Homeट्रैवलPetrol Diesel Prices: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की...

Petrol Diesel Prices: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट


Business

oi-Sohit Kumar

Petrol Diesel Rate 28 March Update: देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर मचे घमासान के बीच आज, 28 मार्च 2026 के नए रेट जारी कर दिए गए हैं। केंद्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपए प्रति लीटर की ऐतिहासिक कटौती की गई है। आइए जानते हैं इस कटौती के बाद आम आदमी की जेब को सीधी राहत मिली है या नहीं?

देश की राजधानी दिल्ली में आज ईंधन की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। यहां 1 लीटर पेट्रोल के लिए आपको 94.77 रुपए चुकाने होंगे। वहीं, डीजल की कीमत 87.67 रुपए प्रति लीटर पर टिकी है। प्रीमियम पेट्रोल (XP95) इस्तेमाल करने वालों के लिए रेट 101.89 रुपए है।

Petrol-Diesel

Petrol Diesel Price in Major Cities: प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

  • नई दिल्ली: पेट्रोल ₹94.77, डीजल ₹87.67 प्रति लीटर
  • मुंबई: पेट्रोल ₹103.54, डीजल ₹90.03 प्रति लीटर
  • बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.96, डीजल ₹90.99 प्रति लीटर
  • हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46, डीजल ₹95.70 प्रति लीटर
  • कोलकाता: पेट्रोल ₹105.45, डीजल ₹92.02 प्रति लीटर
  • चेन्नई: पेट्रोल ₹100.85, डीजल ₹92.81 प्रति लीटर
  • गुरुग्राम: पेट्रोल ₹95.57, डीजल ₹87.83 प्रति लीटर
  • नोएडा: पेट्रोल ₹94.90, डीजल ₹87.81 प्रति लीटर
  • अहमदाबाद: पेट्रोल ₹94.63, डीजल ₹90.61 प्रति लीटर
  • लखनऊ: पेट्रोल ₹94.69, डीजल ₹87.81 प्रति लीटर
  • पटना: पेट्रोल ₹105.23, डीजल ₹91.49 प्रति लीटर
  • पुणे: पेट्रोल ₹103.95, डीजल ₹90.03 प्रति लीटर

राज्यों के अनुसार औसत दाम: State-Wise Average Fuel Prices

  • उत्तर प्रदेश: पेट्रोल ₹94.69, डीजल ₹87.81 प्रति लीटर
  • बिहार: पेट्रोल ₹105.23, डीजल ₹91.49 प्रति लीटर
  • हरियाणा: पेट्रोल ₹95.95, डीजल ₹88.40 प्रति लीटर
  • राजस्थान: पेट्रोल ₹104.72, डीजल ₹90.21 प्रति लीटर
  • मध्य प्रदेश: पेट्रोल ₹106.52, डीजल ₹91.89 प्रति लीटर
  • आंध्र प्रदेश: पेट्रोल ₹109.65, डीजल ₹97.47 प्रति लीटर
  • गोवा: पेट्रोल ₹97.30, डीजल ₹89.04 प्रति लीटर
  • गुजरात: पेट्रोल ₹94.94, डीजल ₹90.61 प्रति लीटर
  • कर्नाटक: पेट्रोल ₹102.92, डीजल ₹90.99 प्रति लीटर
  • केरल: पेट्रोल ₹107.48, डीजल ₹96.48 प्रति लीटर
  • तमिलनाडु: पेट्रोल ₹100.85, डीजल ₹92.40 प्रति लीटर
  • पश्चिम बंगाल: पेट्रोल ₹105.45, डीजल ₹92.02 प्रति लीटर

एक्साइज ड्यूटी घटने के बाद भी पेट्रोल-डीजल सस्ता क्यों नहीं हुआ?

आम उपभोक्ताओं के मन में बड़ा सवाल यह है कि सरकार द्वारा टैक्स घटाने के बाद भी पंप पर कीमतें कम क्यों नहीं हुईं? दरअसल, IOCL, BPCL और HPCL जैसी सरकारी तेल कंपनियां (OMCs) इस टैक्स राहत का फायदा आम जनता तक पहुंचाने के बजाय अपने पुराने घाटे (Under-recoveries) को भरने में इस्तेमाल कर रही हैं।

दूसरी ओर, नायरा एनर्जी (Nayara Energy) जैसे प्राइवेट रिटेलर्स ने अपनी लागत निकालने के लिए पेट्रोल में ₹5 और डीजल में ₹3 तक की बढ़ोतरी कर दी है। ऐसे में सरकारी पंपों पर रेट तो स्थिर हैं, लेकिन निजी पंपों और प्रीमियम फ्यूल वेरिएंट्स पर ग्राहकों को पहले से ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ रही है।

How much Oil and LPG stock does India have? भारत के पास कितने दिनों का स्टॉक बचा है?

मिडल-ईस्ट (Middle East) में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच आम जनता के मन में सबसे बड़ा सवाल सप्लाई को लेकर है। केंद्र सरकार ने इस पर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है और घबराने (Panic Buying) की बिल्कुल जरूरत नहीं है।

वर्तमान में भारत के पास अपनी रणनीतिक भंडार (SPR) और तेल कंपनियों (OMCs) का स्टॉक मिलाकर लगभग 74 दिनों का तेल भंडार सुरक्षित है। वहीं, रसोई गैस की बात करें तो देश के 33 करोड़ परिवारों के लिए 30 दिनों का LPG सिलेंडर स्टॉक मौजूद है। सरकार ने भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए घरेलू उत्पादन में 25% बढ़ोतरी के कड़े निर्देश भी जारी कर दिए हैं।

पेट्रोल-डीजल के दाम कैसे तय होते हैं और क्यों बदलती हैं कीमतें?

अक्सर लोग पूछते हैं कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल होते ही भारत में तेल के दाम क्यों प्रभावित होते हैं? दरअसल, भारत अपनी जरूरत का अधिकांश कच्चा तेल (Crude Oil) आयात करता है, इसलिए विदेशी युद्ध या भू-राजनीतिक तनाव का सीधा असर आपकी जेब पर पड़ता है।

ईंधन की अंतिम कीमत मुख्य रूप से चार कारकों पर टिकी होती है: कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय दर, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा लगाए जाने वाले टैक्स (Excise Duty और VAT), और रिफाइनिंग व परिवहन लागत। पेट्रोलियम राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने संसद में आश्वस्त किया है कि सरकार नए देशों के साथ तेल आयात के कॉन्ट्रैक्ट (Contracts) तेजी से साइन कर रही है ताकि सप्लाई चैन में कोई रुकावट न आए।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments