देशभर में मौसम दो अलग-अलग रंग दिखा रहा है। पहाड़ी राज्यों में जहां एक बार फिर बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार बन रहे हैं, वहीं मध्य और उत्तर भारत के मैदानी हिस्सों में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है।
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी तेज धूप के कारण दिन के तापमान में उछाल आया है। कई शहरों में पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मार्च के पहले पखवाड़े में तापमान में और इजाफा देखने को मिल सकता है, हालांकि पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीच-बीच में मौसम में बदलाव बना रहेगा।
उत्तर प्रदेश और राजस्थान में दिन के साथ-साथ अब रात का तापमान भी बढ़ने लगा है। राजस्थान के पश्चिमी जिलों में गर्म हवाएं चलने लगी हैं और न्यूनतम तापमान सामान्य से कई डिग्री ऊपर दर्ज हो रहा है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम विभाग ने हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।
उत्तराखंड के गंगोत्री में न्यूनतम तापमान -13°C, बद्रीनाथ में -11°C, हेमकुंड -12°C और हर्षिल -10°C दर्ज किया जा रहा है, जबकि मुनस्यारी में पारा -21°C तक गिर गया है। मौसम विभाग ने सिक्किम, गुजरात और गोवा में कोहरे की संभावना जताई है।
अगले 2 दिन मौसम का हाल…
5-6 मार्च- जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में बारिश-बर्फबारी की संभावना।
पानीपत के नौल्था गांव में बुधवार को होली खेलते फाग कमेटी के सदस्य।
हरियाणा के पानीपत में 909वीं ऐतिहासिक डाट होली मनाई गई। नौल्था की होली साल 1288 से चली आ रही एक अनूठी परंपरा है। इसके लिए कई दिन से तैयारी शुरू हो जाती है। बड़े-बड़े कढ़ाहों में रंग पका लिया गया था।
आज बुधवार को फाग के दिन युवाओं की टोली जैसे ही गलियों से निकली, उन पर महिलाओं ने छतों से रंग फेंका। पूरा दिन इसी तरह मस्ती चली। इस दौरान गांव में झांकी भी निकाली गई।
बता दें कि युवकों की टोलियां हाथ ऊपर कर अपने सीने से एक दूसरे को पीछे धकेलती हैं। इस जोर आजमाइश में जो गिर जाता है या पीछे हट जाता है, उसे हार माननी पड़ती है। 15 दिन पहले ही 6 मोहल्लों के युवक इसकी प्रैक्टिस करना शुरू कर देते हैं। यह प्रैक्टिस भी मोहल्ला बदल-बदलकर की जाती है।
ग्रामीणों के अनुसार, अंग्रेजों के शासनकाल में होली के समय गांव के एक युवक की मौत हो गई थी। इस पुरानी परंपरा को टूटने से बचाने के लिए युवक के पिता ने बाल्टी में रंग भरकर अपनी बेटी की अर्थी पर डाल दिया था।
ढोल की थाप पर डांस करते नौल्था फाग कमेटी के सदस्य
11 बजे के बाद शुरू हुई डाट होली
नौल्था फाग कमेटी के मेंबर कैलाश चंद ने बताया कि नौल्थ की होली पूरे देश में मशहूर है। 3 मार्च को गांव में फ्लैग मार्च निकाला गया था, ताकि भाईचारा बना रहे। ग्रामीणों को कहा गया है कि वह सुबह 11 बजे से पहले अपने काम निपटा लें, इसके बाद गांव की गलियों में डाट होली खेली जाएगी। आज तय समय पर होली शुरू हुई।
गांव में झांकी निकालते नौल्था फाग कमेटी के सदस्य।
अब जानिए क्या है डाट होली, इसकी कैसे शुरुआत हुई….
लाठे वाले बाबा ने शुरू की थी परंपरा
ग्रामीणों के अनुसार, बाबा लाठे वाले 909 साल पहले फाग के दौरान मथुरा के दाऊजी गांव गए थे। वहां फाग (धुलंडी) उत्सव में लोगों का आपसी प्रेम और भाईचारा देख कर प्रभावित हुए। उन्होंने गांव आकर उत्सव को मनाने का फैसला लिया और तभी से नौल्था में हर साल डाट होली उत्सव मनाया जा रहा है। गांव के लोग इस ऐतिहासिक परंपरा के लिए अंग्रेजों तक से लोहा ले चुके हैं। नौल्था गांव की आबादी करीब 15 हजार है और पूरा गांव जहां रंगों में सराबोर होकर होली खेलता है, यहां की ऐतिहासिक होली को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं और इसमें भाग लेते हैं।
गांव में झांकियां निकलती हैं
सुबह सबसे पहले देवर-भाभी के बीच होली खेली जाती है। इसके बाद गांव में विभिन्न तरह की झांकियां निकलती हैं। इसमें बाबा लाठे वाली की झांकी सबसे पहले निकलती है। दूसरे नंबर पर गौमाता की झांकी होती है। एक के बाद एक कुल 12 से 15 धार्मिक झांकियां निकाली जाती हैं।
नौल्था गांव में एक दूसरे को धकेलने की प्रैक्टिस करते युवक। यह रिहर्सल 15 दिन पहले ही शुरू हो जाती है।
जो टीम गिर गई, वो हारी
झांकियां निकालने के बाद दोपहर को गांव की सभी 6 चौपालों में बड़े-बड़े कढ़ाहों में बाजारों से लाया रंग पकाया जाता है। ये कढ़ाहे गांवों के ही होते हैं। रंगों को पकाने के लिए गर्म किया जाता है। कुछ ही देर बाद रंग पक जाते हैं और फिर गांव में डाट होली का उत्सव शुरू होता है। दो टोलियां एक-दूसरे के सामने हो जाती हैं। महिलाएं छतों गर्म रंग डालती हैं। जो टोली, दूसरी टोली को पीछे धकेल देती है, वो जीत जाती है।
बेटे की मौत पर भी टूटने नहीं दी थी परंपरा
ग्रामीणों के अनुसार अंग्रेजों के समय में गांव में एक धूमन जैलदार होता था, जिसका एक बेटा सरदारा था। गांव में होली की पूरी तैयारी थी, लेकिन उसी समय धूमन के बेटे की मौत हो गई। गांव में शोक था और किसी ने होली नहीं खेली। धूमन ने गांव की परंपरा टूटती देखी तो चौपाल से एक बाल्टी रंग की भरी और बेटे की अर्थी पर डाल दी। सभी गांव वालों को कहा कि भगवान की मर्जी से आना-जाना होता है। त्योहार भुलाए नहीं जा सकते।
——————————-
ये खबर भी पढ़ें :-
भिवानी के बड़वा गांव में डेढ़ महीने चलती है होली, बसंत पंचमी से गणगौर तक चलती है परंपरा, होती है डफ प्रतियोगिता
हरियाणा के भिवानी जिले का बड़वा गांव अपनी अनूठी और डेढ़ महीने तक चलने वाली होली परंपरा के लिए प्रसिद्ध है। यहां बसंत पंचमी से शुरू होकर गणगौर तक होली का उत्सव मनाया जाता है, जिसमें भव्य डफ प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण होती है। पढ़ें पूरी खबर…
केंद्र सरकार गधे पालने के लिए 50 लाख रुपए दे रही है। वहीं मलेशिया में एक महिला ने घड़ी की मदद से पति का अफेयर पकड़ा है। उधर अमेरिका में एक महिला पिज्जा लेने के लिए निकली और रास्ते में करोड़पति बन गई है। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
विश्व कप में 100 दिन शेष रहने के साथ, ईरान से जुड़ा मौजूदा संघर्ष, संयुक्त राज्य अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित टूर्नामेंट के लिए अतिरिक्त चुनौतियाँ लेकर आया है। आयोजक पहले से ही मैक्सिको में कार्टेल हिंसा, अमेरिका में कम हुए प्रशंसक उत्सव योजनाओं और उच्च टिकट कीमतों को लेकर आलोचना से जूझ रहे हैं। योग्य टीमों के अधिकारी इस सप्ताह अटलांटा में फीफा प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रहे हैं। टूर्नामेंट 11 जून को मैक्सिको सिटी में मैक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबले के साथ शुरू होने वाला है। यह विश्व कप अब तक का सबसे बड़ा होगा, जिसमें 48 टीमें हिस्सा लेंगी, जो कतर में भाग लेने वाली 32 टीमों से अधिक है।
Representative image
अंतर्राष्ट्रीय राजनीति अक्सर विश्व कप जैसे वैश्विक खेल आयोजनों को धूमिल कर देती है, खासकर मैचों से पहले। 2022 में, कतर को प्रवासी श्रमिकों और LGBTQ+ अधिकारों के साथ इलाज को लेकर जांच का सामना करना पड़ा। रूस के 2018 के टूर्नामेंट को क्रीमिया के विलय और ब्रिटेन में जासूसी विषाक्तता जैसी घटनाओं ने चिह्नित किया। 2014 में ब्राजील और 2010 में दक्षिण अफ्रीका ने अपराध और सुरक्षा चिंताओं का सामना किया। 2026 का टूर्नामेंट अमेरिका और भाग लेने वाले देशों के बीच राजनीतिक तनाव के खिलाफ आयोजित किया गया है, जिनमें से कई टैरिफ या यात्रा प्रतिबंधों का सामना करते हैं।
विश्व कप में ईरान की स्थिति स्पष्ट नहीं है
ईरान को इंग्लेवुड, कैलिफ़ोर्निया में दो ग्रुप स्टेज मैच और सिएटल में एक मैच खेलने का कार्यक्रम है। हालाँकि, इस बात को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है कि ईरानी टीम भाग लेगी या नहीं, क्योंकि हाल ही में अमेरिकी और इज़राइल की सैन्य कार्रवाइयों के परिणामस्वरूप सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनी और अन्य अधिकारियों की मौत हो गई। इन तनावों के बावजूद, ईरान ने टूर्नामेंट से हटने की घोषणा नहीं की है। ईरान को बेल्जियम, मिस्र और न्यूजीलैंड के साथ ग्रुप में रखा गया है।
प्रशंसक उत्सवों को छोटा किया जा रहा है
पूरी दुनिया में प्रशंसक उत्सव दो दशकों से विश्व कप के अनुभव का अभिन्न अंग रहे हैं, जो टिकट के बिना प्रशंसकों को बड़ी स्क्रीन पर मैच का आनंद लेने की अनुमति देते हैं। हालाँकि, कुछ अमेरिकी योजनाओं को छोटा किया जा रहा है। न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी ने अपने फैन फेस्ट को रद्द कर दिया, जबकि हर टूर्नामेंट दिवस के लिए एक कार्यक्रम के लिए टिकट बेच रहा था। सिएटल ने अपने उत्सव के आकार को कम कर दिया और बोस्टन ने अपने कार्यक्रम को 16 दिनों तक छोटा कर दिया। मियामी की मेजबानी समिति अपना कार्यक्रम रद्द कर सकती है यदि जल्द ही संघीय धन सुरक्षित नहीं किया गया।
फॉक्सबोरो गेम्स को खतरा
मैसाचुसेट्स के फॉक्सबोरो में न्यू इंग्लैंड पैट्रियट्स स्टेडियम 13 जून को हैती-स्कॉटलैंड से शुरू होकर 9 जुलाई को क्वार्टर फाइनल के साथ समाप्त होने वाले सात विश्व कप मैचों की मेजबानी करने वाला है। हालाँकि, फॉक्सबोरो के सिलेक्ट बोर्ड ने 17 मार्च तक पुलिस और अन्य खर्चों के लिए USD 7.8 मिलियन का भुगतान करने तक परमिट जारी करने से इनकार कर दिया है। शहर का दावा है कि उसे बोस्टन के साथ फीफा के मेजबानी समझौते में शामिल नहीं किया गया था।
फीफा की टिकट कीमतों के खिलाफ विरोध
फीफा के पास विश्व कप मैचों के लिए लगभग 7 मिलियन सीटें उपलब्ध हैं, लेकिन पिछले महीने 500 मिलियन टिकट अनुरोध प्राप्त हुए। फीफा अध्यक्ष गियानी इन्फेंटिनो द्वारा बिक जाने के दावों के बावजूद, कुछ प्रशंसकों को एक अतिरिक्त 48 घंटे की टिकट बिक्री विंडो की पेशकश करने वाले ईमेल मिले। दिसंबर में टिकट की कीमतें USD 8,680 तक पहुँच गईं। आलोचना के बाद, फीफा वफादार प्रशंसकों के बीच वितरण के लिए राष्ट्रीय संघों को प्रति गेम सीमित संख्या में USD 60 के टिकट प्रदान करेगा।
मैक्सिको में कार्टेल हिंसा
एक कार्टेल नेता को सेना द्वारा मारे जाने के बाद हाल ही में जालिस्को में हुई हिंसा के बाद एक सह-मेजबान के रूप में मैक्सिको की क्षमता की जांच की जा रही है। जालिस्को की राजधानी गुआडालाजारा, चार ग्रुप स्टेज मैचों की मेजबानी करने वाली है। इन चिंताओं के बावजूद, मैक्सिकन अधिकारी आश्वासन देते हैं कि विश्व कप बिना किसी समस्या के आगे बढ़ेगा। राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाउम ने कहा कि टूर्नामेंट में भाग लेने वाले प्रशंसकों के लिए कोई खतरा नहीं है। फीफा अध्यक्ष इन्फेंटिनो ने मेजबान के रूप में मैक्सिको में विश्वास व्यक्त किया।
Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar
9 घंटे पहले
कॉपी लिंक
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी और दक्षिण 24 परगना जिलों में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की फाइनल लिस्ट जारी होने पर दो लोगों ने सुसाइड कर लिया।
तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने इन घटनाओं के लिए चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराते हुए भाजपा के साथ साजिश का आरोप लगाया। पार्टी ने दावा किया कि SIR से जुड़े तनाव के कारण अब तक राज्य में 110 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
दक्षिण 24 परगना के घोलपाड़ा में 44 साल के रफीक अली गाजी का नाम लिस्ट में अंडर एडजुडिकेशन कैटेगरी में था, जिससे वे तनाव में थे। वहीं जलपाईगुड़ी में 62 साल के मोमो विक्रेता गौरांग दे का नाम 28 फरवरी को पब्लिश लिस्ट की डिलीटेड कैटेगरी में आने के बाद वे काफी चिंतित थे।
आज की बाकी बड़ी खबरें…
केरल- तिरुवनंतपुरम में ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्य भाजपा में शामिल हुए
केरल के तिरुवनंतपुरम में ट्रांसजेंडर समुदाय के कई सदस्यों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली। पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और समान अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने ट्रांसजेंडर समुदाय के सामाजिक सशक्तिकरण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए काम करने का भरोसा दिलाया।
जम्मू-कश्मीर में बांदीपोरा के जंगलों में आग लगी
उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा जिले के अरिन और चंदाजी इलाकों में पिछले कई दिनों से भीषण जंगल की आग लगी हुई है। हाल ही में यहां फिर से एक नई आग भड़कने की घटना सामने आई है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, अरिन और चंदाजी के जंगलों में लगी आग लगातार फैल रही है, जिससे आसपास के वन क्षेत्र को नुकसान पहुंच रहा है।
इसी बीच इलाके में एक और नई जगह पर आग लगने से स्थिति और गंभीर हो गई है। आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीमें प्रयास कर रही हैं।
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में नियंत्रण रेखा के पास आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश सेना ने नाकाम की
सेना के जवानों ने राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास आतंकवादियों के एक समूह की घुसपैठ की कोशिश को बुधवार को नाकाम कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध व्यक्तियों को तड़के करीब 4.15 बजे तुरकंडी अग्रिम क्षेत्र से इस तरफ घुसने की कोशिश करते देखा गया, जिसके बाद सेना ने गोलीबारी की।
सेना की जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर ने पुष्टि की कि सीमा पार से आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया है। विश्वसनीय खुफिया जानकारी और लगातार निगरानी के आधार पर, 4 मार्च की सुबह नियंत्रण रेखा के पास भीमबर गली के आसपास के इलाके में आतंकवादियों की गतिविधि का पता चला।
AI समिट प्रोटेस्ट केस- यूथ कांग्रेस प्रमुख उदय भानु चिब जमानत पर रिहा; पटियाला हाउस कोर्ट में आधी रात हुई सुनवाई
AI इम्पैक्ट समिट में “शर्टलेस प्रोटेस्ट” के लिए गिरफ्तार इंडियन यूथ कांग्रेस के नेशनल प्रेसिडेंट उदय भानु चिब को जमानत मिल गई है। उन्हें तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया है। जेल से बाहर आने के तुरंत बाद, चिब ने कहा कि हम इंडिया यूएस ट्रेड डील को रोकने के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।
तिहाड़ जेल के बाहर रिकॉर्ड किए गए विज़ुअल्स में खुश यूथ कांग्रेस के सदस्य चिब को अपने कंधों पर उठाकर बाहर निकलते हुए दिखे, और फिर उन्हें कार तक ले गए।
6 नेवी हेलीकॉप्टर और श्टिल मिसाइल के लिए रूस से डील
रक्षा मंत्रालय ने भारतीय तटरक्षक बल के लिए 6 एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) और नौसेना के लिए श्टिल सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें खरीदने का फैसला किया है। हेलीकॉप्टरों के लिए एचएएल से 2,901 करोड़ का करार हुआ है। वहीं 2,182 करोड़ रुपए में रूस की रोसोबोरोनएक्सपोर्ट से मिसाइलें खरीदी जाएंगी। हेलीकॉप्टरों से तटीय इलाकों की सुरक्षा मजबूत होगी, श्टिल मिसाइलें नौसेना के युद्धपोतों की रक्षा क्षमता बढ़ाएंगी।
सरकार बोली- 1.2 करोड़ छात्रों का आधार अपडेट किया
केंद्र सरकार ने बताया कि यूआईडीएआई ने 7 से 15 वर्ष आयु के 1.2 करोड़ बच्चों का अनिवार्य आधार बायोमेट्रिक अपडेट स्कूल अभियान के तहत पूरा किया। सितंबर 2025 में यूडीआईएसई+ एकीकरण के बाद 1.03 लाख स्कूलों में कैंप लगाए और 4,000 मशीनें लगाई गईं। यह अपडेट अक्टूबर 2026 तक मुफ्त है। बायोमेट्रिक अपडेट छात्रवृत्ति और नीट, जेईई, सीयूईटी जैसी परीक्षाओं में सत्यापन के लिए जरूरी है।
Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar
11 मिनट पहले
कॉपी लिंक
AI इम्पैक्ट समिट में “शर्टलेस प्रोटेस्ट” के लिए गिरफ्तार इंडियन यूथ कांग्रेस के नेशनल प्रेसिडेंट उदय भानु चिब को जमानत मिल गई है। उन्हें तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया है। जेल से बाहर आने के तुरंत बाद, चिब ने कहा कि हम इंडिया यूएस ट्रेड डील को रोकने के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।
तिहाड़ जेल के बाहर रिकॉर्ड किए गए विज़ुअल्स में खुश यूथ कांग्रेस के सदस्य चिब को अपने कंधों पर उठाकर बाहर निकलते हुए दिखे, और फिर उन्हें कार तक ले गए।
आज की बाकी बड़ी खबरें…
6 नेवी हेलीकॉप्टर और श्टिल मिसाइल के लिए रूस से डील
रक्षा मंत्रालय ने भारतीय तटरक्षक बल के लिए 6 एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) और नौसेना के लिए श्टिल सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें खरीदने का फैसला किया है। हेलीकॉप्टरों के लिए एचएएल से 2,901 करोड़ का करार हुआ है। वहीं 2,182 करोड़ रुपए में रूस की रोसोबोरोनएक्सपोर्ट से मिसाइलें खरीदी जाएंगी। हेलीकॉप्टरों से तटीय इलाकों की सुरक्षा मजबूत होगी, श्टिल मिसाइलें नौसेना के युद्धपोतों की रक्षा क्षमता बढ़ाएंगी।
सरकार बोली- 1.2 करोड़ छात्रों का आधार अपडेट किया
केंद्र सरकार ने बताया कि यूआईडीएआई ने 7 से 15 वर्ष आयु के 1.2 करोड़ बच्चों का अनिवार्य आधार बायोमेट्रिक अपडेट स्कूल अभियान के तहत पूरा किया। सितंबर 2025 में यूडीआईएसई+ एकीकरण के बाद 1.03 लाख स्कूलों में कैंप लगाए और 4,000 मशीनें लगाई गईं। यह अपडेट अक्टूबर 2026 तक मुफ्त है। बायोमेट्रिक अपडेट छात्रवृत्ति और नीट, जेईई, सीयूईटी जैसी परीक्षाओं में सत्यापन के लिए जरूरी है।
Aaj Ka Mesh Rashifal: आज मेष राशि के जातकों के लिए ऊर्जा और उत्साह से भरा दिन रहने वाला है, लेकिन इस ऊर्जा को सही दिशा देना बेहद ज़रूरी होगा। कामकाज में आपकी पहलकदमी रंग लाएगी, पर किसी भी बड़े फैसले से पहले उसके सभी पहलुओं पर गौर करना न भूलें। निजी संबंधों में थोड़ी गरमाहट महसूस हो सकती है, जिसे समझदारी से संभालना होगा।
सामान्य भविष्यफल: आज का दिन आपके लिए नई चुनौतियों और अवसरों का मिश्रण लेकर आ रहा है। आप अपनी नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन कर पाएंगे और लोग आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे। हालांकि, अपनी बात रखते समय थोड़ा संयम बरतें, ताकि किसी अनावश्यक विवाद से बचा जा सके। शाम का समय परिवार या दोस्तों के साथ बिताने से मन को शांति मिलेगी।
स्वास्थ्य: अपनी अत्यधिक ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। शारीरिक गतिविधियों में शामिल होना आपके लिए फायदेमंद रहेगा, लेकिन अति उत्साह में चोट लगने से बचें। मानसिक शांति के लिए कुछ देर ध्यान या योग करना अच्छा रहेगा।
करियर/वित्त: कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और लगन की सराहना होगी। नए प्रोजेक्ट्स या जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप बखूबी निभाएंगे। आर्थिक मामलों में आज कोई बड़ा जोखिम लेने से बचें। छोटे निवेश या बचत पर ध्यान देना बेहतर होगा।
प्रेम: प्रेम संबंधों में आज आप अधिक भावुक महसूस कर सकते हैं। अपने पार्टनर के साथ खुलकर बात करें और उनकी भावनाओं को समझने की कोशिश करें। सिंगल जातकों को किसी खास व्यक्ति से मुलाकात का मौका मिल सकता है।
आज के दिन आपके लिए शुभ अंक 9 रहेगा, जो आपको ऊर्जा और साहस देगा। शुभ रंग लाल है, जो आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। ‘ॐ अंग अंगारकाय नमः’ मंत्र का जाप करने से मन को शांति मिलेगी और हनुमान जी की पूजा करना आपके लिए विशेष फलदायी होगा।
ग्रहों का प्रभाव:
आज मंगल ग्रह अपनी उच्च ऊर्जा के साथ आपको प्रेरित कर रहा है, जिससे आप हर काम में आगे बढ़कर हिस्सा लेंगे। यह आपको साहसी और निर्णायक बनाएगा।
सूर्य का प्रभाव आपके व्यक्तित्व को चमकाएगा, जिससे आप अपनी बात प्रभावी ढंग से रख पाएंगे और लोगों पर सकारात्मक छाप छोड़ेंगे।
बुध की स्थिति आज संचार में स्पष्टता लाएगी, जिससे गलतफहमियां कम होंगी और आप अपने विचारों को बेहतर तरीके से व्यक्त कर पाएंगे।
शुक्र का गोचर प्रेम संबंधों में मधुरता ला सकता है और आपको कलात्मक गतिविधियों की ओर आकर्षित करेगा।
युवा जातकों के लिए सलाह:
अपनी ऊर्जा को रचनात्मक कार्यों में लगाएं, जैसे कोई नया कौशल सीखना या हॉबी पर काम करना।
जल्दबाजी में कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें, खासकर करियर या शिक्षा से जुड़ा।
अपने बड़ों और अनुभवी लोगों की सलाह को ध्यान से सुनें, यह आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।
सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बिताने की बजाय वास्तविक दुनिया के अनुभवों पर ध्यान दें।
अपने दोस्तों के साथ समय बिताएं, लेकिन गलत संगत से दूर रहें और अपने लक्ष्यों पर केंद्रित रहें।
यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली और ग्रहों की स्थिति के अनुसार परिणामों में भिन्नता संभव है। आपका दिन शुभ हो और आप अपने सभी लक्ष्यों को प्राप्त करें! शुभकामनाएँ!
भारतीय शेयर बाजार पर पश्चिम एशिया में बढ़े तनाव का असर बुधवार को स्पष्ट दिखा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1,122.66 अंक यानी 1.40 प्रतिशत गिरकर 79,116.19 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 385.20 अंक या 1.55 प्रतिशत टूटकर 24,480.50 के स्तर पर आ गया। वहीं, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की कीमत अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गई।
बाजार पर सबसे ज्यादा दबाव धातु से जुड़ी कंपनियों के शेयरों का रहा। निफ्टी मेटल सबसे ज्यादा गिरने वाला समूह रहा, जिसमें करीब 4 प्रतिशत की गिरावट आई। इसके अलावा, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, रियल एस्टेट, तेल और गैस, मीडिया, कमोडिटी और सार्वजनिक उपक्रमों से जुड़े शेयरों में भी तेज गिरावट दर्ज की गई। पूरे बाजार में केवल सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) से जुड़े शेयरों में हल्की बढ़त देखने को मिली और यह समूह मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ।
निफ्टी पीएसयू बैंक 3.24 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी 3.11 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस 3.09 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया 3.05 प्रतिशत, निफ्टी कमोडिटीज 2.87 प्रतिशत और निफ्टी पीएसई 2.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। सूचकांकों में केवल निफ्टी आईटी ही 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।
बड़ी कंपनियों के साथ-साथ मझोली और छोटी कंपनियों के शेयरों में भी भारी बिकवाली रही। मिडकैप सूचकांक करीब 2.16 प्रतिशत और स्मॉलकैप सूचकांक लगभग 2.11 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ। बाजार में उतार-चढ़ाव दर्शाने वाले इंडेक्स इंडिया विक्स में 23 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली, जो बाजार में बढ़ती अस्थिरता को दिखाता है।
सेंसेक्स की प्रमुख कंपनियों में भारती एयरटेल, इन्फोसिस और टेक महिंद्रा में बढ़त रही, जबकि टाटा स्टील, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, इंटरग्लोब एविएशन, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, एचयूएल, ट्रेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, मारुति सुजुकी और बीईएल के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
रुपये की कीमत सर्वकालिक निचले स्तर पर
ईरान संकट के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आने के कारण आज रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 67 पैसे टूटा और यह अपने सर्वकालिक निचले स्तर 92.16 पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, अमेरिका-ईरान संकट के बीच दुनियाभर में जोखिम का माहौल बना हुआ है, जिसके चलते डॉलर सूचकांक 98 के स्तर को पार कर गया। इससे रुपये और दबाव बढ़ गया। उन्होंने बताया कि घरेलू शेयर बाजारों में भारी बिकवाली और विदेशी निवेशकों की पूंजी निकासी ने भी भारतीय मुद्रा को कमजोर करने में भूमिका निभाई।
उत्तर प्रदेश पुलिस के अनुसार, यूट्यूबर सलीम अहमद, जिन्हें सलीम वास्तिक के नाम से भी जाना जाता है, पर हमले में शामिल दूसरे संदिग्ध की गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़ के दौरान लगी चोटों के कारण मौत हो गई। अतिरिक्त महानिदेशक एसटीएफ और कानून एवं व्यवस्था अमिताभ यश ने पुष्टि की कि आरोपी गुलफाम, जिसके सिर पर 1 लाख रुपये का इनाम था, इंदिरापुरम में एक मुठभेड़ में घायल हो गया था और बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया।
Representative image
एक्स पर एक बयान में, पुलिस ने इस घटना को “अपराध की यात्रा का अंतिम पड़ाव” बताया। गुलफाम, जो लोनी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में सलीम वास्तिक पर हुए हमले में शामिल था, को पुलिस कार्रवाई के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया था। इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों ने गुलफाम के कब्जे से दो अवैध हथियार और दिल्ली से चोरी की गई एक दोपहिया गाड़ी बरामद की है।
हमले का विवरण
26 फरवरी, 2026 को, सुबह लगभग 8 बजे, सलीम वास्तिक पर दो व्यक्तियों ने उनके कार्यालय में धारदार हथियारों से हमला किया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और वर्तमान में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोहराया कि आरोपी से दो अवैध हथियार और एक चोरी की गाड़ी जब्त की गई थी।
पृष्ठभूमि और जांच
पहला संदिग्ध, जीशान, जिस पर भी 1 लाख रुपये का इनाम था, को 1 मार्च को एक अलग मुठभेड़ में मार दिया गया था। 50 वर्षीय सलीम अहमद, सलीम वास्तिक नाम से एक YouTube चैनल चलाते हैं और एक पूर्व-मुस्लिम के रूप में पहचान रखते हैं। खबर है कि उन पर अली गार्डन, लोनी में उनके कार्यालय में सुबह की नमाज़ के तुरंत बाद मोटरसाइकिलों पर सवार दो हेलमेटधारी हमलावरों ने हमला किया था।
कानूनी कार्यवाही और सरकार की प्रतिक्रिया
अहमद के बेटे, उस्मान की शिकायत के आधार पर सात व्यक्तियों के नामजद करते हुए एक एफआईआर दर्ज की गई थी। हमलावरों का पता लगाने के लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया गया, जो व्यक्तिगत दुश्मनी और वैचारिक मतभेदों जैसे कारणों की तलाश कर रही थीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को कानून और व्यवस्था को बाधित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। कानूनी कार्यवाही जारी है क्योंकि अधिकारी अपनी जांच जारी रखे हुए हैं।
नेशनल कॉन्फ़्रेंस के सांसद आगा सैयद रुहुल्ला मेहंदी और श्रीनगर के पूर्व मेयर जुनैद अज़ीम मट्टू पर सोशल मीडिया पर कथित तौर पर भ्रामक सामग्री प्रसारित करने का आरोप लगाया गया है। श्रीनगर पुलिस ने विश्वसनीय इनपुट्स पर कार्रवाई करते हुए, उन पर झूठी जानकारी प्रसारित करने के लिए मामले दर्ज किए हैं जिसका उद्देश्य भय फैलाना और सार्वजनिक व्यवस्था को बाधित करना था, जैसा कि X पर बताया गया है।
Representative image
पुलिस ने इस बात पर प्रकाश डाला कि संबंधित सामग्री विकृत विवरण और अपुष्ट जानकारी फैलाती दिखाई देती है, जिससे सार्वजनिक अशांति और सामाजिक वैमनस्य पैदा हो सकता है। ऐसे कार्यों को शांति और स्थिरता के लिए एक महत्वपूर्ण खतरा माना जाता है। नतीजतन, श्रीनगर के साइबर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 1971d और 3531b के तहत FIR No 02/2026 और FIR No 03/2026 दर्ज की गई हैं।
दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने नागरिकों से ऑनलाइन साझा करने से पहले आधिकारिक चैनलों के माध्यम से जानकारी को सत्यापित करने का आग्रह किया है ताकि अपुष्ट सामग्री के प्रसार को रोका जा सके जो सांप्रदायिक सद्भाव या सार्वजनिक व्यवस्था को बाधित कर सकती है।
मेहंदी और मट्टू ने X पर दावा किया कि उनकी सुरक्षा कम कर दी गई है। श्रीनगर से लोकसभा सांसद मेहंदी ने सुरक्षा परिवर्तनों के प्रति उदासीनता व्यक्त करते हुए कहा कि न तो वह सुरक्षा कर्मियों की अनुपस्थिति से मोहित हैं और न ही डरे हुए हैं। उन्होंने कानूनों और लोकतंत्र के कथित उल्लंघन के खिलाफ अपने अधिकारों का प्रयोग करने की अपनी प्रतिबद्धता पर जोर दिया।
मेहंदी ने जम्मू और कश्मीर पुलिस और प्रशासन के कुछ सदस्यों की आलोचना की, और सुझाव दिया कि उनकी सुरक्षा विवरण वापस लेने और उनके फेसबुक खाते को निलंबित करने से उन्हें कथित अत्याचारों को उजागर करने से नहीं रोका जा सकेगा। उन्होंने इन कार्यों को हास्यास्पद बताया।
अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर बयान
मट्टू ने आरोप लगाया कि उनकी सुरक्षा ईरान और अयातुल्लाह अली खामेनेई की अमेरिकी-इजराइल हवाई हमले में मौत पर उनके बयानों के कारण वापस ले ली गई थी। उन्होंने दावा किया कि इस मुद्दे पर भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार की चुप्पी के खिलाफ उनकी टिप्पणियों के कारण उनकी सुरक्षा तुरंत वापस ले ली गई, जिसे उन्होंने उन्हें चुप कराने का प्रयास माना।
यह स्थिति जम्मू और कश्मीर में राजनीतिक हस्तियों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच चल रहे तनाव को रेखांकित करती है। ये घटनाक्रम इस क्षेत्र में सुरक्षा उपायों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और राजनीतिक विमर्श के बीच जटिल अंतर्संबंध को उजागर करते हैं।