India
oi-Smita Mugdha
Parliament Budget Session Day 2 Highlights: संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के दूसरे दिन लोकसभा में जबरदस्त राजनीतिक हलचल देखने को मिली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाने के लिए विपक्ष द्वारा लाए गए प्रस्ताव पर सदन में तीखी बहस हुई। इस मुद्दे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए हैं और दोनों पक्षों ने अपने-अपने सांसदों को सदन में मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं।
विपक्ष ने आरोप लगाया है कि लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही के दौरान पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया है। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि विपक्षी सदस्यों को बोलने का पर्याप्त मौका नहीं दिया गया। तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने बहस के दौरान कहा कि स्पीकर ने विपक्ष की आवाज को दबाने का काम किया है।

Parliament Budget Session Day 2 Highlights: स्पीकर को लेकर तकरार
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया कि विपक्षी सांसदों के माइक्रोफोन बंद कर दिए जाते हैं और उनके बोलने का समय कम कर दिया जाता है, जबकि सत्ता पक्ष के सदस्यों को ज्यादा समय दिया जाता है। डिप्टी स्पीकर का पद खाली रखने पर भी सवाल उठाए गए।
सरकार की ओर से इन आरोपों का जोरदार खंडन किया गया। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि कुछ लोग खुद को संविधान से भी ऊपर समझने लगे हैं। उन्होंने कहा कि सदन में बोलने के लिए स्पीकर की अनुमति जरूरी होती है और यह संसदीय परंपरा का हिस्सा है। रिजिजू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस बयान पर भी टिप्पणी की जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें सदन में बोलने नहीं दिया जाता।
किरेन रिजिजू ने लोकसभा में रखे आंकड़े
– रिजिजू ने कहा कि वर्तमान लोकसभा की कार्यप्रणाली बेहद प्रभावी रही है और इसकी उत्पादकता 93 प्रतिशत से अधिक रही है।
– उन्होंने यह भी बताया कि स्पीकर ने विपक्ष को भी सवाल पूछने और अपनी बात रखने के पर्याप्त अवसर दिए हैं। उनके मुताबिक सत्ता पक्ष को 321 सवाल पूछने का मौका मिला, जबकि विपक्ष को 362 सवाल पूछने का अवसर दिया गया।
Parliament Budget Session: अमित शाह भी ले सकते हैं चर्चा में हिस्सा
इस दौरान खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने भी स्पीकर के खिलाफ लाए गए प्रस्ताव का विरोध किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष को केवल अपनी बोलने की आजादी की चिंता है, लेकिन वह अपने संसदीय कर्तव्यों को लेकर गंभीर नहीं है। हालांकि, विपक्ष अन्य मुद्दों जैसे पश्चिम एशिया के बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय व्यापार से जुड़े मामलों पर भी सरकार से जवाब मांग रहा है। इन मुद्दों को लेकर भी सदन में हंगामे की स्थिति बनी हुई है। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि प्रस्ताव पर चर्चा के अंत में गृह मंत्री अमित शाह जवाब दे सकते हैं। फिलहाल इस मुद्दे को लेकर संसद में सियासी टकराव जारी है।
-

Uttarakhand Budget satra सड़क से लेकर सदन तक कांग्रेस का हंगामा, 11 विधेयक सदन में पेश, जानिए आज क्या रहा खास
-

Parliament Today: संसद में आज भी हंगामे के आसार? मिडिल ईस्ट समेत जानें किन मुद्दों पर होगी चर्चा
-

Gairsain Assembly Protest: बजट सत्र के बीच उत्तराखंड में बवाल, कांग्रेस कार्यकर्ता ने किया विधानसभा घेराव
-

Parliament Today:संसद में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी, राहुल गांधी की सदस्यता भी घिरी
-

Parliament Budget Session Highlights: स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हंगामा, विदेश मंत्री ने दिया जवाब
-

Parliament Session: राहुल गांधी पर भड़के बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे, बताया- ‘प्रोपेगेंडा लीडर’
-

Kangana Ranaut on Opposition: ‘विपक्ष पूरी तरह अनप्रोफेशनल है’, संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना रनौत
-

Gaurav Gogoi Speech: अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में गौरव गोगोई ने बोला तीखा हमला, ‘देश देख रहा है तानाशाही’
-

Parliament Today: संसद में गूंजेगा ‘ईरान-अमेरिका’, लोकसभा में बोलेंग विदेश मंत्री, क्या है विपक्ष की तैयारी
-

Parliament Session: ‘आंख मरे-गले पड़े ‘, राहुल गांधी पर क्यों बरसे Kiren Rijiju? याद आया 2018
-

Speaker No-Confidence Motion: स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा से इंडिया ब्लॉक ने क्यों खींचे हाथ?
-

Parliament Session LIVE : राज्यसभा की कार्रवाई कल तक के लिए स्थगित
-

Parliament Budget Session: मिडिल ईस्ट तनाव पर संसद में चर्चा, एस. जयशंकर ने बताया क्या है भारत का रुख?
-

Budget Session LIVE: लोकसभा कल सुबह 11:00 बजे तक के लिए स्थगित
-

वर्ल्ड कप जीत के जश्न के बीच इशान किशन के घर पसरा मातम, बहन की हुई दुखद मौत, आखिर किस वजह से गई जान



