Uttar Pradesh
oi-Sohit Kumar
PM Awas Yojana: अगर आप भी अपने पक्के घर का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए सबसे बड़ी खुशखबरी साबित हो सकती है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत प्रदेश के गरीब परिवारों को बड़ा तोहफा दिया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को एक भव्य कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के 90,000 लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे 900 करोड़ रुपये की पहली किस्त डीबीटी (DBT) के माध्यम से ट्रांसफर की।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जिस जमीन पर कभी भू-माफियाओं का कब्जा हुआ करता था, अब वहां गरीबों के आशियाने बनेंगे। सीएम ने स्पष्ट किया कि जिन्होंने वर्षों तक आम जनता का शोषण किया, अब उन्हीं जमीनों पर गरीबों को सम्मान के साथ रहने का हक मिलेगा।
राज्य में अब तक 62 लाख परिवारों को मिले घर
राज्य में अब तक लगभग 62 लाख परिवारों को इस योजना के तहत घर मिल चुके हैं। सरकार का लक्ष्य केवल छत देना नहीं, बल्कि शौचालय, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के साथ सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करना है।
पीएम आवास योजना की लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम
- ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं: सबसे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की आधिकारिक वेबसाइट pmayg.nic.in पर लॉग इन करें।
- Stakeholders विकल्प चुनें: होमपेज पर ऊपर दिए गए मेन्यू में ‘Stakeholders’ टैब पर जाएं और वहां ‘IAY/PMAYG Beneficiary’ के लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें: अब एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको अपना पंजीकरण नंबर (Registration Number) डालना होगा जो फॉर्म भरते समय मिला था।
- कैप्चा और सबमिट: रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ नीचे दिया गया कैप्चा कोड भरें और ‘Submit’ बटन पर क्लिक कर दें।
- स्टेटस चेक करें: सबमिट करते ही आपके आवेदन की पूरा जानकारी सामने आ जाएगी, जिससे आप जान पाएंगे कि आपका नाम लिस्ट में है या नहीं और फॉर्म किस चरण में है।
पीएम आवास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए ऑनलाइन आवेदन PMAY(U) की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किया जा सकता है। ‘Citizen Assessment’ पर जाएं, अपनी कैटेगरी (EWS/LIG/MIG) चुनें, आधार विवरण दर्ज करें और फॉर्म भरें। शहरी क्षेत्रों के लिए PMAY-Urban और ग्रामीण के लिए PMAY-Gramin पोर्टल का उपयोग करें।
PMAY ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- स्टेप 1: PMAY की आधिकारिक वेबसाइट pmaymis.gov.in
- पर जाएं।
- स्टेप 2: ‘Citizen Assessment’ मेन्यू में जाकर ‘Benefit under other 3 components’ पर क्लिक करें (या झुग्गीवासियों के लिए ‘Slum Dwellers’ चुनें)।
- स्टेप 3: अपना 12-अंकों का आधार नंबर दर्ज करें और ‘Check’ पर क्लिक करें।
- स्टेप 4: आपके सामने एक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खुलेगा। इसमें नाम, पता, आय, बैंक विवरण आदि सही-सही भरें।
- स्टेप 5: फॉर्म के अंत में ‘Save’ पर क्लिक करें और Captcha कोड भरकर ‘Save’ कर दें।
- स्टेप 6: आवेदन पूरा होने के बाद भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट (Application Form) ले लें।
महत्वपूर्ण दस्तावेज
• आधार कार्ड (अनिवार्य)
• आय प्रमाण पत्र (EWS/LIG के लिए)
• बैंक खाता विवरण
• निवास प्रमाण पत्र
• फोटो
ग्रामीण (PMAY-G) के लिए आवेदनग्रामीण क्षेत्रों के लिए, आप आवास सॉफ्ट पोर्टल pmayg.nic.in
या आवास प्लस (AwaasApp) के माध्यम से सर्वेक्षण और पंजीकरण करा सकते हैं।
-

UP में अलर्ट! संडे हो या मंडे अब नहीं मिलेंगे एक्सपायरी अंडे, 1 अप्रैल से लागू होगा ये सख्त नियम
-

‘सबको माफ करते हुए जाओ,’ बेड पर पड़े हरीश राणा ने आखिरी बार झपकाईं पलकें, सामने आया अंतिम विदाई का VIDEO
-

UP पुलिस भर्ती परीक्षा में ‘पंडित’ शब्द पर बवाल, मुख्यमंत्री दरबार तक पहुंची शिकायत, अब नपेंगे जिम्मेदार!
-

Mojtaba Khamenei Health: ईरान में धमाके के बीच फरार हुए मोजतबा खामेनेई, इस देश ने दी शरण
-

Rajya Sabha Elections 2026 Winning List: बिहार में NDA का डंका, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट
-

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! ₹2990 सस्ता हुआ गोल्ड, 15 मार्च को क्या है 22K-18K का भाव
-

जीत का जश्न अभी थमा नहीं था कि मिली एक और गुड न्यूज! सूर्या ने फैंस से छिपाई बड़ी बात, एक वीडियो से खुला राज
-

आज का सिंह राशिफल 15 मार्च 2026: कार्यक्षेत्र में मिलेगी नई पहचान, रिश्तों में रखें धैर्य
-

Bihar Rajya Sabha Election 2026 Results: बिहार से कौन पहुंचा राज्यसभा? रिजल्ट यहां देखें
-

अनंत सिंह ने राजनीति से क्यों लिया संन्यास? मोकामा से अब कौन लड़ेगा चुनाव? छोटे सरकार का चौंकाने वाला फैसला
-

PNG New Rule: घर में पाइपलाइन गैस और LPG दोनों हैं तो सावधान! तुरंत करें ये काम, सरकार का नया आदेश लागू
-

Bengal Opinion Poll 2026: बंगाल का अगला CM कौन? TMC या BJP किसको कितनी सीटें? नए ओपिनियन पोल ने बढ़ाया सस्पेंस
-

‘सबको माफ करते हुए जाओ,’ बेड पर पड़े हरीश राणा ने आखिरी बार झपकाईं पलकें, सामने आया अंतिम विदाई का VIDEO
-

‘मैं उससे बच्चा क्यों पैदा करती?’, 66 की फेमस एक्ट्रेस का बड़ा बयान, क्रिकेटर से शादी बिना ही हुईं प्रेग्नेंट
-

Silver Rate Today: युद्ध के बीच चांदी क्रैश! 23,000 हुई सस्ती, 100 ग्राम सिल्वर अब कितने में मिल रहा?



