Home Blog Page 495

The Bonus Market Update: सेंसेक्स 1600 अंक से अधिक गिरा; निफ्टी 2,400 के नीचे फिसला; इंडिया VIX 14% बढ़ा

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kumar Vivek

Updated Wed, 04 Mar 2026 09:31 AM IST

The Bonus Market Update: सेंसेक्स 1600 अंक से अधिक गिरा; निफ्टी 2,400 के नीचे फिसला; इंडिया VIX 14% बढ़ा

शेयर बाजार
– फोटो : Adobe Stock

विस्तार

The Bonus Market Update: सेंसेक्स 1600 अंक से अधिक गिरा; निफ्टी 2,400 के नीचे फिसला; इंडिया VIX 14% बढ़ा

Trending Videos

Source link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूट्यूब सब्सक्राइबर 3 करोड़: ट्रम्प से 7 गुना ज्यादा; इंस्टाग्राम पर भी 10 मिलियन फॉलोअर्स के साथ टॉप पॉलिटिशयन

  • Hindi News
  • National
  • PM Modi YouTube 30M Subscribers | Top Global Leader | Instagram 10M Followers

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम नरेंद्र मोदी का यूट्यूब चैनल 3 करोड़ सब्सक्राइबर पार कर दुनिया के नेताओं में शीर्ष पर पहुंच गया है। रिपोर्ट के अनुसार उनके सब्सक्राइबर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के 40 लाख से 7 गुना अधिक हैं।

इससे पहले, इंस्टाग्राम पर भी मोदी के 10 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर हो चुके हैं। पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल पर भाषण, ‘मन की बात’ और सरकारी पहलों से जुड़ी सामग्री साझा की जाती है।

भारत में भी प्रधानमंत्री मोदी के यूट्यूब सब्सक्राइबर अन्य राजनीतिक नेताओं से काफी अधिक हैं। उनके चैनल पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तुलना में करीब 3 गुना ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।

वहीं आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के आधिकारिक चैनलों से भी चार गुना से अधिक सब्सक्राइबर हैं।

26 फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन, यानी 10 करोड़ फॉलोअर्स हुए थे। इस प्लेटफॉर्म पर यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे दुनिया के पहले लीडर और पॉलिटिशियन हैं।

whatsapp image 2026 03 04 at 91921 am 1772596221

26 फरवरी: मोदी के इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स

पीएम नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन, यानी 10 करोड़ फॉलोअर्स हो चुके हैं। इस प्लेटफॉर्म पर यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे दुनिया के पहले लीडर और पॉलिटिशियन हैं।

PM मोदी 2014 में इंस्टाग्राम से जुड़े थे। यहां उनके अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प से दोगुने से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। ट्रम्प 43.2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

दुनिया के 5 बड़े लीडर्स के कुल फॉलोअर्स की संख्या मोदी के अकेले फॉलोअर्स की संख्या से कम है। ट्रम्प के बाद इंडोनेशिया के प्रेसिडेंट प्रबोवो सुबियांटो 15 मिलियन फॉलोअर्स का नंबर आता है।

ब्राजील के प्रेसिडेंट लूला 14.4 मिलियन फॉलोअर्स के साथ चौथे नंबर पर हैं। तुर्की के प्रेसिडेंट एर्दोगन के 11.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

पीएम मोदी ने बुधवार देर रात इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा छुआ।

पीएम मोदी ने बुधवार देर रात इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा छुआ।

मोदी का इंस्टाग्राम जॉइन करने से लेकर 100 मिलियन का सफर

  • 12 नवंबर 2014: इंस्टाग्राम जॉइन किया, कुछ ही घंटे में 50 हजार फॉलोअर्सप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 नवंबर 2014 को इंस्टाग्राम जॉइन किया। उन्होंने अपनी पहली फोटो म्यांमार के नय पाई तॉ में आयोजित आसियान समिट से पोस्ट की थी। इंस्टा जॉइन करने के कुछ ही घंटों के भीतर उनके अकाउंट पर 50 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए थे।
  • 2017-2018: 10 मिलियन फॉलोअर्स पार2017-2018 के दौरान नरेंद्र मोदी ने 1 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा पार किया। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे दुनिया के सबसे लोकप्रिय राजनीतिक नेताओं में शामिल हुए।
  • 2019- 2020: 40 मिलियन का आंकड़ा छुआ2019 में दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद उनके फॉलोअर्स तेजी से बढ़े। 2020 तक उनका अकाउंट लगभग 40 मिलियन यानी 4 करोड़ फॉलोअर्स तक पहुंचा। कोविड-19 के दौरान उनके संदेशों और अभियानों ने फॉलोअर्स तेजी से बढ़ाए।
  • 2021-2022: 70 मिलियन फॉलोअर्सइस टाइम पीरियड में पीएम मोदी ने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों की तस्वीरें शेयर कीं। इंस्टा पर उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ती रही, 2022 तक उनके फॉलोअर्स 70 मिलियन पहुंचे। वे दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेताओं में टॉप पर आए।
  • 2023: 80 मिलियन फॉलोअर्स2023 में नरेंद्र मोदी ने 8 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा पार किया। इस दौरान G20, विदेश यात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जुड़ी पोस्ट काफी लोकप्रिय रहीं। उनके अकाउंट की वैश्विक पहुंच लगातार बढ़ती रही।
  • जुलाई 2024: 90 मिलियन फॉलोअर्स पर पहुंचेजुलाई 2024 में पीएम मोदी ने 90 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार किया। इस माइलस्टोन के साथ वे इंस्टा पर दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले पॉलिटिकल लीडर बने।
  • पीएम का अकाउंट ग्लोबल इन्फ्लुएंसर्स अकाउंट्स में जुड़ा2025 में पीएम मोदी के फॉलोअर्स 95 मिलियन हुए। इसकी के साथ उनका अकाउंट ग्लोबल इन्फ्लुएंसर्स अकाउंट्स की लिस्ट में जोड़ा गया। उनकी पोस्ट को लाखों-करोड़ों लाइक्स मिलना आम बात हुई।
rl57yd 1772075346

X पर 2 साल पहले 100 मिलियन, अब 106.5

सोशल मीडिया X पर पीएम मोदी के 2024 में ही 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा छू लिया था। इस वक्त उनके X पर 106.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

यह प्रधानमंत्री के किसी भी सोशल मीडिया अकाउंट पर फॉलोअर्स की सबसे ज्यादा संख्या है। इसके बाद इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन, फेसबुक पर 54 मिलियन और वॉट्सएप पर 11.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

2 1772064861
1 1772075379

……………………..

ये खबर भी पढ़ें…

PM बोले-डीपफेक रोकने के लिए AI कंटेंट पर लेबल लगे: अंबानी ने कहा- डेटा की तरह सस्ता होगा AI

comp 1 111771498959 1772063296

दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ के चौथे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AI के सुरक्षित इस्तेमाल का नया फॉर्मूला दिया। पीएम ने कहा कि जैसे खाने के पैकेट पर ‘न्यूट्रिशन लेबल’ होता है, वैसे ही डिजिटल कंटेंट पर भी ‘ऑथेंटिसिटी लेबल’ होना चाहिए ताकि फर्क पता चल सके। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

नई दिल्ली3 मिनट पहले

Mojtaba Khamenei: कौन हैं मोजतबा जिन्हें मिली ईरान की कमान? अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद राजशाही की आहट!

International

oi-Kumari Sunidhi Raj

Mojtaba Khamenei: मध्य पूर्व में जारी भीषण तनाव और युद्ध की आहट के बीच ईरान की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei) के बेटे मोजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) को देश का नया सुप्रीम लीडर चुना गया है।

‘ईरान इंटरनेशनल’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान की सबसे शक्तिशाली संस्था ‘असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स’ ने एक गोपनीय बैठक में मोजतबा को यह जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया है। 28 फरवरी 2026 को हुए हमले में अली खामेनेई की मौत के बाद से ही उत्तराधिकारी को लेकर अटकलें तेज थीं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी इसकी घोषणा होना बाकी है, लेकिन इस फैसले ने ईरान के भीतर और वैश्विक स्तर पर एक नई बहस छेड़ दी है।

Mojtaba Khamenei

Who is Mojtaba Khamenei: कौन हैं मोजतबा खामेनेई?

मोजतबा खामेनेई (56) अली खामेनेई के दूसरे सबसे बड़े बेटे हैं। उन्हें लंबे समय से सत्ता के गलियारों में एक प्रभावशाली ‘किंगमेकर’ के रूप में देखा जाता रहा है। मोजतबा एक मध्यम स्तर के धार्मिक मौलवी हैं और ईरान-इराक युद्ध के दौरान सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। भले ही वे सार्वजनिक सभाओं में कम दिखते हों, लेकिन पिता के कार्यालय (बेत-ए-खामेनेई) के प्रबंधन में उनकी भूमिका निर्णायक रही है।

ये भी पढ़ें: ईरान- इजराइल युद्ध को लेकर मुंबई में जगह-जगह हो रहा प्रदर्शन, पुलिस ने जारी किया अलर्ट

IRGC का समर्थन और दबाव

विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि मोजतबा के चयन में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की अहम भूमिका है। कहा जा रहा है कि IRGC ने असेंबली के सदस्यों पर मोजतबा के नाम की मुहर लगाने के लिए भारी दबाव बनाया। मोजतबा के सैन्य इकाई के साथ बेहद पुराने और मजबूत रिश्ते हैं, जो उन्हें मौजूदा युद्ध के हालातों में सेना के करीब रखते हैं।

राजशाही के आरोपों पर छिड़ी बहस

ईरान का इस्लामी गणराज्य ऐतिहासिक रूप से राजशाही (Hereditary Rule) का विरोधी रहा है। ऐसे में पिता के बाद बेटे को सत्ता सौंपना ईरान के अपने सिद्धांतों पर सवाल खड़े करता है। आलोचकों का कहना है कि यह कदम ईरान को फिर से उसी ढर्रे पर ले जा सकता है, जिसके खिलाफ 1979 की क्रांति हुई थी।

उत्तराधिकारी चुनने की संवैधानिक प्रक्रिया

ईरान के संविधान के तहत, सुप्रीम लीडर का चुनाव 88 सदस्यीय “असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स” करती है।

  • योग्यता: उम्मीदवार को एक वरिष्ठ मौलवी और राजनीतिक रूप से कुशल होना चाहिए।
  • शक्तियां: सुप्रीम लीडर के पास सेना, न्यायपालिका और विदेशी नीति पर अंतिम अधिकार होता है।
  • चुनौती: मोजतबा के पास फिलहाल कोई औपचारिक सरकारी पद नहीं है, जिससे उनकी प्रशासनिक योग्यता पर सवाल उठ रहे हैं।

वर्तमान में ईरान में 40 दिनों के शोक की घोषणा की गई है। मोजतबा का चयन न केवल ईरान की आंतरिक स्थिरता, बल्कि इज़राइल और अमेरिका के साथ जारी संघर्ष की दिशा भी तय करेगा।

With AI Inputs

ये भी पढ़ें: Iran-Israel-US War: ‘ईरान की एयर डिफेंस, नेवी-लीडरशिप खत्म, अब वार्ता का वक्त भी खत्म’ – ट्रंप का हमला

Source link

The Bonus Market Update: पश्चिम एशिया की जंग से दहला बाजार, सेंसेक्स 1758 अंक टूटा; निफ्टी 531 अंक नीचे

ईरान के साथ चल रही जंग के बीच शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। बुधवार, 4 मार्च 2026 को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत दबाव के साथ हुई। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और एशियाई बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के कारण निवेशकों में घबराहट दिखी। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स करीब 1,758 अंक (2.19%) गिरकर 78,480 के स्तर पर आ गया, जबकि एनएसई निफ्टी 531 अंक (2.13%) टूटकर 24,334 के आसपास कारोबार करता दिखा।

सेंसेक्स के शेयरों में एलएंडटी, टाटा स्टील, इंटरग्लोब एविएशन, अल्ट्राटेक सीमेंट, अडानी पोर्ट्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। वहीं इंफोसिस, एचसीएल टेक और टीसीएस बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए। तेल कीमतों में तेजी आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड करीब 0.87% चढ़कर 82.11 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

एशियाई बाजारों में भी भारी बिकवाली देखने को मिली। दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 10% से ज्यादा टूट गया, जबकि जापान, चीन और हांगकांग के बाजारों में भी बड़ी गिरावट रही। अमेरिकी बाजार भी मंगलवार को नुकसान के साथ बंद हुए थे। पश्चिम एशिया में हालात और बिगड़ गए हैं। ईरान ने इस्राइल और अमेरिका के हमलों के जवाब में खाड़ी देशों पर हमले तेज कर दिए हैं। इसके बाद ईरान ने भी हमले तेज किए हैं।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार ने कहा कि युद्ध बढ़ने और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है। भारत अपनी जरूरत का करीब 85% तेल आयात करता है, इसलिए तेल महंगा होने से महंगाई बढ़ने और आर्थिक विकास पर असर पड़ने की आशंका है।

उन्होंने कहा कि व्यापार घाटा बढ़ना, रुपये पर दबाव और महंगाई बढ़ना बाजार के लिए बड़ी चिंता का विषय बन सकता है। सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने करीब 3,295 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने लगभग 8,593 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। गौरतलब है कि मंगलवार को होली के कारण शेयर बाजार बंद था। सोमवार को सेंसेक्स 1,048 अंक गिरकर बंद हुआ था और निफ्टी भी 312 अंक टूटकर बंद हुआ था।

Source link

IND vs ENG: क्या 5 नहीं अब 6 मार्च को खेला जाएगा भारत-इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच? ICC ने दिया अपडेट

Cricket

oi-Amit Kumar

IND vs ENG T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में कल (गुरुवार) मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम जहां वेस्टइंडीज पर शानदार जीत के बाद सेमीफाइनल में पहुंची है। वहीं गत चैंपियन इंग्लैंड अपने विजय रथ को बरकरार रखना चाहेगा। हालांकि, इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले फैंस की नजरें आसमान पर टिकी हैं, क्योंकि बारिश खेल का मजा किरकिरा कर सकती है।

मैच के दौरान बारिश हुई तो क्या होगा? (IND vs ENG T20 World Cup)

आईसीसी ने नॉकआउट मुकाबलों के लिए कड़े और स्पष्ट नियम बनाए हैं। यदि गुरुवार (5 मार्च) को बारिश के कारण खेल बाधित होता है, तो अंपायरों की पहली प्राथमिकता उसी दिन मैच पूरा करने की होगी। इसके लिए निर्धारित समय के अतिरिक्त 90 मिनट का समय दिया गया है। अगर गुरुवार को न्यूनतम 5 ओवर का खेल भी संभव नहीं हो पाता है, तो मैच ‘रिजर्व डे’ यानी शुक्रवार (6 मार्च) को खेला जाएगा।

IND vs ENG 1

ऐसा हुआ तो 6 मार्च को होगा मैच

रिजर्व डे के दिन खेल को पूरा करने के लिए अतिरिक्त 120 मिनट का समय आवंटित किया गया है। नियम के अनुसार, मैच वहीं से शुरू होगा जहां पिछले दिन रुका था। क्रिकेट फैंस के लिए सबसे चिंताजनक पहलू वह नियम है, जो मैच रद्द होने की स्थिति में लागू होगा। यदि भारी बारिश के कारण ‘रिजर्व डे’ पर भी परिणाम नहीं निकलता है, तो फैसला सुपर-8 की अंक तालिका के आधार पर किया जाएगा।

इंग्लैंड को मिलेगा जबरदस्त फायदा

ऐसे में इंग्लैंड की टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। कारण यह है कि इंग्लैंड ने अपने सुपर-8 ग्रुप में 3 जीत के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया था, जबकि भारत अपने ग्रुप में 2 जीत के साथ दूसरे स्थान पर रहा था। यही नियम पहले सेमीफाइनल (साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड) पर भी लागू होगा। यदि वह मैच भी रद्द होता है, तो अपने ग्रुप में अजेय रहने वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम फाइनल में पहुंच जाएगी।

भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल का इतिहास काफी दिलचस्प रहा है। साल 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को हराकर टूर्नामेंट से बाहर किया था, जबकि 2024 में टीम इंडिया ने पलटवार करते हुए इंग्लैंड को हराकर खिताब जीता था। दिलचस्प संयोग यह है कि पिछले दो संस्करणों में जो भी टीम इस सेमीफाइनल को जीती है, वही विश्व विजेता बनी है।

Source link

होटल तक पहुंची पब से शुरू हुई इंस्‍टा वाली बात, दोस्‍तों के बीच जमकर चले ताल-घूंसे, एयरोसिटी में जमकर हुआ बवाल

होमताजा खबरDelhi

होटल तक पहुंची इंस्‍टा वाली बात, दोस्‍तों में जमकर चले ताल-घूंसे, मचा हड़कंप

Last Updated:

दक्षिण दिल्‍ली के एक पब में अपनी महिला मित्रों के साथ पार्टी कर रहे कुछ दोस्‍तों की इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट को लेकर कहासुनी हो गई थी. यह कहासुनी देखते ही देखते दिल्‍ली एयरपोर्ट के एयरोसिटी स्थित एक होटल तक पहुंच गई. जहां इन दोस्‍तों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

Zoom

IGI Airport News: दक्षिण दिल्‍ली के पब से शुरू हुई इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट वाली बात एयरोसिटी के एक होटल तक पहुंच गई. इस बात को लेकर कुछ दोस्‍तों के बीच न केवल जमकर मारपीट हुई, बल्कि होटल के कमरे में जमकर तोड़फोड़ भी की गई. वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी दोस्‍त मौके से फरार हो गए. वहीं पीडितों की शिकायत पर इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है.

पुलिस को दी अपनी शिकायत में गुरुग्राम निवासी इतेंद्र ने बताया कि लखनऊ से आए उसके दोस्‍त संदीप सिंह, अभिषेक सिंह और निशित सिंह एयरोसिटी के होटल अंदाज में ठहरे हुए थे. 28 फरवरी की शाम वह अर्पित शर्मा, आशीष शोकीन, अजय मलिक, राज शर्मा, हरकिरण कौर, मुस्कान, कनक और मेघा के साथ अपने दोस्‍तों से मिलने के लिए अंदाज होटल पहुंचा था. दोस्‍तों से मिलने के बाद सभी लोग वसंत कुंज के स्क्वायर मॉल स्थित नव्वोस पब में पार्टी करने चले गए.

पब में शुरू हुई इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट को लेकर कहासुनी

  1. आरोप है कि इसी पब में इनकी मुलाकात लक्षित ग्रोवर, मन्नू चावला और गौरव तनेजा से हुई. इन तीनों को सभी पहले से जानते थे.
  2. पार्टी के दौरान इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालने को लेकर अर्पित शर्मा की लक्षित ग्रोवर और उसके साथियों से कहासुनी हो गई. हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया.
  3. इसके बाद, इतेंद्र और उनके दोस्त वापस अंदाज होटल लौट आए. कुछ देर बाद लक्षित ग्रोवर, मन्नू चावला और गौरव तनेजा अपने अन्य साथियों के साथ होटल पहुंच गया.
  4. तीनों अपार्टमेंट नंबर 1901 में जबरन घुस आए और अर्पित शर्मा पर हमला कर दिया. बीच-बचाव करने पहुंचे इतेंद्र और आशीष को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा. तीनों के साथ लात-घूंसों से मारपीट की गई.
  5. पीड़ितों का कहना है कि आरोपियों ने कमरे में रखे सामान की भी तोड़फोड़ की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी.
  6. शिकायत में यह भी कहा गया है कि एक आरोपी के पास पिस्टल जैसी चीज थी, जिसे देखकर सभी लोग डर गए. हंगामे के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.

मौके पर पहुंची पुलिस के सामने आई यह बात

घटना की सूचना मिलने पर 1 मार्च को थाना आईजीआई एयरपोर्ट की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. होटल के कमरे में सामान बिखरा मिला और फर्श पर कांच के टुकड़े पड़े थे. पुलिस ने पीडि़तों को द्वारका स्थित इंदिरा गांधी हॉस्पिटल पहुंचा, जहां मेडिकल जांच के दौरान इतेंद्र, अर्पित शर्मा और आशीष शोकीन के सिर, हाथ और पैर पर चोट, सूजन और खरोंच पाई गई है. तीनों के रक्त के नमूने भी जांच के लिए लिए गए हैं. पुलिस ने शिकायत, मेडिकल रिपोर्ट और मौके की स्थिति के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है. होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें

Source link

‘हमारी आत्मा मिलती है’, काजल राघवानी के प्यार में पागल थे खेसारी लाल यादव, फिर दिया ऐसा धोखा, वीडियो वायरल

Entertainment

oi-Purnima Acharya

Khesari LaL Yadav and Kajal Raghwani: भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ियों की बात हो और काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। एक समय था जब इस जोड़ी का नाम ही फिल्म की सफलता की गारंटी माना जाता था। दोनों ने साथ में कई हिट फिल्मों और गानों के जरिए दर्शकों के दिलों पर राज किया।

काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव का रिश्ता
हालांकि आज काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव अपनी-अपनी राह पर आगे बढ़ चुके हैं लेकिन फैंस अब भी उन्हें एक बार फिर साथ देखने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Khesari LaL Yadav

कपल के पुराने वीडियो ने मचाया हंगामा

इसी बीच सोशल मीडिया पर काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी शानदार केमिस्ट्री और मजेदार बातचीत एक बार फिर सुर्खियां बटोर रही है।

वायरल वीडियो में दिखी पुरानी बॉन्डिंग

-दरअसल ये वीडियो उस दौर का बताया जा रहा है जब काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव लगातार साथ काम कर रहे थे और उनकी नजदीकियों की चर्चा इंडस्ट्री में आम थी। उस समय दोनों अक्सर इंटरव्यू और यूट्यूब चैनलों पर अपनी दोस्ती और बॉन्डिंग को लेकर खुलकर बातें करते नजर आते थे।

-वीडियो में काजल राघवानी मजाकिया अंदाज में कहती दिखाई देती हैं कि उनके और खेसारी लाल यादव के नाम की शुरुआत K अक्षर से होती है, इसलिए दोनों का नेचर काफी चुलबुला है। उनकी बात सुनकर खेसारी लाल यादव तुरंत बीच में टोकते हैं और राशियों को लेकर मजाक शुरू कर देते हैं।

मजाक-मस्ती में छिड़ी राशियों की चर्चा

-बातचीत के दौरान खेसारी लाल यादव एक्ट्रेस काजल राघवानी से उनकी राशि के बारे में पूछते हैं। काजल राघवानी बताती हैं कि उनकी राशि मिथुन है जिस पर खेसारी लाल यादव हंसते हुए मजाकिया अंदाज में जवाब देते हैं। दोनों के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक और हंसी-मजाक का सिलसिला चलता रहता है, जिसे देखकर साफ पता चलता है कि उस समय उनकी ट्यूनिंग कितनी मजबूत थी।

-वीडियो में काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की सहज केमिस्ट्री और दोस्ताना अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। ऐसे में ये वीडियो क्लिप फिर से वायरल हो गया है।

काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की कुंडली की चर्चा

-वीडियो का सबसे चर्चित हिस्सा तब आता है जब खेसारी लाल यादव मजाक-मजाक में कहते हैं कि उनकी और काजल राघव की कुंडली कहीं न कहीं मिलती है और उनकी आत्माएं भी एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं।

-खेसारी लाल यादव हंसते हुए ये भी कहते हैं कि दोनों अलग-अलग राज्यों से हैं। काजल राघवानी गुजरात से हैं और वह बिहार से लेकिन इसके बावजूद उनकी सोच और तालमेल काफी मिलता-जुलता है। इस पर काजल भी मुस्कुराते हुए जवाब देती हैं और दोनों की मजेदार बातचीत माहौल को हल्का बना देती है।

काजल राघवानी ने खेसारी लाल यादव पर लगाए थे गंभीर आरोप

-जहां ऑन-स्क्रीन काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की जोड़ी दर्शकों की पसंदीदा बनी रही, वहीं ऑफ-स्क्रीन उनके रिश्ते ने काफी विवाद भी देखे। बाद में काजल राघवानी ने खेसारी लाल यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके साथ अपने रिश्ते खत्म करने की बात सार्वजनिक रूप से कही थी।

-एक्ट्रेस काजल राघवानी का दावा था कि वह करीब 5 साल तक इस रिश्ते में रहीं और उन्होंने खेसारी लाल यादव पर शादी का वादा करने के बाद धोखा देने का आरोप लगाया था। एक्ट्रेस ने ये भी कहा था कि उन्होंने रिश्ते को पूरी ईमानदारी से निभाया था लेकिन परिस्थितियां बिगड़ने के बाद दोनों अलग हो गए। इस विवाद ने भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की सुपरहिट जोड़ी

-भले ही काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव अब साथ काम नहीं करते हैं लेकिन उनकी पुरानी फिल्में और गाने आज भी दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने एक बार फिर फैंस की पुरानी यादें ताजा कर दी हैं।

-अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या भविष्य में ये सुपरहिट जोड़ी फिर कभी स्क्रीन पर साथ नजर आएगी या नहीं क्योंकि फैंस की उम्मीदें आज भी बरकरार हैं।

Source link

T20 World Cup 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच आज, न्यूजीलैंड या साउथ अफ्रीका किसे मिलेगी जीत? ऐसे देख सकेंगे LIVE

Cricket

oi-Amit Kumar

T20 World Cup 2026 South Africa vs New Zealand: टी20 विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। टूर्नामेंट की अब तक की सबसे सफल टीम दक्षिण अफ्रीका का सामना अनुभव से भरी न्यूजीलैंड की टीम से होगा। जहां प्रोटियाज टीम अपनी अजेय लय बरकरार रखना चाहेगी, वहीं कीवी टीम अपने आईसीसी नॉकआउट के अनुभव का फायदा उठाकर बड़ा उलटफेर करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

किसका पलड़ा रहा है भारी? (T20 World Cup 2026 South Africa vs New Zealand)

दोनों टीमों की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी नजर आता है। टी20 अंतरराष्ट्रीय इतिहास में दोनों टीमें अब तक 19 बार आमने-सामने आई हैं, जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने 12 और न्यूजीलैंड ने 7 मैचों में जीत दर्ज की है। मौजूदा टूर्नामेंट में भी दक्षिण अफ्रीका ने लीग स्टेज के दौरान अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को मात दी थी, जो आज के मैच में उन्हें मनोवैज्ञानिक बढ़त दिला सकता है।

T20 World Cup 1

साउथ अफ्रीका का प्रदर्शन रहा है दमदार

एडेन मार्करम की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका ने सुपर-8 चरणों में भारत, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे जैसी बड़ी टीमों को हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया है। क्विंटन डी कॉक की विस्फोटक बल्लेबाजी और कागिसो रबाडा की अगुवाई वाला गेंदबाजी आक्रमण उनकी सबसे बड़ी ताकत है। युवा तेज गेंदबाज क्वेना मफाका और अनुभवी एनरिक नॉर्टजे की गति कीवी बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें पैदा कर सकती है।

न्यूजीलैंड के लिए ऐसा रहा है वर्ल्ड कप

न्यूजीलैंड के लिए यह टूर्नामेंट उतार-चढ़ाव भरा रहा है। इंग्लैंड से हारने के बाद उन्होंने नेट रन रेट के आधार पर पाकिस्तान को पीछे छोड़ते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई है। रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल मध्यक्रम की जान हैं, जबकि कप्तान मिचेल सैंटनर और ईश सोढ़ी की फिरकी ईडन गार्डन्स की पिच पर अहम भूमिका निभा सकती है।

ऐसा रहेगा पिच और मौसम का हाल

कोलकाता की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजी के अनुकूल रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, यहां पहली पारी का औसत स्कोर 175 से 190 के बीच रह सकता है। हालांकि शुरुआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है, लेकिन ओस की भूमिका को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है। मौसम की बात करें तो बारिश की कोई संभावना नहीं है, तापमान 23°C से 29°C के बीच रहने की उम्मीद है, जिससे दर्शकों को पूरे 40 ओवर का खेल देखने को मिलेगा।

ऐसे देख सकेंगे लाइव मैच

भारतीय दर्शकों के लिए इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

Source link

जस्टिस नागरत्ना बोलीं-जज फैसला देते वक्त करियर की न सोचें: अलोकप्रिय फैसलों से न डरें, पद की शपथ-न्यायिक धर्म का पालन करें

सुप्रीम कोर्ट की जज जस्टिस बीवी नागरत्ना ने कहा कि न्यायाधीशों को अपने फैसले देते समय करियर पर पड़ने वाले प्रभाव की चिंता नहीं करनी चाहिए। भले ही अलोकप्रिय निर्णय पदोन्नति या कार्यकाल विस्तार को प्रभावित करें, फिर भी उन्हें अपने पद की शपथ और न्यायिक धर्म का पालन करना चाहिए। मंगलवार को केरल हाई कोर्ट में जस्टिस टीएस कृष्णमूर्ति अय्यर स्मृति व्याख्यान में उन्होंने ‘परिवर्तनकारी संवैधानिकता’ और ‘मूल संरचना सिद्धांत’ के संदर्भ में न्यायिक समीक्षा के महत्व पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत स्वतंत्रता को सामूहिक हित के नाम पर कमजोर नहीं किया जाना चाहिए। जस्टिस नागरत्ना ने कहा कि मूल संरचना सिद्धांत संविधान की न्यूनतम सीमाएं तय करता है, जबकि परिवर्तनकारी संवैधानिकता उसे आगे बढ़ने की दिशा देती है। इन सीमाओं की निगरानी न्यायपालिका द्वारा न्यायिक समीक्षा के जरिए ही संभव है। जस्टिस नागरत्ना के संबोधन की बड़ी बातें… असहमति वाले फैसले भी न्यायिक स्वतंत्रता का हिस्सा उन्होंने कहा कि न्यायाधीशों को अपने सहकर्मियों से अलग राय रखने और उसे स्पष्ट रूप से व्यक्त करने की स्वतंत्रता होनी चाहिए। अलग या असहमति वाले फैसले न्यायिक बौद्धिक स्वतंत्रता का प्रतीक हैं। न्यायिक राय किसी समझौते का दस्तावेज नहीं, बल्कि संवैधानिक विश्वास की स्पष्ट अभिव्यक्ति होती है। अपने संबोधन में जस्टिस नागरत्ना ने जस्टिस टीएस कृष्णमूर्ति अय्यर को न्याय और समानता के प्रति समर्पित न्यायाधीश बताया। उन्होंने कहा कि उनकी विनम्रता, संवेदनशीलता और न्याय के प्रति प्रतिबद्धता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनी रहेगी। ………………. यह खबर भी पढ़ें… जस्टिस नागरत्ना बोलीं- सरकारी संस्थाएं बेकार केस लड़ रहीं: देश का पैसा और कोर्ट का वक्त बर्बाद हो रहा, इससे बेहतर मध्यस्थता का रास्ता अपनाएं जस्टिस बीवी नागरत्ना ने सरकारी संस्थाओं पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि वे ऐसे मुकदमे लड़ रही हैं, जिनमें जीत की कोई संभावना नहीं होती। इससे देश के संसाधनों की बर्बादी हो रही है और अदालतों का कीमती समय भी खराब हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट की जज 27-28 सितंबर को भुवनेश्वर में हुए राष्ट्रीय मध्यस्थता सम्मेलन 2025 में शामिल हुई थी। पूरी खबर पढ़ें…

Source link