Home Blog Page 512

Hyderabad Metro Phase 2: हैदराबाद मेट्रो फेज-2 में बड़ा विस्तार, 60 नए और कोच का किया गया ऑर्डर


India

oi-Smita Mugdha

Hyderabad Metro Phase 2: हैदराबाद मेट्रो रेल ने बढ़ती यात्रियों की संख्या और शहर के विस्तार को देखते हुए फेज-2 की तैयारियों को तेज कर दिया है। मेट्रो प्रबंधन ने 60 नए कोच खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे पीक आवर्स में यात्रियों को बेहतर सुविधा और कम भीड़ का सामना करना पड़े। अधिकारियों के मुताबिक, नए कोच शामिल होने से मौजूदा ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी बढ़ाई जा सकेगी और सफर अधिक आरामदायक होगा।

फेज-2 के तहत सबसे अहम परियोजना शमशाबाद एयरपोर्ट को ‘फोर्थ सिटी’ यानी मुचरला से जोड़ने वाला करीब 40 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर है। इस महत्वाकांक्षी एयरपोर्ट कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जा रही है।

Hyderabad Metro Phase 2

Hyderabad Metro Phase 2: मेट्रो कोच का होगा विस्तार

– यह कॉरिडोर आईटी हब, रिहायशी इलाकों और इंडस्ट्रियल जोन को सीधे एयरपोर्ट से जोड़ेगा, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या में कमी आने की उम्मीद है।

– इसके अलावा, पुराने शहर (Old City) में भी मेट्रो विस्तार को गति दी जा रही है। एमजीबीएस से चंद्रयानगुट्टा तक 7.5 किलोमीटर लंबे ‘ग्रीन लाइन’ विस्तार पर काम तेजी से चल रहा है।

– यह परियोजना लंबे समय से लंबित थी, लेकिन अब इसे प्राथमिकता दी जा रही है। इस विस्तार से पुराने शहर के लाखों निवासियों को बेहतर और तेज सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिलेगी।

Hyderabad Metro Update: हैदराबाद की कनेक्टिविटी का होगा विस्तार

विशेषज्ञों का मानना है कि फेज-2 का यह विस्तार न केवल शहर की ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को मजबूत करेगा, बल्कि रियल एस्टेट और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई रफ्तार देगा। एयरपोर्ट लिंक और ओल्ड सिटी कनेक्टिविटी से हैदराबाद की समग्र कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। मेट्रो प्रबंधन का लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में शहर के हर प्रमुख हिस्से को तेज, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन नेटवर्क से जोड़ा जाए। इससे आईटी सिटी की कनेक्टिविटी को भी तेजी से विस्तार मिलेगा।

मेट्रो आम लोगों के लिए एक सुविधाजनक विकल्प है। कैब की तुलना में यह काफी किफायती है और ट्रैफिक में लगने वाला घंटो समय की बचत भी होती है।



Source link

PMI Services: भारत के सर्विस सेक्टर में फरवरी में भी रही मजबूती, पीएमआई 58.1 पर रहा; नए आर्डर की रफ्तार घटी


भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए सर्विस सेक्टर से अच्छी खबर आई है। फरवरी महीने में भी इस सेक्टर ने मजबूत ग्रोथ दिखाई है। सोमवार को जारी एचएसबीसी इंडिया सर्विसेज परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। आंकड़ों के अनुसार, फरवरी में सर्विस पीएमआई 58.1 पर रहा। यह लगातार सेक्टर में हो रही तेज बढ़ोतरी को दिखाता है। जब भी पीएमआई का आंकड़ा 50 से ऊपर होता है, तो इसे गतिविधियों में विस्तार माना जाता है।

एचएसबीसी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के सर्विस सेक्टर का ग्रोथ आउटलुक यानी भविष्य का नजरिया स्थिर बना हुआ है। हालांकि, जनवरी के 58.5 के मुकाबले फरवरी में पीएमआई में मामूली गिरावट आई है, लेकिन यह अब भी काफी मजबूत स्तर पर है।

नए आर्डर की रफ्तार घटी, पर मांग मजबूत

रिपोर्ट में एक चिंता की बात भी सामने आई है। नए आर्डर मिलने की रफ्तार 13 महीनों में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है। कुछ कंपनियों ने बताया कि ग्राहकों की ज्यादा पूछताछ और अच्छी मार्केटिंग से बिक्री बढ़ाने में मदद मिली। वहीं, कुछ अन्य कंपनियों का कहना था कि बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण वे तेजी से विस्तार नहीं कर पाईं।

अर्थशास्त्री ने क्या कहा

एचएसबीसी की भारत में मुख्य अर्थशास्त्री प्रांजुल भंडारी ने कहा कि फरवरी के पीएमआई आंकड़े सर्विस सेक्टर में एक और महीने की मजबूत ग्रोथ का संकेत देते हैं। उन्होंने बताया कि भले ही बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण नए आर्डर की ग्रोथ धीमी हुई, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बिक्री में एक मजबूत सुधार देखा गया। कामकाज की जरूरतों को पूरा करने के लिए कई सर्विस कंपनियों ने इस महीने भर्तियां भी बढ़ाईं।

कंपोजिट पीएमआई तीन महीने के शिखर पर

सर्विस सेक्टर के साथ-साथ निजी क्षेत्र की कुल गतिविधियों में भी मजबूती दिखी। कंपोजिट पीएमआई, जिसमें मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों सेक्टर के आंकड़े शामिल होते हैं, फरवरी में बढ़कर 58.9 पर पहुंच गया। यह पिछले तीन महीनों में ग्रोथ की सबसे तेज रफ्तार है, जिसे मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के मजबूत प्रदर्शन से सहारा मिला है।

फाइनेंस और बीमा सेक्टर का प्रदर्शन सबसे अच्छा

अगर सर्विस सेक्टर के अलग-अलग हिस्सों की बात करें तो फाइनेंस और बीमा एक बार फिर सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्र बनकर उभरे हैं। इन क्षेत्रों ने उत्पादन और नए आर्डर दोनों में सबसे तेज बढ़ोतरी दर्ज की है। हालांकि, यहां भी विस्तार की गति पहले के महीनों के मुकाबले कुछ धीमी रही। दूसरी ओर, रियल एस्टेट और बिजनेस सर्विस सेक्टर उत्पादन और नए आर्डर के मामले में बाकी क्षेत्रों से पीछे रहे।



Source link

Holi 2026 Drinks: होली पर घर में बनाएं ये 7 स्पेशल ड्रिंक्स, रंगों के साथ शरीर और मन को ऐसे रखें ठंडा


Lifestyle

oi-Purnima Acharya

Holi 2026 Drinks: होली का त्योहार रंग, मस्ती और स्वादिष्ट पकवानों के बिना अधूरा माना जाता है लेकिन दिनभर धूप, भागदौड़ और रंग खेलने के बाद शरीर थक जाता है और डिहाइड्रेशन की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि शरीर को अंदर से ठंडक और एनर्जी देने वाले हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन किया जाए।

होली पर पकवानों का लें मजा
आज यानी 4 मार्च 2026 को हर जगह बड़ी ही धूमधाम से होली का त्योहार मनाया जा रहा है। लोग रंग में रंगीन होने के साथ साथ तरह तरह के पकवानों का भी खूब मजा लेते हैं।

Holi 2026 Drinks

हेल्दी ड्रिंक्स का होली पर करें सेवन

ऐसे में अगर आप इस होली मेहमानों को कुछ खास और रिफ्रेशिंग परोसना चाहते हैं तो घर पर आसानी से बनने वाली ये 7 पारंपरिक और हेल्दी ड्रिंक्स आपके त्योहार का मजा दोगुना कर देंगी।

होली पर घर पर बनीं इन 7 ड्रिंक्स का जरूर लें मजा

1. ठंडाई

होली का नाम आते ही सबसे पहले ठंडाई याद आती है। ये सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि शरीर को ठंडक देने वाली पारंपरिक ड्रिंक है। इसे बानने के लिए दूध में बादाम, काजू, सौंफ, काली मिर्च, गुलाब की पंखुड़ियां और इलायची मिलाकर इसे तैयार करें। आप चाहें तो इसमें केसर भी डाल सकते हैं। ये शरीर को एनर्जी देती है और गर्मी से बचाने में मदद करती है।

2. आम पन्ना

कच्चे आम से बनने वाला आम पन्ना होली के मौसम के लिए परफेक्ट ड्रिंक है। इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर को ठंडा रखते हैं और लू से बचाते हैं। इसे पीने से पाचन सुधारता है और तुरंत ताजगी आती है।

3. जलजीरा

मसालेदार और खट्टा-मीठा जलजीरा होली के भारी खाने को पचाने में बेहद मददगार होता है। इस ड्रिंक को पुदीना, जीरा, काला नमक, नींबू और इमली के पानी से बनाएं। ये ड्रिंक पेट को हल्का रखती है और भूख भी बढ़ाती है।

4. गुलाब शरबत

गुलाब का शरबत शरीर को ठंडक देने के साथ साथ मूड भी फ्रेश कर देता है। ठंडे पानी या दूध में गुलाब सिरप मिलाकर बर्फ के साथ सर्व करें। मेहमानों के लिए ये एक शानदार और आसान विकल्प है।

5. छाछ

होली पर तले-भुने पकवान खाने के बाद छाछ सबसे बेहतरीन ड्रिंक साबित होती है। दही में पानी मिलाकर उसमें भुना जीरा, काला नमक और पुदीना डालें। ये पाचन को दुरुस्त रखती है और शरीर को हाइड्रेट करती है।

6. नींबू पानी

सिंपल लेकिन बेहद असरदार नींबू पानी होली के दिन जरूरी ड्रिंक है। नींबू, चीनी या शहद, नमक और ठंडा पानी मिलाकर तैयार किया गया ये पेय शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता और थकान दूर करता है।

7. फ्रूट स्मूदी

अगर आप कुछ मॉडर्न और हेल्दी विकल्प चाहते हैं तो फ्रूट स्मूदी जरूर बनाएं। केला, स्ट्रॉबेरी, आम या पपीता दूध या दही के साथ ब्लेंड करें। ये ड्रिंक बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आती है और शरीर को जरूरी पोषण देती है।

होली ड्रिंक्स बनाते समय रखें इन बातों का ख्याल

-ज्यादा चीनी का इस्तेमाल न करें।
-ताजे और प्राकृतिक इंग्रीडिएंट्स का उपयोग करें।
-ड्रिंक्स को ठंडा जरूर परोसें लेकिन बहुत ज्यादा बर्फ न डालें।
-रंग खेलने के बाद पानी और हेल्दी पेय ज्यादा पिएं।

खुशियों और सेहत का त्योहार है होली

होली सिर्फ रंगों का नहीं बल्कि खुशियों और सेहत का भी त्योहार है। सही ड्रिंक्स शरीर को हाइड्रेट रखते हैं, थकान दूर करते हैं और त्योहार का मजा दोगुना कर देते हैं। इस बार बाजार के कोल्ड ड्रिंक्स की जगह घर पर बनी हेल्दी और पारंपरिक ड्रिंक्स को अपनी होली पार्टी का हिस्सा बनाएं और परिवार व दोस्तों के साथ ठंडक भरा त्योहार मनाएं।



Source link

Punjab Revenue Growth: AAP सरकार के दौर में टैक्स कलेक्शन में रिकॉर्ड उछाल, जानिए पूरे आंकड़े


Punjab

oi-Divyansh Rastogi

पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के कार्यकाल में राज्य ने राजस्व संग्रह में शानदार प्रगति दर्ज की है, जिसके कारण यह देश के शीर्ष तीन राज्यों में शामिल हो गया है। वित्त, आबकारी और कर मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि वित्तीय अनुशासन, संरचनात्मक सुधारों और पारदर्शी प्रशासन के दम पर राज्य की वित्तीय स्थिति में मजबूत सुधार हुआ है।

Punjab Revenue Growth

चीमा ने प्रमुख आंकड़ों के जरिए उपलब्धियां गिनाईं:

  • – स्वयं का कर राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वर्ष 2021-22 में यह 37,327 करोड़ रुपये (जीएसडीपी का 6.39%) था, जो 2024-25 में बढ़कर 57,919 करोड़ रुपये (जीएसडीपी का 7.15%) हो गया।
  • – आबकारी राजस्व में चार वर्षों से भी कम समय में 86.77 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई। अकाली-भाजपा सरकार के पांच वर्षों में कुल 20,545 करोड़ रुपये (वार्षिक औसत 4,109 करोड़) और कांग्रेस सरकार के पांच वर्षों में 27,395 करोड़ रुपये (वार्षिक औसत 5,479 करोड़) की प्राप्ति हुई थी। वहीं, आप सरकार ने जनवरी 2026 तक ही 37,975 करोड़ रुपये का आबकारी राजस्व जुटा लिया है, जिसकी वार्षिक औसत 9,907 करोड़ रुपये है-यानी पिछली सरकारों की तुलना में लगभग दोगुना। 2021-22 में 6,157 करोड़ रुपये से बढ़कर 2025-26 में यह 11,500 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है। जीएसडीपी के प्रतिशत में भी यह 1.05% से बढ़कर 1.28% हो गया।
  • – आप सरकार के चार वर्षों में आबकारी प्राप्ति ने कांग्रेस और अकाली-भाजपा की पांच-पांच वर्षों की कुल प्राप्ति को पार कर लिया है।
  • – जीएसटी राजस्व में भी मजबूत प्रदर्शन रहा। पिछली कांग्रेस सरकार को जीएसटी मुआवजे पर अधिक निर्भरता थी और पांच वर्षों में कुल 61,286 करोड़ रुपये (वार्षिक औसत 12,257 करोड़) प्राप्त हुए। आप सरकार ने जनवरी 2026 तक 83,739 करोड़ रुपये जुटाए हैं (वार्षिक औसत 21,845 करोड़)। 2021-22 में 15,542 करोड़ से बढ़कर 2025-26 में 26,500 करोड़ से अधिक होने का अनुमान है-कुल मिलाकर 70.50 प्रतिशत की वृद्धि।
  • – स्टांप ड्यूटी राजस्व में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई। अकाली-भाजपा (2012-17) ने कुल 12,387 करोड़ (औसत 2,477 करोड़) और कांग्रेस (2017-22) ने 12,469 करोड़ (औसत 2,494 करोड़) जुटाए। आप सरकार ने जनवरी 2026 तक 19,515 करोड़ रुपये प्राप्त किए (औसत 5,091 करोड़)-यानी चार वर्षों में पिछली सरकारों के पांच वर्षों से 60% अधिक। इस रफ्तार से 2026-27 तक कांग्रेस काल के कुल राजस्व से दोगुना होने की संभावना है।

केंद्रीय अनुदान और जीएसटी मुआवजे में 62 प्रतिशत की भारी गिरावट (कांग्रेस काल में 72,340 करोड़ बनाम आप सरकार में जनवरी 2026 तक 27,832 करोड़) के बावजूद ये उपलब्धियां हासिल हुई हैं।

विरासत में मिले लगभग 3 लाख करोड़ रुपये के कर्ज के बावजूद कर्ज-जीएसडीपी अनुपात 48.25% से घटकर 44.47% हो गया है। चीमा ने कहा कि नए कर्ज का बड़ा हिस्सा पुरानी देनदारियों और ब्याज चुकाने में जाता है, फिर भी विकास पर फोकस बरकरार है।

पूंजीगत व्यय में भी वृद्धि हुई-अकाली-भाजपा ने 14,641 करोड़, कांग्रेस ने 19,356 करोड़ खर्च किए, जबकि आप सरकार 31,630 करोड़ खर्च करने जा रही है।

सरकार ने वित्तीय सुरक्षा के लिए कंसोलिडेटेड सिंकिंग फंड और गारंटी रिडेम्पशन फंड में निवेश बढ़ाया-2022 में 3,027 करोड़ से बढ़कर दिसंबर 2025 में कुल 11,720 करोड़ (287% वृद्धि) हो गया।

इसके अलावा, डिजिटल सुधारों जैसे पेंशन सेवा पोर्टल, ई-डिपॉजिट मैनेजमेंट सिस्टम और एसएनए-स्पर्श पहल से पारदर्शिता बढ़ी है, जिसके तहत 800 करोड़ से अधिक प्रोत्साहन मिला।

चीमा ने जोर दिया कि ये सुधार राज्य की वित्तीय सेहत को मजबूत करने और विकास कार्यों को गति देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।



Source link

9 कार्टून्स में AI वाली होली: आर्टफिशियल इंटेलीजेंस ट्रेंडिंग ऑप्शन दे रहा, किचन के पकवान बनाने में मददगार भी; शर्टलेस मजदूर की होली


  • Hindi News
  • National
  • HOLI 2026 With AI Cartoon Memes; US President Donald Trump Shirtless Iran Israel War

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देशभर में आज रंगों का त्योहार होली मनाया जा रहा है। एक तरफ खाड़ी देश इजराइल-ईरान के बीच चल रहे वॉर में फंस गए हैं, तो वहीं बाकी दुनिया के विकासशील देश अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की टैरिफ स्ट्रेटेजी में। इस बीच AI पर बढ़ती डिपेंडेंसी भी एक अलग चैलेंज बन गई है। होली केमौके पर भास्कर कार्टूनिस्ट मंसूर नकवी और चंद्रा हाड़ा की नजर से देखिए होली के रंग….

1. होली पर भारी चंद्र ग्रहण

whatsapp image 2026 03 03 at 120527 pm 1772586096

2. किचन में AI की एंट्री

whatsapp image 2026 03 04 at 32828 am 4 1772586120

3. गब्बर से AI की दुश्मनी

whatsapp image 2026 03 04 at 32828 am 2 1772586139

4. AI की होली पर छुट्‌टी

whatsapp image 2026 03 03 at 94451 pm 1772586157

5. ट्रम्प के टैरिफ पर सुप्रीम कोर्ट का लट्‌ठ

whatsapp image 2026 03 03 at 94410 pm 1772586515

6. दुनिया की अपील, रंगो से खेल होली

whatsapp image 2026 03 03 at 115552 am 1772586529

7. पाकिस्तान की चौतरफा हार

whatsapp image 2026 03 03 at 94411 pm 2 1772586549

8. शटलेस आदमी की होली

whatsapp image 2026 03 03 at 94411 pm 1772586582

9.AI को पिलाई भांग

whatsapp image 2026 03 03 at 94411 pm 3 1772586638



Source link

Holi 2026 Post Beauty Care: रंग छुड़ाने के बाद कैसे करें स्किन और बालों की रिकवरी? फॉलो करें ये टिप्स


Lifestyle

oi-Smita Mugdha

Holi 2026 Post Beauty Care: होली का त्योहार रंगों और खुशियों से भरा होता है। यही ऐसा त्योहार है जिसमें बच्चे-बड़े सब अपने ही रंगों में रंग जाते हैं। हालांकि, बाजार में मिलने वाले केमिकल कलर्स से स्किन और बालों को नुकसान होता है। कई बार सावधानी बरतने के बाद भी रेन डांस या लगातार पानी में रहने से और बालों में गुलाल और रंग जाने की वजह से काफी ड्राई हो जाते हैं। रंग छुड़ाने के बाद सही देखभाल बेहद जरूरी है, वरना ड्रायनेस, रैशेज, पिग्मेंटेशन और हेयर फॉल जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

अगर आपने भी जमकर होली खेली है, तो इन पोस्ट-होली केयर टिप्स को जरूर अपनाएं। खास तौर पर बालों और स्किन का जरूर ध्यान रखना चाहिए। अगर स्किन और बालों में एक बार ड्राइनेस बन जाती है, तो रिकवर होने में काफी वक्त लग सकता है।

Holi 2026 Post Beauty Care

Holi 2026 Post Beauty Care: इन टिप्स को करें फॉलो

स्किन को दें जेंटल क्लीनिंग: रंग हटाने के लिए हार्श साबुन या बार-बार फेसवॉश करने से बचें। पहले गुनगुने पानी से चेहरा और शरीर धो लें। इसके बाद माइल्ड क्लींजर का इस्तेमाल करें। इससे स्किन की नैचुरल नमी बरकरार रहेगी।

डीप मॉइस्चराइजिंग है जरूरी: रंगों की वजह से स्किन रूखी हो जाती है। नहाने के तुरंत बाद हैवी मॉइस्चराइजर या बॉडी लोशन लगाएं। एलोवेरा जेल या नारियल तेल भी स्किन को सूदिंग इफेक्ट देता है।

फेस पैक से पाएं ग्लो: स्किन को रिपेयर करने के लिए दही, शहद और बेसन का होममेड फेस पैक लगा सकते हैं। यह टैन और कलर पिग्मेंट को हल्का करने में मदद करता है और स्किन को सॉफ्ट बनाता है।

बालों की खास देखभाल: रंग छुड़ाने के लिए पहले बालों में अच्छी तरह तेल लगाएं और 30 मिनट बाद माइल्ड शैंपू से धो लें। इसके बाद डीप कंडीशनर या हेयर मास्क जरूर लगाएं। इससे बालों की नमी लौटेगी और फ्रिजनेस कम होगी।

स्कैल्प को दें पोषण: अगर स्कैल्प में खुजली या जलन हो रही है तो नारियल तेल में थोड़ा सा एलोवेरा जेल मिलाकर हल्के हाथों से मसाज करें।

पानी ज्यादा पिएं: अंदरूनी हाइड्रेशन भी जरूरी है। पर्याप्त पानी और फल खाने से स्किन जल्दी रिकवर होती है। होली के बाद सही स्किन और हेयर केयर रूटीन अपनाकर आप अपनी खूबसूरती को बरकरार रख सकते हैं। ध्यान रखें, नेचुरल और जेंटल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल ही सबसे सुरक्षित विकल्प है।

नोट: यहां सामान्य जानकारी दी गई है। इसे एक्सपर्ट या डॉक्टर की राय के तौर पर नहीं देखना चाहिए। इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट्स से सलाह जरूर लें।



Source link

Eco Friendly Holi 2026: इस बार की होली को ऐसे बनाएं खास, जिम्मेदारी के रंगों से सजाएं खुशियों का त्योहार


Lifestyle

oi-Purnima Acharya

Eco Friendly Holi 2026: होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं है बल्कि उमंग, मेल-मिलाप और नई शुरुआत का प्रतीक है। हालांकि बदलते समय के साथ हमें ये भी समझना होगा कि त्योहारों को मनाने का तरीका प्रकृति के अनुकूल होना चाहिए। इस बार होली का त्योहार आगामी 4 मार्च 2026 को मनाया जाएगा।

पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना मनाएं होली
ऐसे में इस बार आप इको फ्रेंडली होली 2026 (Eco Friendly Holi 2026) मनाएं। इको फ्रेंडली होली में लोगों को खुशियां बरकरार रखते हुए पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं इस बार की होली को कैसे ज्यादा जिम्मेदार और सस्टेनेबल तरीके से मनाया जाए।

Eco Friendly Holi 2026

फूलों को पीसकर बनाए नेचुरल कलर

-बाजार में मिलने वाले कई रंगों में हानिकारक केमिकल्स, माइक्रोप्लास्टिक और भारी धातु मिलाए जाते हैं, जो स्किन, आंखों और पर्यावरण के लिए नुकसानदायक साबित होती हैं।

-ऐसे में इस बार की होली, फूलों (पलाश, गेंदा और गुलाब) से बने रंगों से खेलें। आपको बता दें कि कुछ खास तरह की फूलों को पीसकर नेचुरल कलर बनाया जा सकता है। ये सुंदर गुलाल आपकी स्किन और बालों को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं।

-हल्दी और बेसन से पीला रंग बनाएं जो कि स्किन के लिए फायदेमंद होता है। चुकंदर और पालक से घर पर ही गुलाबी और हरा रंग बनाया जा सकता है। ऑर्गेनिक या हर्बल गुलाल खरीदते समय केमिकल-फ्री और बायोडिग्रेडेबल लेबल जरूर देखें।

होली पर पानी का करें बचाव

जल संकट आज एक गंभीर समस्या है। हजारों लीटर पानी सिर्फ कुछ घंटों की मस्ती में बर्बाद हो जाता है। ऐसे में इको फ्रेंडली होली में सूखी होली का विकल्प चुना जाता है। पानी की पिचकारी की जगह फूलों की होली मनाएं। सामूहिक कार्यक्रमों में सीमित पानी का उपयोग करें। बच्चों को भी पानी बचाने का महत्व समझाएं ताकि अगली पीढ़ी जिम्मेदार बने।

पुराने कपड़ों को दें नया जीवन

होली पर अक्सर नए कपड़े खरीदे जाते हैं जो बाद में खराब हो जाते हैं। इस बार अपने वॉर्डरोब में मौजूद पुराने सफेद या हल्के रंग के कपड़े पहनें। आप चाहें तो पुराने टी-शर्ट पर फैब्रिक पेंट से Holi 2026 लिखकर कस्टमाइज कर सकते हैं। अपसाइक्लिंग के जरिए क्रिएटिव लुक तैयार करें। ये लेटेस्ट फैशन भी होगा और सस्टेनेबल भी रहेगा।

प्लास्टिक से दूरी बनाएं

होली पार्टियों में डिस्पोजेबल प्लेट्स,प्लास्टिक ग्लास और पॉलिथीन का इस्तेमाल आम है। इस बार आप स्टील या मिट्टी के बर्तन का इस्तेमाल करें। पत्तल या बायोडिग्रेडेबल प्लेट्स का विकल्प चुनें। कपड़े के थैले का भी इस्तेमाल करें।

होलिका दहन भी हो जिम्मेदारी से

होलिका दहन में अक्सर बड़ी मात्रा में लकड़ी जलाई जाती है, जिससे पेड़ों की कटाई और प्रदूषण बढ़ता है। इस बार सामूहिक होलिका दहन में हिस्सा लें। सूखी लकड़ियों और जैविक कचरे का इस्तेमाल करें। छोटे और प्रतीकात्मक अग्नि दहन को प्राथमिकता दें। ये परंपरा का सम्मान भी होगा और पर्यावरण की रक्षा भी होगी।

जानवरों और प्रकृति का रखें ध्यान

होली के रंग और तेज आवाजें जानवरों को परेशान कर सकती हैं। ऐसे में पालतू जानवरों को सुरक्षित रखें, सड़कों पर घूमते पशुओं पर रंग न डालें। तेज डीजे और पटाखों से बचें। त्योहार तभी खूबसूरत होगा जब उसमें सभी सुरक्षित हों।

होली का असली रंग: रिश्तों में मिठास

-इको फ्रेंडली होली का मतलब सिर्फ पर्यावरण की चिंता नहीं होता बल्कि जीवनशैली में संतुलन लाना होता है। दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर घर के बने स्वादिष्ट पकवान और ठंडाई का मजा लें। सोशल मीडिया पर भी #EcoFriendlyHoli2026 जैसे हैशटैग के जरिए जागरूकता फैलाएं।

-होली का त्योहार हमें सिखाता है कि बुराई पर अच्छाई की जीत होती है। आज के समय में बुराई है प्रदूषण और लापरवाही और अच्छाई है जागरूकता और जिम्मेदारी। Eco Friendly Holi 2026 मनाकर हम न सिर्फ प्रकृति को सुरक्षित रख सकते हैं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुंदर और स्वच्छ भविष्य भी सुनिश्चित कर सकते हैं।



Source link

Holi 2026 Playlist: ‘बलम पिचकारी’ से ‘रंग बरसे’ तक, होली पार्टी में शामिल करें बॉलीवुड के ये सुपरहिट 7 गाने


Entertainment

oi-Purnima Acharya

Holi 2026 Playlist: रंगों का सबसे खुशहाल त्योहार होली इस साल 4 मार्च 2026 को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा। गलियों में उड़ता गुलाल, घरों में बनती मिठाइयों की खुशबू और दोस्तों-परिवार की मस्ती, ये सब मिलकर इस त्योहार को खास बनाते हैं।

धमाकेदार होली सॉन्ग्स का जलवा
होली का असली रंग तब चढ़ता है जब स्पीकर पर बॉलीवुड के धमाकेदार होली सॉन्ग्स बजने लगते हैं। जैसे ही म्यूजिक शुरू होता है, माहौल अपने आप उत्सव में बदल जाता है। बच्चे हों, युवा हों या बड़े, हर कोई रंगों के साथ डांस करने लगता है।

Holi 2026

होली खेलने से पहले बना लें गानों की प्लेलिस्ट

अगर आप भी इस बार की होली पार्टी को यादगार बनाना चाहते हैं तो अपनी प्लेलिस्ट में बॉलीवुड के ये 7 सुपरहिट सॉन्ग्स जरूर शामिल करें। ये गाने होली के माहौल को और ज्यादा रंगीन बना देंगी।

बॉलीवुड के 7 सुपरहिट होली पार्टी सॉन्ग्स

1. बलम पिचकारी (ये जवानी है दीवानी)

नई पीढ़ी की होली पार्टी, ‘बलम पिचकारी’ (ये जवानी है दीवानी) गाने के बिना अधूरी मानी जाती है। रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया ये ट्रैक अपनी हाई एनर्जी बीट्स और फन वाइब के लिए जाना जाता है। दोस्तों के साथ रंग खेलते वक्त ये गाना माहौल को तुरंत जोश से भर देता है।

2. होली के दिन दिल खिल जाते हैं-(शोले)

क्लासिक बॉलीवुड का सदाबहार गाना ‘होली के दिन दिल खिल जाते हैं’-(शोले) आज भी हर उम्र के लोगों की पसंद बना हुआ है। गांव की सादगी और त्योहार की खुशी को खूबसूरती से दिखाता ये गीत होली की शुरुआत के लिए परफेक्ट माना जाता है।

3. अंग से अंग लगाना-(डर)

परिवार और दोस्तों के साथ रंगों में सराबोर होने का असली मजा ‘अंग से अंग लगाना’-(डर) गाने के साथ आता है। इसकी धुन और पारंपरिक अंदाज होली के जश्न को और भी रंगीन बना देता है।

4. बद्री की दुल्हनिया- (बद्रीनाथ की दुल्हनिया)

देसी बीट्स और मॉडर्न म्यूजिक का शानदार कॉम्बिनेशन ‘बद्री की दुल्हनिया’- (बद्रीनाथ की दुल्हनिया) गाने को होली पार्टी का डांस एंथम बनाता है। जैसे ही ये ट्रैक बजता है, डांस फ्लोर खुद-ब-खुद तैयार हो जाता है।

5. रंग बरसे- (सिलसिला)

होली और ‘रंग बरसे’ गाने का रिश्ता दशकों पुराना है। अमिताभ बच्चन की आवाज में गाया गया ये गाना आज भी हर होली सेलिब्रेशन की पहचान बना हुआ है। इसके बिना त्योहार अधूरा सा लगता है।

6. डू मी ए फेवर, लेट्स प्ले होली- (वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम)

युवा दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय ‘डू मी ए फेवर, लेट्स प्ले होली’- (वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम) गाना मस्ती और डांस का परफेक्ट मिश्रण है। रंगों के बीच हंसी-मजाक और ग्रुप डांस के लिए ये शानदार ट्रैक माना जाता है।

7. गो पागल- (जॉली एलएलबी 2)

फास्ट बीट्स और एनर्जेटिक म्यूजिक वाला ‘गो पागल’- (जॉली एलएलबी 2) गाना होली पार्टी को हाई वोल्टेज बना देता है। खासकर युवाओं के बीच यह ट्रैक काफी पसंद किया जाता है और जश्न में अलग ही जोश भर देता है।

होली सिर्फ रंग नहीं, म्यूजिक का भी त्योहार

होली केवल रंग लगाने का त्योहार नहीं, बल्कि खुशियों, संगीत और साथ मिलकर जश्न मनाने का मौका भी है। सही प्लेलिस्ट आपके सेलिब्रेशन को साधारण से शानदार बना सकती है। इस बार जब रंगों की बारिश हो, तो इन बॉलीवुड गानों की धुन पर जश्न को और यादगार बनाना न भूलें।



Source link

Holi 2026 Wishes in Hindi: ‘हर रंग कुछ कहता है’, होली पर भेजें अपनों को खास संदेश


यह पढ़ें:Holi 2026 Totke: ‘नहीं पड़ेंगी बॉस से गालियां हो जाएगा झट से प्रमोशन’, होली पर जरूर अपनाएं ये टोटके



Source link

Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: मेट्रो की टाइमिंग में होली पर बड़ा उलटफेर, शराब की दुकानें आज खुली या बंद?


Delhi

oi-Kumari Sunidhi Raj

Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: देश की राजधानी दिल्ली में आज रंगों का त्योहार होली (Holi 2026) बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। 4 मार्च को पड़ने वाली इस छुट्टी के कारण दिल्ली की रफ़्तार पर थोड़ा ब्रेक लगा है। होली के चलते दिल्ली मेट्रो, सार्वजनिक परिवहन और सरकारी संस्थानों के समय में बड़े बदलाव किए गए हैं।

जहां एक ओर स्कूल, कॉलेज और बैंक पूरी तरह से बंद हैं, वहीं दूसरी ओर दिल्ली सरकार ने इस बार शराब के शौकीनों के लिए बड़ी राहत देते हुए ड्राई डे की पाबंदी को हटा दिया है। त्यौहार के दिन किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि आपके क्षेत्र का बाजार, अस्पताल या मेट्रो स्टेशन किस समय उपलब्ध होगा।

Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh

दिल्ली मेट्रो और नमो भारत की टाइमिंग

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने यात्रियों के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं:

दिल्ली मेट्रो: आज दोपहर 2:30 PM तक मेट्रो की सभी लाइनों (ब्लू, येलो, रेड, पिंक आदि) पर सेवाएं बंद रहेंगी। दोपहर 2:30 बजे के बाद सभी टर्मिनल स्टेशनों से ट्रेनें सामान्य रूप से चलने लगेंगी।

नमो भारत (RRTS): साहिबाबाद-मेरठ कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत और मेरठ मेट्रो की सेवाएं आज शाम 5:00 PM से रात 10:00 PM तक ही उपलब्ध रहेंगी। सुबह के समय सेवाएं पूरी तरह बंद हैं।

ये भी पढ़ें: SpiceJet ने फ़ुजैराह से दिल्ली, मुंबई और कोच्चि के लिए शुरू की स्‍पेशल फ्लाइट, भारतीयों की होगी वतन वापसी

Delhi: बैंक, स्कूल और ऑफिस का स्टेटस

स्कूल-कॉलेज: दिल्ली के सभी सरकारी और निजी स्कूल आज बंद हैं।

बैंक: आज दिल्ली में बैंकों की आधिकारिक छुट्टी है। हालांकि, नेट बैंकिंग और एटीएम सेवाएं चालू रहेंगी।

सकारी दफ्तर: दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के सभी कार्यालयों में आज राजपत्रित अवकाश (Gazetted Holiday) है।

शेयर बाजार (Stock Market) अपडेट

शेयर बाजार के निवेशकों के लिए ध्यान देने वाली बात यह है कि BSE और NSE आज (4 मार्च) खुले हैं। होली के उपलक्ष्य में स्टॉक मार्केट की छुट्टी कल यानी 3 मार्च (मंगलवार) को थी। आज बाजार में सामान्य रूप से ट्रेडिंग होगी।

Delhi: शराब की दुकानें (Liquor Shops)

इस साल दिल्ली वालों के लिए एक बड़ा बदलाव हुआ है। दिल्ली सरकार ने अपनी नई एक्साइज लिस्ट से होली को ‘Dry Day’ की श्रेणी से बाहर कर दिया है। इसका मतलब है कि आज दिल्ली में शराब की दुकानें पूरी तरह से खुली रहेंगी।

Delhi: बाजार और अन्य सेवाएं

प्रमुख बाजार: सदर बाजार, चांदनी चौक और खारी बावली जैसे थोक बाजार आज बंद रहेंगे। कनॉट प्लेस और अन्य रिटेल मार्केट शाम के समय खुल सकते हैं।

अस्पताल: एम्स (AIIMS) और सफदरजंग जैसे अस्पतालों के ओपीडी (OPD) बंद रह सकते हैं, लेकिन इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर 24 घंटे खुले हैं।

With AI Inputs

ये भी पढ़ें: Moni Nain कौन हैं? TTE ने ऑन ड्यूटी किया ऐसा ‘कांड’! Indian Railway ने लगा दी क्लास-कहां तैनात?



Source link