Gold Rate Today: अक्षय तृतीया पर सोने ने दी Good News, नहीं हुआ महंगा, खरीदने से पहले चेक करें लेटेस्ट रेट
पश्चिम बंगाल में सीएम मोहन यादव का जोरदार प्रचार, बोले—‘कोई ताकत कमल खिलने से नहीं रोक सकती’
Fake London Ticket Scam: सस्ते में लंदन जाने का चढ़ा खुमार, ठग ने जेब लिया काट; टिकट नकली, ठगी असली; पूरे परिवार में हाहाकार!
Last Updated:
Maharashtra News: लंदन घूमने का सपना एक परिवार के लिए डरावना अनुभव बन गया, जब सस्ते टिकट के नाम पर उनसे 1.64 लाख रुपए ठग लिए गए. आरोपी ने फर्जी टिकट देकर भरोसा तोड़ा और फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.
पिंपरी में सस्ते लंदन ट्रिप के नाम पर एक व्यक्ति से 1.64 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है. (AI फोटो)
News18 मराठी
पिंपरी: विदेश घूमने का सपना आजकल हर मिडिल क्लास फैमिली देखता है. खासकर जब बात लंदन जैसे शहर की हो तो उत्साह और भी बढ़ जाता है. लेकिन यही सपना कई बार ठगों के लिए मौका बन जाता है. सस्ते टिकट, आसान प्रक्रिया और जल्दी वीजा का लालच देकर लोगों को फंसाया जाता है. पिंपरी की यह घटना इसी कड़वी सच्चाई को सामने लाती है, जहां एक परिवार का विदेश जाने का सपना कुछ ही दिनों में बुरे अनुभव में बदल गया. भरोसे की आड़ में खेला गया यह ‘गंदा खेल’ सिर्फ पैसों की ठगी नहीं, बल्कि भावनाओं के साथ धोखा भी है.
मोशी प्राधिकरण क्षेत्र में एक व्यक्ति को लंदन यात्रा का झांसा देकर 1 लाख 64 हजार 700 रुपए ठग लिए गए. आरोपी ने असली टिकट का भरोसा दिलाया, लेकिन बाद में सब कुछ फर्जी निकला. शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
सस्ते लंदन ट्रिप का झांसा, भरोसा जीतकर ठगी
- पुलिस के मुताबिक दुर्गेश परशुराम चव्हाण ने आरोपी डेनिस पटेल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. आरोपी ने खुद को ट्रैवल से जुड़ा व्यक्ति बताकर चव्हाण का भरोसा जीता. उसने 7 मई 2026 को मुंबई से लंदन के लिए तीन फ्लाइट टिकट बुक कराने का दावा किया और इसी बहाने उनसे 1 लाख 64 हजार 700 रुपए ले लिए.
- कुछ दिनों बाद जब टिकट की जांच की गई, तो सच्चाई सामने आ गई. एयर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर कोई बुकिंग ही नहीं मिली. आरोपी ने फर्जी टिकट देकर शिकायतकर्ता को गुमराह किया था. इसके बाद पीड़ित परिवार में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस से संपर्क किया गया. यह पूरा मामला 15 दिसंबर 2025 से 28 जनवरी 2026 के बीच का बताया जा रहा है. एमआईडीसी भोसारी पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है और उसकी तलाश जारी है.
ठगी कैसे की गई?
आरोपी ने सस्ते लंदन ट्रिप का लालच दिया और खुद को भरोसेमंद ट्रैवल एजेंट बताया. उसने टिकट बुकिंग का वादा कर पैसे लिए, लेकिन असल में कोई बुकिंग नहीं की. बाद में फर्जी टिकट देकर पीड़ित को धोखे में रखा.
कितनी रकम की ठगी हुई?
कुल 1 लाख 64 हजार 700 रुपए आरोपी ने टिकट बुकिंग के नाम पर लिए. यह रकम तीन लोगों के लंदन यात्रा के टिकट के लिए दी गई थी.
पुलिस क्या कार्रवाई कर रही है?
एमआईडीसी भोसारी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है. जांच जारी है और आरोपी की तलाश की जा रही है. पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह भी दी है.
पुलिस की अपील: ऐसे ऑफर्स से रहें सावधान
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी सस्ते यात्रा ऑफर पर आंख बंद करके भरोसा न करें. हमेशा आधिकारिक वेबसाइट से ही टिकट बुक करें और एजेंसी की पूरी जांच करें. संदिग्ध लेन-देन से बचना ही ऐसी ठगी से बचने का सबसे बड़ा तरीका है.
About the Author

सुमित कुमार News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वे पिछले 4 साल से यहां सेंट्रल डेस्क टीम से जुड़े हुए हैं. उनके पास जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री है. News18 हिंदी में काम करने से पहले, उन्ह…और पढ़ें
Mumbai Gold Silver Rate Today: अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी ने फिर चौंकाया, कहां पहुंचा मुंबई में भाव?
LPG Price Today: होर्मुज फिर से बंद, क्या बढ़े एलपीजी के दाम? चेक करें अपने शहर में सिलेंडर का रेट
Hormuz: ‘वापस जाओ होर्मुज बंद है’, भारतीय जहाज को ईरान की चेतावनी, फायरिंग के बीच रिश्तों पर क्या बोला तेहरान?
KKR vs RR Weather: केकेआर को पहली जीत की तलाश, क्या आज बारिश डालेगी खलल, कैसा रहेगा मौसम
आसाराम केस का गवाह ब्लैकमेलिंग में अरेस्ट: पानीपत में सरपंच से ₹70 लाख हड़पे, महेंद्र के भाई- भतीजे और मां पर भी FIR – Panipat News
हरियाणा के पानीपत में आसाराम केस के मुख्य गवाह महेंद्र चावला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महेंद्र ने एक केस में सरपंच से ब्लैकमेल कर 70 लाख रुपए हड़प लिए। रुपए देने के बाद भी आरोपी 80 लाख रुपए की डिमांड करता रहा। महेंद्र को रुपए देने की अब एक वीडियो भी सामने आई है, जिसमें एक व्यक्ति बैग ले जाता दिख रहा है। दावा किया जा रहा है कि महेंद्र का भाई एक मीडिएटर के घर से बैग में 70 लाख रुपए कैश ले गया। सीआईए ने मामले में कार्रवाई करते हुए महेंद्र, भाई देवेंद्र और भतीजे राम को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने महेंद्र की मां गोपाली देवी के खिलाफ भी FIR दर्ज कर ली है। जानिए महेंद्र ने कैसे ठगे ₹70 लाख आसाराम से कैसे जुड़ा महेंद्र पानीपत के सनौली खुर्द गांव का रहने वाला महेंद्र 1996 में आसाराम से जुड़ा है। काफी दिनों तक आसाराम के अहमदाबाद और सूरत आश्रम में भी उनके साथ रहा। परिजनों के अनुसार, महेंद्र 2006 में वापस गांव लौट गया। 2008 में आसाराम के अहमदाबाद आश्रम में 2 बच्चों के मरने की घटना से महेंद्र आहत हुआ था। इसके बाद से ही उसने आसाराम से दूरी बनानी शुरू कर दी। जब दोनों आसाराम और बेटे नारामण साई पर दुराचार के आरोप लगे तो महेंद्र आश्रम से अलग रहने ला। साल 2013 में एक नाबालिग ने आसाराम पर यौन शोषण का आरोप लगाया था, इस केस में महेंद्र चावला ने गवाही दी थी। सरपंच के पक्ष में दी गवाही शिकायतकर्ता भगत सिंह ने बताया कि 2 मार्च को महेंद्र चावला ने सरपंच के पक्ष में गवाही दी। उस समय उसने कोर्ट में अपने ही परिचितों को पहचानने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसने और रुपए हड़पने की प्लानिंग शुरू की। 5 मार्च को अगली तारीख पर पेश न होने के लिए झूठा मेडिकल सर्टिफिकेट जमा करा दिया। 3 पॉइंट में पढ़िए…क्यों मुकरा महेंद्र चावला महेंद्र के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई 15 अप्रैल को भगत सिंह ने महेद्र के खिलाफ चांदनीबाग थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें आरोप लगाया कि महेंद्र, उसके भाई देवेंद्र और उसके बेटे राम, मां गोपाली देवी ने ब्लैकमेल कर उनसे 70 लाख रुपए हड़प लिए। इसके बाद और रुपयों की भी डिमांड की गई। रुपए न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। DSP बोले- तीन लोगों को गिरफ्तार किया DSP हेडक्वार्टर सतीश वत्स ने बताया कि चांदनी बाग थाना में दर्ज ब्लैकमेलिंग के एक मुकदमे में महेंद्र चावला, देवेंद्र चावला और राम को गिरफ्तार किया गया है। तीनों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। रुपए लेने से संबंधित वीडियो की भी जांच की जा रही है।
Source link
Strait of Hormuz : ईरान ने बंद किया होर्मुज स्ट्रेट US ने दी धमकी-‘ब्लैकमेल ना करें’, 10 बड़े अपडेट
Delhi Weather: दिल्ली में आग बरसेगी या ‘आफत’ की बारिश? 18 साल का रिकॉर्ड टूटा, अगले 72 घंटे आपके लिए बहुत भारी


