HomeराजनीतिParliament Budget Session Highlights: स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हंगामा, विदेश...

Parliament Budget Session Highlights: स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हंगामा, विदेश मंत्री ने दिया जवाब


India

oi-Smita Mugdha

Parliament Budget Session Highlights: संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत काफी हंगामेदार रही है। सोमवार (9 मार्च) को दोनों सदनों में विपक्षी सांसदों ने कई मुद्दों पर प्रदर्शन किया और हंगामे की वजह से बार-बार कार्यवाही बाधित होती रही। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को हटाने के लिए लाए स्थगन प्रस्ताव पर भी काफी हंगामा हुआ। विपक्षी सांसदों के इस प्रस्ताव की आलोचना करते हुए संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि यह संसदीय परंपरा की मर्यादा के खिलाफ है।

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं दावा करके कह रहा हूं कि प्रधानमंत्री मिडिल ईस्ट संकट और अमेरिका के साथ ट्रेड डील के सवालों का जवाब देने के लिए नहीं आएंगे। बीजेपी सांसदों ने भी विपक्षी दलों के हंगामे पर नाराजगी जताते हुए देश और संविधान का अपमान करार दिया।

Parliament Budget Session Highlights

Parliament Budget Session Highlights: विदेश मंत्री ने दिया जवाब

– मिडिल ईस्ट पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दोनों सदनों में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार लगातार दूसरे देशों से संपर्क में है।

– विदेश मंत्री ने कहा कि खाड़ी देशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा और घर वापसी के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान संघर्ष के बीच संवाद और कूटनीति को आगे बढ़ाया जाना चाहिए।

Congress का आरोप, चर्चा से भाग रही है सरकार

कांग्रेस और विपक्षी सांसदों ने आरोप लगाया कि सरकार चर्चा से भागना चाहती है। कांग्रेस सांसद डॉ. सैयद नसीर हुसैन ने कहा, ‘हम वेस्ट एशिया संकट और उससे पैदा हुए एनर्जी संकट पर थोड़ी देर की चर्चा चाहते थे। बयान जारी करने का कोई फायदा नहीं है, क्योंकि हम सरकार से कोई सवाल नहीं पूछ सकते। सरकार चर्चा से क्यों भाग रही है?’

Lok Sabha की कार्यवाही होती रही बाधित

भारी हंगामे की वजह से पहले लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी थी। सदन का कामकाज फिर से शुरू हुआ लेकिन विपक्षी सांसदों का हंगामा जारी रहा। इसके बाद सदन की कार्यवाही 3 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। पीठासीन अधिकारी जब आसन पर आए तो टीएमसी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद पीठासीन अधिकारी जगदंबिका पाल नाराज हो गए और उन्होंने महुआ मोइत्रा पर नाराजगी भी जाहिर की। लगातार हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Sansad Mein Aaj Kya Hua: विपक्ष पर भड़के किरेन रिजिजू

संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्षी सांसदों के हंगामे पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, ‘विपक्ष को पता ही नहीं वो क्या करना चाहते हैं। मैंने आज तक इतना कंफ्यूज और गैर-जिम्मेदार विपक्ष नहीं देखा है। पहले विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर के खिलाफ नोटिस दिया, लेकिन अब ये दूसरा नोटिस दे रहे हैं। दूसरा मोशन लाने का क्या मतलब है?’ बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने भी हंगामे पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि विपक्षी सांसदों की एक ही मंशा है कि किसी भी तरह सदन चलने न दिया जाए।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments