Home Blog Page 500

जस्टिस नागरत्ना बोलीं-जज फैसला देते वक्त करियर की न सोचें: अलोकप्रिय फैसलों से न डरें, पद की शपथ-न्यायिक धर्म का पालन करें




सुप्रीम कोर्ट की जज जस्टिस बीवी नागरत्ना ने कहा कि न्यायाधीशों को अपने फैसले देते समय करियर पर पड़ने वाले प्रभाव की चिंता नहीं करनी चाहिए। भले ही अलोकप्रिय निर्णय पदोन्नति या कार्यकाल विस्तार को प्रभावित करें, फिर भी उन्हें अपने पद की शपथ और न्यायिक धर्म का पालन करना चाहिए। मंगलवार को केरल हाई कोर्ट में जस्टिस टीएस कृष्णमूर्ति अय्यर स्मृति व्याख्यान में उन्होंने ‘परिवर्तनकारी संवैधानिकता’ और ‘मूल संरचना सिद्धांत’ के संदर्भ में न्यायिक समीक्षा के महत्व पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत स्वतंत्रता को सामूहिक हित के नाम पर कमजोर नहीं किया जाना चाहिए। जस्टिस नागरत्ना ने कहा कि मूल संरचना सिद्धांत संविधान की न्यूनतम सीमाएं तय करता है, जबकि परिवर्तनकारी संवैधानिकता उसे आगे बढ़ने की दिशा देती है। इन सीमाओं की निगरानी न्यायपालिका द्वारा न्यायिक समीक्षा के जरिए ही संभव है। जस्टिस नागरत्ना के संबोधन की बड़ी बातें… असहमति वाले फैसले भी न्यायिक स्वतंत्रता का हिस्सा उन्होंने कहा कि न्यायाधीशों को अपने सहकर्मियों से अलग राय रखने और उसे स्पष्ट रूप से व्यक्त करने की स्वतंत्रता होनी चाहिए। अलग या असहमति वाले फैसले न्यायिक बौद्धिक स्वतंत्रता का प्रतीक हैं। न्यायिक राय किसी समझौते का दस्तावेज नहीं, बल्कि संवैधानिक विश्वास की स्पष्ट अभिव्यक्ति होती है। अपने संबोधन में जस्टिस नागरत्ना ने जस्टिस टीएस कृष्णमूर्ति अय्यर को न्याय और समानता के प्रति समर्पित न्यायाधीश बताया। उन्होंने कहा कि उनकी विनम्रता, संवेदनशीलता और न्याय के प्रति प्रतिबद्धता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनी रहेगी। ………………. यह खबर भी पढ़ें… जस्टिस नागरत्ना बोलीं- सरकारी संस्थाएं बेकार केस लड़ रहीं: देश का पैसा और कोर्ट का वक्त बर्बाद हो रहा, इससे बेहतर मध्यस्थता का रास्ता अपनाएं जस्टिस बीवी नागरत्ना ने सरकारी संस्थाओं पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि वे ऐसे मुकदमे लड़ रही हैं, जिनमें जीत की कोई संभावना नहीं होती। इससे देश के संसाधनों की बर्बादी हो रही है और अदालतों का कीमती समय भी खराब हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट की जज 27-28 सितंबर को भुवनेश्वर में हुए राष्ट्रीय मध्यस्थता सम्मेलन 2025 में शामिल हुई थी। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

जस्टिस नागरत्ना बोलीं-जज फैसला देते वक्त करियर की न सोचें: अलोकप्रिय फैसलों से न डरें, पद की शपथ-न्यायिक धर्म का पालन करें




सुप्रीम कोर्ट की जज जस्टिस बीवी नागरत्ना ने कहा कि न्यायाधीशों को अपने फैसले देते समय करियर पर पड़ने वाले प्रभाव की चिंता नहीं करनी चाहिए। भले ही अलोकप्रिय निर्णय पदोन्नति या कार्यकाल विस्तार को प्रभावित करें, फिर भी उन्हें अपने पद की शपथ और न्यायिक धर्म का पालन करना चाहिए। मंगलवार को केरल हाई कोर्ट में जस्टिस टीएस कृष्णमूर्ति अय्यर स्मृति व्याख्यान में उन्होंने ‘परिवर्तनकारी संवैधानिकता’ और ‘मूल संरचना सिद्धांत’ के संदर्भ में न्यायिक समीक्षा के महत्व पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत स्वतंत्रता को सामूहिक हित के नाम पर कमजोर नहीं किया जाना चाहिए। जस्टिस नागरत्ना ने कहा कि मूल संरचना सिद्धांत संविधान की न्यूनतम सीमाएं तय करता है, जबकि परिवर्तनकारी संवैधानिकता उसे आगे बढ़ने की दिशा देती है। इन सीमाओं की निगरानी न्यायपालिका द्वारा न्यायिक समीक्षा के जरिए ही संभव है। जस्टिस नागरत्ना के संबोधन की बड़ी बातें… असहमति वाले फैसले भी न्यायिक स्वतंत्रता का हिस्सा उन्होंने कहा कि न्यायाधीशों को अपने सहकर्मियों से अलग राय रखने और उसे स्पष्ट रूप से व्यक्त करने की स्वतंत्रता होनी चाहिए। अलग या असहमति वाले फैसले न्यायिक बौद्धिक स्वतंत्रता का प्रतीक हैं। न्यायिक राय किसी समझौते का दस्तावेज नहीं, बल्कि संवैधानिक विश्वास की स्पष्ट अभिव्यक्ति होती है। अपने संबोधन में जस्टिस नागरत्ना ने जस्टिस टीएस कृष्णमूर्ति अय्यर को न्याय और समानता के प्रति समर्पित न्यायाधीश बताया। उन्होंने कहा कि उनकी विनम्रता, संवेदनशीलता और न्याय के प्रति प्रतिबद्धता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनी रहेगी। ………………. यह खबर भी पढ़ें… जस्टिस नागरत्ना बोलीं- सरकारी संस्थाएं बेकार केस लड़ रहीं: देश का पैसा और कोर्ट का वक्त बर्बाद हो रहा, इससे बेहतर मध्यस्थता का रास्ता अपनाएं जस्टिस बीवी नागरत्ना ने सरकारी संस्थाओं पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि वे ऐसे मुकदमे लड़ रही हैं, जिनमें जीत की कोई संभावना नहीं होती। इससे देश के संसाधनों की बर्बादी हो रही है और अदालतों का कीमती समय भी खराब हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट की जज 27-28 सितंबर को भुवनेश्वर में हुए राष्ट्रीय मध्यस्थता सम्मेलन 2025 में शामिल हुई थी। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Aaj Ka Mausam: रंग में पड़ेगा भंग? असम-JK समेत 6 राज्यों में बारिश की आशंका, क्या दिल्ली में होगी बरसात?


India

oi-Ankur Sharma

Aaj Ka Mausam 4 March 2026 Wednesday: पूरे देश में आज होली मनाई जा रही है, चारों ओर जोश , मस्ती और उमंग है तो वहीं मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक बुधवार को 6 राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका की आशंका है, जिससे रंग में भंग पड़ सकता है। आईएमडी ने 4 मार्च को जम्मू-कश्मीर , ल‌द्दाख, हिमाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना जताई है और अलर्ट जारी किया है।

उसने कहा है कि 6 मार्च, 2026 से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक और नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना दिख रही है, जिससे कई राज्यों में मौसम खराब होने की आशंका है जबकि उत्तर भारत के राज्यों में तापमान बढ़ेगा जबकि तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है लेकिन कुछ जगहों पर शाम तक बूंदा-पानी हो सकती है।

aaj ka Mausam

Delhi ka Mausam: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी दिल्ली में आज मौसम ड्राई रहेगा, होली पर बारिश की किसी तरह की चेतावनी नहीं है इसलिए दिल्लीवासी जमकर आराम से होली खेल सकते हैं। दिन के तापमान 1 से 2 डिग्री बढ़ने की संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान की बात करें तो 33 डिग्री डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस जा सकता है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)

  • पूसा, दिल्ली – 284 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -271 AQI
  • पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -281 AQI
  • नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी 271 AQI
  • एफ मुंडका, दिल्ली -264 AQI

Himachal Pradesh Weather Today : हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की आशंका

मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन, बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू में भारी बारिश की आशंका, अलर्ट जारी।

Uttar Pradesh Mausam: यूपी का बढ़ेगा पारा

यूपी के कई राज्यों में तापमान बढ़ेगा, आगरा, मथुरा, बरेली, बलरामपुर, कानपुर, लखनऊ, गोंडा, बहराइच, गोरखपुर, देवरिया में आज तापमान 32 डिग्री तक जा सकता है।

West Bengal Weather Updates: पश्चिम बंगाल में बढ़ेगी गर्मी

कोलकाता,सुंदरबन, इछामती, बसीरहाट, राणाघाट, बिष्णुपुर, बहरामपुर और जंगीपुर में मौसम शुष्क और साफ रहेगा, आप जमकर होली खेल सकते हैं

Uttarakhand Weather Forecast: उत्तराखंड में बरसेंगे बादल

उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, और देहरादून में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

Rajasthan weather update: राजस्थान में भी बढ़ेगा तापमान

जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर, कोटा, अजमेर, भरतपुर, बाड़मेर, जैसलमेर के तापमान में 2-3 डिग्री इजाफा हो सकता है।

North East Weather: पूर्वोत्तर में होगी बारिश

सिक्किम, मेघालय, असम , त्रिपुरा में भारी बारिश का अलर्ट जारी है, यहां बरसात के साथ-साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

Karnataka weather Forecast: कर्नाटक में शाम तक हो सकती है बरसात

बागलकोट, बेंगलुरु , बल्लारी, बीदर, चामराजनगर, चिकबल्लापुर, चिकमगलूर, चित्रदुर्ग, दक्षिण कन्नड़, दावणगेरे, धारवाड़, गदग, गुलबर्गा, हासन, हावेरी, कोडगु, कोलार, कोप्पल, मंड्या, मैसूर, रायचूर, रामनगर में दिन में धूप निकलेगी लेकिन कहीं कहीं शाम को बारिश हो सकती है।



Source link

Hyderabad Metro Phase 2: हैदराबाद मेट्रो फेज-2 में बड़ा विस्तार, 60 नए और कोच का किया गया ऑर्डर


India

oi-Smita Mugdha

Hyderabad Metro Phase 2: हैदराबाद मेट्रो रेल ने बढ़ती यात्रियों की संख्या और शहर के विस्तार को देखते हुए फेज-2 की तैयारियों को तेज कर दिया है। मेट्रो प्रबंधन ने 60 नए कोच खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे पीक आवर्स में यात्रियों को बेहतर सुविधा और कम भीड़ का सामना करना पड़े। अधिकारियों के मुताबिक, नए कोच शामिल होने से मौजूदा ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी बढ़ाई जा सकेगी और सफर अधिक आरामदायक होगा।

फेज-2 के तहत सबसे अहम परियोजना शमशाबाद एयरपोर्ट को ‘फोर्थ सिटी’ यानी मुचरला से जोड़ने वाला करीब 40 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर है। इस महत्वाकांक्षी एयरपोर्ट कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जा रही है।

Hyderabad Metro Phase 2

Hyderabad Metro Phase 2: मेट्रो कोच का होगा विस्तार

– यह कॉरिडोर आईटी हब, रिहायशी इलाकों और इंडस्ट्रियल जोन को सीधे एयरपोर्ट से जोड़ेगा, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या में कमी आने की उम्मीद है।

– इसके अलावा, पुराने शहर (Old City) में भी मेट्रो विस्तार को गति दी जा रही है। एमजीबीएस से चंद्रयानगुट्टा तक 7.5 किलोमीटर लंबे ‘ग्रीन लाइन’ विस्तार पर काम तेजी से चल रहा है।

– यह परियोजना लंबे समय से लंबित थी, लेकिन अब इसे प्राथमिकता दी जा रही है। इस विस्तार से पुराने शहर के लाखों निवासियों को बेहतर और तेज सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिलेगी।

Hyderabad Metro Update: हैदराबाद की कनेक्टिविटी का होगा विस्तार

विशेषज्ञों का मानना है कि फेज-2 का यह विस्तार न केवल शहर की ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को मजबूत करेगा, बल्कि रियल एस्टेट और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई रफ्तार देगा। एयरपोर्ट लिंक और ओल्ड सिटी कनेक्टिविटी से हैदराबाद की समग्र कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। मेट्रो प्रबंधन का लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में शहर के हर प्रमुख हिस्से को तेज, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन नेटवर्क से जोड़ा जाए। इससे आईटी सिटी की कनेक्टिविटी को भी तेजी से विस्तार मिलेगा।

मेट्रो आम लोगों के लिए एक सुविधाजनक विकल्प है। कैब की तुलना में यह काफी किफायती है और ट्रैफिक में लगने वाला घंटो समय की बचत भी होती है।



Source link

PMI Services: भारत के सर्विस सेक्टर में फरवरी में भी रही मजबूती, पीएमआई 58.1 पर रहा; नए आर्डर की रफ्तार घटी


भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए सर्विस सेक्टर से अच्छी खबर आई है। फरवरी महीने में भी इस सेक्टर ने मजबूत ग्रोथ दिखाई है। सोमवार को जारी एचएसबीसी इंडिया सर्विसेज परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। आंकड़ों के अनुसार, फरवरी में सर्विस पीएमआई 58.1 पर रहा। यह लगातार सेक्टर में हो रही तेज बढ़ोतरी को दिखाता है। जब भी पीएमआई का आंकड़ा 50 से ऊपर होता है, तो इसे गतिविधियों में विस्तार माना जाता है।

एचएसबीसी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के सर्विस सेक्टर का ग्रोथ आउटलुक यानी भविष्य का नजरिया स्थिर बना हुआ है। हालांकि, जनवरी के 58.5 के मुकाबले फरवरी में पीएमआई में मामूली गिरावट आई है, लेकिन यह अब भी काफी मजबूत स्तर पर है।

नए आर्डर की रफ्तार घटी, पर मांग मजबूत

रिपोर्ट में एक चिंता की बात भी सामने आई है। नए आर्डर मिलने की रफ्तार 13 महीनों में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है। कुछ कंपनियों ने बताया कि ग्राहकों की ज्यादा पूछताछ और अच्छी मार्केटिंग से बिक्री बढ़ाने में मदद मिली। वहीं, कुछ अन्य कंपनियों का कहना था कि बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण वे तेजी से विस्तार नहीं कर पाईं।

अर्थशास्त्री ने क्या कहा

एचएसबीसी की भारत में मुख्य अर्थशास्त्री प्रांजुल भंडारी ने कहा कि फरवरी के पीएमआई आंकड़े सर्विस सेक्टर में एक और महीने की मजबूत ग्रोथ का संकेत देते हैं। उन्होंने बताया कि भले ही बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण नए आर्डर की ग्रोथ धीमी हुई, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बिक्री में एक मजबूत सुधार देखा गया। कामकाज की जरूरतों को पूरा करने के लिए कई सर्विस कंपनियों ने इस महीने भर्तियां भी बढ़ाईं।

कंपोजिट पीएमआई तीन महीने के शिखर पर

सर्विस सेक्टर के साथ-साथ निजी क्षेत्र की कुल गतिविधियों में भी मजबूती दिखी। कंपोजिट पीएमआई, जिसमें मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों सेक्टर के आंकड़े शामिल होते हैं, फरवरी में बढ़कर 58.9 पर पहुंच गया। यह पिछले तीन महीनों में ग्रोथ की सबसे तेज रफ्तार है, जिसे मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के मजबूत प्रदर्शन से सहारा मिला है।

फाइनेंस और बीमा सेक्टर का प्रदर्शन सबसे अच्छा

अगर सर्विस सेक्टर के अलग-अलग हिस्सों की बात करें तो फाइनेंस और बीमा एक बार फिर सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्र बनकर उभरे हैं। इन क्षेत्रों ने उत्पादन और नए आर्डर दोनों में सबसे तेज बढ़ोतरी दर्ज की है। हालांकि, यहां भी विस्तार की गति पहले के महीनों के मुकाबले कुछ धीमी रही। दूसरी ओर, रियल एस्टेट और बिजनेस सर्विस सेक्टर उत्पादन और नए आर्डर के मामले में बाकी क्षेत्रों से पीछे रहे।



Source link

Holi 2026 Drinks: होली पर घर में बनाएं ये 7 स्पेशल ड्रिंक्स, रंगों के साथ शरीर और मन को ऐसे रखें ठंडा


Lifestyle

oi-Purnima Acharya

Holi 2026 Drinks: होली का त्योहार रंग, मस्ती और स्वादिष्ट पकवानों के बिना अधूरा माना जाता है लेकिन दिनभर धूप, भागदौड़ और रंग खेलने के बाद शरीर थक जाता है और डिहाइड्रेशन की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि शरीर को अंदर से ठंडक और एनर्जी देने वाले हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन किया जाए।

होली पर पकवानों का लें मजा
आज यानी 4 मार्च 2026 को हर जगह बड़ी ही धूमधाम से होली का त्योहार मनाया जा रहा है। लोग रंग में रंगीन होने के साथ साथ तरह तरह के पकवानों का भी खूब मजा लेते हैं।

Holi 2026 Drinks

हेल्दी ड्रिंक्स का होली पर करें सेवन

ऐसे में अगर आप इस होली मेहमानों को कुछ खास और रिफ्रेशिंग परोसना चाहते हैं तो घर पर आसानी से बनने वाली ये 7 पारंपरिक और हेल्दी ड्रिंक्स आपके त्योहार का मजा दोगुना कर देंगी।

होली पर घर पर बनीं इन 7 ड्रिंक्स का जरूर लें मजा

1. ठंडाई

होली का नाम आते ही सबसे पहले ठंडाई याद आती है। ये सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि शरीर को ठंडक देने वाली पारंपरिक ड्रिंक है। इसे बानने के लिए दूध में बादाम, काजू, सौंफ, काली मिर्च, गुलाब की पंखुड़ियां और इलायची मिलाकर इसे तैयार करें। आप चाहें तो इसमें केसर भी डाल सकते हैं। ये शरीर को एनर्जी देती है और गर्मी से बचाने में मदद करती है।

2. आम पन्ना

कच्चे आम से बनने वाला आम पन्ना होली के मौसम के लिए परफेक्ट ड्रिंक है। इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर को ठंडा रखते हैं और लू से बचाते हैं। इसे पीने से पाचन सुधारता है और तुरंत ताजगी आती है।

3. जलजीरा

मसालेदार और खट्टा-मीठा जलजीरा होली के भारी खाने को पचाने में बेहद मददगार होता है। इस ड्रिंक को पुदीना, जीरा, काला नमक, नींबू और इमली के पानी से बनाएं। ये ड्रिंक पेट को हल्का रखती है और भूख भी बढ़ाती है।

4. गुलाब शरबत

गुलाब का शरबत शरीर को ठंडक देने के साथ साथ मूड भी फ्रेश कर देता है। ठंडे पानी या दूध में गुलाब सिरप मिलाकर बर्फ के साथ सर्व करें। मेहमानों के लिए ये एक शानदार और आसान विकल्प है।

5. छाछ

होली पर तले-भुने पकवान खाने के बाद छाछ सबसे बेहतरीन ड्रिंक साबित होती है। दही में पानी मिलाकर उसमें भुना जीरा, काला नमक और पुदीना डालें। ये पाचन को दुरुस्त रखती है और शरीर को हाइड्रेट करती है।

6. नींबू पानी

सिंपल लेकिन बेहद असरदार नींबू पानी होली के दिन जरूरी ड्रिंक है। नींबू, चीनी या शहद, नमक और ठंडा पानी मिलाकर तैयार किया गया ये पेय शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता और थकान दूर करता है।

7. फ्रूट स्मूदी

अगर आप कुछ मॉडर्न और हेल्दी विकल्प चाहते हैं तो फ्रूट स्मूदी जरूर बनाएं। केला, स्ट्रॉबेरी, आम या पपीता दूध या दही के साथ ब्लेंड करें। ये ड्रिंक बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आती है और शरीर को जरूरी पोषण देती है।

होली ड्रिंक्स बनाते समय रखें इन बातों का ख्याल

-ज्यादा चीनी का इस्तेमाल न करें।
-ताजे और प्राकृतिक इंग्रीडिएंट्स का उपयोग करें।
-ड्रिंक्स को ठंडा जरूर परोसें लेकिन बहुत ज्यादा बर्फ न डालें।
-रंग खेलने के बाद पानी और हेल्दी पेय ज्यादा पिएं।

खुशियों और सेहत का त्योहार है होली

होली सिर्फ रंगों का नहीं बल्कि खुशियों और सेहत का भी त्योहार है। सही ड्रिंक्स शरीर को हाइड्रेट रखते हैं, थकान दूर करते हैं और त्योहार का मजा दोगुना कर देते हैं। इस बार बाजार के कोल्ड ड्रिंक्स की जगह घर पर बनी हेल्दी और पारंपरिक ड्रिंक्स को अपनी होली पार्टी का हिस्सा बनाएं और परिवार व दोस्तों के साथ ठंडक भरा त्योहार मनाएं।



Source link

Punjab Revenue Growth: AAP सरकार के दौर में टैक्स कलेक्शन में रिकॉर्ड उछाल, जानिए पूरे आंकड़े


Punjab

oi-Divyansh Rastogi

पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के कार्यकाल में राज्य ने राजस्व संग्रह में शानदार प्रगति दर्ज की है, जिसके कारण यह देश के शीर्ष तीन राज्यों में शामिल हो गया है। वित्त, आबकारी और कर मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि वित्तीय अनुशासन, संरचनात्मक सुधारों और पारदर्शी प्रशासन के दम पर राज्य की वित्तीय स्थिति में मजबूत सुधार हुआ है।

Punjab Revenue Growth

चीमा ने प्रमुख आंकड़ों के जरिए उपलब्धियां गिनाईं:

  • – स्वयं का कर राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वर्ष 2021-22 में यह 37,327 करोड़ रुपये (जीएसडीपी का 6.39%) था, जो 2024-25 में बढ़कर 57,919 करोड़ रुपये (जीएसडीपी का 7.15%) हो गया।
  • – आबकारी राजस्व में चार वर्षों से भी कम समय में 86.77 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई। अकाली-भाजपा सरकार के पांच वर्षों में कुल 20,545 करोड़ रुपये (वार्षिक औसत 4,109 करोड़) और कांग्रेस सरकार के पांच वर्षों में 27,395 करोड़ रुपये (वार्षिक औसत 5,479 करोड़) की प्राप्ति हुई थी। वहीं, आप सरकार ने जनवरी 2026 तक ही 37,975 करोड़ रुपये का आबकारी राजस्व जुटा लिया है, जिसकी वार्षिक औसत 9,907 करोड़ रुपये है-यानी पिछली सरकारों की तुलना में लगभग दोगुना। 2021-22 में 6,157 करोड़ रुपये से बढ़कर 2025-26 में यह 11,500 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है। जीएसडीपी के प्रतिशत में भी यह 1.05% से बढ़कर 1.28% हो गया।
  • – आप सरकार के चार वर्षों में आबकारी प्राप्ति ने कांग्रेस और अकाली-भाजपा की पांच-पांच वर्षों की कुल प्राप्ति को पार कर लिया है।
  • – जीएसटी राजस्व में भी मजबूत प्रदर्शन रहा। पिछली कांग्रेस सरकार को जीएसटी मुआवजे पर अधिक निर्भरता थी और पांच वर्षों में कुल 61,286 करोड़ रुपये (वार्षिक औसत 12,257 करोड़) प्राप्त हुए। आप सरकार ने जनवरी 2026 तक 83,739 करोड़ रुपये जुटाए हैं (वार्षिक औसत 21,845 करोड़)। 2021-22 में 15,542 करोड़ से बढ़कर 2025-26 में 26,500 करोड़ से अधिक होने का अनुमान है-कुल मिलाकर 70.50 प्रतिशत की वृद्धि।
  • – स्टांप ड्यूटी राजस्व में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई। अकाली-भाजपा (2012-17) ने कुल 12,387 करोड़ (औसत 2,477 करोड़) और कांग्रेस (2017-22) ने 12,469 करोड़ (औसत 2,494 करोड़) जुटाए। आप सरकार ने जनवरी 2026 तक 19,515 करोड़ रुपये प्राप्त किए (औसत 5,091 करोड़)-यानी चार वर्षों में पिछली सरकारों के पांच वर्षों से 60% अधिक। इस रफ्तार से 2026-27 तक कांग्रेस काल के कुल राजस्व से दोगुना होने की संभावना है।

केंद्रीय अनुदान और जीएसटी मुआवजे में 62 प्रतिशत की भारी गिरावट (कांग्रेस काल में 72,340 करोड़ बनाम आप सरकार में जनवरी 2026 तक 27,832 करोड़) के बावजूद ये उपलब्धियां हासिल हुई हैं।

विरासत में मिले लगभग 3 लाख करोड़ रुपये के कर्ज के बावजूद कर्ज-जीएसडीपी अनुपात 48.25% से घटकर 44.47% हो गया है। चीमा ने कहा कि नए कर्ज का बड़ा हिस्सा पुरानी देनदारियों और ब्याज चुकाने में जाता है, फिर भी विकास पर फोकस बरकरार है।

पूंजीगत व्यय में भी वृद्धि हुई-अकाली-भाजपा ने 14,641 करोड़, कांग्रेस ने 19,356 करोड़ खर्च किए, जबकि आप सरकार 31,630 करोड़ खर्च करने जा रही है।

सरकार ने वित्तीय सुरक्षा के लिए कंसोलिडेटेड सिंकिंग फंड और गारंटी रिडेम्पशन फंड में निवेश बढ़ाया-2022 में 3,027 करोड़ से बढ़कर दिसंबर 2025 में कुल 11,720 करोड़ (287% वृद्धि) हो गया।

इसके अलावा, डिजिटल सुधारों जैसे पेंशन सेवा पोर्टल, ई-डिपॉजिट मैनेजमेंट सिस्टम और एसएनए-स्पर्श पहल से पारदर्शिता बढ़ी है, जिसके तहत 800 करोड़ से अधिक प्रोत्साहन मिला।

चीमा ने जोर दिया कि ये सुधार राज्य की वित्तीय सेहत को मजबूत करने और विकास कार्यों को गति देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।



Source link

9 कार्टून्स में AI वाली होली: आर्टफिशियल इंटेलीजेंस ट्रेंडिंग ऑप्शन दे रहा, किचन के पकवान बनाने में मददगार भी; शर्टलेस मजदूर की होली


  • Hindi News
  • National
  • HOLI 2026 With AI Cartoon Memes; US President Donald Trump Shirtless Iran Israel War

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देशभर में आज रंगों का त्योहार होली मनाया जा रहा है। एक तरफ खाड़ी देश इजराइल-ईरान के बीच चल रहे वॉर में फंस गए हैं, तो वहीं बाकी दुनिया के विकासशील देश अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की टैरिफ स्ट्रेटेजी में। इस बीच AI पर बढ़ती डिपेंडेंसी भी एक अलग चैलेंज बन गई है। होली केमौके पर भास्कर कार्टूनिस्ट मंसूर नकवी और चंद्रा हाड़ा की नजर से देखिए होली के रंग….

1. होली पर भारी चंद्र ग्रहण

whatsapp image 2026 03 03 at 120527 pm 1772586096

2. किचन में AI की एंट्री

whatsapp image 2026 03 04 at 32828 am 4 1772586120

3. गब्बर से AI की दुश्मनी

whatsapp image 2026 03 04 at 32828 am 2 1772586139

4. AI की होली पर छुट्‌टी

whatsapp image 2026 03 03 at 94451 pm 1772586157

5. ट्रम्प के टैरिफ पर सुप्रीम कोर्ट का लट्‌ठ

whatsapp image 2026 03 03 at 94410 pm 1772586515

6. दुनिया की अपील, रंगो से खेल होली

whatsapp image 2026 03 03 at 115552 am 1772586529

7. पाकिस्तान की चौतरफा हार

whatsapp image 2026 03 03 at 94411 pm 2 1772586549

8. शटलेस आदमी की होली

whatsapp image 2026 03 03 at 94411 pm 1772586582

9.AI को पिलाई भांग

whatsapp image 2026 03 03 at 94411 pm 3 1772586638



Source link

Holi 2026 Post Beauty Care: रंग छुड़ाने के बाद कैसे करें स्किन और बालों की रिकवरी? फॉलो करें ये टिप्स


Lifestyle

oi-Smita Mugdha

Holi 2026 Post Beauty Care: होली का त्योहार रंगों और खुशियों से भरा होता है। यही ऐसा त्योहार है जिसमें बच्चे-बड़े सब अपने ही रंगों में रंग जाते हैं। हालांकि, बाजार में मिलने वाले केमिकल कलर्स से स्किन और बालों को नुकसान होता है। कई बार सावधानी बरतने के बाद भी रेन डांस या लगातार पानी में रहने से और बालों में गुलाल और रंग जाने की वजह से काफी ड्राई हो जाते हैं। रंग छुड़ाने के बाद सही देखभाल बेहद जरूरी है, वरना ड्रायनेस, रैशेज, पिग्मेंटेशन और हेयर फॉल जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

अगर आपने भी जमकर होली खेली है, तो इन पोस्ट-होली केयर टिप्स को जरूर अपनाएं। खास तौर पर बालों और स्किन का जरूर ध्यान रखना चाहिए। अगर स्किन और बालों में एक बार ड्राइनेस बन जाती है, तो रिकवर होने में काफी वक्त लग सकता है।

Holi 2026 Post Beauty Care

Holi 2026 Post Beauty Care: इन टिप्स को करें फॉलो

स्किन को दें जेंटल क्लीनिंग: रंग हटाने के लिए हार्श साबुन या बार-बार फेसवॉश करने से बचें। पहले गुनगुने पानी से चेहरा और शरीर धो लें। इसके बाद माइल्ड क्लींजर का इस्तेमाल करें। इससे स्किन की नैचुरल नमी बरकरार रहेगी।

डीप मॉइस्चराइजिंग है जरूरी: रंगों की वजह से स्किन रूखी हो जाती है। नहाने के तुरंत बाद हैवी मॉइस्चराइजर या बॉडी लोशन लगाएं। एलोवेरा जेल या नारियल तेल भी स्किन को सूदिंग इफेक्ट देता है।

फेस पैक से पाएं ग्लो: स्किन को रिपेयर करने के लिए दही, शहद और बेसन का होममेड फेस पैक लगा सकते हैं। यह टैन और कलर पिग्मेंट को हल्का करने में मदद करता है और स्किन को सॉफ्ट बनाता है।

बालों की खास देखभाल: रंग छुड़ाने के लिए पहले बालों में अच्छी तरह तेल लगाएं और 30 मिनट बाद माइल्ड शैंपू से धो लें। इसके बाद डीप कंडीशनर या हेयर मास्क जरूर लगाएं। इससे बालों की नमी लौटेगी और फ्रिजनेस कम होगी।

स्कैल्प को दें पोषण: अगर स्कैल्प में खुजली या जलन हो रही है तो नारियल तेल में थोड़ा सा एलोवेरा जेल मिलाकर हल्के हाथों से मसाज करें।

पानी ज्यादा पिएं: अंदरूनी हाइड्रेशन भी जरूरी है। पर्याप्त पानी और फल खाने से स्किन जल्दी रिकवर होती है। होली के बाद सही स्किन और हेयर केयर रूटीन अपनाकर आप अपनी खूबसूरती को बरकरार रख सकते हैं। ध्यान रखें, नेचुरल और जेंटल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल ही सबसे सुरक्षित विकल्प है।

नोट: यहां सामान्य जानकारी दी गई है। इसे एक्सपर्ट या डॉक्टर की राय के तौर पर नहीं देखना चाहिए। इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट्स से सलाह जरूर लें।



Source link

Eco Friendly Holi 2026: इस बार की होली को ऐसे बनाएं खास, जिम्मेदारी के रंगों से सजाएं खुशियों का त्योहार


Lifestyle

oi-Purnima Acharya

Eco Friendly Holi 2026: होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं है बल्कि उमंग, मेल-मिलाप और नई शुरुआत का प्रतीक है। हालांकि बदलते समय के साथ हमें ये भी समझना होगा कि त्योहारों को मनाने का तरीका प्रकृति के अनुकूल होना चाहिए। इस बार होली का त्योहार आगामी 4 मार्च 2026 को मनाया जाएगा।

पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना मनाएं होली
ऐसे में इस बार आप इको फ्रेंडली होली 2026 (Eco Friendly Holi 2026) मनाएं। इको फ्रेंडली होली में लोगों को खुशियां बरकरार रखते हुए पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं इस बार की होली को कैसे ज्यादा जिम्मेदार और सस्टेनेबल तरीके से मनाया जाए।

Eco Friendly Holi 2026

फूलों को पीसकर बनाए नेचुरल कलर

-बाजार में मिलने वाले कई रंगों में हानिकारक केमिकल्स, माइक्रोप्लास्टिक और भारी धातु मिलाए जाते हैं, जो स्किन, आंखों और पर्यावरण के लिए नुकसानदायक साबित होती हैं।

-ऐसे में इस बार की होली, फूलों (पलाश, गेंदा और गुलाब) से बने रंगों से खेलें। आपको बता दें कि कुछ खास तरह की फूलों को पीसकर नेचुरल कलर बनाया जा सकता है। ये सुंदर गुलाल आपकी स्किन और बालों को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं।

-हल्दी और बेसन से पीला रंग बनाएं जो कि स्किन के लिए फायदेमंद होता है। चुकंदर और पालक से घर पर ही गुलाबी और हरा रंग बनाया जा सकता है। ऑर्गेनिक या हर्बल गुलाल खरीदते समय केमिकल-फ्री और बायोडिग्रेडेबल लेबल जरूर देखें।

होली पर पानी का करें बचाव

जल संकट आज एक गंभीर समस्या है। हजारों लीटर पानी सिर्फ कुछ घंटों की मस्ती में बर्बाद हो जाता है। ऐसे में इको फ्रेंडली होली में सूखी होली का विकल्प चुना जाता है। पानी की पिचकारी की जगह फूलों की होली मनाएं। सामूहिक कार्यक्रमों में सीमित पानी का उपयोग करें। बच्चों को भी पानी बचाने का महत्व समझाएं ताकि अगली पीढ़ी जिम्मेदार बने।

पुराने कपड़ों को दें नया जीवन

होली पर अक्सर नए कपड़े खरीदे जाते हैं जो बाद में खराब हो जाते हैं। इस बार अपने वॉर्डरोब में मौजूद पुराने सफेद या हल्के रंग के कपड़े पहनें। आप चाहें तो पुराने टी-शर्ट पर फैब्रिक पेंट से Holi 2026 लिखकर कस्टमाइज कर सकते हैं। अपसाइक्लिंग के जरिए क्रिएटिव लुक तैयार करें। ये लेटेस्ट फैशन भी होगा और सस्टेनेबल भी रहेगा।

प्लास्टिक से दूरी बनाएं

होली पार्टियों में डिस्पोजेबल प्लेट्स,प्लास्टिक ग्लास और पॉलिथीन का इस्तेमाल आम है। इस बार आप स्टील या मिट्टी के बर्तन का इस्तेमाल करें। पत्तल या बायोडिग्रेडेबल प्लेट्स का विकल्प चुनें। कपड़े के थैले का भी इस्तेमाल करें।

होलिका दहन भी हो जिम्मेदारी से

होलिका दहन में अक्सर बड़ी मात्रा में लकड़ी जलाई जाती है, जिससे पेड़ों की कटाई और प्रदूषण बढ़ता है। इस बार सामूहिक होलिका दहन में हिस्सा लें। सूखी लकड़ियों और जैविक कचरे का इस्तेमाल करें। छोटे और प्रतीकात्मक अग्नि दहन को प्राथमिकता दें। ये परंपरा का सम्मान भी होगा और पर्यावरण की रक्षा भी होगी।

जानवरों और प्रकृति का रखें ध्यान

होली के रंग और तेज आवाजें जानवरों को परेशान कर सकती हैं। ऐसे में पालतू जानवरों को सुरक्षित रखें, सड़कों पर घूमते पशुओं पर रंग न डालें। तेज डीजे और पटाखों से बचें। त्योहार तभी खूबसूरत होगा जब उसमें सभी सुरक्षित हों।

होली का असली रंग: रिश्तों में मिठास

-इको फ्रेंडली होली का मतलब सिर्फ पर्यावरण की चिंता नहीं होता बल्कि जीवनशैली में संतुलन लाना होता है। दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर घर के बने स्वादिष्ट पकवान और ठंडाई का मजा लें। सोशल मीडिया पर भी #EcoFriendlyHoli2026 जैसे हैशटैग के जरिए जागरूकता फैलाएं।

-होली का त्योहार हमें सिखाता है कि बुराई पर अच्छाई की जीत होती है। आज के समय में बुराई है प्रदूषण और लापरवाही और अच्छाई है जागरूकता और जिम्मेदारी। Eco Friendly Holi 2026 मनाकर हम न सिर्फ प्रकृति को सुरक्षित रख सकते हैं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुंदर और स्वच्छ भविष्य भी सुनिश्चित कर सकते हैं।



Source link