Homeट्रैवलPoonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात...

Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी


Entertainment

oi-Purnima Acharya

Poonam Pandey: एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे का नाम आते ही विवादों की एक लंबी फेहरिस्त याद आ जाती है लेकिन साल 2011 का क्रिकेट वर्ल्ड कप वाला बयान आज भी सबसे ज्यादा चर्चा में रहता है। उस वक्त पूनम पांडे ने ऐसा ऐलान किया था, जिसने न सिर्फ सोशल मीडिया बल्कि उनके निजी जीवन में भी भूचाल ला दिया था।

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2011 और पूनम पांडे का विवादित ऐलान
आपको बता दें कि साल 2011 में जब ICC Cricket World Cup का खुमार पूरे देश पर छाया हुआ था, उसी दौरान पूनम पांडे ने घोषणा की थी कि अगर टीम इंडिया ट्रॉफी जीतती है तो वह अपने सारे कपड़े उतार देंगी।

Poonam Pandey

कानूनी विवाद में बदल गया था पूनम पांडे का बयान

पूनम पांडे का ये बयान सामने आते ही इंटरनेट पर हंगामा मच गया था। जहां कुछ लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया था, वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने इसका विरोध भी किया था। मामला धीरे-धीरे इतना बढ़ गया था कि ये कानूनी विवाद में भी बदलने लगा था।

पूनम पांडे ने कहा- मैंने बिना सोचे समझे फैसला लिया

-हाल ही में एक इंटरव्यू में पूनम पांडे ने इस पूरे विवाद के पीछे की वजह बताई है। उन्होंने माना कि उस समय वह अपने करियर के ऐसे दौर में थीं, जहां उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि इंडस्ट्री में आगे कैसे बढ़ा जाए।

-पूनम पांडे ने कहा कि किंगफिशर और ग्लैडरैग्स जैसे प्लेटफॉर्म से जुड़ने के बावजूद उन्हें वो मौके नहीं मिल रहे थे, जिनकी उन्हें तलाश थी। ऐसे में उन्होंने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने के लिए ये कदम उठाया था। पूनम पांडे ने कहा- उस वक्त मैं बेहद फ्रस्ट्रेटेड थीं और बिना सोचे-समझे ये फैसला ले लिया था, जिसे अब मैं खुद बचकाना मानती हूं।

कानूनी पचड़े में फंस गई थीं पूनम पांडे

-पूनम पांडे का ये बयान सिर्फ चर्चा तक सीमित नहीं रहा बल्कि कानूनी पचड़े में भी फंस गया। जब टीम इंडिया वर्ल्ड कप जीत गई तो उनके सामने वादा निभाने का दबाव भी आ गया।

-पूनम पांडे ने बताया कि वह इस स्थिति से डर गई थीं और समझ नहीं पा रही थीं कि क्या करें। उन्होंने यहां तक कि BCCI (Board of Control for Cricket in India) से अनुमति लेने की भी कोशिश की थी लेकिन उन्हें इजाजत नहीं मिली।

घर में मचा बवाल, पिता ने जड़ा थप्पड़

-बाहर जहां लोग पूनम पांडे के इस बयान पर नाराज थे, वहीं घर के अंदर हालात और भी खराब हो गए थे। पूनम पांडे ने बताया कि उन्होंने अपने परिवार को इस बारे में कुछ नहीं बताया था। जब उनके पिता को अखबार के जरिए इस विवाद की जानकारी मिली, तो वह गुस्से से भड़क उठे थ। घर पहुंचते ही उन्होंने पूनम को जोरदार थप्पड़ मार दिया था और कहा था कि उन्होंने पूरे परिवार की इज्जत मिट्टी में मिला दी है।

-इस वायरल बयान के बाद परिवार ने पूनम पांडे की परवरिश, समाज में प्रतिष्ठा और भविष्य को लेकर चिंता जताई थी। यहां तक कि उनकी शादी को लेकर भी सवाल उठने लगे थे। पूनम पांडे ने ये भी बताया था कि इस पूरे मामले में उनकी मां ने भी उन्हें काफी डांटा और मारा था।

पूनम पांडे का विवादों से पुराना नाता

आपको बता दें कि पूनम पांडे का विवादों से पुराना रिश्ता रहा है। उन्होंने कई बार ऐसे कदम उठाए थे, जिससे वह मिनटों में वायरल हो गई थीं। कभी गिरफ्तारी, कभी बोल्ड पोस्ट्स, तो कभी अजीबोगरीब ऐलान, वह हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। पूनम पांडे ने अपने मरने की झूठी खबर तक सोशल मीडिया पर फैला दी थी।

पूनम पांडे का बेबी बंप और मरने की झूठी खबर

-जानकारी के अनुसार हाल ही में पूनम पांडे ने बेबी बंप के साथ तस्वीरें शेयर कर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी, जिसे बाद में उन्होंने अप्रैल फूल प्रैंक बताया था। इससे पहले साल 2024 में उन्होंने सर्वाइकल कैंसर से अपनी मौत की झूठी खबर फैलाकर भी विवाद खड़ा किया था, जिस पर उन्हें जमकर आलोचना झेलनी पड़ी थी।

-आपको बता दें कि पूनम पांडे का साल 2011 वर्ल्ड कप वाला बयान आज भी लोगों के जेहन में ताजा है। ये घटना न सिर्फ उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट बनी बल्कि ये भी दिखाती है कि पब्लिसिटी पाने की चाह कभी-कभी कितना बड़ा विवाद खड़ा कर सकती है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments