India
oi-Bhavna Pandey
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अमेरिका के साथ हुए ट्रेड डील को देश के साथ किया गया धोखा करार दिया है। उन्होंने आशंका जताई है कि यह समझौता भारत के किसानों और छोटे व्यापारियों के लिए हानिकारक साबित होगा।
केरल के तिरुवनंतपुरम में पुथुयुग यात्रा के समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा, “पीएम मोदी ने देश को निराश किया है। मेरा मानना है कि उन्होंने अमेरिका से समझौता करके देश के साथ विश्वासघात किया है।” विपक्षी नेता ने दावा किया कि किसी भी पूर्व प्रधानमंत्री ने देश के कृषि क्षेत्र को अमेरिका के लिए नहीं खोला था, और इस डील के गंभीर परिणाम किसानों, छोटे व्यापारियों और आम लोगों को भुगतने पड़ेंगे।

#WATCH | Thiruvananthapuram, Kerala | On India-US trade deal, Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, “The exact same way that Trump controls PM Modi, PM Modi controls the Chief Minister of Kerala. Everybody knows this. If you seriously go and ask workers of the CPM this question, they… pic.twitter.com/3JzGdkMmjn
— ANI (@ANI) March 7, 2026 “>
राहुल गांधी ने इस समझौते के बाद भारत के छोटे किसानों को अमेरिका की बड़ी, मशीनीकृत कृषि कंपनियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा, जिससे देश के कृषि क्षेत्र में भारी तबाही आ सकती है। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर देश के ऊर्जा क्षेत्र से समझौता करने का भी आरोप लगाया। साथ ही, उन्होंने यह दावा भी किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस डील के माध्यम से भारतीय डेटा को भी एक्सेस किया है।
केरल की राजनीति पर बोलते हुए राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “जैसे ट्रंप पीएम मोदी को नियंत्रित करते हैं, ठीक वैसे ही पीएम मोदी केरल के मुख्यमंत्री को नियंत्रित करते हैं। यह बात सभी जानते हैं।” उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों पर भी सवाल उठाए, यह पूछते हुए कि सीबीआई और ईडी विपक्षी नेताओं के खिलाफ तो कार्रवाई करती हैं, लेकिन केरल के मुख्यमंत्री या अन्य नेताओं के खिलाफ क्यों नहीं?
राहुल गांधी ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई) पर भी तीखा हमला बोला और कहा कि सीपीआई का नाम बदलकर ‘कॉर्पोरेटिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया’ कर देना चाहिए। उन्होंने लेफ्ट फ्रंट के कार्यकर्ताओं से सवाल किया, “आप खुद को कम्युनिस्ट सरकार कहते हैं। कृपया मुझे बताएं कि आज केरल में आपकी सरकार में कम्युनिस्ट क्या है? यह केरल की अब तक की सबसे कॉर्पोरेटिस्ट सरकार है। कम से कम आप जो कहते हैं, उस पर तो खड़े रहें।”
राहुल गांधी केरल के प्रसिद्ध Sabarimala Temple से जुड़े कथित सोना चोरी मामले को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि सबरीमाला मंदिर, जो केरल के सबसे पवित्र स्थलों में से एक है, वहां से सोना चोरी होने की घटना सामने आई थी। इस मामले में Communist Party of India (Marxist) (सीपीएम) के कई नेताओं को जेल भी भेजा गया था, लेकिन जांच को शीर्ष स्तर तक पहुंचने से रोक दिया गया। राहुल गांधी ने कहा कि चिंता करने की जरूरत नहीं है और जिन्होंने सबरीमाला का अपमान किया है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-

‘मैं बिस्तर पर थी और पति ने मेरे साथ’, वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग खुलासा, वीडियो में दिखा ये सब
-

Nishant Kumar Profile: क्या करते हैं निशांत? 50 साल के नीतीश के बेटे ने क्यों नहीं की शादी? बनेंगे डिप्टी CM!
-

US Iran War: Trump को लेकर की 3 भविष्यवाणियां, 2 हुईं सच- तीसरी का इंतजार, अब वायरल हो रहा चीनी प्रोफेसर-Video
-

नपुंसक था खामेनेई का बेटा Mojtab! नहीं टिकी 2 बीवी, बाप बनने के लिए सालों कराया इलाज, फिर प्रेग्नेंट हुई पत्नी
-

Nitish Kumar Rajya Sabha: बिहार में ‘नीतीश युग’ का अंत? CM के राज्यसभा जाने से फूट-फूटकर रोए राजीव रंजन
-

Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 48 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD ने जारी किया अलर्ट
-

MP CM Kisan Kalyan Yojana: होली खत्म! सीएम किसान योजना की 14वीं किस्त का पैसा कब आएगा, देख लें अंतिम तारीख
-

Gold Rate Today: होली के बाद सोने में बड़ी गिरावट! ₹4,923 सस्ता हुआ गोल्ड— 5 मार्च के ताजा रेट जानिए
-

Who will be Next Bihar CM: बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन? इन 5 नेताओं में से से कोई एक बनेगा CM, क्या है जाति?
-

PM Kisan Yojana: होली भी बीत गई, अब कब आएंगे 22वीं किस्त के पैसे? पीएम किसान पर आया लेटेस्ट अपडेट
-

Kal Ka Match Kon Jeeta 5 March: कल का मैच कौन जीता- भारत vs इंग्लैंड
-

Trump Policy: ईरान के बाद अब इस ‘पड़ोसी’ देश पर अटैक करेगा अमेरिका! व्हाइट हाउस से ट्रंप ने दिया खतरनाक संकेत



