Manipur में बफर जोन बने नए तनाव का केंद्र! मासूमों की मौत के बाद इंफाल में सड़कों पर मैतेई महिलाएं, ताजा अपडेट
Biz Updates: ₹1825 करोड़ के जीएसटी रिफंड धोखाधड़ी मामले एक गिरफ्तार, साइबर ठगी केस में 32 धराए
वित्त मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि डीजीजीआई अधिकारियों ने कपिल चुघ को गिरफ्तार कर लिया है, जिस पर 1,825 करोड़ रुपये के जीएसटी रिफंड धोखाधड़ी का आरोप है।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जीएसटी खुफिया निदेशालय (डीजीजीआई) की अहमदाबाद क्षेत्रीय इकाई ने कथित तौर पर जीएसटी रिफंड धोखाधड़ी के मास्टरमाइंड और कई अन्य आर्थिक आपराधिक मामलों में वांछित चुघ को 19 अप्रैल 2026 को दुबई से लौटने पर आईजीआई हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया।
मंत्रालय ने कहा, “चुघ ने जांच से बचने की कोशिश की और अहमदाबाद स्थित डीजीजीआई, एजेडयू द्वारा जारी किए गए कई समन (कुल 22) का जवाब नहीं दिया और कभी भी जांच में शामिल नहीं हुआ। कई अधिकार क्षेत्रों में लगभग 1,825 करोड़ रुपये की जीएसटी रिफंड धोखाधड़ी करने के बाद वह दुबई भाग गया था।”
मामले की जांच से पता चला है कि चुघ ने अपने सहयोगी विपिन शर्मा के साथ मिलकर इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का धोखाधड़ी से लाभ उठाने और शून्य-रेटेड आपूर्ति के कारण धनवापसी दावों के माध्यम से बाद में इसे भुनाने की व्यवस्था संचालित की थी।
मंत्रालय ने कहा, “कपिल चुघ मुख्य साजिशकर्ता और आदतन आर्थिक अपराधी के रूप में सामने आया है, जिसने फर्जी फर्मों, कर्मचारियों और करीबी सहयोगियों के माध्यम से पूरे नेटवर्क को नियंत्रित किया।”
स्वदेशी माइक्रो ड्रोन के लिए RFI जारी
सरकार ने भारतीय वायुसेना के विशेष बल गरुड़ के लिए अत्याधुनिक माइक्रो मानवरहित व्हीकल (यूएवी) सिस्टम खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रक्षा मंत्रालय ने इसके लिए रिक्वेस्ट फॉर इंफॉर्मेशन (आरएफआई) जारी किया है। अधिकारियों के मुताबिक, यह नई ड्रोन प्रणाली ऊंचाई वाले इलाकों में निगरानी और ऑपरेशन के लिए तैयार की जा रही है। यह समुद्र तल से 16,400 फीट तक की ऊंचाई पर काम कर सकेगी और माइनस 20 डिग्री सेल्सियस से 50 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी सक्रिय रहेगी। यह ड्रोन दिन और रात दोनों समय निगरानी, लक्ष्य पहचान और रियल टाइम जानकारी देने में सक्षम होगा। इसे हल्का बनाया जाएगा, ताकि दो लोग आसानी से साथ लेकर चल सकें।
जीपीएस के बिना भी काम करने की क्षमता…
नए यूएवी की रेंज कम से कम 15 किमी और उड़ान समय 60 मिनट या उससे अधिक रखने की योजना है। इसमें ऑटोमैटिक टेक-ऑफ और लैंडिंग, सुरक्षित एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन व जीपीएस के बिना भी काम करने की क्षमता होगी। इस प्रोजेक्ट में पूरी तरह स्वदेशी तकनीक पर जोर दिया गया है। सरकार बाय (इंडियन-आईडीडीएम) श्रेणी के तहत कम से कम 60 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री के साथ इसे विकसित करना चाहती है।
ऑपरेशन ऑक्टोपस 2.0 के तहत साइब ठगी पर नकेल, नौ राज्यों में 32 बैंक अधिकारी समेत 52 गिरफ्तार
देशभर में फैले एक बड़े साइबर ठगी नेटवर्क पर हैदराबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 राज्यों में एक साथ छापे मार 52 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस नेटवर्क में 32 बैंक अधिकारियों की संलिप्तता सामने आई है, जो फर्जी खातों के जरिये ठगी के पैसों के लेनदेन में मदद कर रहे थे। पुलिस आयुक्त वी सी सज्जनार ने बताया कि ऑपरेशन ऑक्टोपस 2.0 के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार लोगों में 32 बैंक अधिकारी, 15 म्यूल अकाउंट धारक और 5 बिचौलिए शामिल हैं।
जांच में सामने आया कि बैंक अधिकारी फर्जी या म्यूल खाते खोलने में मदद करते थे, जिनका इस्तेमाल साइबर ठगी के पैसों को इधर-उधर करने में होता था। सात दिन तक चले इस अभियान में महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और बिहार में एक साथ छापे मारे गए। पुलिस के मुताबिक, म्यूल अकाउंट धारक जानबूझकर अपने खाते ठगों को इस्तेमाल करने देते थे, जबकि बिचौलिए इन खातों की व्यवस्था कर पैसे को मुख्य सरगनाओं तक पहुंचाने का काम करते थे।
ऑपरेशन ऑक्टोपस-1 में 117 लोगों को गिरफ्तार किया गया था
पुलिस के अनुसार, हाल के समय में निवेश, ट्रेडिंग और ‘डिजिटल गिरफ्तारी’ जैसे साइबर ठगी के मामलों में तेजी आई है, जहां अपराधी लोगों को डराकर, बहला-फुसलाकर या दबाव बनाकर पैसे ठगते हैं। इसी बढ़ते खतरे को देखते हुए पहले ऑपरेशन ऑक्टोपस 1 चलाया गया था। उस अभियान के दौरान साइबर क्राइम पुलिस ने 350 संदिग्ध बैंक खातों का नेटवर्क पकड़ा, जिनका संबंध देशभर में दर्ज करीब 850 मामलों से था। इन खातों के जरिये लगभग 150 करोड़ रुपये की ठगी की गई थी। फरवरी में 16 राज्यों में कार्रवाई कर 117 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसी कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए ‘ऑपरेशन ऑक्टोपस 2.0’ शुरू किया गया।
Petrol Price: पड़ोसी देशों में आसमान छू रहीं पेट्रोल की कीमतें; जानें भारत में क्या है आज के भाव
अमेरिका-इस्राइल-ईरान के बीच भले ही युद्धविराम लागू है, जिसकी मियाद 22 अप्रैल को खत्म हो रही है, लेकिन इससे पहले जंग और होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही बड़े पैमाने पर प्रभावित होने के कारण एशिया के कई देशों में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में भारी इजाफा हुआ है। हालांकि, भारत में ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ और पेट्रोल की कीमतें स्थिर ही रहीं।
यह भी पढ़ें – Smart Money Management: अपने पैसे को बेकार मत छोड़ो, काम पर लगाओ, वरना महंगाई खत्म कर सकती है वैल्यू
ब्रेंट क्रूड की कीमतों में भारी उछाल
ताजा अपडेट के अनुसार, ब्रेंट क्रूड में 5.51 डॉलर प्रति बैरल की बढ़ोत्तरी हुई है, जिसके बाद यह 95.89 डॉलत प्रति बैरल पहुंच गया है। इसी बीच भारत की सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों ने भी पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दी है। देश की राजधानी दिल्ली में आज भी पेट्रोल 94.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.67 रुपये / लीटर है।
बंगाल में दिल्ली से महंगा पेट्रोल-डीजल
हालांकि, दिल्ली के मुकाबले चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में पेट्रोल की कीमतें अलग है, राज्य में पेट्रोल की कीमत करीब 10 रुपये ज्यादा है। दिल्ली में जहां पेट्रोल 94.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.67 रुपये / लीटर है, वहीं पश्चिम बंगाल की राजधानी में इनके भाव कमश: 104.99 और 91.81 हैं। हमारे देश में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल अंडमान-निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर में मिल रहा है, जहां पेट्रोल की कीमत 82.46 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 78.05 रुपये प्रति लीटर है। इस श्रेणी में कई अन्य शहर भी शामिल हैं।
| देश में कहां मिल रहा सबसे सस्ता पेट्रोल? | |
| शहर | पेट्रोल (रु./ली.) |
| पोर्ट ब्लेयर | 82.46 |
| ईटानगर | 90.87 |
| सिलवासा | 92.37 |
| दमन | 92.55 |
| हरिद्वार | 92.78 |
| देश में कहां मिल रहा सबसे सस्ता डीजल? | |
| शहर | डीजल (रु./ली.) |
| पोर्ट ब्लेयर | 78.05 |
| ईटानगर | 80.38 |
| जम्मू | 81.32 |
| संबा | 81.58 |
| कठुआ | 81.97 |
यह भी पढ़ें – PPF Account: जरूरत का साथी पीपीएफ खाता, महंगे लोन से बचकर अपने ही पैसे से पूरी करें जरूरी खर्च
पड़ोसी देशों में क्या पेट्रोल-डीजल के रेट?
बांग्लादेश में पेट्रोल 90.95 रुपये /लीटर, भूटान में 97.88 रुपये/ लीटर, पाकिस्तान में 122.42 रुपये/ लीटर, चीन में 130.11 रुपये/ लीटर, श्रीलंका में 134.38 रुपये/ लीटर, नेपाल में 136.86 रुपये/ लीटर और म्यांमार में 146.82 रुपये/ लीटर है। एक तरफ जहां वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया है। वहीं हमारे देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी नहीं हुई है, विश्लेषक इसके पीछे मौजूदा चुनाव को हवाला देते हैं, जबकि सरकार संघर्ष की स्थिति में देशवासियों के हितों को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता को दोहराती है।
अन्य वीडियो
LPG Price Today: ‘39000 LPG कनेक्शन सरेंडर’, आज क्या है आपके शहर में सिलेंडर का दाम?
ममता बोलीं- पीएम ने राष्ट्र संबोधन में चुनाव प्रचार किया: मोदी बोले- TMC को वोट से सजा दो, बंगाल में आज जेपी नड्डा और नितिन नवीन की सभा
- Hindi News
- National
- Tamil Nadu West Bengal Election 2026 News Updates PM Modi Mamata Banerjee Election Commission
कोलकाता/चेन्नई2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने रविवार पीएम मोदी पर राजनीतिक प्रचार के लिए सरकारी मशीनरी का ‘गलत इस्तेमाल’ करने का आरोप लगाया। हुगली जिले के तारकेश्वर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए, ममता ने कहा कि मोदी ने महिला आरक्षण बिल के संबंध में राष्ट्र के नाम अपने संबोधन के जरिए भाजपा का प्रचार किया। हम चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराएंगे।
वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को होसुर में एक चुनावी रैली के दौरान कहा कि तमिलनाडु में DMK के नेतृत्व वाला गठबंधन पूरी तरह एकजुट है और आगामी चुनावों में भाजपा को हराने की ताकत रखता है।
उधर पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के बिष्णुपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- तृणमूल सरकार ने बंगाल की बेटियों को धोखा दिया है। महिलाएं आने वाले विधानसभा चुनावों में इसकी सजा जरूर देंगी। उन्होंने झाड़ग्राम में भी रैली की। इस दौरान रास्ते में वह एक दुकान पर रुके और झालमुड़ी खाई।
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा आज बंगाल के बहरामपुर, कांथी और बिष्णुपुर जिले में रोड शो और जनसभा करेंगे। वहीं, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन तमलुक, एगरा और केशियाड़ी में रोड शो करेंगे।

पीएम मोदी पश्विम बंगाल के झाड़ग्राम में एक नमकीन की दुकान पर गए। वहां उन्होंने झालमूड़ी खाई।

चुनाव से जुड़े रविवार के 4 अपडेट्स…
- पीएम मोदी ने आज बंगाल में बिष्णुपुर, पुरुलिया, झाड़ग्राम और मेदिनीपुर में चार रैलियां कीं। 2021 विधानसभा में बांकुरा-बिष्णुपुर बेल्ट में भाजपा ने कई सीटें जीतीं थीं।
- पीएम ने कहा कि मैं टीएमसी के लोगों को आखिरी मौका दे रहा हूं अपने अपने थाने में आत्मसमर्पण कर दो। क्योंकि 4 मई के बाद कोई भी अपराधी बच नहीं पाएगा।
- असम CM हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, भारतीय मुसलमान हमें बड़ी संख्या में वोट देते हैं। मुझे लगता है कि पश्चिम बंगाल में BJP ‘दोहरा शतक’ लगाएगी और असम में ‘शतक’।
- भिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी TVK ने, हाई-प्रोफाइल एडप्पाडी विधानसभा सीट पर एक निर्दलीय उम्मीदवार को आधिकारिक तौर पर अपना समर्थन दिया है।
चुनावी राज्यों से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
ममता बोलीं- पीएम ने राष्ट्र संबोधन में चुनाव प्रचार किया: मोदी बोले- TMC को वोट से सजा दो, बंगाल में आज जेपी नड्डा और नितिन नवीन की सभा
- Hindi News
- National
- Tamil Nadu West Bengal Election 2026 News Updates PM Modi Mamata Banerjee Election Commission
कोलकाता/चेन्नई52 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने रविवार पीएम मोदी पर राजनीतिक प्रचार के लिए सरकारी मशीनरी का ‘गलत इस्तेमाल’ करने का आरोप लगाया। हुगली जिले के तारकेश्वर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए, ममता ने कहा कि मोदी ने महिला आरक्षण बिल के संबंध में राष्ट्र के नाम अपने संबोधन के जरिए भाजपा का प्रचार किया। हम चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराएंगे।
वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को होसुर में एक चुनावी रैली के दौरान कहा कि तमिलनाडु में DMK के नेतृत्व वाला गठबंधन पूरी तरह एकजुट है और आगामी चुनावों में भाजपा को हराने की ताकत रखता है।
उधर पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के बिष्णुपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- तृणमूल सरकार ने बंगाल की बेटियों को धोखा दिया है। महिलाएं आने वाले विधानसभा चुनावों में इसकी सजा जरूर देंगी। उन्होंने झाड़ग्राम में भी रैली की। इस दौरान रास्ते में वह एक दुकान पर रुके और झालमुड़ी खाई।
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा आज बंगाल के बहरामपुर, कांथी और बिष्णुपुर जिले में रोड शो और जनसभा करेंगे। वहीं, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन तमलुक, एगरा और केशियाड़ी में रोड शो करेंगे।

पीएम मोदी पश्विम बंगाल के झाड़ग्राम में एक नमकीन की दुकान पर गए। वहां उन्होंने झालमूड़ी खाई।

चुनाव से जुड़े रविवार के 4 अपडेट्स…
- पीएम मोदी ने आज बंगाल में बिष्णुपुर, पुरुलिया, झाड़ग्राम और मेदिनीपुर में चार रैलियां कीं। 2021 विधानसभा में बांकुरा-बिष्णुपुर बेल्ट में भाजपा ने कई सीटें जीतीं थीं।
- पीएम ने कहा कि मैं टीएमसी के लोगों को आखिरी मौका दे रहा हूं अपने अपने थाने में आत्मसमर्पण कर दो। क्योंकि 4 मई के बाद कोई भी अपराधी बच नहीं पाएगा।
- असम CM हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, भारतीय मुसलमान हमें बड़ी संख्या में वोट देते हैं। मुझे लगता है कि पश्चिम बंगाल में BJP ‘दोहरा शतक’ लगाएगी और असम में ‘शतक’।
- भिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी TVK ने, हाई-प्रोफाइल एडप्पाडी विधानसभा सीट पर एक निर्दलीय उम्मीदवार को आधिकारिक तौर पर अपना समर्थन दिया है।
चुनावी राज्यों से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
जोधपुर में पर्यटन का नया दौर, एडवेंचर एक्टिविटीज और सुविधाओं से बढ़ा आकर्षण
Last Updated:
Jodhpur Famous Tourist Places: जोधपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में हाल के समय में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं, जिससे पर्यटकों का रुझान तेजी से बढ़ा है. माचिया बायोलॉजिकल पार्क, कायलाना झील और सुरपुरा डैम जैसे स्थानों पर नई सुविधाएं और एडवेंचर एक्टिविटीज जोड़ी गई हैं. कायलाना झील पर बोटिंग और जिपलाइन आकर्षण का केंद्र हैं, जबकि सुरपुरा में वेस्ट टू वंडर पार्क खास पहचान बना रहा है. मसूरिया पहाड़ी और राव जोधा डेजर्ट पार्क भी पर्यटकों को लुभा रहे हैं. बेहतर व्यवस्थाओं के कारण जोधपुर अब प्रमुख पर्यटन हब बनता जा रहा है.
जोधपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में इन दिनों खासा बदलाव देखने को मिल रहा है, जिससे ये जगहें पर्यटकों की पहली पसंद बनती जा रही हैं. माचिया बायोलॉजिकल पार्क हो, कायलाना झील या फिर सुरपुरा डैम, हर जगह पर सुविधाओं का विस्तार और आकर्षक गतिविधियों ने लोगों को अपनी ओर खींचा है. माचिया पार्क में वन्यजीवों के साथ प्राकृतिक ट्रेल्स का अनुभव मिलता है, वहीं कायलाना झील पर बोटिंग और खूबसूरत सनसेट व्यू पर्यटकों को खूब लुभा रहे हैं. सुरपुरा डैम भी अब पिकनिक और एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए लोकप्रिय होता जा रहा है. इन सभी स्थानों पर विकसित होती सुविधाएं और बेहतर व्यवस्थाएं ही वजह हैं कि यहां पर्यटकों का रुझान लगातार बढ़ रहा है.

जोधपुर की कायलाना झील इन दिनों अपने नए और आकर्षक स्वरूप के चलते पर्यटकों की पहली पसंद बनती जा रही है. झील क्षेत्र में सौंदर्यीकरण के साथ कई एडवेंचर और मनोरंजन गतिविधियों का विस्तार किया गया है, जिससे यहां का अनुभव और भी खास हो गया है. पर्यटक अब यहां हॉर्स राइडिंग, कैमल सफारी, स्पीड बोटिंग और बोटिंग जैसी रोमांचक एक्टिविटीज का आनंद ले रहे हैं, वहीं जिपलाइन जैसी एडवेंचर गतिविधियां भी लोगों को खूब आकर्षित कर रही हैं. इसके अलावा, फूड कोर्ट और अन्य सुविधाओं के विकसित होने से पर्यटकों को एक ही स्थान पर मनोरंजन और खान-पान की बेहतर व्यवस्था मिल रही है. यही वजह है कि कायलाना झील अब जोधपुर के प्रमुख और सबसे पसंदीदा टूरिस्ट स्पॉट के रूप में तेजी से उभर रही है.

जोधपुर के आंगणवा गांव स्थित सुरपुरा डैम के पास बना प्रदेश का पहला वेस्ट टू वंडर पार्क इन दिनों पर्यटन का नया हॉटस्पॉट बन गया है. करीब 15 टन लोहे के कबाड़ से तैयार किए गए हाथी, बाघ, डायनासोर, गोरिल्ला, जिराफ और ऊंट समेत 33 से अधिक आकर्षक स्कल्पचर यहां आने वाले पर्यटकों को खासा लुभा रहे हैं. यह पार्क न सिर्फ रचनात्मकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है, बल्कि परिवार और बच्चों के लिए भी एक बेहतरीन घूमने की जगह बन गया है. सुरपुरा डैम के प्राकृतिक सौंदर्य के साथ यह वेस्ट टू वंडर पार्क अब पिकनिक और फोटोग्राफी के लिए लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है, जिससे इस क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को नई पहचान मिल रही है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

मसूरिया पहाड़ी, जिसे वीर दुर्गादास पार्क के नाम से भी जाना जाता है, इन दिनों परिवार और बच्चों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. यहां बच्चों के लिए कई तरह के झूले, जंपिंग एक्टिविटीज और कार राइड जैसी मनोरंजक सुविधाएं विकसित की गई हैं, जिससे यह स्थान एक परफेक्ट फैमिली डेस्टिनेशन बन गया है. साफ-सुथरा वातावरण, हरियाली और बेहतर व्यवस्थाएं यहां आने वाले पर्यटकों के अनुभव को और भी खास बनाती हैं. खास बात यह है कि इस पहाड़ी से पूरे जोधपुर शहर का खूबसूरत पैनोरमिक व्यू देखने को मिलता है, जो लोगों को काफी आकर्षित करता है. यही वजह है कि मसूरिया पहाड़ी अब शहर के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में तेजी से अपनी जगह बना रही है.

मेहरानगढ़ किले के पास स्थित राव जोधा डेजर्ट पार्क प्रकृति प्रेमियों के लिए एक खास आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है. यह पार्क रेगिस्तानी वनस्पतियों और प्राकृतिक जैव विविधता को करीब से अनुभव करने का बेहतरीन अवसर देता है, जहां पर्यटक सुकून भरे माहौल में नेचर वॉक का आनंद ले सकते हैं. खासतौर पर बारिश के मौसम में यह पार्क हरियाली से भर उठता है, जिससे इसकी खूबसूरती और भी निखर जाती है और पर्यटकों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिलती है. शांत वातावरण, प्राकृतिक ट्रेल्स और ऐतिहासिक मेहरानगढ़ के नजदीक होने के कारण यह स्थान अब जोधपुर के प्रमुख ईको-टूरिज्म स्पॉट के रूप में तेजी से उभर रहा है.

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित अशोक उद्यान जोधपुर शहरवासियों के लिए सुकून और सेहत का पसंदीदा स्थान बनता जा रहा है. सुबह-शाम यहां बड़ी संख्या में लोग वॉक और एक्सरसाइज के लिए पहुंचते हैं, जहां हरियाली से घिरा शांत वातावरण उन्हें खास राहत देता है. उद्यान में विकसित वॉकिंग ट्रैक, घने पेड़-पौधे और बैठने की बेहतर व्यवस्था लोगों को आकर्षित करती है. इसके साथ ही बच्चों के लिए लगाए गए झूले और मनोरंजक सुविधाएं इसे फैमिली फ्रेंडली स्पॉट बनाती हैं.
US Iran War: अमेरिका के कब्जे में ईरानी जहाज, भड़के ईरान ने कहा- ‘ये समुद्री डकैती’, कैसी होगी शांति वार्ता?
Gold Silver Price: चांदी 4300 रुपये उछली, सोना 800 रुपये चढ़ा; वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव का बाजार पर असर
दिल्ली में सोने-चांदी की कीमतों में सोमवार को मजबूत उछाल दिखा। अखिल भारतीय सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार चांदी 4300 रुपये मजबूत होकर 2.57 लाख प्रति किलोग्राम के भाव पहुंच गई। शुक्रवार को चांदी 2,53,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। सोमवार के दिन 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 800 रुपये मजबूत होकर 1.57 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
वैश्विक बाजार में सोने-चांदी का क्या हाल?
हालांकि, वैश्विक रुझान सुस्त बने रहे। हाजिर चांदी 1.09 अमेरिकी डॉलर या 1.35 प्रतिशत गिरकर 79.71 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर आ गई, जबकि सोने का भाव 0.52 प्रतिशत गिरकर 4,805.09 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, “सोने ने सप्ताह की शुरुआत कमजोर रुख के साथ की, जो सप्ताहांत में भू-राजनीतिक और मैक्रो परिस्थितियों में आए बदलाव को दर्शाता है।”
उन्होंने आगे कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास की स्थिति तेजी से बिगड़ गई, ईरान ने इसे फिर से खोलने के 24 घंटे से भी कम समय में सख्त नियंत्रण फिर से लागू कर दिया, जबकि अमेरिका ने अपनी नाकाबंदी को दरकिनार करने की कोशिश कर रहे एक ईरानी मालवाहक जहाज को जब्त कर लिया।
वैश्विक तनाव के कारण सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव
गांधी ने आगे कहा, “इन घटनाक्रमों ने युद्धविराम की स्थिरता को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं और अमेरिका-ईरान शांति वार्ता को लेकर अनिश्चितता में वृद्धि हुई है। नए सिरे से बढ़ते तनाव ने ऊर्जा की ऊंची कीमतों और मुद्रास्फीति को लेकर चिंताओं को फिर से जीवित कर दिया है, जिससे डॉलर मजबूत हुआ है और कीमती धातुओं पर दबाव पड़ा है।” इस बीच, निवेशकों से उम्मीद की जाती है कि वे इस सप्ताह प्रमुख वैश्विक मैक्रोइकॉनॉमिक संकेतकों पर बारीकी से नजर रखेंगे।
कोटक सिक्योरिटीज के एवीपी कमोडिटी रिसर्च कायनात चैनवाला ने कहा कि निवेशक अपना ध्यान वैश्विक मैक्रोइकॉनॉमिक आंकड़ों पर केंद्रित करेंगे। इनमें अमेरिकी खुदरा और घरेलू बिक्री के आंकड़े, साप्ताहिक बेरोजगारी दावे और उपभोक्ता भावनाएं शामिल हैं।
फेड अध्यक्ष के बयान पर रहेगी निवेशकों की नजर
प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के पीएमआई आंकड़ों पर भी विकास के संकेतों के लिए नजर रखी जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि इसके अतिरिक्त, बाजार मंगलवार को फेडरल रिजर्व के नए अध्यक्ष केविन वार्श द्वारा कांग्रेस के समक्ष दिए जाने वाले बयान पर नजर रखेंगे। इससे नीतिगत रुख और ऊर्जा-प्रेरित मुद्रास्फीति के प्रति उनके सहनशीलता के बारे में शुरुआती संकेत मिल सकते हैं। चैनवाला ने कहा, “फिर भी, मुख्य प्रेरक कारक संभवतः अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ता गतिरोध ही रहेगा, और किसी भी महत्वपूर्ण वृद्धि से सोने की कीमतों पर अतिरिक्त दबाव पड़ने की आशंका है।”
Q4 Results: BoM का चौथी तिमाही का मुनाफा 35% बढ़कर 2014 करोड़ रुपये हुआ, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े
सरकारी स्वामित्व वाले बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने सोमवार को 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में अपने शुद्ध लाभ में 35 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए 2,014 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जो मुख्य आय और खराब ऋणों में कमी से समर्थित है। पुणे स्थित इस बैंक ने पिछले वर्ष की इसी अवधि में 1,493 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था।
बैंक ने एक नियामक फाइलिंग में बताया कि इस तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय एक साल पहले के 7,711 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़कर 8,693 करोड़ रुपये हो गई। समीक्षाधीन अवधि के दौरान ब्याज से आय बढ़कर 7,755 करोड़ रुपये हो गई, जबकि एक वर्ष पहले इसी तिमाही में यह 6,731 करोड़ रुपये थी।
शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) में 19 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह पिछले वर्ष की इसी तिमाही के 3,116 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़कर 3,702 करोड़ रुपये हो गई। एनआईआई में वृद्धि मार्च 2026 को समाप्त चौथी तिमाही में ऋणों में 22 प्रतिशत की वृद्धि होकर 2.92 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने के कारण हुई।
हालांकि, बैंक ने रिपोर्टिंग तिमाही में कुल जमा राशि में 14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जो बढ़कर 3.50 लाख करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष की चौथी तिमाही के अंत में यह 3.07 लाख करोड़ रुपये थी।
तिमाही नतीजे घोषित करते हुए, बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट (BoM) की प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी निधु सक्सेना ने कहा कि बोर्ड ने चालू वित्त वर्ष में कारोबार की वृद्धि के लिए ऋण और इक्विटी के मिश्रण के माध्यम से 7,500 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दे दी है।
उन्होंने कहा कि इसमें से 5,000 करोड़ रुपये इक्विटी से और शेष 2,500 करोड़ रुपये ऋण से आएंगे। उन्होंने कहा कि बोर्ड ने इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड के माध्यम से 10,000 करोड़ रुपये जुटाने को भी मंजूरी दे दी है, क्योंकि इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस बैंक के फोकस क्षेत्रों में से एक है।
उन्होंने कहा कि बोर्ड ने गिफ्ट सिटी शाखा के माध्यम से अपने वैश्विक व्यापार विकास को वित्त पोषित करने के लिए 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर जुटाने को भी मंजूरी दे दी है। कुल कारोबार वृद्धि के संबंध में, सक्सेना ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में इसमें 18 प्रतिशत, ऋण में 16-17 प्रतिशत और जमा में 14-15 प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है।



