Homeउत्तराखंडPalam Fire Incident: पालम अग्निकांड पर भड़के सौरभ भारद्वाज, दिल्ली सरकार पर...

Palam Fire Incident: पालम अग्निकांड पर भड़के सौरभ भारद्वाज, दिल्ली सरकार पर लगाया गंभीर आरोप


Delhi

oi-Sumit Jha

Palam Fire Incident: आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भाजपा सरकार पर सीधा आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी बदनामी डर से 9 लोगों की जान जाने दी। उनका कहना है कि फायर ब्रिगेड का सिस्टम फेल हो गया था और हाइड्रोलिक लिफ्ट नहीं खुली।

जब स्थानीय लोगों ने नीचे गद्दे बिछाकर परिवार को बचाने की कोशिश की, तो प्रशासन ने गाड़ी वहां से नहीं हटाई। भारद्वाज के अनुसार, सरकार को डर था कि अगर लोग गद्दे से बच गए, तो उनकी मशीनरी की नाकामी जगजाहिर हो जाएगी।

Palam Fire Incident

जनता की मदद को रोका गया

प्रेस वार्ता में बताया गया कि घटनास्थल के पास ही गद्दों का गोदाम था। करीब 500 लोग और दुकानदार पुलिस-फायर ब्रिगेड से विनती करते रहे कि उन्हें गद्दे बिछाने दिए जाएं। अगर लोग वहां गद्दे बिछा देते, तो तीसरी मंजिल पर फंसे लोग कूदकर अपनी जान बचा सकते थे। भारद्वाज ने सवाल उठाया कि जब पहली गाड़ी तारों की वजह से नहीं खुली, तो दूसरी गाड़ी कैसे खुल गई? यह पूरी तरह सिस्टम की लापरवाही है।

ये भी पढ़ें: ’22 जहाज फंसे फिर भी सब सामान्य’, गैस संकट पर AAP सांसद संजय सिंह ने सरकार को घेरा

मृतकों के प्रति संवेदनहीनता

सौरभ भारद्वाज ने एक भावुक वीडियो का जिक्र करते हुए बताया कि आग इतनी भयानक थी कि एक बुजुर्ग मां और उनकी बेटी के शव आपस में चिपक गए थे, जिसके कारण 9 लोगों के लिए सिर्फ 8 चिताएं जलानी पड़ीं। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि जैसे जनकपुरी हादसे में कमल ध्यानी की मौत का दोष मृतक पर मढ़ा गया था, वैसे ही यहाँ भी सरकार अपनी गलती छिपाने के लिए मृतकों को ही जिम्मेदार ठहरा रही है।

शोकसभा में भाजपा की गुंडागर्दी

शुक्रवार को हुई शोकसभा के दौरान हुए हंगामे पर भारद्वाज ने कहा कि भाजपा नहीं चाहती थी कि अरविंद केजरीवाल वहां पहुंचकर मौत के असली कारणों पर चर्चा करें। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस ने ‘आप’ नेताओं, महिला पार्षदों और मीडिया कर्मियों के साथ मारपीट की। लोहे की कुर्सियां फेंकी गईं और जानबूझकर शोर-शराबा किया गया ताकि सच्चाई दब जाए और लोग सरकार से सवाल न पूछ सकें।

ये भी पढे़ं: Palam fire: पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे केजरीवाल ने निष्पक्ष जांच की मांग, बोले- डर से भागने वाली नहीं AAP

डरने वाले नहीं हैं ‘आप’ कार्यकर्ता

सौरभ भारद्वाज ने भाजपा और दिल्ली पुलिस को चुनौती देते हुए कहा कि वे अब गीदड़ भभकियों से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने मीडिया के सामने प्रतीकात्मक रूप से अपने सिर पर कफन बांधा और कहा कि उन्होंने अपने लिए अर्थी तैयार कर ली है। भारद्वाज के अनुसार, भाजपा चाहे कितनी भी गुंडागर्दी कर ले या पुलिस का सहारा ले ले, आम आदमी पार्टी जनता के मुद्दों को उठाना बंद नहीं करेगी और मजबूती से लड़ती रहेगी।

निर्दोषों की मौत पर गंदी राजनीति

अंत में उन्होंने भाजपा नेताओं के बयानों को शर्मनाक बताया। भारद्वाज ने कहा कि एक 3 साल की बच्ची और पूरे परिवार के खत्म होने पर भी भाजपा के नेता इसे साधारण घटना बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ी होने के बावजूद जाम का बहाना बनाना और दुकान में रखे सामान को ज्वलनशील बताना सिर्फ अपनी नाकामी पर पर्दा डालना है। उन्होंने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को संदेश दिया कि उनकी पार्टी झुकने वाली नहीं है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments