स के हिसाब से तय कर सकते हैं।
5.Blogging: ब्लॉगिंग की मदद से भी आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं। आपको जिस चीज में रुचि है उसके मुताबिक आप अपना blog बना सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले एक वेबसाइट बनाने की जरूरत होती है। अब जब भी ब्लॉगिंग से पैसा कमाने की बात आती है तो आमतौर पर दिमाग में आने वाली पहली चीज विज्ञापन ही होती है। परंतु विज्ञापन के अलावा आप एफिलिएट मार्केटिंग तथा गूगल ऐडसेंस के माध्यम से भी पैसा कमा सकते हैं।
ब्लॉगिंग की शुरुआत कैसे करें?
ब्लॉगिंग के लिए ऐसे विषय का चुनाव करें जो आपको बहुत ज्यादा पसंद है जिसके बारे में आप सब कुछ जानते हो। क्योंकि जिस चीज को आप बहुत ज्यादा पसंद करते हैं उसके बारे में लिखने में भी आनंद आता है।
अपने ब्लॉक के लिए एक आसान नाम का चुनाव करें। जो लोगों को याद रखने में आसानी हो और उसे पढ़कर ही समझ में आ जाए कि यह ब्लॉग किस विषय से संबंधित है।
अपने ब्लॉक के लिए एक अच्छी वेबसाइट बना कर तैयार करें।
आपका ब्लॉग गूगल पर दिखाई दे इसके लिए SEO (search engine optimization) के बारे में अच्छी तरह से जानकारी प्राप्त कर ले एवं अपनी वेबसाइट पर ट्रैफिक का भी ध्यान रखें।
अपने ब्लॉक को अपने दोस्तों में एवं सोशल मीडिया पर शेयर करें ताकि आपके ब्लॉग पर ज्यादा से ज्यादा ट्रैफिक बढ़ सके। ब्लॉकिंग एक लंबी प्रक्रिया है जिसमें आपको सफल होने में कुछ समय लग सकता है। परंतु निरंतर प्रयास करते रहने से इसमें अवश्य ही सफलता प्राप्त हो जाती है।
6. Online Courses: जैसे की आप सभी ने देखा होगा कि आजकल बहुत सारे लोग ऑनलाइन कोर्सेज बना कर सेल कर रहे हैं। इन कोर्सेस की फीस निश्चित रूप से तय की गई होती है जिसमें कोई भी डिस्काउंट नहीं पाया जाता है।
यदि आपके पास भी कोई ऐसी Skill है जो मार्केट में काफी डिमांड में है तो आप उस Skill को आप कोर्स के रूप में दूसरों को सिखा कर पैसे कमा सकते हैं। शुरुआत में आप अपने कोर्स के Price को दूसरे लोगों से कुछ कम रख सकते हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग आपके कोर्स को खरीदें और आपकी ज्यादा से ज्यादा Earning हो। अपने बनाए गए कोर्स को लॉन्च करने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप उसे किसी त्योहार के समय लॉन्च करें और त्योहार के समय कुछ दिनों के लिए उसे कोर्स पर ऑफर लगाकर इसे कुछ कम प्राइस में सेल करें ताकि ऑफर को देखकर ज्यादा से ज्यादा लोग आपके कोर्स को खरीदें।
Content Writing Se Paise Kaise Kamaye
7. Content Writing: यदि आपके दिमाग में नए-नए एवं Crative विचार आते हैं और आपको अलग-अलग प्रकार के विषयों पर लिखना बहुत ज्यादा पसंद है। तो आपके लिए Content Writing एक अच्छा विकल्प है। आप अपने इस Passion को अपने करियर के रूप में चुन सकते हैं। Copy writer के लिए किसी डिग्री या सर्टिफिकेट की आवश्यकता नहीं होती है और ना ही इसके लिए आपकी उम्र देखी जाती है। यदि आप स्टूडेंट हैं और स्कूल में पढ़ाई करते हैं तब भी आप कॉपी राइटर का काम कर सकते हैं।बहुत सारी कंपनियों एवं वेबसाइट्स होती है जिन्हें एक अच्छे कॉपीराइटर की आवश्यकता होती है। उन कंपनियों एवं वेबसाइट को ढूंढ कर आप कॉपीराइटर की जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आप यह काम Online तथा Offline दोनों ही प्रकार से कर सकते हैं। या फिर आप अगर चाहे तो Copy Writing का कार्य एक फ्रीलांसर के रूप में भी कर सकते हैं। हो सकता है फ्रीलांसिंग के दौरान आपको कोई अच्छी कंपनी मिल जाए जो आपको कॉपीराइटिंग के काम के लिए परमानेंट रूप से हायर कर ले।
8. Web Developer: यदि आप ऑनलाइन घर बैठे पैसा कमाना चाहते हैं तो वेब डेवलपर भी आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यदि आपको वेबसाइट में एवं कोडिंग में रुचि है तो आप Website Development को सीख कर और खुदको ऑनलाइन IndiaMART, Fiverr जैसी किसी कम्पनी में अपना अकाउंट बना कर पैसा कमा सकते हैं।
Web Developer वेबसाइट को पूरी तरह से तैयार करने के लिए इन भाषाओं का इस्तेमाल करते हैं- HTML, Python, SQL, PHP, JavaScript, CSS, Ruby
परंतु Web Development के लिए काम आने वाली तीन प्रमुख कोडिंग भाषाएं हैं- HTML, CSS, Javascript
अगर आप विदेश में नौकरी करना पसंद करते हैं और विदेश में किसी नौकरी की तलाश में है Web Development आपको विदेश में एक अच्छी नौकरी दिला सकती है।
वेब डेवलपर तीन तरह के हो सकते हैं- Front End Developer, Back End Developer, Full Stack Developer
9.e-Commerce: ई-कॉमर्स के जरिए पैसा कमाने के कई तरीके हैं आपको एक ऑनलाइन स्टोर स्थापित करना होगा जहां आप खुद के उत्पाद बेच सकते हैं। ई-कॉमर्स स्टोर बनाने के लिए आपको एक प्लेटफ़ॉर्म चुनना होगा जैसे: Shopify, WooCommerce, Magento, Wix, Squarespace, or BigCommerce जैसे कई प्लेटफ़ॉर्म उपलब्ध हैं। इसके माध्यम से आप अपनी सर्विस को और अपने Product को बेच कर एक अच्छा मुनाफा कमा सकते हो।
10. Ebook: आजकल के दौर में जब भी कोई व्यक्ति किसी नई चीज को सीखना चाहता है तो सबसे पहले वह उसे चीज को इंटरनेट पर सर्च करता है। इस स्थिति में या तो वहां उसे विषय से संबंधित वीडियो को देखा है या फिर उसे विषय से संबंधित ब्लॉग को पड़ता है। कई बार ऐसा होता है की कुछ चीज वीडियो या ब्लॉग से समझ नहीं आती। ऐसे में वह व्यक्ति उसे विषय से संबंधित पूरी बुक की तलाश करता है जो उसे शुरुआत से लेकर आखिर तक उसे विषय के बारे में सारी जानकारी अच्छे से दे सके। आजकल के दौर में लोग इतना व्यस्त हैं कि उनके बाजार जाकर बुक ढूंढने की और उसे खरीदने का समय नहीं है इन्हीं सब समस्याओं को देखते हुए Ebook की शुरुआत हुई। Ebook एक ऑनलाइन खरीद कर पड़ी जाने वाली किताब को कहते हैं।
यदि आपके पास किसी भी विषय से संबंधित अच्छी जानकारी है जो आपको लगता है कि लोगों के बहुत काम आ सकती है तो आप उसे जानकारी को एक Ebook के रूप में बदलकर Sell कर सकते हैं। Ebook को Sell करने के लिए आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे की आप अपनी Ebook को सेल करने के लिए अपने ब्लॉग, यूट्यूब चैनल, इंस्टाग्राम तथा फेसबुक पेज का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Franchise Business ideas in Hindi: फ्रेंचाइजी बिजनेस क्या है ?
टॉप 5 फ्रेंचाइजी बिजनेस आईडिया ?
फ्रेंचाइजी एक बहुत अच्छा व्यवसायिक मॉडल है जिसके माध्यम से आप कम जोखिम में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं और यह फ्रेंचाइज़र (मूल कंपनी) किसी फ्रैंचाइज़ी (व्यक्ति या कंपनी) को अपनी स्थापित व्यावसायिक प्रणाली का उपयोग करने का अधिकार देता है। फ्रेंचाइज़ी के बदले में, फ्रैंचाइज़ी फ्रेंचाइज़र को एक शुल्क (फ्रैंचाइज़ी शुल्क) का भुगतान करता है और रॉयल्टी (बिक्री का एक प्रतिशत) देता है। वह प्रतिशत उस कंपनी के आधार पर तय होता है।
फ्रेंचाइजी के मुख्य फायदे:
पहले से स्थापित व्यापार मॉडल: फ्रेंचाइजी आपको एक सिद्ध और सफल व्यापार मॉडल का उपयोग करने का अवसर देता है, जिससे व्यवसाय में सफल होने की संभावना बढ़ जाती है।
ब्रांड पहचान: फ्रेंचाइजी आपको एक प्रसिद्ध ब्रांड नाम और प्रतिष्ठा का उपयोग करने का अधिकार देता है, जो ग्राहकों को आकर्षित करने में मदद करता है।
प्रशिक्षण और सहायता: फ्रेंचाइज़र आपको व्यवसाय चलाने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण और सहायता प्रदान करता है जिसकी मदद से आपको अपने व्यवसाय को चलाने में आसानी होती है।
वित्तीय सहायता: कुछ फ्रेंचाइज़र फ्रैंचाइज़ी को वित्तीय सहायता भी प्रदान करते हैं लेकिन यह पूरी तरह से कंपनी पर निर्भर करता है कि वह वित्तीय सहायता प्रदान करते हैं या नहीं।
फ्रेंचाइजी के नुकसान क्या क्या हो सकते हैं:
उच्च लागत: फ्रेंचाइज़ी शुल्क और रॉयल्टी का भुगतान करना महंगा हो सकता है।
अनुबंधात्मक प्रतिबद्धताएं: फ्रेंचाइज़ी अनुबंध में कई प्रतिबंध और दायित्व शामिल होते हैं, जिनका पालन फ्रैंचाइज़ी को करना होता है।
सीमित स्वतंत्रता: फ्रेंचाइज़ी को फ्रेंचाइज़र द्वारा निर्धारित नियमों और विनियमों का पालन करना होता है, जिसके कारण उनके पास व्यवसाय चलाने की स्वतंत्रता कम होती है।
फ्रेंचाइजी लेने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिये:
अपने शोध करें: फ्रेंचाइज़ी लेने से पहले, फ्रेंचाइज़र और व्यवसाय मॉडल के बारे में पूरी तरह से जानकारी प्राप्त करें यह जानकरी आप उनकी अधिकारिक वेबसाइट में जाकर और अपने छेत्र में जाकर भी पता कर सकते हैं कि जिस कम्पनी की आप फ्रेंचाइजी ले रहे हैं उसकी उस छेत्र में कोई मांग है या नही।
अनुबंध को ध्यान से पढ़ें: फ्रेंचाइज़ी अनुबंध को ध्यान से पढ़ें और समझें, ताकि आपको बाद में कोई समस्या न हो यह जानकरी भी आप उनकी अधिकारिक वेबसाइट में जाकर पड़ सकते हैं।
वित्तीय योजना बनाएं: फ्रेंचाइजी शुल्क, रॉयल्टी और अन्य खर्चों के लिए एक वित्तीय योजना बनाएं जिससे आपको फ्रेंचाइजी चलाने में कोई समस्या नही आये।
यह कुछ मुख्य ध्यान देंने वाली बातें:
फ्रेंचाइजी व्यवसाय सभी के लिए उपयुक्त नहीं है।
फ्रेंचाइजी लेने से पहले, अपनी व्यक्तिगत स्थिति और क्षमताओं का मूल्यांकन करें।
यदि आप फ्रेंचाइजी लेने के बारे में अनिश्चित हैं, तो किसी व्यवसाय सलाहकार से सलाह लें।
फ्रेंचाइजी बिजनेस करने के लिए आवश्यक दस्तावेज:
फ्रेंचाइजी व्यवसाय शुरू करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची उद्योग और फ्रेंचाइज़र के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।
लेकिन, कुछ सामान्य दस्तावेजों की आवश्यकता होती है:
व्यक्ति का पहचान दस्तावेज: आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड और पासपोर्ट आदि।
पते का प्रमाण: बिजली बिल, पानी बिल, या राशन कार्ड आदि।
वित्तीय दस्तावेज: बैंक स्टेटमेंट, आयकर रिटर्न, या बैलेंस शीट।
व्यवसाय योजना: जिसमें आपके व्यवसाय के लक्ष्य, रणनीति और वित्तीय अनुमान शामिल हों।
अनुबंध: फ्रेंचाइज़र और फ्रैंचाइज़ी के बीच हस्ताक्षरित समझौता।
अन्य आवश्यक दस्तावेजों में शामिल हो सकते हैं लेकिन यह उस कंपनी पर निर्भर करता है:
फ्रेंचाइज़ी शुल्क का भुगतान करने का प्रमाण।
रॉयल्टी भुगतान का प्रमाण।
बीमा प्रमाण पत्र।
लाइसेंस और परमिट।
फ़्रेंचाइज़ी बिजनेस हेतु कुछ टॉप 10 बेहतरीन कंपनियां
आज के युग में हर कोई अपना व्यवसाय करने की और प्रेरित हो रहा है तो चलिये आपको एक फ्रेंचाइज़ी बिजनेस करने के सफ़र की ओर ले चलते हैं तो मैंने कुछ बेहतरीन कंपनी के बारे में निचे दिया है।
1. Patanjali Ayurved: पतंजलि एक भारतीय आयुर्वेदिक उत्पाद कंपनी है। जो 2006 में स्थापित हुई थी, पतंजलि के 10,000 से अधिक स्टोर हैं यह भारत में सबसे बड़ी फ्रेंचाइज़ी चेन में से एक है।
पतंजलि फ्रेंचाइज़ी में लागत, स्टोर के प्रकार के हिसाब से अलग-अलग है: रिटेल स्टोर के लिए न्यूनतम 50,000 रुपये, डीलरशिप स्टोर न्यूनतम 50,000 रुपये, डिस्ट्रीब्यूटरशिप स्टोर न्यूनतम 1 लाख रुपये, मेगा स्टोर न्यूनतम 1 करोड़ रुपये.
पतंजलि मेगा स्टोर, शहर या कस्बे के प्रमुख इलाकों में 2,000 वर्ग फ़ुट के दायरे में बनाए जाते हैं. मेगा स्टोर के लिए 1 करोड़ से 2 करोड़ रुपये का निवेश करना होता है. इसमें इंटीरियर और स्थापना की लागत एवं अन्य खर्चे शामिल हैं.
पतंजलि की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर, डिस्ट्रीब्यूटर या डीलर बनने के लिए आवेदन फ़ॉर्म डाउनलोड किया जा सकता है. फ़ॉर्म भरकर, उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के पते पर जमा करना होता है.
पतंजलि स्टोर खोलने के लिए, आपको को ये दस्तावेज़ जमा करने होते हैं:
5-6 तस्वीरें स्थान की जहाँ आप पतंजलि स्टोर खोलना चाहते हैं
पैन कार्ड की फोटो कॉपी
5 पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो
पहचान प्रमाण फोटो कॉपी
पते का प्रमाण फोटो कॉपी
बिक्री पंजीकरण की प्रति
मेगा स्टोर का स्वामित्व या किराया
पतंजलि के उत्पादों पर खुदरा मार्जिन 10% है. सकल मार्जिन 18% से 30% के बीच है. यह उत्पाद के हिसाब से अलग-अलग होता है.
2. Amul: अमूल एक भारतीय डेयरी उत्पाद कंपनी है। यह 1946 में स्थापित हुई थी, अमुल के 10,000 से अधिक स्टोर हैं यह भारत में सबसे बड़ी फ्रेंचाइज़ी चेन में से एक है।
अमूल फ्रेंचाइज़ी व्यवसाय की लागत 5 लाख रुपये से 6 लाख रुपये तक हो सकती है.इसके अलावा भी फ़्रेंचाइज़ी को सभी चालन परिचालन लागतों को भी संभालना होता है.
अमूल पार्लर एक्सक्लूसिव अमूल स्टोर होते हैं, जहां उनके प्रोडक्ट की सभी रेंज उपलब्ध होती है.इसके लिए 100 sft से बड़ी जगह चाहिये होती है
अमूल फ्रेंचाइज़ी लेने के लिए आपको कम से कम 2 से 5 लाख रुपये का निवेश करना होगा और इसमें आपको इसके अलावा 25,000 रुपये सिक्योरिटी फ़ीस भी देनी होगी.
अमूल का कहना है कि फ़्रेंचाइज़ी का मालिक या बॉस एक महीने में 5,00,000 से 10,00,000 रुपये तक कमा सकता है.
अमूल डेयरी प्रोडक्ट की डिमांड मार्केट में साल के 12 महीने रहती है.दूध, दही, आइसक्रीम आदि जैसे डेयरी प्रोडक्ट का बिज़नेस शुरू करके आप लाखों की कमाई कर सकते हैं.
अमूल दूध के पैकेट पर 5 फ़ीसदी का मार्जिन मिलता है.
स्रोत: www.financialexpress.com
3. Domino’s: डोमिनोज़ दुनिया की सबसे बड़ी पिज्जा चेन में से एक है। यह 1960 में स्थापित हुई थी और 1996 में भारत में आई थी। डोमिनोज़ 1400 से अधिक स्टोर के साथ भारत में सबसे बड़ी फ्रेंचाइज़ी चेन में से एक है।
डोमिनोज़ फ्रेंचाइजी के प्रकार:
डिलीवरी स्टोर: यह एक पारंपरिक डोमिनोज़ स्टोर है जो ग्राहकों को घर पर पिज्जा डिलीवर करता है।
नॉन-डिलीवरी स्टोर: यह एक छोटा डोमिनोज़ स्टोर है जो ग्राहकों को स्टोर से पिज्जा लेने की सुविधा देता है।
डोमिनोज़ फ्रेंचाइजी की लागत:
डिलीवरी स्टोर:
निवेश: ₹50 लाख से ₹1 करोड़
फ्रेंचाइजी शुल्क: ₹5 लाख
रॉयल्टी: 6%
नॉन-डिलीवरी स्टोर:
निवेश: ₹25 लाख से ₹50 लाख
फ्रेंचाइजी शुल्क: ₹2.5 लाख
रॉयल्टी: 5%
डोमिनोज़ फ्रेंचाइजी लेने के लिए, आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
आधार कार्ड
पैन कार्ड
पता प्रमाण
बैंक स्टेटमेंट
वित्तीय दस्तावेज
व्यवसाय योजना
आपको डोमिनोज़ द्वारा निर्धारित मानकों और प्रक्रियाओं का पालन करना होगा।
डोमिनोज़ फ्रेंचाइजी लाभदायक हो सकती है, लेकिन यह एक प्रतिस्पर्धी बाजार है।आपको सफल होने के लिए कड़ी मेहनत और समर्पण की आवश्यकता होगी।
4. DTDC: (Desk to Desk Courier) एक भारतीय कूरियर कंपनी है जो व्यापारिक पैम्फलेट, पत्र, ग्राहकों के ऑर्डर, और अन्य आइटमों की पहुँच की सेवाएं प्रदान करती है। DTDC का फ्रेंचाइज़ी प्रोग्राम उन उद्यमियों के लिए बहुत लाभकारी हो सकता है जो लॉकल और अंतरराष्ट्रीय कूरियर सेवाओं के लिए व्यापार शुरू करना चाहते हैं।
भारत में A, B, एवं C श्रेणी के शहरों में कहीं भी DTDC की फ़्रेंचाइज़ी ली जा सकती है. इसके लिए शुरुआत में 50 हज़ार रुपये खर्च करने होते हैं. वहीं, A श्रेणी के शहर में फ़्रेंचाइज़ी के लिए 1.5 लाख रुपये का निवेश करना होता है. फ़्रेंचाइज़ी के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाता.
सिंगल यूनिट फ़्रेंचाइज़ी के लिए 50 हज़ार रुपये से 2 लाख रुपये का निवेश करना होता है. निवेश की राशि पूरी तरह से जगह पर आधारित होती है. इस फ़्रेंचाइज़ी पर करीब 20% रिटर्न मिलता है.
DTDC में फ़्रेंचाइज़ी मालिक का अनुमानित कुल वेतन 4 लाख रुपये से 8 लाख रुपये सालाना होता है. इसमें मूल वेतन और अतिरिक्त वेतन शामिल है. औसत फ़्रेंचाइज़ी मालिक का आधार वेतन 6 लाख रुपये सालाना है. औसत अतिरिक्त वेतन 0 रुपये सालाना है. इसमें नकद बोनस, स्टॉक, कमीशन, लाभ साझाकरण या टिप्स शामिल हो सकते हैं.
DTDC एक प्रसिद्ध कूरियर कंपनी है. यह अपने ग्राहकों को कई तरह के डिलीवरी विकल्प देती है. मानक डिलीवरी सेवा चुनने पर, पैकेज देश भर में 3 से 7 कार्य दिवसों के भीतर डिलीवर हो जाता है.
स्रोत: justdial
5. Delhivery: डेल्हीवरी भारत की सबसे बड़ी एकीकृत लॉजिस्टिक्स कंपनियों में से एक है। यह कंपनी ई-कॉमर्स कंपनियों और उद्यमों को उनकी शिपिंग और डिलीवरी जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है।
डेल्हीवरी फ्रेंचाइज़ी के प्रकार:
पारंपरिक फ्रेंचाइज़ी: यह एक पूर्ण-सेवा फ्रेंचाइज़ी है जिसमें डेल्हीवरी द्वारा प्रदान किए गए सभी लाभ और सुविधाएं शामिल हैं।
हल्की फ्रेंचाइज़ी: यह एक छोटी फ्रेंचाइज़ी है जिसमें कम निवेश और कम सुविधाएं शामिल हैं।
डेल्हीवरी फ्रेंचाइज़ी की लागत:
पारंपरिक फ्रेंचाइज़ी:
निवेश: ₹10 लाख से ₹20 लाख
फ्रेंचाइज़ी शुल्क: ₹2 लाख
रॉयल्टी: 5%
हल्की फ्रेंचाइज़ी:
निवेश: ₹5 लाख से ₹10 लाख
फ्रेंचाइज़ी शुल्क: ₹1 लाख
रॉयल्टी: 4%
डेल्हीवरी फ्रेंचाइज़ी लेने के लिए, आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
आधार कार्ड
पैन कार्ड
पता प्रमाण
बैंक स्टेटमेंट
वित्तीय दस्तावेज
व्यवसाय योजना
आप डेल्हीवरी की वेबसाइट पर जाकर या डेल्हीवरी के क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क करके डेल्हीवरी फ्रेंचाइज़ी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
फ्रेंचाइज़ी लेने के लिए यह 2 मुख्य कम्पनी हैं जो MCA में पंजीकृत हैं:-