India
oi-Bhavna Pandey
Parliament Budget Session 2026: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला विपक्ष द्वारा लगाए गए ‘पक्षपातपूर्ण’ आरोपों को खारिज करते हुए अपनी कुर्सी पर वापस लौट आए हैं। एक दिन पहले ही, बुधवार को सदन में उनके खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से पराजित हो गया था। यह प्रस्ताव सरकारी और विपक्षी सदस्यों के बीच तीखी बहस के बाद गिरा। इसके बाद गुरुवार को उन्होंने फिर से अध्यक्ष का पदभार संभाला।
अध्यक्ष के तौर पर अपनी पहली टिप्पणी में बिरला ने कहा कि उनके कार्य हमेशा निष्पक्ष रहे हैं और उन्होंने निर्धारित नियमों के तहत हर सांसद को लोकसभा में बोलने का अवसर देने का प्रयास किया है। विपक्ष के आरोप को खारिज करते हुए कि उन्होंने कहा, “मैंने हमेशा सदन की कार्यवाही को निष्पक्षता, अनुशासन, संतुलन और नियमों के अनुसार संचालित करने का प्रयास किया है।”

ओम बिरला ने अपने निष्कासन के प्रस्ताव पर हुई लगभग 12 घंटे की लंबी बहस का जिक्र किया, जिसमें विपक्ष ने उनकी निष्पक्षता पर सवाल उठाए थे। उन्होंने इस चर्चा के दौरान उनका समर्थन करने वाले सदस्यों के साथ-साथ आलोचनात्मक विचार व्यक्त करने वालों का भी आभार व्यक्त किया!
माइक नियंत्रित करने वाला कोई ‘स्विच’ नहीं होता
बिरला ने माइक्रोफोन नियंत्रण के विपक्ष के आरोप को भी गलत बताया, स्पष्ट किया कि अध्यक्ष के पास माइक नियंत्रित करने वाला कोई ‘स्विच’ नहीं होता, और कार्यवाही पूरी तरह से स्थापित संसदीय नियमों और प्रक्रियाओं के अनुसार संचालित होती है।
‘मैंने सदन में सदस्यों को बोलने के लिए सदा प्रोत्साहित किया’
अध्यक्ष बिरला ने इस अवसर पर कहा, “मैंने सदन के सभी सदस्यों को, खासकर उन लोगों को जो बोलने में झिझकते हैं, सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया है।” उन्होंने जोर दिया कि वह सदैव यह सुनिश्चित करने का प्रयास करते रहे हैं कि प्रत्येक सदस्य को निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं के तहत सदन में अपनी बात रखने का अवसर मिले।
‘अध्यक्ष के पास माइक नियंत्रित करने का कोई ‘स्विच’ नहीं होता’
बिरला ने कहा, “अध्यक्ष के पास कभी माइक्रोफोन को चालू या बंद करने का बटन नहीं होता… जब विपक्षी सदस्य पीठासीन अधिकारी के रूप में कार्य करते हैं, तो उन्हें भी इस तथ्य की पूरी जानकारी होती है। माइक्रोफोन केवल उस सदस्य के लिए चालू किया जाता है जिसे बोलने की अनुमति मिली है। केवल उसी सदस्य का माइक्रोफोन सक्रिय होता है।”
‘लोकसभा में कोई भी नियमों से ऊपर नहीं’
यह बात विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर एक कटाक्ष के रूप में देखी गई, जब बिरला ने इस बात पर जोर दिया कि लोकसभा में कोई भी नियमों से ऊपर नहीं है। उन्होंने सचेत किया, “यहां तक कि प्रधानमंत्री और मंत्रियों को भी सदन के नियमों के तहत बयान देने के लिए नोटिस देना पड़ता है।”
गौरतलब है कि बजट सत्र के पहले चरण के दौरान, कांग्रेस ने बार-बार अध्यक्ष पर आरोप लगाया था कि उन्होंने राहुल गांधी को सदन में बोलने की अनुमति नहीं दी। आठ कांग्रेस सांसदों के निलंबन से तनाव और बढ़ गया, जिसने विपक्ष को अध्य्क्ष को हटाने की मांग करते हुए अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए प्रेरित किया था। इस नोटिस पर 118 सांसदों ने हस्ताक्षर किए थे।
-

Lok Sabha Speaker Om Birla के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से कैसे खारिज हुआ? विपक्ष की 4 बड़ी चूक क्या?
-

Speaker No-Confidence Motion: स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा से इंडिया ब्लॉक ने क्यों खींचे हाथ?
-

Gaurav Gogoi Speech: अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में गौरव गोगोई ने बोला तीखा हमला, ‘देश देख रहा है तानाशाही’
-

Amit Shah Speech: अविश्वास प्रस्ताव पर बोले गृहमंत्री शाह, ‘स्पीकर पर आरोप से देश की बदनामी’
-

No Confidence Motion Row: अविश्वास प्रस्ताव पर भड़के अनुराग ठाकुर, ‘विपक्ष बस आरोप लगा रहा, कोई तथ्य नहीं दिए’
-

LPG Gas Booking Number: इंडेन, भारत गैस और HP गैस सिलेंडर कैसे बुक करें? जानें सरकार की नई गाइडलाइन
-

ICC के चाबुक से घायल हुए अर्शदीप सिंह, जीत के नशे में चूर सरदारजी को मिली कड़ी सजा
-

LPG ग्राहकों के लिए अलर्ट! तुरंत कराएं e-KYC, नहीं तो कट जाएगा गैस कनेक्शन, जानें स्टेप बॉय स्टेप प्रॉसेस
-

वर्ल्ड कप जीत के बाद ट्रेन से घर पहुंचा भारतीय क्रिकेटर, टिकट चेक में लगभग पकड़ा गया, बीवी ने झूठ बोल बचाया
-

Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट
-

Rahul Gandhi Wedding Visit: कौन है दुल्हन तनु, जिसकी शादी में पहुंचे राहुल गांधी? तोहफे में क्या-क्या दिया?
-

Gold Rate Today: जंग के बीच भारत में लगातार सस्ता हो रहा सोना, इतना गिरा भाव, अब क्या है 22k, 18K गोल्ड का रेट
-

Balen Shah Caste: पिता मधेशी और मां पहाड़ी, आखिर किस जाति से हैं बालेन शाह, इंटरनेट पर क्यों हो रहा विवाद?
-

धोनी ने उड़ाया मजाक, तो अब आया गौतम गंभीर का बेबाक जवाब, हेड कोच ने किया कभी नहीं हंसने का खुलासा
-

Hansika Motwani Divorce: 4 साल में ही इन 4 गलतियों से टूटी हंसिका की शादी? कितनी Alimony मिली-कितने बच्चे?



