PBKS vs LSG: मार्करम ने डाला इस सीजन का सबसे महंगा ओवर, 5 जोरदार छक्कों से मचा धमाल
Women Reservation Bill 2026: लोकसभा में क्यों अटक गया 33% महिला आरक्षण का सपना? बार-बार कैसे रोका गया?
‘डील मानो नहीं तो सारे पुल, पॉवर प्लांट उड़ा देंगे’, इस्लामाबाद वार्ता से पहले Trump ने ईरान को दी चेतावनी
UP में स्मार्ट मीटर पर ब्रेक! उपभोक्ताओं को राहत, सरकार पर अखिलेश यादव ने कसा ‘हेराफेरी’ का तंज
PM Modi 42 Second VIDEO Viral: ‘प्याज खाते हैं, दिमाग नहीं’, ₹10 देकर PM की झालमुड़ी वाले से क्या हुई बातचीत?
ध्रुव जुरेल बन गए सुपरमैन, किया इस आईपीएल का बेस्ट स्टंपिंग, वीडियो देख नहीं होगा यकीन
ISS स्पेस स्टेशन में लोकनृत्य बिहू का दिखा जलवा, असम चुनाव के बीच Video वायरल, कौन हैं ये अंतरिक्ष यात्री?
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 19 April: पंजाब-लखनऊ में धुरंधरों की फ़ौज, किसकी होगी जीत
Cricket
oi-Naveen Sharma
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आज आईपीएल 2026 के डबल हेडर का दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जा रहा है। एक तरफ पंजाब की टीम जीत के रथ पर सवार है, वहीं लखनऊ के लिए यह मुकाबला साख बचाने जैसा है। लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया।
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब टीम शानदार फॉर्म में है। 5 में से 4 मैच जीतकर पंजाब अंक तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है। लखनऊ के लिए सीजन की शुरुआत औसत रही है। 5 में से केवल 2 मैच जीतने के कारण वे 8वें स्थान पर संघर्ष कर रहे हैं।

आज के मैच का सबसे बड़ा आकर्षण लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत हैं। हालांकि इस सीजन पंत का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। एक मुकाबले में वह चोट के कारण मैदान छोड़कर चले गए थे, वह लखनऊ की बैटिंग की रीढ़ की हड्डी हैं। उनके रन आएंगे, तभी टीम का भला होगा।
पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर रनों का अंबार लगा रहे हैं, जबकि लखनऊ की उम्मीदें मोहम्मद शमी और निकोलस पूरन से होंगी। इस मुकाबले में घरेलू मैदान की वजह से पंजाब किंग्स का पलड़ा भारी है, इस सीजन पंजाब किंग्स की फॉर्म भी धांसू रही है।
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में एक बदलाव देखने को मिला है। मनिमारण सिद्धार्थ को टीम में शामिल किया गया है। दिग्वेश राठी आज के मुकाबले से बाहर हैं। पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
पंजाब किंग्स प्लेइंग इलेवन
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।
लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेइंग इलेवन
एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, मणिमरण सिद्धार्थ और मोहसिन खान।
Akhilesh Yadav की भांजी Shweta Yadav कौन हैं, जिसकी शादी में सपाइयों का मेला?



