Homeउत्तराखंडPSL 2026 के बीच डेविड वार्नर को पुलिस ने किया गिरफ्तार! इस...

PSL 2026 के बीच डेविड वार्नर को पुलिस ने किया गिरफ्तार! इस दिन होगी कोर्ट में पेशी, किस गुनाह की मिलेगी सजा?


Cricket

oi-Amit Kumar

David Warner Arrest News: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज डेविड वार्नर इन दिनों पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026) में अपना दमखम दिखा रहे हैं। लेकिन टूर्नामेंट के बीच वह एक बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। दरअसल, सिडनी के मारौबरा इलाके में पुलिस ने डेविड वार्नर को शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही फैंस के बीच डेविड वार्नर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

गाड़ी के अंदर नशे में पाए गए वॉर्नर (David Warner Arrest News)

मौजूदा समय में डेविड वार्नर पाकिस्तान सुपर लीग में कराची किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। पीएसएल मैचों के बीच मिले कुछ दिनों के ब्रेक के दौरान वे अपने घर ऑस्ट्रेलिया गए हुए थे। सिडनी पुलिस के मुताबिक डेविड वार्नर को एक रैंडम ब्रीथ टेस्ट के दौरान रोका गया। वार्नर ने टेस्टिंग साइट पर पहुंचने से पहले ही अपनी कार रोककर पार्क करने की कोशिश की, जिससे पुलिस को संदेह हुआ। अधिकारियों ने उनके पास पहुंचकर टेस्ट किया, जिसमें वे नशे में पाए गए।

David Warner 1

सिडनी पुलिस ने किया गिरफ्तार

मारौबरा पुलिस स्टेशन ले जाने पर वार्नर का ब्रीथ टेस्ट स्कोर 0.104 रहा। सिडनी के नियमों को फॉलो करते हुए वॉर्नर को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया और अब अगले महीने उन्हें कोर्ट में पेश होना होगा। पीएसएल में वॉर्नर की टीम कराची किंग्स फिलहाल अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है और लगातार तीन मैच जीत चुकी है। वार्नर को 9 अप्रैल यानी गुरुवार को पेशावर जाल्मी के खिलाफ होने वाले मैच से पहले कराची पहुंचना है।

पीएसएल में कब तक होगी वापसी?

माना जा रहा है कि इस कानूनी प्रक्रिया के बावजूद वे समय पर टीम से जुड़ जाएंगे। हाल ही में उन्होंने बिग बैश लीग (BBL) में सिडनी थंडर के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया था, जहां वे टूर्नामेंट की आधिकारिक टीम के कप्तान भी चुने गए थे। साल 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले वार्नर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 112 टेस्ट, 161 वनडे और 110 टी20 मैच खेले हैं।

उन्होंने तीनों फॉर्मेट में मिलाकर 18,000 से अधिक रन बनाए हैं। आईपीएल 2016 में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद को अपनी कप्तानी में खिताब भी दिलाया था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट छोड़ने के बाद भी वे दुनिया भर की टी20 लीग्स में सबसे ज्यादा मांग वाले खिलाड़ियों में से एक हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments