Ramayan के ‘भरत’ Sanjay Jog की दर्दनाक मौत से सहम गए थे लोग, खेती कर ऐसे बदली किस्मत, फिर लुट गया सब
भास्कर अपडेट्स: गाजियाबाद के लोनी थाने में आग; 15-20 जब्त वाहन जले
- Hindi News
- National
- Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar
1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लोनी थाने में शनिवार रात अचानक आग लग गई, जिससे परिसर में खड़े करीब 15 से 20 जब्त वाहनों में आग लग गई। पुलिस के मुताबिक, घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई।
घटना की जानकारी मिलते ही फायर डिपार्टमेंट की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
वसेंट्रल मुंबई में चॉल में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग

मुंबई के मुंबई सेंट्रल इलाके में डी बी मार्ग के पास रविवार को रिलायंस मॉल के सामने एक चॉल में लगी आग गई। कई दुकानें और कमरे आग की चपेट में आ गए। हालांकि कोई घायल नहीं हुआ।
घटना की जानकारी मिलते ही बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) की फायर ब्रिगेड, पुलिस, बेस्ट (BEST) के कर्मचारी और वार्ड स्टाफ मौके पर पहुंच गए और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
कांग्रेस विधायक अमीन पटेल के मुताबिक, आग रात करीब 10:30 से 10:45 बजे के बीच लगी। शुरुआती तौर पर इसे बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग माना जा रहा है।
दिल्ली में 1 करोड़ की चोरी; 5 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के मधु विहार के अपार्टमेंट में हुई 1 करोड़ रुपए की चोरी के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है और चोरी गए सामान का बड़ा हिस्सा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, 4 अप्रैल को इस चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने 31 मार्च की शाम करीब 7:30 बजे घर को लॉक किया था, लेकिन अगले दिन लौटने पर ताले टूटे मिले। घर से करीब 1 करोड़ रुपए के सोने, चांदी और हीरे के गहने के साथ लगभग 12 लाख रुपए नकद चोरी हो चुके थे।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के 150 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। आरोपियों की गतिविधियों को ट्रैक करते हुए उनके भागने के रास्ते को करीब 10 किलोमीटर तक मैप किया गया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले; भारत स्थिति अस्थिर, हर हालात के लिए तैयार रहे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि मिडिल ईस्ट में अस्थिर और अनिश्चित बनी हुई है। ऐसे में भारत को किसी भी अचानक बढ़ते संकट के लिए तैयार रहना चाहिए।
उन्होंने वेस्ट एशिया की स्थिति पर नजर रखने के लिए गठित मंत्रियों के अनौपचारिक समूह की बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी, रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा, परिवहन मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और बिजली मंत्री मनोहर लाल सहित कई वरिष्ठ मंत्री शामिल हुए।
जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों को लद्दाख में 4 दिन की ट्रेनिंग

जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मास्टर ट्रेनर्स के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन एंड रूरल डेवलपमेंट (IMPARD) में आयोजित किया गया।
डायरेक्टर ऑफ सेंसस ऑपरेशंस और चीफ प्रिंसिपल सेंसस ऑफिसर, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, अमित शर्मा ने बताया कि जनगणना पूरी तरह डिजिटल फॉर्मेट में होगी, जिसके लिए सभी स्तरों पर प्रशिक्षित कर्मियों की आवश्यकता होगी।
चारधाम यात्रा के पहले दिन खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट: PM मोदी के नाम से होगी पहली पूजा; मुखबा और खरसाली से पहुचेंगी डोलियां – Uttarkashi News
उत्तराखंड में आज से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। इसकी शुरुआत गंगोत्री धाम के कपाट खुलने से होगी, जबकि यमुनोत्री धाम के कपाट भी आज ही श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे। गंगोत्री में पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की जाएगी, सीएम पुष्कर सिंह धामी भी इस दौरान मंदिर में मौजूद रहेंगे। मंदिर समिति, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में पूरे विधि-विधान के साथ कपाट खोलने की प्रक्रिया पूरी होगी। गंगोत्री धाम में तय मुहूर्त के अनुसार दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर कपाट खुलेंगे। इससे पहले मां गंगा की डोली मंदिर पहुंचेगी, जिसके बाद हवन, भोग और पूजा की रस्में पूरी की जाएंगी और फिर श्रद्धालु मां के दर्शन कर सकेंगे। वहीं यमुनोत्री धाम में भी दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर कपाट खुलेंगे। इससे पहले मां यमुना की उत्सव डोली खरशाली से पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ धाम के लिए रवाना होगी। डोली के पहुंचने के बाद पूजा-अर्चना के साथ कपाट खोल दिए जाएंगे और श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू हो जाएंगे। गंगोत्री में चरणबद्ध तरीके से पूरी होगी प्रक्रिया गंगोत्री धाम में कपाट खुलने की प्रक्रिया परंपराओं के अनुसार चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी। मां गंगा की उत्सव डोली भैरव घाटी से सुबह 8 बजे धाम के लिए रवाना होगी और मंदिर पहुंचने से पहले परिसर में तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी। मंदिर समिति के सचिव और जिला प्रशासन के प्रतिनिधि के रूप में भटवाड़ी के एसडीएम की निगरानी में मंदिर के पिछले द्वार को खोलकर सफाई व्यवस्था की जाएगी। इसके बाद तीर्थ पुरोहितों द्वारा हवन और देवी स्थापना की प्रक्रिया शुरू होगी। डोली पहुंचते ही मुख्य द्वार खुलेगा, फिर दर्शन शुरू जैसे ही मां गंगा की डोली मंदिर परिसर में पहुंचेगी, मंदिर के मुख्य द्वार की सील हटाई जाएगी। इसके बाद मंदिर समिति, प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में मुख्य धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। हवन के बाद मां गंगा को भोग अर्पित किया जाएगा और इसके बाद कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। एक दिन पहले मुखबा से निकली थी डोली उत्तरकाशी के मुखबा गांव में मां गंगा की शीतकालीन गद्दी है, 18 अप्रैल को यहीं से डोली यात्रा शुरू हो गई थी, जो आज गंगोत्री धाम में पहुंचेगी। मुखबा से गंगोत्री धाम की दूरी करीब 25 किलोमीटर है। ग्रामीणों ने नम आंखों से मां गंगा को छह महीने के प्रवास के लिए विदा किया। परंपरा के अनुसार इस दौरान मां को फाफरे का भोग लगाया गया और ‘कल्यो’ अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। डोली मुखबा से जांगला होते हुए कठिन रास्ते से भैरव घाटी पहुंची, जहां रात्रि विश्राम किया गया। यमुनोत्री में डोली के साथ खुलेगा कपाट वहीं, यमुनोत्री धाम में भी अक्षय तृतीया के दिन कपाट खोलने की परंपरा निभाई जाएगी। मंदिर समिति के अनुसार निर्धारित मुहूर्त पर कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। मां यमुना की उत्सव डोली शीतकालीन गद्दी स्थल खरशाली से आज सुबह साढ़े 8 बजे धाम के लिए रवाना होगी। समेश्वर देवता की अगुवाई में निकलने वाली इस डोली यात्रा के दौरान शंखनाद, ढोल-नगाड़ों और पुलिस बैंड की धुनों के बीच पूरा क्षेत्र गूंज उठेगा। खरशाली में परंपरा, महिलाएं देती हैं विदाई खरशाली गांव में डोली प्रस्थान के समय पारंपरिक रीति-रिवाज निभाए जाते हैं। ग्रामीण महिलाएं मां यमुना को विदा करते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और हर बार पूरे विधि-विधान के साथ निभाई जाती है। डोली के यमुनोत्री धाम पहुंचने के बाद धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मंदिर के कपाट खोले जाएंगे और श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू हो जाएंगे। इसके साथ ही चारधाम यात्रा का क्रम आगे बढ़ेगा। अब इनफोग्राफिक से दोनों धामों के बारे में जानिए… 2025 में 51 लाख लोगों ने की थी चार धाम यात्रा पिछले साल 2025 में चारधाम यात्रा में कुल मिलाकर 51 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे थे। गंगोत्री और यमुनोत्री में भी बड़ी संख्या में भक्तों ने दर्शन किए थे, हालांकि शुरुआत में मौसम और अन्य कारणों से संख्या में उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। इस साल 2026 में यात्रा शुरू होने से पहले ही बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार गंगोत्री के लिए 3 लाख से ज्यादा और यमुनोत्री के लिए 3.7 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहले ही रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के कपाट कब खुलेंगे? चारधाम यात्रा के बाकी दो प्रमुख धामों के कपाट भी तय तारीखों पर खोले जाएंगे। केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 को श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे, जबकि बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल 2026 को खोले जाएंगे। इन दोनों धामों के खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा पूरी तरह से गति पकड़ लेगी और प्रदेश में श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ेगी। 22 अप्रैल से केदारनाथ के लिए हेलिकॉप्टर केदारनाथ के लिए हेलिकॉप्टर की सेवा 22 अप्रैल से शुरू हो रही है, जिसके के लिए रुद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से 8 हेली कंपनियां उड़ान भरेंगी। सुरक्षा के मद्देनजर उड़ानों की संख्या सीमित की गई है (गुप्तकाशी/फाटा से 24 और सिरसी से 32 शटल)। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) अधिकारी सोनप्रयाग और केदारनाथ से लाइव मॉनिटरिंग करेंगे। श्रद्धालुओं को पहली बार केदारनाथ और लिनचोली में 24 घंटे गर्म पानी की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा ‘पीरुल’ (चीड़ की पत्तियां) और ‘खच्चर की लीद’ से बने बायोमास पैलेट्स से चलने वाले गीजरों के जरिए दी जाएगी। हेली नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा मानकों और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ————–
ये खबर भी पढ़ें… दैनिक भास्कर चारधाम यात्रा गाइड, केदारनाथ-बद्रीनाथ जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये गाइड आपके सबसे काम की है, इसे बिना पढ़े न जाएं क्या आप भी उत्तराखंड की चारधाम यात्रा 2026 में जाने का प्लान कर रहे हैं, अगर हां तो दैनिक भास्कर की इस ‘चारधाम यात्रा गाइड’ में आपको मिलेगी पूरी जानकारी। इस गाइड में सभी काम की सूचनाएं एक जगह हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
Source link
16 बच्चों को दैनिक भास्कर जूनियर एडिटर का नेशनल अवॉर्ड: 10 राज्यों के 80 हजार स्टूडेंट शामिल हुए, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिले विनर्स
नई दिल्ली23 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
देश के सबसे बड़े न्यूजपेपर मेकिंग कॉम्पिटिशन ‘जूनियर एडिटर’ का 8वां सीजन पूरा हुआ। 10 राज्यों से 80,000 से ज्यादा स्टूडेंट्स ने इसमें हिस्सा लिया। चार अलग-अलग कैटेगरी में 2327 स्टूडेंट्स स्कूल विनर्स, 754 सिटी विनर्स, 142 स्टेट विनर्स और 16 स्टूडेंट्स को ‘जूनियर एडिटर- सीजन 8’ का नेशनल अवॉर्ड मिला है।
सभी नेशनल अवॉर्ड विनर्स शनिवार, 18 अप्रैल को संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिले। ओम बिरला ने बच्चों को अवॉर्ड जीतने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, ‘बच्चों की प्रतिभा देखकर बहुत हर्ष महसूस हो रहा है। इनमें से कुछ डॉक्टर, इंजीनियर, प्रशासनिक अधिकारी, बिजनेसमैन, डिजाइनर और लेखक बनना चाहते हैं। कई भविष्य के पत्रकार भी हैं।‘
स्पीकर ने बच्चों को भरोसा दिया कि आगे उन्हें संसद की गैलरी में बैठकर कार्यवाही देखने का मौका दिया जाएगा, ताकि वे अपने अखबार के लिए उसकी रिपोर्ट बना सकें। पेरेंट्स भी बच्चों के साथ संसद गए। भास्कर ग्रुप के डायरेक्टर पवन अग्रवाल और नीतिका अग्रवाल के साथ वाइस प्रेसिडेंट (प्रसार) राजीव द्विवेदी भी संसद भवन पहुंचे।

संसद भवन में जूनियर एडिटर- सीजन 8 के विनर्स के साथ लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, भास्कर ग्रुप के डायरेक्टर पवन अग्रवाल और नीतिका अग्रवाल।
अब तक 5 लाख, 80 हजार बच्चे कॉम्पिटिशन में शामिल
जूनियर एडिटर कॉम्पिटिशन में अब तक करीब 5 लाख 80 हजार बच्चे हिस्सा ले चुके हैं। इसमें बच्चों को अपना न्यूजपेपर बनाने का मौका मिलता है। वे हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती और मराठी भाषाओं में चार फुलपेज का अखबार तैयार करते हैं। एडिटिंग, डिजाइनिंग और क्रिएटिव राइटिंग की भी जिम्मेदारी संभालते हैं। उन्हें हेडलाइन, स्टोरीज, एडिटोरियल्स और ऐड लिखने होते हैं।

विनर्स बोले- कॉम्पिटिशन ने आत्मविश्वास बढ़ाया, पहली बार संसद घूमकर अच्छा लगा
कैटेगरी-A में नेशनल विनर बनीं जाह्नवी दुबे छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से आती हैं। 5वीं क्लास में पढ़ने वाली जाह्नवी कॉम्पिटिशन में शामिल होने को यादगार अनुभव बताती हैं। कैटेगरी-A में 2 नंबर पर रहीं हृदया शीतल कर्नावट महाराष्ट्र के नासिक से हैं। वे राइटर बनने का सपना देखती हैं।

ये अखबार कैटेगरी-A में नेशनल विनर बनीं जाह्नवी दुबे ने बनाया है।
5वीं में पढ़ रही हृदया कहती हैं, ‘भास्कर ने हम बच्चों को खुलकर अपनी बात रखने और नई चीजें सीखने के लिए बड़ा मंच दिया। मैं आगे चलकर अलग-अलग तरह की कहानियां लिखना चाहती हूं।‘
मध्य प्रदेश के रतलाम की इनाया खान इसी कैटेगरी में तीसरे नंबर पर रहीं। वे 6वीं क्लास में हैं। उन्हें कलर और टेक्नोलॉजी पसंद है। इनाया कहती हैं, ‘जूनियर एडिटर का ये सफर मजेदार रहा। मुझे रंगों के साथ काम करना और नई चीजें सीखना बहुत अच्छा लगा। मैंने जाना कि अखबार में कैसे काम होता है। अपना अखबार देखने के लिए बहुत उत्साहित थी। ये बहुत अच्छा बना है।’
6वीं क्लास में पढ़ने वाली हरियाणा के भिवानी की सांची ने कॉन्सोलेशन अवॉर्ड जीता। वे कहती हैं, ‘मुझे कुछ नया और क्रिएटिव करना बहुत पसंद है। कॉम्पिटिशन के बारे में पता चलते ही हिस्सा लेने का मन बना लिया और पूरी मेहनत से अखबार तैयार किया। अब सिलेक्शन होने से बहुत खुश हूं।‘

चंडीगढ़ की वेदा महाजन कैटेगरी-B में नंबर वन रही हैं। वे 8वीं क्लास में पढ़ती हैं और पहले भी कॉम्पिटिशन में हिस्सा ले चुकी हैं। वेदा कहती हैं, ‘ये कॉम्पिटिशन मेरे दिल के बहुत करीब है। पिछले साल फेल होने के बाद अबकी मैंने पूरी जान लगा दी। मुझे गर्व है कि अपने सभी लेख खुद लिखे।‘
कैटेगरी-B में ही दूसरे नंबर पर रहे संकल्प अग्रवाल, मध्य प्रदेश के अशोक नगर के रहने वाले हैं। 7वीं क्लास में पढ़ने वाले संकल्प पापा के साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिले। वे काफी खुश है और कहते हैं कि संसद भवन में नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान को भी देखा।
कॉम्पिटिशन को लेकर संकल्प ने बताया, ‘मैंने जूनियर एडिटर की तरह चार पन्नों का अखबार डिजाइन किया और काफी कुछ लिखा। ये बिल्कुल नया काम था। सभी से कहना चाहूंगा कि अखबार जरूर पढ़ें।‘

जूनियर एडिटर- सीजन 8 के सभी विनर्स अपने पेरेंट्स के साथ।
गुजरात के वडोदरा की जाह्नवी ब्रह्मभट्ट इसी कैटेगरी में तीसरे नंबर पर रहीं। वे 8वीं में पढ़ती हैं और कहती हैं, ‘इस अनुभव ने कॉन्फिडेंस बढ़ाने में बहुत मदद की है। मुझे अपनी क्रिएटिविटी और राइटिंग स्किल्स सुधारने का मौका मिला। ये अनुभव बहुत यादगार और अच्छा रहा है।’
वहीं बिहार के पटना की दृष्टि कुमारी को कॉन्सोलेशन अवॉर्ड मिला। 8वीं में पढ़ रही दृष्टि कहती हैं, ’जूनियर एडिटर का हिस्सा बनकर बहुत अच्छा लगा। अखबार बनाते वक्त क्रिकेटर्स और किताबों के बारे में बहुत कुछ जानने को मिला। मेरा सपना है कि बड़ी होकर डॉक्टर बनूं।’

कैटेगरी-C में जयपुर की सान्वी पारीक नेशनल विनर बनीं। 10वीं में पढ़ने वाली सान्वी बताती हैं, ’दैनिक भास्कर ने मेरे जैसे स्टूडेंट्स को क्रिएटिविटी और डिजाइनिंग दिखाने का मौका दिया। मैं दिन में पढ़ाई करती और रात में अखबार तैयार करती थी। ये सफर बहुत सीखने वाला रहा।’
छत्तीसगढ़ के भिलाई की आर्या वर्मा कैटेगरी-C में दूसरे नंबर पर रहीं। वे 9वीं की स्टूडेंट हैं। आर्या कहती हैं, ’जब अखबार लिखने का मौका मिला, तो वो विषय चुने, जो आम लोगों की जिंदगी से जुड़े हों, जैसे- बजट और टैक्स का पैसा। न्यूजपेपर बनाने के दौरान बहुत कुछ नया सीखा। ये एक अच्छा एक्सपीरिएंस था।’

कैटेगरी-C में नेशनल विनर बनीं जयपुर की सान्वी पारीक ने ये अखबार बनाया है।
मध्य प्रदेश के सागर की स्तुति जैन इसी कैटेगरी में तीसरे नंबर पर आईं। 10वीं में पढ़ने वाली स्तुति कहती हैं, ’दिल्ली आकर अच्छा लगा। इस कॉम्पिटिशन से बच्चों की क्रिएटिविटी बढ़ती है और समाज के कई विषयों के बारे में जानकारी मिलती है। खुशी है कि इस बार मेरी रैंक बेहतर हुई।’
झारखंड के बोकारो की अन्वेषा सिंह को कॉन्सोलेशन अवॉर्ड मिला। 9वीं क्लास की अन्वेषा कहती हैं, ’जूनियर एडिटर की टीम को इस मौके के लिए शुक्रिया। इससे मेरा कॉन्फिडेंस बढ़ा है। भविष्य में भी ऐसे कॉम्पिटिशंस में हिस्सा लेना चाहूंगी।’

अनुभव और भविष्य के सपने: ’कैटेगरी-D के विजेताओं का संकल्प’ सबसे सीनियर कैटेगरी-D में राजस्थान के जयपुर की पायल कुमावत पहले नंबर पर रहीं। 11वीं में पढ़ने वाली पायल कहती हैं, ’न्यूजपेपर तैयार करके बहुत अच्छा लगा। इससे क्रिएटिविटी और स्किल्स बेहतर होंगी। मैं भविष्य में भी ऐसा काम करना चाहूंगी।’
कैटेगरी-D में दूसरे नंबर पर रहीं साक्षी श्याम चवान महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से हैं। वे 12वीं की स्टूडेंट हैं और पहले भी कई बार जूनियर एडिटर में हिस्सा ले चुकी हैं। साक्षी बताती हैं, ‘पहली बार मुझे कॉन्सोलेशन अवॉर्ड मिला था, फिर महाराष्ट्र में स्टेट विनर बनी और अब नेशनल लेवल पर दूसरा नंबर मिलने से बहुत खुश हूं। इससे समझ आया कि अखबार तैयार करना कितनी मेहनत का काम है।‘

सीनियर कैटेगरी-D में राजस्थान के जयपुर की पायल कुमावत ने ये अखबार तैयार किया है।
हरियाणा के सोनीपत की अनिका इसी कैटेगरी में तीसरे नंबर पर रहीं। 11वीं में पढ़ रहीं अनिका को पेंटिंग और ड्राइंग करना पसंद है, इसलिए कॉम्पटीशन का हिस्सा बनीं। वे बताती हैं, ‘ये सफर कड़ी मेहनत और अमेजिन एक्सपीरियंस से भरा रहा है, इसके लिए मैं भास्कर टीम को थैंक्स कहूंगी।‘
इंदौर की तनिष्का वर्मा को कॉन्सोलेशन अवॉर्ड मिला। वे 11वीं में पढ़ रही हैं और भविष्य में पत्रकार बनना चाहती हैं। तनिष्का कहती हैं, ‘जूनियर एडिटर के साथ अच्छा अनुभव रहा। अखबार बनाने की पूरी प्रक्रिया, जैसे- डिजाइनिंग और प्लानिंग काफी शानदार थी। अभी डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रही हूं, इसलिए लगता है कि आगे चलकर अखबार बनाने की फील्ड में ही करियर बनाऊंगी।‘

…………….
जूनियर एडिटर कॉम्पिटिशन के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए क्लिक करें https://junioreditor.in/index-2.php
Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 19 अप्रैल 2026, रविवार
ममता बोलीं- दंगे भड़काने वाले देश के नेता बन गए: मोदी बोले- DMK के काले कारनामे जनता के सामने आए, तमिलनाडु में NDA सत्ता में आएगी
- Hindi News
- National
- Election 2026 LIVE Updates; West Bengal Tamil Nadu| Mamata Modi BJP TMC DMK AIMIM
कोलकाता/चेन्नई4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कोयंबटूर की जनसभा में कहा कि DMK के काले कारनामे जनता जान चुकी है। काले कपड़े पहनकर अपने गलत इरादों को नहीं छिपाया जा सकता। तमिलनाडु की जनता संदेश दे रही है कि NDA सत्ता में आएगी और DMK बाहर जाएगी।
उन्होंने कहा कि DMK की पॉलिसी है ‘परिवार द्वारा, परिवार का और परिवार के लिए।’ CM, डिप्टी CM, दिल्ली के जाने-माने MP, फिल्म, मीडिया हाउस, और भी बहुत कुछ एक ही परिवार के कंट्रोल में हैं।
वहीं बंगाल CM ममता बनर्जी ने कहा- आज प्रधानमंत्री मोदी एक बार फिर झूठ के जाल में फंसाकर देश के लोगों को संबोधित करेंगे। भाजपा शासन में, जो लोग कभी दंगे भड़काते थे, वे अब देश के नेता बन गए हैं।
तमिलनाडु के थुरैयूर में चुनावी रैली के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि संसद में महिलाओं से जुड़े बिल का इस्तेमाल परिसीमन करने के लिए और चुनावी नक्शे को बदलने के लिए किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने मिलकर इस कोशिश को रोक दिया।

चुनाव से जुड़े कल के 5 अपडेट्स…
- कोलकाता पुलिस के एक कांस्टेबल को शनिवार को पोस्टल वोटिंग के दौरान वोटर्स को प्रभावित करने की कोशिश करने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया।
- चुनाव आयोग ने कहा कि पोलिंग स्टेशन के पास 100 मीटर के घेरे को मार्क किया जा रहा है। सिर्फ वोटर्स को ही अंदर जाने की परमिश होगी।
- असम CM हिमंत बिस्वा सरमा ने कलिम्पोंग में कहा कि ममता बनर्जी ने वोटों के लिए बंगाल की जमीन बांग्लादेशी मुसलमानों को बेच दी है।
- बंगाल के उलुबेरिया में ममता बनर्जी ने कहा कि BJP का पतन कल से शुरू हो गया है।
- TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने मुर्शिदाबाद में रोड शो किया।
Delhi Power Cut: रविवार को भी जारी रहेगी बिजली कटौती, नजफगढ़-ओखला में 2 से 3 घंटे का पावर कट

























