Homeटेक्नोलॉजीPM-CM के डीपफेक वीडियो से साइबर ठगी का खतरा: गृह मंत्रालय...

PM-CM के डीपफेक वीडियो से साइबर ठगी का खतरा: गृह मंत्रालय की एडवाइजरी, पाकिस्तानी +92 नंबर से आने वाले कॉल-मैसेज से सतर्क रहें


नई दिल्ली23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

केंद्र सरकार ने साइबर ठगी को लेकर लोगों को सतर्क किया है। गृह मंत्रालय के मुताबिकठग प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री और मुख्यमंत्रियों के नाम और डीपफेक वीडियो का इस्तेमाल कर लोगों को निशाना बना रहे हैं।

एडवाइजरी में पाकिस्तान के +92 कंट्री कोड वाले नंबरों से आने वाली कॉल और वॉट्सऐप मैसेज को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

हालांकि, केवल कंट्री कोड के आधार पर किसी कॉल को फर्जी नहीं माना जा सकता। किसी भी अनजान व्यक्ति के दावों की जांच जरूर करें।

इसको लेकर गृह मंत्रालय के तहत इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) की नेशनल साइबरक्राइम थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट ने एडवाइजरी जारी की।

1 1714047718 1792429945851

सरकारी योजनाओं के नाम पर मांगते हैं फीस

ठग फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फर्जी विज्ञापन चलाकर सरकारी योजनाओं के तहत आर्थिक मदद देने का दावा करते हैं। इसके बदले टैक्स, प्रोसेसिंग फीस और रजिस्ट्रेशन चार्ज के नाम पर पैसे मांगते हैं।

डीपफेक तकनीक से किसी व्यक्ति के चेहरे और आवाज में बदलाव कर फर्जी वीडियो बनाए जाते हैं। ठग इन वीडियो के जरिए फर्जी सरकारी योजनाओं को असली बताकर लोगों को झांसे में लेते हैं।

कैशबैक और UPI के जरिए भी ठगी

साइबर ठग स्क्रैच कार्ड और ‘स्पिन एंड विन’ जैसे ऑफर देकर कैशबैक या इनाम का लालच देते हैं। इसके बाद लोगों से UPI कलेक्ट रिक्वेस्ट मंजूर करवाकर और PIN डलवाकर उनके खाते से पैसे निकाल लेते हैं।

ध्यान रखें कि UPI PIN डालने की जरूरत अपने खाते से भुगतान करने के लिए होती है, पैसे पाने के लिए नहीं।

fake photo detect slide1699287936 1705309416 1792430017891

ठगी से बचने के लिए क्या करें?

  • सरकारी योजनाओं की जानकारी संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से जांचें।
  • आधार, PAN, बैंक डिटेल, OTP और UPI PIN किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें।
  • संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और अनजान UPI रिक्वेस्ट स्वीकार न करें।
  • साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
  • बैंक को तुरंत सूचना दें और लेनदेन से जुड़े सबूत सुरक्षित रखें।
ai nude story update 03 2 1792046253 1792430504594
ai nude story update 06 1 1792074999 1792430583098

————————————–

ये खबर भी पढ़ें…

AI कंटेंट पर लेबल लगाना जरूरी, डीपफेक वीडियो-फोटो भी 3 घंटे में हटाने होंगे

ai vs real 1770733238

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे X (ट्विटर), यू-ट्यूब, स्नैपचैट और फेसबुक को अब अपने प्लेटफॉर्म पर शेयर किए जाने वाले AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) कंटेंट पर लेबल लगाना होगा। इसके साथ ही डीपफेक वीडियो-फोटो भी 3 घंटे में हटाने होंगे। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments