Homeउत्तराखंडNorth Korea missile launch: अचानक क्यों भड़के किम जोंग उन? क्यों दागीं...

North Korea missile launch: अचानक क्यों भड़के किम जोंग उन? क्यों दागीं 10 मिसाइलें, किस देश से है लफड़ा?


International

oi-Sumit Jha

North Korea missile launch: दुनियाभर में पहले से ही युद्ध की आग धधक रही है। ईरान, इज़राइल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव ने वैश्विक शांति को खतरे में डाल दिया है। इसी बीच, उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने एक साथ 10 बैलिस्टिक मिसाइलें दागकर दुनिया को और भी डरा दिया है।

इन मिसाइलों के जापान सागर की ओर गिरते ही खलबली मच गई। जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची के प्रशासन ने बिना वक्त गंवाए देश में आपातकालीन अलर्ट जारी कर दिया। इस कदम से न सिर्फ दक्षिण कोरिया, बल्कि पूरी दुनिया में तीसरे विश्व युद्ध जैसी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

North Korea missile launch

Kim Jong Un 10 missiles: किम जोंग उन का अचानक बड़ा हमला

सियोल के जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ (JCS) ने इस बात की पुष्टि की है कि उत्तर कोरिया ने सुनान इलाके से लगभग 10 अज्ञात मिसाइलें दागी हैं। यह घटना दोपहर के करीब 1:20 बजे हुई, जब मिसाइलों ने आसमान चीरते हुए पूर्वी सागर की ओर रुख किया। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में मिसाइलें छोड़ना किम जोंग उन की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। इससे पहले प्योंगयांग ने साफ कहा था कि वह किसी भी उकसावे का जवाब “भयानक परिणामों” से देगा।

North Korea vs South Korea tension: आखिर क्या है पूरा मामला?

यह पूरा विवाद उत्तर कोरिया द्वारा दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच चल रहे ‘फ्रीडम शील्ड’ सैन्य अभ्यास के विरोध से जुड़ा है। किम जोंग उन का मानना है कि यह अभ्यास उनकी सुरक्षा के लिए खतरा है और अमेरिका इसके जरिए उन पर हमला करने की तैयारी कर रहा है। इसी कारण उत्तर कोरिया ने पहले ही ‘भयानक परिणामों’ की चेतावनी दी थी। जब अभ्यास नहीं रुका, तो जवाब में प्योंगयांग ने एक साथ 10 मिसाइलें दागकर अपनी नाराजगी और ताकत का प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें: North Korea missile launch: युद्ध के माहौल के बीच किम जोंग उन ने दागी मिसाइल, जपानी PM ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

क्यों किया गया यह मिसाइल अटैक?

जानकारों का मानना है कि इस अटैक के पीछे किम जोंग उन का दोहरा मकसद है। पहला, वह अपनी मिसाइल तकनीक को दुनिया के सामने परखना चाहते थे। दूसरा, वह अमेरिका और उसके सहयोगियों को रणनीतिक संदेश देना चाहते हैं कि उत्तर कोरिया किसी भी दबाव में नहीं झुकेगा। वर्तमान में जब अमेरिका ईरान और इज़राइल के संघर्ष में उलझा हुआ है, किम जोंग उन ने इस मौके का फायदा उठाते हुए अपनी सैन्य शक्ति दिखाई है ताकि एशिया में उनका दबदबा बना रहे।

ये भी पढ़ें: Kim Yo Jong Profile: किम जोंग उन की ‘सबसे ताकतवर बहन’ कौन? ईरान जंग के बीच अमेरिका को खुली धमकी, दुनिया अलर्ट

Iran Israel US war tension: ईरान-इज़राइल युद्ध के बीच नई चुनौती

जब पूरी दुनिया की नजरें मध्य पूर्व (Middle East) में ईरान और इज़राइल के बीच जारी संघर्ष पर टिकी हैं, तब किम जोंग उन ने अपनी ताकत दिखाकर अमेरिका को दोहरी चुनौती दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि उत्तर कोरिया इस मौके का फायदा उठा रहा है ताकि अमेरिका का ध्यान बंट सके। जब अमेरिका इज़राइल की मदद में व्यस्त है, तब किम जोंग उन ने 10 मिसाइलें दागकर यह जता दिया है कि वह एशिया में कभी भी बड़ा मोर्चा खोल सकते हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments