Home Blog Page 72

पश्चिम बंगाल में पीएम ने झालमूड़ी खाई; VIDEO: दुकानदार को ₹10 दिए; उसने पूछा- प्याज खाते हैं, मोदी बोले- प्याज खाता हूं, दिमाग नहीं




पीएम मोदी रविवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर थे। झाड़ग्राम में उन्होंने रैली की। इस दौरान रास्ते में वह एक दुकान पर रुके और झालमूड़ी खाई। झालमूड़ी बनाते हुए दुकानदार ने पूछा कि आप प्याज खाते हैं। पीएम ने जवाब दिया- हां प्याज खाता हूं बस दिमाग नहीं। यह सुनकर दुकानदार हंसने लगा। पीएम ने दुकानदार से इस मुलाकात का करीब 40 सेकेंड का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। साथ ही कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं। अब पढ़िए दुकानदार और मोदी के बीच बातचीत… पीएम मोदी: भाई, हमें अपने यहां का झालमूड़ी खिलाओ। दुकानदार: आइए सर बिल्कुल। पीएम मोदी: कितने का होता है झालमूड़ी दुकानदार: आप कितने का खाएंगे। मोदी: नहीं, नहीं, अच्छा वाला कितने का होता है? दुकानदार: 10 रुपए का और 20 रुपए का। मोदी: जो भी है बना दो। दुकानदार: ठीक है मोदी: (जेब से पैसे निकालते हुए) कितना 10 रुपए देना है, ये लो दुकानदार: अरे नहीं सर (फिर पीएम के कहने पर उसने ले लिए) दुकानदार: प्याज खाते हैं पीएम: हां प्याज खाता हूं, बस किसी का दिमाग नहीं। बंगाल में पीएम की स्पीच की 4 बड़ी बातें; कहा- टीएमसी ने छल-प्रपंच किया, उन्हें सजा दो ————————– ये खबर भी पढ़ें… ममता बोलीं- पीएम ने राष्ट्र संबोधन में चुनाव प्रचार किया: चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर राजनीतिक प्रचार के लिए सरकारी मशीनरी का ‘गलत इस्तेमाल’ करने का आरोप लगाया। हुगली जिले के तारकेश्वर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए, ममता ने कहा कि मोदी ने महिला आरक्षण बिल के संबंध में राष्ट्र के नाम अपने संबोधन के जरिए भाजपा का प्रचार किया। हम चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराएंगे। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

TCS के बाद अब D-Mart में धर्मांतरण का खेल? सोहेल पर लगा सहकर्मी का धर्म बदलवाने का आरोप


TCS के बाद अब D-Mart में धर्मांतरण का खेल? सोहेल पर लगा सहकर्मी का धर्म बदलवाने का आरोप | maharashtra-conversion-row-shirdi-dmart-employee-ashwin-to-mustafa-tcs-news – Hindi Oneindia



Source link

Aaj Ka Match Kon Jeeta 19 April: केकेआर-राजस्थान मैच में कौन जीता- किसने मचाई तबाही


Cricket

oi-Naveen Sharma

Aaj Ka Match Kon Jeeta: कोलकाता में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स के अनुशासित गेंदबाजी आक्रमण के सामने उनकी पारी उतार-चढ़ाव भरी रही, रॉयल्स ने 9 विकेट पर 155 रन बनाए।

सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने टीम को एक आक्रामक शुरुआत देने की कोशिश की। वैभव सूर्यवंशी पारी के सबसे सफल बल्लेबाज साबित हुए, जिन्होंने मात्र 28 गेंदों में 164.29 के स्ट्राइक रेट से 46 रन कूटे। उनकी इस पारी में 6 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। दूसरी ओर, यशस्वी जायसवाल ने भी 29 गेंदों में 39 रनों का योगदान दिया, लेकिन सुनील नरेन की फिरकी ने उन्हें अर्धशतक पूरा करने से पहले ही पवेलियन भेज दिया।

Aaj Ka Match Kon Jeeta

जैसे ही सलामी जोड़ी टूटी, राजस्थान का मध्यक्रम ताश के पत्तों की तरह ढह गया। विकेटकीपर ध्रुव जुरेल मात्र 5 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती का शिकार बने, वहीं कप्तान रियान पराग भी संघर्ष करते नजर आए और 14 गेंदों में केवल 12 रन ही बना सके। शिमरोन हेटमायर से अंत में बड़े शॉट्स की उम्मीद थी, लेकिन कार्तिक त्यागी की गति ने उन्हें 15 रनों के निजी स्कोर पर रोक दिया। डोनावन फरेरा और रवींद्र जडेजा जैसे फिनिशर भी आज कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और क्रमशः 7 और 9 रन बनाकर चलते बने। जोफ्रा आर्चर ने अंत में 5 गेंदों में 8 रन बनाकर स्कोर को 150 के पार पहुंचाने में मदद की।

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आज का दिन गेंदबाजों के नाम रहा। वरुण चक्रवर्ती ने अपनी रहस्यमयी स्पिन से राजस्थान के मध्यक्रम को पूरी तरह पंगु बना दिया और 3 विकेट झटके, जबकि कार्तिक त्यागी ने डेथ ओवरों में घातक गेंदबाजी की, उनको 3 विकेट मिले। सुनील नरेन ने भी अपनी कसी हुई गेंदबाजी से बल्लेबाजों को बांधे रखा और दो बड़े विकेट अपने नाम किए।



Source link

North Korea missile launch: किम जोंग उन ने फिर दागी मिसाइलें, डर से कांप उठे जापान और अमेरिका!


North Korea missile launch: किम जोंग उन ने फिर दागी मिसाइलें, डर से कांप उठे जापान और अमेरिका! | north korea missile launch kim jong un ballistic missile test japan usa tension blackout bomb – Hindi Oneindia



Source link

‘बेअदबी रोकने का स्थायी समाधान,’ सत्कार बिल पास होते ही AAP के मंत्री चीमा ने विपक्ष को घेरा


‘बेअदबी रोकने का स्थायी समाधान,’ सत्कार बिल पास होते ही AAP के मंत्री चीमा ने विपक्ष को घेरा | jagat-jyoti-sri-guru-granth-sahib-sataar-bill-approved-in-punjab cheema-statement – Hindi Oneindia



Source link

Rakhi Shamra कौन हैं, जिन्होंने फिरोजाबाद DM रमेश रंजन पर रिश्वत में Iphone लेने का गंभीर आरोप लगाया? 


Rakhi Shamra कौन हैं, जिन्होंने फिरोजाबाद DM रमेश रंजन पर रिश्वत में Iphone लेने का गंभीर आरोप लगाया?  | Firozabad DM Ramesh Ranjan Accused of Corruption by Tehsildar Rakhi Sharma: IAS-PCS Dispute Full Story News Hindi – Hindi Oneindia



Source link

Tamil Nadu में पटाखा बनाने वाली फैक्‍ट्री में धमाका, 16 लोगों की मौत, कई लोग हुए घायल


Tamil Nadu में पटाखा बनाने वाली फैक्‍ट्री में धमाका, 16 लोगों की मौत, कई लोग हुए घायल | Tamil Nadu Massive explosion in firecracker factory , 16 dead, many injured – Hindi Oneindia



Source link

Italy Bergamo shooting: इटली के गुरुद्वारे के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, 2 भारतीयों की मौके पर मौत, कैसे हुआ हादसा


Italy Bergamo shooting: इटली के गुरुद्वारे के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, 2 भारतीयों की मौके पर मौत, कैसे हुआ हादसा | Italy bergamo shooting two Indians killed outside gurdwara mata sahib kaur ji Baisakhi incident full details – Hindi Oneindia



Source link

IPL 2026: जयपुर में मिलने लगे काउंटर टिकट, किन गेट्स पर जाकर ले सकते हैं राजस्थान रॉयल्स के टिकट


IPL 2026: जयपुर में मिलने लगे काउंटर टिकट, किन गेट्स पर जाकर ले सकते हैं राजस्थान रॉयल्स के टिकट | IPL 2026: Rajasthan Royals Start Offline Ticket Sales in Jaipur; SMS Stadium Gears Up for ‘Halla Bol’ – Hindi Oneindia



Source link

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें: डॉक्टर के घर बच्ची की लाश; एलांते मॉल के खाने में कीड़ा; ₹6 करोड़ जीतने वाला लापता; बेअदबी पर अब उम्रकैद – Punjab News


.

पंजाब की आज की सबसे बड़ी खबर बेअदबी को लेकर कानून बनने की रही। गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने बिल पर साइन कर दिए हैं। इसके सहत आरोपी को उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान है।

दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

1. बेअदबी पर उम्रकैद वाला कानून बना

पंजाब में बेअदबी को लेकर अब सख्त कानून बन गया है। गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने इस बिल पर साइन कर दिए हैं, जिसके बाद यह कानून अब राज्य में लागू कर दिया जाएगा? इसमें बेअदबी करने पर उम्रकैद तक सजा का प्रावधान है। साथ ही जुर्माना भी लगाया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस बिना नोटिस दिए आरोपी को गिरफ्तार कर सकती है।

इसमें आरोपी को जमानत नहीं मिलेगी। इसके अलावा मानसिक रोगी के गार्जियन को सजा का प्रावधान है। इसे लागू करने के लिए सरकार अब गजट नोटिफिकेशन जारी करेगी। इस बिल को पास करने के लिए 14 अप्रैल को AAP सरकार ने स्पेशल विधानसभा सेशन बुलाया गया था। जहां इसे सर्वसम्मति से पास किया गया था।

कानून बनने के बाद CM भगवंत मान ने कहा कि मेरे जैसे एक छोटे से सेवक से यह सेवा लेने के लिए वाहेगुरु जी का कोटि-कोटि धन्यवाद। वहीं, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि ये एक स्वागत योग्य कदम है। लेकिन बिना ठोस मंशा और कार्रवाई के कानूनों का महत्व कम हो जाता है। बरगाड़ी, बेहबल कलां और कोटकपूरा के दोषियों को कब जवाबदेह ठहराया जाएगा? कुंवर विजय प्रताप सिंह की रिपोर्ट पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई। (पढ़ें पूरी खबर)

2. मोहाली में डॉक्टर के घर लटका मिला बच्ची का शव

ezgif 7f8f57a4101b0ec2 1776593669

मोहाली में डॉक्टर के घर में 12 साल की बच्ची का शव मिला। बच्ची का शव घर के पिछले बरामदे में ग्रिल से लटका हुआ था। जहां वह काम करती थी। बच्ची की मां ने बताया कि बेटी पिछले कुछ समय से डॉक्टर के घर पर ही रह रही थी। उसे हर महीने 5000 रुपए मिलते थे।

बेटी आमतौर पर समय पर घर लौट आती थी। लेकिन पिछले 15 दिनों से वह घर नहीं आई थी और वहीं रहकर घर का सारा कामकाज देख रही थी। एक दिन पहले बच्ची ने फोन पर उन्हें बताया था कि उसे एक लड़का परेशान कर रहा है और वह काम छोड़ना चाहती है। हालांकि, मां ने उसे 20 तारीख तक काम जारी रखने के लिए कहा था।

उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है। वहीं पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। घटनास्थल की वीडियोग्राफी करवाई है। शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल खरड़ की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। तीन डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा। (पढ़ें पूरी खबर)

3. पंजाब ‌BJP के प्रभारी रहे बलबीर पुंज का निधन

screenshot 2026 04 19 0927331776573018 1776592533

पंजाब ‌BJP के पूर्व प्रभारी एवं पूर्व राज्यसभा सांसद बलबीर पुंज का देहांत हो गया। उन्होंने शनिवार को दिल्ली के अस्पताल में आखिरी सांस ली। उन्हें शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 76 वर्ष के थे। बलबीर पुंज नोएडा के सेक्टर-17 में रहते थे। उनकी एक बेटी विदेश में रहती है, जबकि दूसरी दिल्ली में रहती है। वह मूल रूप से पंजाब के रहने वाले थे।

उनका जन्म 2 अक्टूबर 1949 को गुरदासपुर जिले के लालोवाल में हुआ था। लेकिन उन्होंने कभी पंजाब से चुनाव नहीं लड़ा। पुंज ने अपने करियर की शुरुआत पत्रकारिता से की थी। साल 1971 में उन्होंने द मदरलैंड अखबार से काम शुरू किया और 1974 में फाइनेंशियल एक्सप्रेस से जुड़ गए। इसके बाद 1990 के दशक के अंत में वे सक्रिय राजनीति में आए और BJP से जुड़ गए।

पार्टी में उन्होंने बौद्धिक प्रकोष्ठ के संयोजक के रूप में करीब 10 साल तक काम किया। साथ ही वे भाजपा के राष्ट्रीय सचिव, कई राज्यों पंजाब, गुजरात, केरल और हिमाचल प्रदेश के प्रभारी तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी रहे। साल 2013 में उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया। हालांकि, उन्होंने पंजाब में कभी चुनाव नहीं लड़ा। (पढ़ें पूरी खबर)

4. सरकारी स्कूल में लेडी टीचर से छेड़छाड़

copy of ai watermark hindi1776592877 1776592979

बठिंडा के एक सरकारी स्कूल में महिला टीचर ने अपने सीनियर टीचर पर छेड़खानी के आरोप लगाकर केस दर्ज कराया है। लेडी टीचर का आरोप है कि उसे बहाने से टीचर लैब में ले गया और उसके दोनों गालों पर किस किया। जब वह रोने लगी तो आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट्स को छुआ।

महिला का आरोप है कि वह टीचर से छूटकर भागने लगी तो आरोपी ने उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। टीचर का कहना है कि आरोपी स्कूल में उससे सीनियर है। उसने घटना के बारे में पहले स्कूल में साथी महिला टीचरों और परिजन को बताया था।

जानकारी के मुताबिक स्कूल में साइंस लैब का काम चल रहा है। लैब में कुछ शेल्फ वगैरह ठीक से बंद नहीं हो रहे थे। इस काम को करवाने के लिए एक कमेटी बनाई गई। महिला टीचर उसकी कमेटी की मेंबर है। साथ ही मोड़ मंडी का रहने वाला आरोपी टीचर भी कमेटी मेंबर है। वह स्कूल में मैथ टीचर है। (पढ़ें पूरी खबर)

5. पुल पर रील बनाकर फंसी युवती, FIR दर्ज

ezgif 80513844209cb5b21776588683 1776590332

लुधियाना में पुल पर चलते ट्रैफिक के दौरान वेस्टर्न ड्रेस पहनकर रील बनाने वाली युवती और उसके कैमरामैन साथी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। युवती ने बैकग्राउंड में पंजाब गाना लगाकर मूव्स दिखाए थे। पुलिस ने यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल रील के आधार पर की है।

हालांकि, पुलिस अब तक यह पहचान नहीं कर पाई है कि रील बनाने वाले युवती और युवक कौन हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों की पहचान के लिए साइबर और टेक टीम की मदद ली जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ा जाएगा।

पुलिस ने पब्लिक प्लेस में अश्लील कृत्य करने, अव्यवस्था फैलाने, आम लोगों के लिए असुविधा पैदा करने और आम लोगों के लिए खतरा पैदा करने जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। युवती की 2 रील सामने आईं थीं। युवती ने रील इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लोगों से शहर का नाम पहचानने को भी कहा। युवती इससे पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हुक्का पीते की रील भी पोस्ट कर चुकी है। (पढ़ें पूरी खबर)

6. गोली मारकर युवक की हत्या, 4 साथी भी गंभीर घायल

comp 1 2026 04 19t1219253931776581389 1776591225

अमृतसर में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसके साथ मौजूद चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना देर रात की है। मृतक की पहचान साबू के रूप में हुई है, जो सुल्तान विंड ड्रमा वाले बाजार का रहने वाला था।

मृतक के भाई लखबीर सिंह ने बताया कि कुछ लोग उसके भाई को घर से यह कहकर अपने साथ ले गए थे कि उनकी लड़ाई हो गई है और वह समझौता कराने के लिए जाना है। वहां पहुंचते ही हालात अचानक बिगड़ गए और आरोपियों ने गोलियां चला दीं। इस हमले में उसके भाई की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक के साथी अजमेर सिंह ने कहा कि हमें दलबीर ने बताया था की मैं अपने घर के बाहर गाड़ी के साथ खड़ा था और मेरी वाइफ भी थी। पास से लड़के अपनी गाड़ी में बहुत स्पीड से निकले। दलबीर ने कहा कि गाड़ी को धीमा चलाओ। इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। हमने सोचा था कि राजीनामा हो जाएगा, मगर दूसरे पक्ष के 6- से 7 लोगों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। (पढ़ें पूरी खबर)

7. एलांते मॉल के फूड कोर्ट में बवाल, खाने में कैटरपिलर निकला

gifs211776537050 1776591680

चंडीगढ़ के एलांते मॉल के फूड कोर्ट में खाने की गुणवत्ता को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हुआ है। एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उन्हें परोसे गए खाने में कैटरपिलर (कीड़ा) मिला। इस खाने को उनका छोटा बेटा खा रहा था। जब उन्होंने खाने की शिकायत कैफे के इंचार्ज से की तो उसने भी माना कि खाने में कीड़ा निकला है।

इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला कहती दिख रही है कि जाने मैंने क्या खा लिया, ये बेटे की प्लेट में निकला है। महिला ने दावा किया ये कीड़ा सीधा ब्रेन में जाता है। महिला ने तुरंत रेस्टोरेंट के कर्मचारियों को बुलाया। महिला बार-बार इस बात पर जोर देती है कि खाने में कीड़ा मिलना बेहद गंभीर लापरवाही है।

मौके पर पहुंचे कर्मचारी सिर्फ सॉरी कहकर बात को टालने की कोशिश करते रहे। इस पर महिला एतराज जताती है और कहती है कि यह लापरवाही गंभीर है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। महिला ने कहा कि मामले में उचित कार्रवाई की जाए, ताकि आगे किसी और ग्राहक के साथ ऐसी घटना न हो। उन्होंने इसके वीडियो बनाकर फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट को भेजे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

8. कांग्रेस वर्कर का मर्डर,, घर के बाहर बुलाकर मारी गोलियां

whatsapp image 2026 04 19 at 31833 pm1776592824 1776594777

तरनतारन में कांग्रेस वर्कर का सुबह 11 बजे गोली मारकर मर्डर कर दिया गया। घटना गांव गंडीविंड धत्तल में हुई। दो अज्ञात युवक घर के बाहर पहुंचे और वर्कर को किसी बहाने से बाहर बुलाया। जैसे ही वह आए तो घात लगाकर खड़े युवको ने पिस्टल से उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इससे उनकी मौत पर ही मौत हो गई।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपी कौन थे इसकी अभी पुलिस जांच कर रही है। मृतक की पहचान आत्मा सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना चोहला साहिब की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

एसपी रिपुतपन ने बताया कि फिलहाल इस मामले में किसी तरह की धमकी, फिरौती या गैंगस्टर एंगल सामने नहीं आया है। शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश या आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। (पढ़ें पूरी खबर)

विदेश से…

9. गुरुद्वारे के बाहर 2 सिखों की हत्या, 10 गोलियां मारीं

2 photo 31776580769 1776590607

इटली के कोवो में गुरुद्वारा साहिब के बाहर 2 सिख सेवादारों की हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल है। गुरुद्वारा में वैसाखी (खालसा पंथ के साजना दिवस) के उपलक्ष्य में 18 अप्रैल को नगर कीर्तन की तैयारियां चल रही थीं। रात करीब 11:50 बजे के आसपास जब संगत गुरुद्वारे से निकल रही थी, तब एक कार में आए हमलावर ने गुरुद्वारे के बाहर गोलीबारी कर दी।

हमलावरों ने उन पर करीब 10 राउंड गोलियां चलाईं। तीनों को घायल हालत में तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि एक घायल का अभी इलाज चल रहा है। इटली पुलिस अभी गोली मारने के कारणों की जांच कर रही है।

मृतकों की पहचान राजिंद्र सिंह और गुरमीत सिंह के तौर पर हुई है। दोनों काफी समय से गुरुद्वारा साहिब में सेवादार के रूप में जुड़े हुए थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि हमलावर भारतीय मूल के ही हैं। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर आरपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद कोवो में होने वाले नगर कीर्तन को भी कैंसिल कर दिया गया है। (पढ़ें पूरी खबर)

खबर हटके…

10. ₹6 करोड़ लॉटरी का विनर लापता, बैसाखी बंपर की टिकट खरीदी थी

ezgif 7d174a1c72f48b131776537052 1776590843

लुधियाना में एक शख्स की 6 करोड़ रुपए की लॉटरी निकली है। लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है। अभी तक इनाम क्लेम करने कोई एजेंसी तक नहीं पहुंचा। जानकारी के अनुसार, 18 अप्रैल को निकले बैसाखी बंपर में 6 करोड़ रुपए का पहला इनाम निकला।

यह टिकट घंटाघर इलाके की एक लॉटरी दुकान से खरीदी गई थी। विजेता टिकट B-सीरीज का नंबर 520720 है, जिसे 500 रुपए में खरीदा गया था। लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो पाया कि टिकट किसके पास है। लॉटरी विक्रेता तरणप्रीत सिंह ने बताया कि विजेता की तलाश लगातार जारी है।

उन्होंने कहा कि विजेता को लॉटरी खुलने की तारीख से एक महीने के अंदर अपना इनाम क्लेम करना होगा। इसके लिए जरूरी दस्तावेज जमा कराने होंगे। अगर विजेता एक महीने बाद आता है तो भी इनाम मिल सकता है। लेकिन उस स्थिति में प्रक्रिया कानूनी और लंबी हो जाती है। (पढ़ें पूरी खबर)

(कल शाम 5:30 बजे फिर होगी मुलाकात)



Source link