Homeउत्तराखंडPM Modi Cooch Behar Rally 10 Points: 'बड़े से बड़ा गुंडा क्यों...

PM Modi Cooch Behar Rally 10 Points: ‘बड़े से बड़ा गुंडा क्यों न हो, न्याय पक्का’, TMC पर ‘जंगल राज’ का आरोप


India

oi-Divyansh Rastogi

PM Modi Cooch Behar Rally 10 Points: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 का चुनावी बिगुल फूंका जा चुका है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी बिसात बिछाने में जुट गए हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पूरी ताकत झोंकने में लगी है। इसी कडी में, रविवार (5 अप्रैल 2026) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए बंगाल के कूचबिहार में रैली की।

यहां जनता को संबोधित करते हुए, ममता बनर्जी की TMC (तृणमूल कांग्रेस) सरकार पर जोरदार हमला बोला। पीएम ने चुनावी रण को ‘भय बनाम भरोसा’ की जंग बताया। उनका पूरा भाषण इस बात पर केंद्रित रहा कि राज्य में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है और अब बदलाव का माहौल बन रहा है।

PM Modi Cooch Behar Rally 10 Points

मालदा में न्यायाधीशों को बंधक बनाने की घटना को लेकर पीएम ने TMC को ‘महाजंगल राज’ का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘बड़े से बड़ा गुंडा क्यों न हो, इस बार न्याय पक्का होगा।’ आइए 10 पॉइंट्स में समझते हैं PM मोदी ने कैसे ममता सरकार को घेरा…

1. रिकॉर्ड तोड़ जनसभा: ‘बंगाल में बदलाव का माहौल बन चुका है’

पीएम मोदी ने कहा कि हेलीपैड से लेकर सभा स्थल तक का माहौल अभूतपूर्व था। उन्होंने ब्रिगेड ग्राउंड की रैली का जिक्र करते हुए कहा कि वहां का उत्साह अब कूचबिहार में और बढ़ गया है। ‘यह जनसमर्थन नए बंगाल और BJP सरकार के प्रति जनता के विश्वास को दिखाता है।’

2. मालदा घटना पर तीखा हमला: ‘महाजंगल राज’ का आरोप

मालदा में SIR (Special Intensive Revision) के दौरान न्यायाधीशों को बंधक बनाने की घटना को पीएम मोदी ने ‘महाजंगल राज’ बताया। उन्होंने कहा, ‘जब न्यायाधीश सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिक सुरक्षा की उम्मीद कैसे करे? यह टीएमसी का अहंकार है।’ सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप का भी जिक्र किया।

3. ‘भय बनाम भरोसा’: TMC vs BJP का सीधा मुकाबला

पीएम ने स्पष्ट कहा – ‘एक तरफ टीएमसी का भय है, दूसरी तरफ भाजपा का भरोसा।’ उन्होंने TMC पर राज्य को लूटने, सिंडिकेट चलाने और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाया।

4. जनसांख्यिकीय बदलाव और घुसपैठ का मुद्दा

cooch-behar-rally

सीमावर्ती जिलों में अवैध घुसपैठ का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि TMC घुसपैठियों को शरण दे रही है। CAA और SIR का विरोध इसी का हिस्सा बताया। ‘लोग अपनी जमीन खोने से डर रहे हैं।’

5. संदेशखाली हिंसा: महिलाओं पर ‘निर्मम अत्याचार’

संदेशखाली का उदाहरण देते हुए पीएम ने कहा कि वहां बहनों-बेटियों पर हमले हुए। इसके विपरीत BJP सरकार महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण की गारंटी देती है।

6. महिला आरक्षण बिल: 16 अप्रैल को स्पेशल सेशन

पीएम मोदी ने घोषणा की कि 16 अप्रैल को संसद का विशेष सत्र बुलाया जाएगा। महिला आरक्षण विधेयक 2029 तक लागू करने का लक्ष्य। उन्होंने सभी पार्टियों से समर्थन मांगा और बंगाल की माताओं-बहनों से अपील की कि वे दबाव बनाएं। ‘महिलाओं ने 40 साल इंतजार किया, अब और देरी नहीं।’

7. बंगाल की आर्थिक हालत: ‘पलायन का केंद्र बन गया’

पीएम ने कहा कि पहले बंगाल विकास और रोजगार का केंद्र था, लेकिन अब औसत आय राष्ट्रीय औसत से कम है। फैक्टरियां बंद हो रही हैं, लोग पलायन कर रहे हैं। ‘TMC ने बंगाल को पीछे धकेल दिया।’

8. TMC के घोषणापत्र पर विवाद: ‘इश्तेहार’ का ऐतिहासिक संदर्भ

TMC के घोषणापत्र को ‘इश्तेहार’ कहे जाने पर पीएम मोदी ने तंज कसा। उन्होंने 1905 के ‘लाल इश्तेहार’ का जिक्र करते हुए कहा कि TMC बंगाल की पहचान और संस्कृति को मिटाने की साजिश कर रही है। ‘तुष्टीकरण का घिनौना खेल।’

9. चुनाव के बाद जवाबदेही: ‘चुन-चुनकर हिसाब होगा’

पीएम ने साफ चेतावनी दी कि ‘4 मई के बाद कानून अपना काम करेगा। चाहे कोई बड़े से बड़ा गुंडा क्यों न हो, न्याय होकर रहेगा।’ सभी गलत कामों का हिसाब लिया जाएगा।

10. नए बंगाल का वादा: ‘भय मिटाकर विकास लाएंगे’

समापन में पीएम मोदी ने बंगाल की पुरानी महानता का जिक्र किया कि विकास, उद्योग, कला-संस्कृति में आगे था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, वामपंथ और अब TMC ने इसे बर्बाद किया। ‘अब जनता ने फैसला कर लिया है। बदलाव आना तय है।’



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments