Homeउत्तराखंडPetrol Diesel Rates: दिल्ली से असम तक, क्या आज सस्ते हुए तेल...

Petrol Diesel Rates: दिल्ली से असम तक, क्या आज सस्ते हुए तेल के दाम? चेक करें 11 मार्च की लेटेस्ट रेट लिस्ट


India

oi-Puja Yadav

Petrol Diesel Rates Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बुधवार 11 मार्च 2026 को एक बार फिर बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) द्वारा अपने रणनीतिक तेल भंडार (Strategic Petroleum Reserves) से रिकॉर्ड मात्रा में तेल जारी करने के प्रस्ताव के बाद वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) फिसलकर $88 प्रति बैरल के नीचे आ गया है।

हाल ही में $120 के स्तर को छूने वाले तेल की कीमतों में यह राहत ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ की उस रिपोर्ट के बाद आई है, जिसमें कहा गया है कि IEA अब तक का सबसे बड़ा तेल रिलीज (182 मिलियन बैरल से अधिक) करने जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य ईरान-अमेरिका युद्ध के कारण ‘हॉर्मुज जलमार्ग’ से बाधित हुई सप्लाई चेन को संतुलित करना है।

petrol-diesel-rates-11-march

Petrol Diesel Price Delhi Mumbai: भारत के महानगरों में आज के फ्यूल का रेट 11 मार्च 2026

कच्चे तेल में गिरावट के बावजूद, भारत में सरकारी तेल कंपनियों (IOC, HPCL, BPCL) ने आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय कीमतों में कमी आने वाले दिनों में राहत का संकेत दे सकती है।

  • नई दिल्ली: पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर
  • मुंबई: पेट्रोल ₹103.54 और डीजल ₹90.03 प्रति लीटर
  • कोलकाता: पेट्रोल ₹105.45 और डीजल ₹92.02 प्रति लीटर
  • नोएडा: पेट्रोल ₹94.90 और डीजल ₹88.01 प्रति लीटर
  • गुवाहाटी (असम): पेट्रोल ₹98.24 और डीजल ₹90.19 प्रति लीटर

IEA Strategic Petroleum Reserve Release: IEA का प्रस्ताव पर भारत का रुख

IEA के प्रस्ताव के अनुसार, सदस्य देश अपने भंडार से लाखों बैरल तेल बाजार में उतारेंगे ताकि कीमतों में आई भारी तेजी को थामा जा सके। यह 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध के समय किए गए रिलीज से भी बड़ा होने की उम्मीद है। भारत ने IEA के इस साझा रिलीज प्रस्ताव में शामिल होने से फिलहाल इनकार कर दिया है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, भारत अपने 5.33 मिलियन टन के रणनीतिक भंडार को केवल वास्तविक आपूर्ति संकट के समय के लिए सुरक्षित रखना चाहता है, न कि अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए। भारत का मानना है कि वर्तमान संकट उसकी देन नहीं है, इसलिए जिम्मेदारी उन देशों की है जिन्होंने इसे पैदा किया है।

आम आदमी को कब मिलेगी राहत ?

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर ब्रेंट क्रूड लंबे समय तक $90 के नीचे बना रहता है, तो भारतीय तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2 से 3 रुपये की कटौती पर विचार कर सकती हैं। हालांकि, डॉलर के मुकाबले रुपये की ऐतिहासिक गिरावट (₹92.14) और खाड़ी क्षेत्र में ड्रोन हमलों के डर से कंपनियां फिलहाल ‘वेट एंड वॉच’ (Wait and Watch) की स्थिति में हैं।

रिफाइनरी स्तर पर LPG उत्पादन को प्राथमिकता देने के सरकार के फैसले के बाद, ध्यान अब इस बात पर है कि क्या कच्चे तेल की ये गिरावट घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी कुछ राहत लाएगी, जिनमें हाल ही में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। रिफाइनरी स्तर पर LPG उत्पादन को प्राथमिकता देने के सरकार के फैसले के बाद, सबकी नजरें इस पर हैं कि क्या कच्चे तेल की ये गिरावट घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी कुछ राहत लाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments