Entertainment
oi-Purnima Acharya
Oscars 2026: मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में शामिल अकादमी अवॉर्ड्स (98th Academy Awards) का 98वां संस्करण आज यानी 16 मार्च 2026 (सोमवार) को आयोजित हो रहा है। ये भव्य समारोह अमेरिका के लॉस एंजिल्स स्थित मशहूर Dolby Theatre में हो रहा है। हर साल की तरह इस बार भी दुनियाभर के सिनेप्रेमियों की निगाहें इस ग्लैमरस और ऐतिहासिक इवेंट पर टिकी हुई हैं।
98वें अकादमी अवॉर्ड्स समारोह की हुई शुरुआत
98वें अकादमी अवॉर्ड्स समारोह के बीच आइए जानते हैं उन फिल्मों और कलाकारों के बारे में जिन्होंने ऑस्कर के इतिहास में सबसे ज्यादा पुरस्कार जीतकर रिकॉर्ड कायम किया है।

ऑस्कर इतिहास की सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने वाली फिल्में
-ऑस्कर इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड तीन फिल्मों के नाम है। दिलचस्प बात ये है कि इन तीनों फिल्मों ने 11-11 ऑस्कर जीतकर ये उपलब्धि हासिल की है।
बेन हूर-Ben-Hur (1959)
टाइटैनिक-Titanic (1997)
द लॉर्ड्स ऑफ द रिंग-The Lord of the Rings: The Return of the King (2003)
-इन फिल्मों ने अलग-अलग दौर में अपने शानदार निर्देशन, तकनीकी उत्कृष्टता और दमदार कहानी के दम पर ऑस्कर में इतिहास रचा था। आज भी इन्हें ऑस्कर की सबसे सफल फिल्मों में गिना जाता है।
किसे मिला सबसे ज्यादा ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ ऑस्कर अवॉर्ड?
-हॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस Katharine Hepburn के नाम सबसे ज्यादा बेस्ट एक्ट्रेस ऑस्कर जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने अपने करीब छह दशक लंबे करियर में 4 अकादमी अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं।
-Katharine Hepburn को मॉर्निंग ग्लोरी, गेस हूज कमिंग टू डिनर, द लायन इन विंटर और ऑन गोल्डन पॉन्ड जैसी फिल्मों के लिए ये सम्मान मिला था। दिलचस्प बात ये है कि The Lion in Winter के लिए उन्हें मिला ऑस्कर संयुक्त (Joint) अवॉर्ड था।
-उसी साल Barbra Streisand को फिल्म Funny Girl के लिए समान कैटेगरी में सम्मानित किया गया था। आपको बता दें कि कैथरीन हेपबर्न ने अपने पूरे फिल्मी करियर में कभी भी ऑस्कर समारोह में शामिल होकर अवॉर्ड खुद रिसीव नहीं किया है।
ऑस्कर इतिहास के सबसे सफल कलाकार
-एनिमेशन की दुनिया के महान निर्माता वॉल्ट डिज्नी (Walt Disney) के नाम ऑस्कर इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड दर्ज है। वॉल्ट डिज्नी को अब तक 22 अकादमी अवॉर्ड्स मिल चुके हैं, जो किसी भी कलाकार द्वारा जीते गए सबसे ज्यादा ऑस्कर हैं।
-इसके अलावा उनके नाम सबसे ज्यादा ऑस्कर नॉमिनेशन का रिकॉर्ड भी है। उन्हें कुल 59 बार नामांकित किया जा चुका है। एनिमेशन को वैश्विक स्तर पर पॉपुलर बनाने में उनका योगदान बेहद अहम माना जाता है।
क्यों खास है Oscars 2026?
ऑस्कर सिर्फ एक अवॉर्ड समारोह नहीं बल्कि दुनिया के फिल्म उद्योग का सबसे बड़ा मंच माना जाता है। यहां मिलने वाला सम्मान किसी भी कलाकार या फिल्म के लिए करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में गिना जाता है। हर साल की तरह इस बार भी दर्शकों को यह जानने की उत्सुकता है कि कौन सी फिल्में और सितारे ऑस्कर 2026 में इतिहास रचेंगे।
-

Oscars 2026: 98वें अकैडमी अवॉर्ड्स में छाईं प्रियंका चोपड़ा, दिखा सितारों का ऐसा जलवा, एमी मैडिगन ने मारी बाजी
-

Oscars 2026 Winners List: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किस फिल्म और कलाकार ने मारी बाजी, देखें पूरी लिस्ट
-

Oscars 2026 LIVE Update: 16 नॉमिनेशन वाली ‘सिनर्स’ रचेगी इतिहास, मिला पहला ऑस्कर
-

‘मुझे रात 9 बजे अजीब सी तलब लगती है और फिर’, फेमस एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा, जेल से बाहर आकर बताई सच्चाई
-

Tanushree Dutta Caste: बॉलीवुड की पोल खोलने वालीं तनुश्री दत्ता की क्या है जाति? लड़कियों पर किया ऐसा कमेंट
-

1-2 नहीं 6 हसीनाओं के साथ चला Pawan Singh का चक्कर, बेवफाई-धोखेबाजी का लगा ऐसा आरोप, कर ली तीसरी शादी?
-

‘खुले में कपड़े बदलना, पता नहीं कौन देख रहा’, बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा, झेली ऐसी परेशानी
-

Sanjay Dutt को मिला करोड़ों का खास तोहफा, पाकिस्तानी फैन ने दिया ऐसा गिफ्ट जो आप सोच नहीं सकते
-

कैसे बनकर तैयार होती है ऑस्कर की ट्रॉफी, सोने से बने इस अवॉर्ड को बेचने पर क्यों मिलते हैं 100 रुपये?
-

Zakir Khan Hospitalized Reason: जाकिर खान को अचानक क्या हुआ? Eid से पहले क्यों हुए भर्ती? चौंकाने वाली वजह
-

Anurag Dobhal Health Update: अनुराग डोभाल की बिगड़ी हालत, डैमेज हुए फेफड़े, मैनेजर बोले- बस अब दुआ मांगो
-

North Korea missile launch: युद्ध के माहौल के बीच किम जोंग उन ने दागी मिसाइल, जपानी PM ने बुलाई इमरजेंसी बैठक
-

‘मुझे रात 9 बजे अजीब सी तलब लगती है और फिर’, फेमस एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा, जेल से बाहर आकर बताई सच्चाई
-

Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना हुआ और सस्ता! 10 ग्राम गोल्ड की कीमत में बड़ी गिरावट, आज क्या है नया रेट
-

LPG Gas Rule: घर में कितने गैस सिलेंडर रखना कानूनी? ज्यादा रखे तो हो सकती है जेल, सरकार का पूरा नियम जान लें



