Home Blog Page 683

RTI Kya Hai (RTI) इसका उपयोग कैसे किया जाता है ?

0

RTI Kya Hai (RTI) इसका उपयोग कैसे किया जाता है ?

भारत में आरटीआई (RTI): एक अधिकारिक माध्यम का रूप है ।

आरटीआई का पूर्ण रूप “राष्ट्रीय सूचना का अधिकार” है। इस Act. को भारत सरकार ने 2005 में पारित किया था। राष्ट्रीय प्रकृति और संवेदन एक तत्वों के अनुसार, सार्वजनिक जानकारी की प्राप्ति का अधिकार भारत के प्रत्येक नागरिकों को है। किसी एक प्रेरणा के साथ भारत सरकार ने यह Act. पारित किया था। इस Act. के अंतर्गत भारत का कोई भी नागरिक किसी भी सरकारी विभाग से नियम के अनुसार जो जानकारी देने योग्य है वह जानकारी मांग सकता है अथवा उसे प्राप्त कर सकता है।

RTI (सूचना का अधिकार) भारत के संविधान के अनुच्छेद नंबर 19 (1)(a) के तहत एक मौलिक अधिकार भी है।

RTI Kya Hai ?

RTI KYA HAI

आरटीआई (RTI) के फायदे:

यह अधिकार भारत के प्रत्येक आम नागरिक के पास है जो सरकार के काम में और भी ज्यादा पारदर्शिता लाने का प्रयास करता है।
आरटीआई भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बहुत बड़ा कदम है।
भारत के कई आम नागरिकों ने आरटीआई की मदद से ऐसी जानकारी प्राप्त की है जिससे उनकी बहुत बड़ी-बड़ी समस्याएं भी सुलझ गई है।
आरटीआई की मदद से यह जानना बहुत आसान हो जाता है कि हमारा सांसद अपने कार्यों की अनुशंसा कर भी रहा है या नहीं।

आरटीआई के माध्यम से लोगों में सरकारी योजनाओं और सरकारी कार्यक्रमों के संबंध में जागरूकता बढ़ती है।
आरटीआई की वजह से नागरिकों का दबाव सरकारी प्रशासनों पर पड़ता है जिससे सरकारी प्रशासन में काफी सुधार आ जाता है। इस प्रकार आरटीआई सरकारी प्रशासन में सुधार लाने के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण के रूप में कार्य करता है।

आरटीआई के नुकसान:

कई बार लोग आरटीआई का दुरुपयोग कर सकते हैं और सरकारी जानकारी को अपने लाभ के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
आरटीआई द्वारा प्राप्त की गई जानकारी की जांच एवं उसके प्रयोग की प्रक्रिया कई बार लंबी और घातक भी साबित हो सकती है।
कई पर आरटीआई की वजह से सरकारी तंत्र अव्यवस्थित हो जाते हैं जिससे कार्य प्रणाली में देरी और जानकारी संग्रहित करके इसके उपयोग में गड़बड़ी हो सकती है।

भारत में आरटीआई(RTI) का उद्देश्य:

RTI act का मुख्य उद्देश्य भारत में हो रहे भ्रष्टाचार को रोकना, देश के लोकतंत्र को सही मायने में लोगों के लिए हितकारी बनाना, नागरिकों को मजबूत बनाना और प्रशासन की कार्य प्रणाली में पारदर्शिता लाना है।

आरटीआई के माध्यम से जानकारी कैसे मांगे ?
  1. लिखित आवेदन: यह सबसे प्रमुख माध्यम है जिसके द्वारा आप RTI अधिकार का उपयोग कर सकते हैं। आपको संबंधित सरकारी विभाग या संगठन को एक लिखित RTI आवेदन भेजना होगा जिसमें आपको जानकारी का विवरण और आपकी मांग को स्पष्ट रूप से उल्लेख करना होगा एवं 10रु का पोस्टल आर्डर लगाकर उसके पते में भेजना होगा ।
  2. ऑनलाइन : RTI (Right to Information) को ऑनलाइन RTI Online आवेदन करने के लिए कुछ राज्यों और केंद्रीय सरकार ने विशेष पोर्टल या वेबसाइट प्रदान की हैं जहां आप आसानी से RTI आवेदन कर सकते हैं। इन पोर्टल्स का उपयोग करके आप अपना आवेदन दर्ज कर सकते हैं, जानकारी के लिए 10रु शुल्क भरना होगा, और अपने आवेदन की स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं।

 

यह भी पड़ें:-

 

आरटीआई के माध्यम से कोई भी सरकारी जानकारी प्राप्त करने के लिए सबसे पहले आपको आरटीआई का आवेदन पत्र भरना होता है। आरटीआई का आवेदन पत्र संबंधित सरकारी विभागों को भेज दिया जाता है इसमें आपको अपनी मांग को स्पष्ट रूप से परंतु संक्षेप में लिखना होता है। ताकि आपके द्वारा की गई मांग विभाग को अच्छी तरह से समझ में आजाए।

इसके बाद आपको आरटीआई आवेदन पत्र के साथ-साथ शुल्क भी जमा करना होता है। अब आपकी मांग से संबंधित विभाग आपके आरटीआई आवेदन पत्र को जमा करके उसमें की गई मांग के संबंध में समय अनुसार कार्यवाही करता है और आपको आपकी मांग के अनुसार जानकारी प्रदान करता है।
इसप्रकार, आरटीई एक अति आवश्यक और सकारात्मक एक्ट है जिसके माध्यम से भारत के प्रत्येक आम नागरिक अपने सरकारी अधिकारों का प्रयोग कर सकते हैं और किसी भी सरकारी विभाग से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा प्रशासन को पारदर्शिता और जवाब देने के प्रति जिम्मेदार भी बना सकते हैं।

 

RTI (Right to Information) में हमे क्या क्या जानकारी मिल सकती है ?

 

RTI (Right to Information) Act, 2005 के अंतर्गत हमें निम्नलिखित प्रकार की जानकारी प्राप्त करने का अधिकार होता है:

  1. सरकारी विभागों के कार्यों और निर्णयों की जानकारी: आप RTI के माध्यम से किसी भी सरकारी विभाग या संगठन से उनके कार्यों, निर्णयों, योजनाओं, और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  2. सरकारी नीतियों और स्कीमों की जानकारी: आप जान सकते हैं कि सरकार कैसे नीतियों को लागू कर रही है और किस प्रकार की सरकारी स्कीमें चला रही हैं।
  3. सरकारी बजट और खर्च की जानकारी: आप सरकारी बजट के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और देख सकते हैं कि यहाँ कितना धन किस विभाग या कार्यक्रम के लिए आवंटित किया गया है।
  4. लोक सेवाओं की जानकारी: आप जान सकते हैं कि सरकार कैसे लोक सेवाओं को प्रदान कर रही है और लोगों को कैसे लाभान्वित किया जा रहा है।
  5. कर्मचारियों की संपत्ति और लाभ की जानकारी: आप किसी सरकारी कर्मचारी की संपत्ति, लाभ और वेतन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  6. सरकारी दस्तावेज़ और जानकारी की प्राप्ति: आप सरकारी दस्तावेज़ और जानकारी की प्राप्ति के अधिकारी हैं जो सार्वजनिक हैं।
  7. किसी निर्दिष्ट व्यक्ति या संगठन के खिलाफ जानकारी: आप निर्दिष्ट व्यक्ति या संगठन के खिलाफ भ्रष्टाचार या गलत कार्रवाई के खिलाफ जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

RTI के माध्यम से आप सरकारी प्रक्रिया के प्रति जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और सरकार को पारदर्शिता और जवाबदेही में मदद कर सकते हैं। इसके द्वारा सार्वजनिक नागरिकों को सरकारी निर्णयों और कार्रवाईयों के बारे में सही और पूरी जानकारी प्राप्त करने का अधिकार होता है।

मुझे उम्मीद है आजके इस ब्लॉग पोस्ट में मेरे द्वारा दी जानकरी से आप सहमत होंगे तो चलिए कल एक नये पोस्ट के साथ फिर मुलाकात होगी ।

Customer Service Point: 2024 Best CSP Provider Company In India ?

Customer Service Point: 2024 Best CSP Provider Company In India ?

 

बैंक सीएसपी प्रदाताओं भारतीय गाँवों तक बैंकिंग सेवाओं की पहुँच !

 

Customer Service Point (CSP) एक व्यावसायिक माध्यम है जो गांवों और छोटे शहरों में सरकारी और गैर-सरकारी बैंकिंग सेवाओं की प्रदान करने में मदद करता है। किसी भी व्यावसायिक संगठन से जुड़ा व्यक्ति CSP के माध्यम से अपने व्यवसाय में बैंकिंग सेवाएं प्रदान कर सकता है।

CSP एक अत्यंत महत्वपूर्ण सेवा है, विशेष रूप से उन क्षेत्रों में जहां बैंकों की पहुंच नहीं होती। इन CSP के माध्यम से, लोग अपने निकटतम स्थानों पर बैंकिंग सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं, जैसे कि नकदी निकासी, बैलेंस जांच, रिक्ति जमा, आरडी, और अधिक।

यह व्यवसाय मॉडल विभिन्न व्यापारियों और बैंकों के बीच संबंध स्थापित करता है। यह सिर्फ जनता को स्थानीय स्थानों पर बैंकिंग सेवाएं प्रदान करता है, बल्कि अपने माध्यम से लोगों को व्यावसायिक अवसर भी प्रदान करता है।

Customer Service Point का कार्य है बैंकिंग सेवाओं को सामान्य जनता के लिए पहुंचने में मदद करना और वित्तीय समावेश को बढ़ावा देना। इसके इस प्रकार, Customer Service Point एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक पहल है जो वित्तीय समावेश को प्रोत्साहित करता है और साधारण लोगों को बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने में मदद करता है। इसके माध्यम से, बैंकिंग सुविधाओं को डिजिटल बनाया जा सकता है और वित्तीय सेवाओं की प्रासंगिकता में सुधार किया जा सकता है।

  1. सीएससी CSC e-Gov Private Limited: सीएससी भारत के गाँवों तक बैंकिंग सेवाओं की पहुँच को बढ़ाने के लिए सीएससी ने पूरे देश में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के साथ समझौता किया है. इस स्कीम के तहत, 45 से ज़्यादा ग्रामीण बैंक और निजी बैंक शामिल हैं सीएससी लगभग 2014 से भारत में अपनी सेवा दे रही है और सीएससी से बैंक CSP बनने के लिए आपको सर्वप्रथम CSC ID लेना अनिवार्य है

         आधिकारिक वेबसाइट https://cscbankmitra.in/

CSC Bank BC

csc bank bc

  1. ऑक्सीजन सीएसपी Oxigen CSP Private Limited: ऑक्सीजन सीएसपी गाँवों और आधे-शहरी क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं की पहुँच को बढ़ाने के लिए एक अन्य प्रमुख खिलाड़ी है। कोई भी भारतीय नागरिक व्यवसाय संवाददाता (बीसी) बन सकता है और ग्राहक सेवा प्वाइंट कियॉस्क आउटलेट (सीएसपी) पर ग्राहक खाते खोल सकता है। भारतीय स्टेट बैंक कियोस्क ( Kiosk )  बैंकिंग सीएसपी CSP ऑक्सीजन ने 2011 में भारत के सबसे बड़े बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के साथ बेहद जरूरी वित्तीय समावेशन क्षेत्र में कदम रखा। इस साझेदारी के माध्यम से ऑक्सीजन कियोस्क ( Kiosk ) बैंकिंग के लिए रिमोट-बायोमेट्रिक सक्षम प्रौद्योगिकी का उपयोग करके भारत के बैंक-बहिष्कृत लोगों को मुख्यधारा की वित्तीय सेवाएं प्रदान करता है।

        आधिकारिक वेबसाइट: http://myoxigen.com/

Oxigen CSP

oxigen csp
Source By: http://myoxigen.com/oxigen-logo

 

  1. एसआरपीएस SRPS Fintech Pvt. Ltd: एसआरपीएस फिनटेक प्राइवेट लिमिटेड की शुरूवात 2017 में हुई थी SRPS में लगभग 4000 से ज्यादा बैंक BC काम कर रहे हैं 17 से ज़्यादा ग्रामीण बैंक और निजी बैंक शामिल हैं इस कंपनी ने पिछले वर्ष बहुत अच्छा काम किया है तो यह एक बहुत अच्छा विकल्प आपके लिए हो सकता है

         आधिकारिक वेबसाइट: https://srps.org.in/

SRPS CSP

srps csp
Source By: https://srps.org.in/

 

  1. स्टारफिन Starfin India Private Limited: स्टारफिन कम्पनी की स्थापना 2010 में हुई थी यह कंपनी काफी लम्बे समय से कार्य कर रही है इसमें लगभग 3000 से ज्यादा बैंक BC काम कर रहे हैं 20 से ज़्यादा ग्रामीण बैंक और निजी बैंक शामिल हैं यह कंपनी भी आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है यह कम्पनी BLS International जैसी बड़ी कम्पनी का ही एक भाग है

         आधिकारिक वेबसाइट: https://www.starfin.co.in/

Starfin India CSP

starfin india pvt ltd
Source By: https://www.starfin.co.in/

 

  1. संजीवनी विकास फाउंडेशन Sanjivani Vikas Foundation: यह कम्पनी भारत की एक बहुत अच्छी एवं बहुतबड़ी कम्पनी है जिसका कार्य करने का तरीका भी काफी अच्छा है इस कम्पनी में की स्थापना 2004 में हुई थी लेकिन बैंकों से MOA 2010 में हुआ था अभी इसमें लगबग 10000 से ज्यादा बैंक BC CSP अपना ग्राहक सेवा केंद्र चला रहे हैं संजीवनी विकास फाउंडेशन भी एक बेहतर विकल्प हो सकता है

        आधिकारिक वेबसाइट: https://sanjivani.foundation/

Sanjivani Vikas Foundation CSP

sanjivani vikas foundation
Source By: https://sanjivani.foundation/

 

यह भी पड़ें:-

 

  1. FIA टेक्नोलॉजी सर्विसेज प्रा. लिमिटेड FIA Technology Services Pvt. Ltd: इस कम्पनी का इतिहास 2012 से शुरू हुआ है यह कंपनी भी काफी पुरानी है और मार्केट में एक अच्छा कार्य कर रही है इस कम्पनी के पास लगभग 28000 से ज्यादा बैंक CSP हैं और इस कम्पनी में 90 से ज़्यादा ग्रामीण बैंक और निजी बैंक शामिल हैं यह भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है

        आधिकारिक वेबसाइट: https://fiaglobal.com/

FIA Technology CSP

FIA Technology Services Pvt. Ltd
Source By: https://fiaglobal.com/

 

  1. वक्रांगी लिमिटेड Vakrangee Limited: वक्रांगी लिमिटेड की स्थापना 1990 में मुंबई में हुई थी इस कम्पनी के पास लगभग 20000 से ज्यादा बैंक CSP हैं Vakrangee में लगभग 15 से ज्यादा ग्रामीण बैंक और निजी बैंक शामिल हैं यह भी एक बेहतर विकल्प है आपके लिए

        आधिकारिक वेबसाइट: https://www.vakrangee.in/

Vakrangee CSP

Vakrangee Limited
Source By: https://www.vakrangee.in/

 

  1. अलंकित लिमिटेड Alankit Limited: यह कम्पनी बेहद अच्छी कंपनी है इसकी स्थापना 1995 में हुई थी तो यह भी एक काफी पुरानी कम्पनी है देशभर में लगभग इसके 3500 से ज्यादा CSP हैं और 30 से ज्यादा ग्रामीण बैंक और निजी बैंक शामिल हैं यह भी एक बेहतर विकल्प है आपके लिए

        आधिकारिक वेबसाइट: https://www.alankit.com/

Alankit CSP

Alankit Limited
Source By: https://www.alankit.com/

 

  1. पे प्वाइंट इंडिया नेटवर्क प्रा. Pay Point India Network Pvt. Ltd: इस कम्पनी की स्थापना 2008 में हुई थी इसमें लगभग 6000 से ज्यादा CSP हैं और 30 से ज्यादा ग्रामीण बैंक और निजी बैंक शामिल हैं यह भी एक बेहतर विकल्प है

        आधिकारिक वेबसाइट: https://paypointindia.com/

Pay Point India CSP

Pay Point India
Source By: https://paypointindia.com/

 

  1. सेव सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड Save Solutions Private Limited: इस कम्पनी की स्थापना 2013 में हुई थी इसमें लगभग 10000 से ज्यादा CSP हैं और 15 से ज्यादा ग्रामीण बैंक और निजी बैंक शामिल हैं यह भी एक बेहतर विकल्प हो सकता है

        आधिकारिक वेबसाइट: https://saveind.in/

Save Solutions CSP

save solutions private limited
Source By: https://saveind.in/

 

यह जानकारी TechPlus Express की टीम द्वारा भिन्न भिन्न श्रोतों से एकत्रित की गयी है अपने छेत्र के हिसाब से जानकारी को सत्यापित करके ही कम्पनी से जुड़ें और किसी भी फर्जी वेबसाइट पर न जाएँ धोखाधड़ी से बचना बेहद ज़रूरी है और इसके बारे में ज्यादा जानकारी के लिए कम्पनी की अधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं l

DM Ko Application Kaise Likhe: एक प्रभावी आवेदन पत्र कैसे लिखें

0

जिलाधिकारी तक अपनी बात पहुंचाएं: एक प्रभावी आवेदन पत्र कैसे लिखें ?

DM Ko Application Kaise Likhe ?

आपके आसपास की कई समस्याओं का समाधान जिलाधिकारी (DM) के दायरे में आता है। जर्जर सड़कें हों, आवारा पशुओं का मुद्दा हो या फिर गंदगी की समस्या, या फिर किसी जमीन जायजात से जुड़ा मुद्दा हो जिलाधिकारी के पास इन मुद्दों को सुलझाने की शक्ति है. लेकिन इन मुद्दों का समाधान पाने के लिए पहला कदम एक स्पष्ट और प्रभावी आवेदन पत्र लिखना होता है।

यह ब्लॉग आपको जिलाधिकारी को एक संक्षिप्त, सटीक और ध्यान खींचने वाला आवेदन पत्र लिखने की प्रक्रिया में मदद करेगा।

आवेदन पत्र लिखने से पहले:

 

  1. समस्या को स्पष्ट रूप से परिभाषित करें: आप जिस समस्या का सामना कर रहे हैं उसे स्पष्ट रूप से समझें। जितनी स्पष्ट रूप से आप समस्या बताएंगे, समाधान मिलने की संभावना उतनी ही अधिक होगी।
  2. सबूत इकट्ठा करें (यदि संभव हो): क्या आपके पास कोई दस्तावेज, फोटो या वीडियो सबूत हैं जो आपकी समस्या को मजबूती से पेश करते हैं? इन्हें अपने आवेदन के साथ संलग्न करना न भूलें।

आवेदन पत्र का ढांचा:

आवेदन पत्र का एक सुनिश्चित ढांचा होता है. इस ढांचे का पालन करने से आपका आवेदन पत्र व्यवस्थित और पेशेवर लगेगा।

  1. प्रारंभिक भाग:
    • ऊपरी दाएं कोने में आवेदन करने की तिथि लिखें।
    • नीचे बाईं ओर सम्मानपूर्वक सम्बोधन लिखें – “सेवा में,” इसके बाद “जिलाधिकारी, [जिला का नाम]” लिखें।
    • अगली पंक्ति में अपना पूरा नाम और पूरा पता लिखें।
  2. विषय:
    • “विषय:” के बाद आवेदन पत्र के विषय को संक्षेप में लिखें। उदाहरण के लिए, “विषय: सड़क की मरम्मत के लिए आवेदन”।
  3. आवेदन का मुख्य भाग:
    • इस भाग में, अपने आवेदन का कारण विनम्रतापूर्वक और स्पष्ट रूप से बताएं।
    • अपनी समस्या या अनुरोध को विस्तार से बताएं।
    • यदि आपके पास कोई प्रासंगिक दस्तावेज हैं, तो उनका उल्लेख करें।
  4. समापन भाग:
    • आवेदन पत्र के अंत में, “धन्यवाद” लिखें।
    • “भवदीय” लिखकर हस्ताक्षर करें।
    • अपने हस्ताक्षर के नीचे अपना पूरा नाम फिर से लिखें।

औपचारिकता बनाए रखें:

  • आवेदन पत्र साफ-सुथरा और पढ़ने में आसान होना चाहिए।
  • पूरे आवेदन पत्र में विनम्र और सम्मानजनक भाषा का प्रयोग करें।
  • आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार की गलती न हो, वर्तनी और व्याकरण का ध्यान रखें।

इन चरणों को ध्यान में रखते हुए, आप एक ऐसा आवेदन पत्र तैयार करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं जो जिलाधिकारी कार्यालय तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके!

    सेवा में,         

                                                 श्रीमान उपजिलाधिकारी महोदय

                                                       छेत्र का नाम व जिले के साथ                                                     

           विषय: रास्ते में अवैध रूप से अतिक्रमण एवं जबरदस्ती भवन निर्माण कार्य एवं कब्जा करने की कोशिश के संबंध में

                                     प्रार्थना पत्र   

     महोदय,

                  प्रार्थी ………………………… ग्राम ……………… तहसील ……………………….. जिला …………………… का निवासी है महोदय मेरे पड़ोसी …………………………………………. द्वारा रास्ते में अतिक्रमण कर रास्ते में भवन निर्माण कर लोगों के लिए एक बड़ी समस्या उत्पन्न कर दी है महोदय जबकि इनकी रजिस्ट्री 18 फिट के हिसाब से हुई है उसके बावजूद भी 3 फिट मेरी भूमि एवं 5 फिट रास्ते पर अतिक्रमण किया गया है श्रीमान से मेरा अनुरोध है की मुझे इनकी भूमि की पूरी जानकारी बंदोबस्ती नक़्शे एवं भूमि रजिस्ट्री के हिसाब से देने का कष्ट करें एवं महोदय मैंने इस संबंध में पहले काफी शिकायत भी की हैं लेकिन अभी तक मेरे इस विवाद में कोई उचित सुनवाई नही हुई है महोदय ऐसे अतिक्रमण को हटाकर मुझे न्याय दिलाने का कष्ट करें I

जबकि मेरी 3 फिट जमीन पर 2013 में उन्होंने अवैध रुप एवं गुंडई से अपना भवन बनवाया था जिसका मेरे माध्यम से विरोध एवं शिकायत जिलाधिकारी को की गई थी जिलाधिकारी के माध्यम से पुलिस बल भेजा भी गया था उस वक्त तो उन्होंने कार्य को रोक दिया था लेकिन उनके जाने पश्चात उन्होंने अपने कार्य को पुनः शुरू कर दिया था मुझे क़ानूनी जानकारी न होने के कारण मुझे न्याय नही मिला पाया था श्रीमान से मेरा विनम्र निवेदन है कि मेरे इस विवाद को और मुझे न्याय दिलाने का कष्ट करें मैं सदा आपका आभारी रहूंगा I

             धन्यवाद I

                                                                            हस्ताक्षर

                                                         ………………………………………………

                                                         निवासी ग्राम ………………………………..

                                                         तहसील ………………………………….

                                                         जिला …………………………………

          दिनाँक:

यह भी पड़ें:-

 

आजके टोपिक में हमने जाना हम डीएम को आवेदन कैसे दे सकते हैं आजके लिए बस इतना ही था कल फिर मिलेंगे एक नये टोपिक के साथ !